Category: KALA AAM

  • हिमालयन इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

    हिमालयन इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

    HNN/ कालाअंब

    उत्तर भारत के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कालाअंब में दो दिवसीय इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस प्रतियोगिता में विशेष चौहान, रोहन, दीपक, करण एवं अन्य छात्रों ने प्रथम स्थान अर्जित किया। फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर के बावजूद लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों को हराया। इसी प्रतियोगिता में किक्रेट मैच में फार्मेसी के विद्यार्थी उप विजेता घोषित किये गए।

    एचपी कॉलेज ऑफ लॉ विजेता घोषित हुए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल एवं वाईस चेयरमैन विकास बंसल ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी।

    उन्होंने छात्रों को अवगत कराया कि जीवन में खेलों का बड़ा योगदान रहता है और यह हमें शारिरिक ही नहीं अपितु मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में आगे बढ़ने तथा जीवन में किसी भी परिस्थिति का सामना करने का आत्मबल प्रदान करता है।

  • हिमालयन संस्थान में मेगा जॉब फेयर कल, नामी गिरामी कंपनियां देंगी रोजगार

    हिमालयन संस्थान में मेगा जॉब फेयर कल, नामी गिरामी कंपनियां देंगी रोजगार

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के परिसर में 3 अप्रैल यानी कल सुबह 9:30 बजे मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के मकसद से आयोजित किए जा रहे इस रोजगार मेले में विभिन्न नामी गिरामी कंपनियां कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार देंगी। कुछ कंपनियां कैंपस में साक्षात्कार लेंगी।

    वहीं कुछ कंपनियां वर्चुअल साक्षात्कार के माध्यम से भी युवाओं का चयन करेंगी। संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

  • शातिराना तरीके से चुराए सरिये का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

    शातिराना तरीके से चुराए सरिये का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

    6 दिन पहले कालाअंब से भावानगर भेजी गाड़ी से की थी चार टन सरिये की चोरी

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर की कालाअंब पुलिस ने शातिराना ढंग से चुराए गए सरिये का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक चालक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

    इन दो आरोपियों की पहचान स्क्रैप डीलर सूरज उर्फ बदलू, निवासी गांव मंझावा, लखनऊ (उत्तरप्रदेश) और नीरज कुमार, मकान नंबर 213, काजेडी सेक्टर 52 चंडीगढ़ के तौर पर हुई है।

    क्या था मामला……

    सरिये की चोरी को बड़े ही शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, लगभग 6 दिन पहले कालाअंब की सरिया कंपनी जय भारत से भावानगर के लिए सरिये का ट्रक भेजा गया था। शातिरों ने ट्रक चालक से मिलकर करीब चार टन सरिया चंडीगढ़ के पास उतार लिया।

    सरिया उतारने के बाद ट्रक चालक लवप्रीत ट्रक को चंडीगढ़ ही छोड़कर चला गया। लिहाजा ट्रक मालिक को गाड़ी लेकर भावानगर जाना पड़ा। भावानगर पहुंचने के बाद ट्रक का औचक भार किया गया, जिसमें 4 टन सरिया कम पाया गया।

    चोरी की आशंका के मद्देनजर 29 मार्च को पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए ट्रक चालक लवप्रीत को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और बाकी आरोपियों की तलाश में जाल बिछाया।

    सोमवार देर रात दोनों आरोपियों को पुलिस ने जीतपुर बहेड़ी (ऊना) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उधर, एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।

  • अंधड़ और बारिश से रुचिरा पैकेजिंग एंड पेपर फैक्ट्री को लाखों का हुआ नुकसान

    अंधड़ और बारिश से रुचिरा पैकेजिंग एंड पेपर फैक्ट्री को लाखों का हुआ नुकसान

    रॉ मटेरियल और तैयार पेपर बारिश में भीगने से हुआ खराब

    HNN/कालाअंब

    औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के जोहड़ों स्थित रुचिरा प्रिंटिंग और पैकेजिंग फैक्ट्री को आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचा है।

    मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी रात को आई तेज अंधड़ ने जहां फैक्ट्री की छत को नुकसान पहुंचा तो वहीं हुई भारी बारिश ने करीब चार लाख से अधिक के तैयार पेपर को भारी क्षति पहुंचा दी।

