लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में गहराया पेयजल संकट, सूखने लगी फसले

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 4:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बिना बारिश लंबा वक्त बीत चुका है और भीषण गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। एक तरफ लगातार चढ़ता तापमान हर किसी के लिए मुसीबत बन गया है तो वहीं दूसरी तरफ इन दिनों पर्याप्त पानी ना मिलने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के पर्यटन स्थल ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी पानी की किल्लत से लोग खासे परेशान हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर बावड़ियों और तालाबों से पानी भर कर ला रहे हैं। जबकि शहर में लोग मार्केट से पानी की बोतलें खरीद रहे हैं। आलम यह है कि स्मार्ट सिटी शिमला व धर्मशाला के साथ प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली में पेयजल संकट गहरा गया है। शहरों में कई जगह तीसरे दिन तो कुछ स्थानों पर सप्ताह बाद पानी उपलब्ध हो रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश में काफी समय बीत चुका है परंतु बारिश नहीं हो रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बारिश न होने के कारण जल स्तोत्र भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे पानी की किल्लत पेश आ रही है। वही लगातार बढ़ते तापमान और बारिश न होने के कारण फसलें भी सूखने के कगार पर आ गई है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश न होने से मक्की व चरी-बाजरा की फसल प्रभावित हो रही है। अपने खेतों में चरी बाजरा व मक्की समय पर लगाने वाले किसान अब पछता रहे हैं। बारिश न होने के कारण सिंचाई के अभाव में फसल सूख गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]