लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सुखराम चौधरी बोले- पांवटा के आंजभोज क्षेत्र का विकास हुआ सुनिश्चित

SAPNA THAKUR | 14 जून 2022 at 11:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त स्वरोजगार, स्वावलंबन तथा सम्मान से जीवन यापन के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। यह उद्गार बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री, सुखराम चौधरी ने पांवटा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया में 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास करने के उपरांत जन समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पांवटा विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत माह के दौरान राजपुरा तथा खोडोवाला में नई उप-तहसीलें खोलने की घोषणा की जिससे राजपुरा के अंतर्गत आंजभोज क्षेत्र की 11 पंचायते तथा खोडोवाला उप तहसील खुलने से 7 गिरीपार तथा 2 पांवटा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के लोगो को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सीमाकंन के पश्चात आंजभोज क्षेत्र में सडक, शिक्षा व स्वास्थ्य के अतिरिक्त अन्य मूलभूत सुविधाओं का आशातीत विकास संभव हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि अम्बोया में शीघ्र ही आईटीआई खोली जाएगी। उन्होंने कहा की आंजभोज क्षेत्र में 90 प्रतिशत सडके भाजपा सरकार की देन है तथा वर्तमान समय में सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि आंजभोज क्षेत्र के अंतर्गत कुलथीना सडक निर्माण के लिए 8 करोड़ की राशि नाबार्ड के माध्यम से स्वीकृत की गई है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा। इसी प्रकार भैला से कलाथा बडाना सडक नाबार्ड को स्वीकृति हेतु मामला प्रेषित किया गया है जिसकी शीघ्र ही स्वीकृति प्राप्त कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिवा-बनौर सडक का जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है तथा इस सड़क पर पुल निर्माण करने के उपरांत इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि आंजभोज क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक भवनों के निर्माण पर 10 लाख से 25 लाख रूपये तक की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन भवनों के बनने से सभी गांववासियों को लाभ मिलेगा व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन करने में आसानी होगी तथा आपसी मेलजोल भी बढेगा।

उन्होंने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बेहतर पेयजल तथा किसानों को सिचांई सुविधा उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त शिक्षण संस्थानों को स्तरोन्नत किया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय दिगाली में 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास व 6 लाख 30 हजार रूपये की लागत से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होने कहा कि इससे उच्च विद्यालय दिगाली में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे लाभान्वित होगे। इसके अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ने दिगाली गांव में 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]