लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा में इतने मार्च से आयोजित होगा होली मेला

PRIYANKA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 11:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

17 से 19 मार्च तक गुरुद्वारा साहिब के धार्मिक मेले का भी होगा आयोजन

HNN / पांवटा साहिब

होली मेले के आयोजन के संदर्भ में पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने की। बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा, पार्षदों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों व व्यवस्थाओं बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि मेले के आयोजन को सफल बनाया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपमंडल दंडाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब में इस वर्ष होली मेला 18 से 26 मार्च तक नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुरुद्वारा साहिब में भी 17 से 19 मार्च तक धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले होली मेले के दौरान 20 व 21 मार्च को दो सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजाबी व हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, मेले में झूले, दंगल, डॉग शो, चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए तम्बोला का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के उत्पादों जैसे स्ट्रॉबेरी, गुड़-शक्कर आदि की प्रदर्शनी तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]