लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को मिलनी चाहिए मुफ्त बस सुविधा- एसएफआई

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 4:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

आज एसएफआई राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल छात्र मांगों को लेकर एचआरटीसी के प्रबंधक निदेशक से मिला तथा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसएफआई ने मांग करी कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बस पास सुविधा ऑनलाइन माध्यम से दी जाए। इसके अलावा महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षण संस्थानों में आने जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा की भी मांग उठाई गई।

एसएफआई राज्य सहसचिव अनिल ठाकुर ने बात रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पढ़ने वाले बहुत से छात्र समुदाय दूरदराज से आते है तथा आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं है कि वह रोज किराया दे सके। इसलिए शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को आने जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलनी चाहिए। क्योंकि हिमाचल में 12 कक्षा तक मुफ्त बस सेवा है परन्तु महाविद्यालय या हायर एजुकेशन लेने वाले छात्रों के लिए ऐसा प्रावधान नही हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दिल्ली ,केरल, पंजाब व तमिलनाडु आदि कई राज्यों में छात्रों को मुफ्त बस सुविधा पहले से दी जा रही है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा होना चाहिए ताकि दूरदराज तथा दुर्गम क्षेत्र से आने वाला छात्र समुदाय शिक्षा हासिल कर सके। वहीं राज्य अध्यक्ष रमन थारटा ने कहा कि जो बस पास बनाया जाता है वह एचआरटीसी डिपो में बनाया जाता है तथा कई डिपो शिक्षण संस्थानों से बहुत दूर है जिस कारण छात्र बस पास बनवाने के लिए नहीं पहुंच पाता है।

इसलिए वह बस पास की सुविधा ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन दोनों माध्यम से दी जाए। एसएफआई ने इस मुद्दे को तुरंत हल करने की मांग मैनेजिंग डायरेक्टर से की तथा एचआरटीसी अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया। साथ ही एसएफआई की इन मांगों की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही इन मांगो पर काम शुरू किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]