HNN/ शिमला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना का स्वागत किया है। यह योजना देश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री विक्रांत चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से सेना में भर्तियां नहीं हो रही थी जिस कारण सैन्य क्षेत्र में और देश के लिए प्रत्यक्ष तौर पर कुछ करने की दिलचस्पी रखने वाले युवा इस अवसर से वंचित रह रहे थे।
लेकिन आज केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र के लिए विशेषकर योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत लाखों की संख्या में रोजगार मुहैया करवाने की बात की गई है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्र सरकार की इस योजना का स्वागत करती है। विक्रांत ने कहा कि इस योजना से हिमाचल प्रदेश के युवा भी लाभान्वित होंगे। हिमाचल प्रदेश को अखिल स्तर पर देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि की संज्ञा दी जाती है क्योंकि भारतीय सेना में छोटे से पहाड़ी राज्य से लाखों सैनिक सेवा दे रहे है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमाचल प्रदेश में युवा शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात ही सेना में भर्ती होने के लिए तैयारियों में जुट जाते है और दिन रात मेहनत कर सेना में भर्ती होने का सपना पूरा करते है लेकिन पिछले कुछ समय से भर्तियां नहीं हो पा रही थी लेकिन आज केंद्र सरकार ने युवाओं के प्रति और रोजगार देने के क्षेत्र में गंभीरता सुनिश्चित की है जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र के लिए योजना को लांच किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्र सरकार का धन्यवाद भी करती है और उन सभी युवाओं को शुभकामनाएं प्रेषित करती है जो लंबे समय से इस सुनहरे अवसर का इंतजार कर रहे थे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





