लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सुरेश कश्यप ने कोटी और सतलाई में की 18 लाख की घोषणा

PRIYANKA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 10:13 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चार राज्य में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर नरेन्द्र मोदी और जेपी नड्डा को दी बधाई

HNN / शिमला

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने वीरवार को कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र के कोटी और सतलाई का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा लोगों की समस्या को भी सुना। उन्होने लोगों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए 18 लाख की राशि स्वीकृत की। जिसमें सात लाख की राशि कोटी में और 11 लाख की राशि सतलाई में विभिन्न विकास कार्याें के लिए देने की घोषणा की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सतलाई में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने चार राज्यों में भारी बहुमत से भाजपा की सरकारें चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा को बधाई दी है। उन्होने कहा कि भाजपा देश ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नरेन्द्र मोदी की नीतियों एवं कार्यक्रमों में लोगों का अटूट विश्वास है, जिसके चलते विशेषकर उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में रिपीट करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी इसमें कोई भी संदेह नहीं है।

उन्होने अपने प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के टिप्स दिए। कुसंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि सांसद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 18 लाख की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया। जिसमें चार लाख की राशि झंडी से पीरन रोड़ के लिए , सतलाई में मैदान के सुधार के लिए पांच और दो लाख की राशि मंदिर की सराय बनाने के लिए दी गई।

इसी प्रकार कोटी में भी सात लाख की राशि विभिन्न छुटपुट कार्योें के लिए स्वीकृत की गई। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कसुंपटी विस में कमल का फूल खिलेगा जिसके लिए बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान किया जाएगा ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]