लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाल मेले में क्रोनोमीटर प्रोजेक्ट को मिला प्रथम स्थान

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 5:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नागजुब्बड़ में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट और माॅडल तैयार करके प्रदर्शित किए गए। निर्णायक समिति द्वारा क्रोनोमीटर प्रोजेक्ट को प्रथम आंका गया जिसे छात्र रविन्द्र, रोहित, पंकज और कुलदीप द्वारा तैयार किया गया था।

जबकि अध्ययन व पाठन सामग्री (टीएलएम) के तहत बच्चों द्वारा तैयार मानव शरीर की संरचना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिसे चंदन, सक्षम, हरियामा और यंशिका द्वारा तैयार किया गया था। बाल मेले का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने किया जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ. संदीप शर्मा ने की और बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]