Category: Kinnaur

  • किन्नौर में होगा आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन

    किन्नौर में होगा आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में राष्ट्रीय स्तर पर आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 30 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जाना है। बता दे शीत मरुस्थलिय क्षेत्र किन्नौर में नाको स्थित प्राकृतिक झील 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जहां इस आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। बताते चले कि नाको में तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस चला हुआ है। नाको झील इस समय करीब चार फीट जम चुकी है।

    इस बात की जानकारी जिला परिषद सदस्य शांता कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नाको में बने अंतरराष्ट्रीय मापदंडों वाले इस प्राकृतिक झील पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया सहित आइस स्केटिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश व पुर्ग्युल आइस स्केटिंग एसोसिएशन नाको के तत्वाधान से किया जा रहा है।

  • हिमाचल के इस जिला में बागवानों को मिलेंगे अमेरिका और इटली के सेब पौधे

    हिमाचल के इस जिला में बागवानों को मिलेंगे अमेरिका और इटली के सेब पौधे

    HNN / किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में अब बागवानों को विदेशी सेब के पौधे वितरित किये जायेगे। जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग किन्नौर की ओर से अमेरिका और इटली की विभिन्न किस्मों के सेब के पौधे बागवानों को वितरित करेगा। जिले में 95,465 विभिन्न प्रकार के पौधे और 65 किस्मों की खेप पहुंच चुकी है।

    ऐसे में कल्पा, निचार और पूह खंड में अमेरिका और इटली के सेब, नाशपाती, अखरोट और प्लम के पौधे नौ जनवरी से बागवानों को मिलेंगे। उधर, उद्यान विभाग किन्नौर के उपनिदेशक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि इन पौधों को एक साल पहले एचपीपी प्रोजेक्ट के तहत अमेरिका और इटली से लाकर हिमाचल की सरकारी नर्सरी में रखा गया था। अब इन पौधों को सोमवार को किन्नौर के तीनों ब्लॉकों में वितरित किया जाएगा।

  • 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर इतने जनवरी से अमृत महोत्सव मनाएगी एबीवीपी

    75वें वर्ष में प्रवेश करने पर इतने जनवरी से अमृत महोत्सव मनाएगी एबीवीपी

    HNN / किन्नौर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर देश में 12 जनवरी से अमृत महोत्सव मनाने जा रही है। इसी कड़ी में किन्नौर में भी विद्यार्थी परिषद 13 फरवरी को जिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह बात इकाई अध्यक्ष रितिका नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर देश सहित जिले में भी अमृत महोत्सव मनाएगी। 13 फरवरी को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई के विद्यार्थी, अध्यापक, युवक मंडल, महिला मंडल सहित पूर्व और वर्तमान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आमंत्रित हैं।

    जिला स्तरीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक कार्य का विस्तार करना और विद्यार्थी परिषद के आयामों और गतिविधियों का विस्तार करना है।

  • तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा, लोगों के लिए एडवाइजरी जारी…

    तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा, लोगों के लिए एडवाइजरी जारी…

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में लोग तेंदुए के आतंक से सहमे हुए है। लोगो को यह डर सता रहा है कि कहीं तेंदुआ उन पर हमला न कर दे। इसी के चलते लोगो ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई थी। ऐसे में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित कर दिया है। वन विभाग ने पूह गांव के पूह नाला व एनएच-5 के पास 2 पिंजरे स्थापित किये है। बता दे कि तेंदुए ने अभी तक क्षेत्र के किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है।

    परन्तु तेंदुए ने क्षेत्र के कई लोगो के पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया है। उधर, वन विभाग ने पूह में रह रहे सभी लोगो को एडवाइजरी जारी कर उन्हें एहतियात बरतने की अपील की है। जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, रात को अंधेरे में अकेले बाहर ना निकले। खास तौर पर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

    पूह के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के सभी लोग सहमे हुए है। पिछले कुछ दिनों से एक तेंदुए को पूह गांव और नेशनल हाईवे के पास रोज़ाना घूमते हुए देखा गया है। ऐसे में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे स्थापित किए है।

  • पैर फिसलने से बास्पा नदी किनारे गिरा युवक, दर्दनाक मौत

    पैर फिसलने से बास्पा नदी किनारे गिरा युवक, दर्दनाक मौत

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के रक्षम में एक युवक की पैर फिसलने से खाई में गिरकर मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शशि कपूर (31) पुत्र दिगंबर सिंह नेगी गांव छितकुल तहसील सांगला जिला किन्नौर अपने घर छितकुल जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही उसका पांव फिसल गया जिस कारण वह अनियंत्रित होकर बास्पा नदी के किनारे जा गिरा।

