लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर- प्रतिभा सिंह

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 10:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने युवाओ से स्वस्थ रहने और खेलों को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि उन्हें नशे से दूर रहते हुए विकास कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में यह खेल उत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके आयोजन के लिए हिमाचल स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन का यह प्रयास सराहनीय है। सुन्नी में इस खेल महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये। प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र आज तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

उन्होंने इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को देते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य उन्होंने शुरू किए थे आज विक्रमादित्य सिंह उन्हें बड़ी ततपरता से आगे बढ़ा रहें है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच अब वीरभद्र सिंह नही है पर उनके आदर्श, उनका मार्गदर्शन आज भी हमारे पास है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके लिए वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी की आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत बने, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिये सभी को एकजुट होना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला एक बड़ा घोटाला है। यह सब भाजपा की मिलीभगत से हुआ है और यही कारण है कि सरकार इसकी जांच में देरी कर लीपापोथी का प्रयास कर रही है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस समारोह में उपस्थित नेताओं व लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों की सेवा करना है और आपसी मेलजोल को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि इस खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ते नशे के प्रति सचेत करते हुए उन्हें इस बुराई से दूर रखना है।

शिमला ग्रामीण की इस खेल प्रतियोगिता में रसा कसी में 260 महिला और 257 क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट में पहला स्थान घनाहट्टी ने और दूसरा भराड़ा ने जबकि महिला रसा कसी में गड़ावग ने पहला व पाहल ने दूसरा स्थान लिया। विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागी टीमों को पांच-पांच हजार की नकद राशि भी प्रदान की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]