HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कोविड-19 के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। प्रदेश के अगर ऐसे जिले की बात की जाए जहां पर संक्रमण के मामले सबसे अधिक है तो वह कोई और नहीं बल्कि प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है। यहां पर अन्य जिलों की अपेक्षा संक्रमण के सबसे अधिक मामले है।
बड़ी बात तो यह है कि पहले जहां कई जिन्हें कोविड-19 मुक्त हो गए थे तो वहीं अब सभी जिलों में संक्रमण फिर से लौट आया है। प्रदेश में अभी 148 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा एक्टिव केस कांगड़ा जिला में 56 हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शिमला में 28, बिलासपुर जिला में 5, चंबा में 4, हमीरपुर में 16, किन्नौर में 2, कुल्लू में 1, लाहौल स्पीति में 5, मंडी जिला में 11, सिरमौर में 3, सोलन जिला में 16 और ऊना जिला में 01 एक्टिव केस है। प्रदेश में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा अभी भी 4117 पर ही थमा हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