    गिरने के कारण युवक बुरी तरह से घायल हुआ तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद जब लोगों ने युवक को बास्पा नदी किनारे गिरा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना सांगला को दी गई। सूचना मिलते ही सांगला से थाना प्रभारी अनिल कुमार की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को खाई से बाहर निकाला।

    हालांकि पुलिस टीम को शव को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि गिरने के कारण एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी किनारे गिरी कार, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी किनारे गिरी कार, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के पूह के भगत नाले के समीप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज बहादुर नेगी (44) गांव आकपा तहसील मूरंग जिला किन्नौर गाडी में सवार होकर अनूप नेगी (34) गांव आकपा तहसील मूरंग जिला किन्नौर के साथ पूह से आकपा की ओर जा रहा था।

    इसी दौरान जैसे ही गाडी भगत नाले के समीप पहुँची तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाड़ी सड़क से नीचे सतलुज नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला गया, परंतु तब तक राज बहादुर दम तोड़ चुका था जबकि अनूप नेगी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को सीएचसी पूह से रिकांगपिओ अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है।

  • सतलुज नदी से बरामद हुआ लापता युवक का शव

    सतलुज नदी से बरामद हुआ लापता युवक का शव

    HNN/ किन्नौर 

    टापरी शोलटू पुल के नीचे सतलुज नदी के किनारे से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जयराज (28) पुत्र हीरा सिंह निवासी पूनंग डाकघर टापरी तहसील निचार जिला किन्नौर के रूप में हुई है। वहीँ, पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा।

    जानकारी अनुसार, जयराज जिला किन्नौर के पूनंग गांव से 14 दिसम्बर को लापता हुआ था जिसका शव टापरी शोलटू पुल के नीचे सतलुज नदी के किनारे मिला। टापरी थाना पुलिस जब मौके पर पहुँची तो युवक नदी के किनारे मुंह के बल गिरा हुआ था तथा उसके मुंह पर भी चोट के निशान थे। जिला पुलिस अधीक्षक किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पुलिस मौत के कारणों में जुटी हुई है।

  • हिमाचल में आधी रात को महसूस किए गए भूकंप के झटके, सहमे लोग…

    हिमाचल में आधी रात को महसूस किए गए भूकंप के झटके, सहमे लोग…

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोग भी सहम गए। हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है परंतु लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भूकंप के झटके महसूस होने के साथ ही लोग आधी रात को ही घरों से बाहर निकल आए।

    बता दें, किन्नौर जिले में आधी रात को भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। शुक्रवार रात को आए इन भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले के चांगो में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उधर, विशेष सचिव आपदा प्रबंधन सुदेश मोक्टा ने कहा कि भूकंप के इन झटकों से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • पांव फिसलने से खाई में गिरा युवक, दर्दनाक मौत

    पांव फिसलने से खाई में गिरा युवक, दर्दनाक मौत

    HNN/ किन्नौर

    पुलिस थाना भावानगर के तहत छोटा कंबा के देवखंग के समीप पांव फिसलने से एक युवक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान महेश कुमार (33) निवासी गांव कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार महेश कुमार काम के सिलसिले से कहीं जा रहा था कि तभी रास्ते में उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने के कारण युवक बुरी तरह से घायल हुआ तथा उसकी मौत हो गई। वहीं लोगों ने जब युवक को खाई में गिरा हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का सीएचसी भावानगर में पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने पुष्टि की है।

  • बिल जमा करवाने की कल अंतिम तारीख, नहीं तो कट जाएगा कनेक्शन

    बिल जमा करवाने की कल अंतिम तारीख, नहीं तो कट जाएगा कनेक्शन

    HNN / किन्नौर

    विद्युत बोर्ड द्वारा बिजली बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं को लंबे समय से बिलों के भुगतान के लिए नोटिस पर नोटिस जारी किए जा रहे थे। जिसके चलते विद्युत बोर्ड ने कुछ दिन पहले इन उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी कर 3 दिसंबर आखिरी तारीख दी है।

    यदि 3 दिसंबर तक भी यह उपभोक्ता अपना बिल जमा नहीं करवाते हैं तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बता दें कि विद्युत बोर्ड के 3.21 करोड रुपए इन उपभोक्ताओं के पास है। वही कल के बाद जहां उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे तो वहीं उन्हें दोबारा कनेक्शन लेने के लिए बकाया बिल का भुगतान तो करना ही पड़ेगा साथ ही अलग से कनेक्शन लेने के लिए और पैसे देने होंगे।

    उधर, विद्युत उपमंडल रिकांगपिओ के अधीक्षण अभियंता टाशी नेगी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं तो तुरंत जमा करें अन्यथा ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन कल के बाद से काटे जाएंगे।