सीएम सुक्खू बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने का अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने सड़क, पैदल मार्ग और हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया हुआ है।
शिमला
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
500 श्रद्धालु सड़क मार्ग से निकाले गए
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज भरमौर से लगभग 500 श्रद्धालुओं को गाड़ियों के माध्यम से चंबा पहुंचाने का कार्य किया गया। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण कई जगह श्रद्धालुओं को पैदल भी चलना पड़ा, लेकिन प्रशासन ने भोजन-पानी, नि:शुल्क वाहन और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की।
हेलीकॉप्टर से बीमार और बुजुर्गों की मदद
खराब मौसम के बावजूद छोटे हेलीकॉप्टर ने सात उड़ानें भरकर 35 बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा पहुंचाया। वायुसेना का MI-17 हेलीकॉप्टर भी पठानकोट में तैनात है, हालांकि खराब मौसम के चलते उड़ान संभव नहीं हो पाई।
मंत्री नेगी कर रहे निगरानी
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी कई दिनों से ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वे पैदल चलकर चंबा से भरमौर पहुंचे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
श्रद्धालुओं की सेवा को प्रतिबद्ध सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group






