HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाएं निरंतर बढ़ती ही जा रही है। बड़ी बात यह है कि जंगलों में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग की लपटों से रोजाना दहल रहे जंगलों में अब तक बेशकीमती पेड़-पौधों सहित जड़ी-बूटियां जलकर राख हो चुकी है। इतना ही नहीं जंगलों में लगी आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच रही है।
बता दे कि राजधानी शिमला, सिरमौर, बिलासपुर सहित अन्य जिलों के जंगल भी आग से दहल रहे हैं। हालांकि, आगजनी की इन घटनाओं पर काबू पाने के लिए वन विभाग और फायर ब्रिगेड के कर्मी लगातार जुटे हुए हैं परंतु सफलता हाथ नहीं लग पा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लगभग हर दिन जंगल में आग लगने से करोड़ों की वन संपदा नष्ट हो रही है। कई जीव जंतु भी जंगल में आग लगने से झुलस रहे हैं। जंगल की आग से भी गर्मी बढ़ रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





