राजगढ़
बंपर फसल से मंडियों में आई भरमार, उम्मीदों पर फिरा पानी
फ्रांसबीन के गिरते दामों से किसानों में मायूसी
राजगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए इस बार की फ्रांसबीन की फसल लाभ की बजाय चिंता का कारण बन गई है। प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी सोलन में फ्रांसबीन के दाम गिरकर ₹30 से ₹42 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। शुरुआती दिनों में जहां फ्रांसबीन ₹120 प्रति किलो बिक रही थी, वहीं अब कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बढ़ी आवक बनी गिरावट की वजह
राजगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन फ्रांसबीन की भारी मात्रा में खेप सोलन मंडी पहुंच रही है। लघु और मध्यम वर्ग के किसान स्थानीय बाजारों का रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां भी दाम संतोषजनक नहीं हैं। आढ़ती और ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि विभिन्न जिलों से हो रही भारी आवक के कारण मंडियों में सप्लाई अधिक और मांग कम हो गई है, जिससे दाम गिर गए हैं।
प्रीतम ठाकुर ने बताई किस्मों की भूमिका
प्रगतिशील किसान प्रीतम ठाकुर ने बताया कि फ्रांसबीन की ‘झब्बे वाली’ किस्म बाजार में कम दामों पर बिकती है, जबकि ‘बूटिया’ या ‘फाल्गुनी’ किस्म को बेहतर दाम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह फसल लगभग 60 दिनों में तैयार हो जाती है और अधिक मेहनत भी नहीं लेती, लेकिन इस बार उत्पादन ज्यादा होने से किसानों की मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा।
कृषि क्षेत्र के आर्थिक बदलाव को झटका
सोलन और शिमला सीमावर्ती क्षेत्रों में टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रांसबीन और मटर जैसी फसलें किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। हालांकि इस बार फ्रांसबीन के गिरते दामों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि से होने वाली आर्थिक उम्मीदों को कमजोर कर दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





