HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों पेट्रोल-डीजल का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि राजधानी शिमला में बाहरी राज्यों के पर्यटक इन दिनों यहां पहुंच रहे हैं परंतु पेट्रोल की किल्लत के चलते यहां न केवल आम लोगों को बल्कि पर्यटकों को भी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
तेल कंपनियों की तरफ से आपूर्ति कम करने से कई जगह पेट्रोल की कमी हो गई है। कई पंप पर तीसरे दिन पेट्रोल का टैैंकर मिल रहा है। आलम यह है कि कई जगह पेट्रोल पंप से ग्राहकों को खाली हाथ भी लौटाया जा रहा है। प्रदेश में चार कंपनियों (भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल व रिलायंस) की ओर से पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राजधानी शिमला में पेट्रोल का संकट इस कदर है कि कई पेट्रोल पंप पर आउट ऑफ स्टॉक के बोर्ड लटक गए हैं। कई पंप पर पेट्रोल की राशनिंग शुरू हो गई है। लोगों को 200 से 500 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