    फैक्ट्री के एमडी लकी गर्ग का कहना है कि आंधी के बाद हुई भारी बारिश का पानी आसपास से भी फैक्ट्री परिसर में घुस गया था।उन्होंने बताया कि आंधी के चलते धूल मिट्टी से भी उनके पैकेजिंग मैटेरियल को काफी नुकसान पहुंचा है।

    गनीमत तो यह रही की घटना के दौरान फैक्ट्री में फैक्ट्री गार्ड के अलावा कोई नहीं था। फैक्ट्री का गार्डन गार्ड रूम में ड्यूटी दे रहा था।

    गार्डन के द्वारा फैक्ट्री में हुए नुकसान की बाबत रात को ही प्रबंधन को जानकारी दे दी गई थी।

  • अविचल पब्लिशिंग कंपनी में मॉक ड्रिल, दमकल कर्मियों ने किया जागरूक

    अविचल पब्लिशिंग कंपनी में मॉक ड्रिल, दमकल कर्मियों ने किया जागरूक

    HNN/ कालाअंब

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों में दमकल विभाग की ओर से आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अविचल पब्लिशिंग कंपनी परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान विभाग ने 75 कर्मचारियों को अग्निकांड जैसी स्थिति से निपटने के लिए किए जाने जाने वाले इंतजामों को लेकर बारीकी से जानकारी दी गई।

    साथ ही आग पर काबू पाने वाले फायर संयंत्रों (अग्निशामक यंत्र) के इस्तेमाल के बारे में भी बताया। इस मौके पर दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार, प्लाटून कमांडर कुलदीप कुमार और चालक अरूण शर्मा ने कंपनी के कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया।

    उन्होंने कहा कि आए दिन औद्योगिक इकाइयों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। आग से उद्योगों में होने वाले नुकसान से बचने के लिए फायर संयंत्रों का इस्तेमाल जरूरी है। कंपनी प्रबंधकों को फायर संयंत्रों के लिए एनओसी लेना जरूरी है। ताकि, समय रहते आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

    इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने की जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया। इस मौके पर संबंधित कंपनी के पदाधिकारियों समेत स्टाफ सदस्य व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

  • काला अंब लैड उद्योग पर ईडी की रेड, रात के 9:30 बजे तक डटी रही टीम

    काला अंब लैड उद्योग पर ईडी की रेड, रात के 9:30 बजे तक डटी रही टीम

    घर सहित फैक्ट्री के पार्टनर पर टीम का पहरा, किसी मामले में लेनदेन की संलिप्ता का है आरोप

    HNN/काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब मैंन थाप्पल स्थित लैड उद्योग पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन सदस्यों की ईडी टीम के सदस्यों ने सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास फैक्ट्री में धावा बोल दिया था।

    मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आई टीम शिमला की बताई जा रही है। यही नहीं एनफोर्समेंट टीम का एक दल दिल्ली स्थित फैक्ट्री के एक पार्टनर के घर पर भी दबिश देने पहुंचा था। सूत्रों की माने तो किसी अन्य मामले में करोड़ों के लेनदेन में शक का बताया जा रहा है।

    बता दें कि खबर लिखे जाने तक करीब रात्रि के 9:30 बजे तक टीम फैक्ट्री में ही डटी हुई थी। एनफोर्समेंट टीम के द्वारा फैक्ट्री में छापे मारी करते हुए पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। यही नहीं फैक्ट्री में मौजूद तमाम कर्मचारियों के मोबाइल आदि कब्जे में लेकर रिकॉर्ड खंगाला गया।

    जानकारी तो यह भी है कि इस लैड उद्योग पर करीब 3 महीने पहले और उससे पहले भी सेंट्रल एक्साइज के द्वारा रेड की जा चुकी है। यही नहीं पाई गई कुछ अनियमिताओं को लेकर करीब 2 करोड़ के आसपास जुर्माना भी वसूला गया था।

    जानकारी यह भी है कि जिस फर्म से कच्चा माल लिया जाता था फैक्ट्री के द्वारा उसे तैयार कर बाकायदा जीएसटी का भुगतान कर माल आगे बेचा जाता था। मगर यह मामला किसी बड़े लेनदेन की संलिप्तता का बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस कार्यवाही में शिमला सहित सहित दिल्ली की टीम भी शामिल है।

    बड़ी बात तो यह है कि मीडिया की टीम सारा दिन फैक्ट्री के आसपास मंडराती रही। टीम के एक व्यक्ति के द्वारा मीडिया को भी गलत जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम डीजीजीआई की है। देर शाम को जाकर फैक्ट्री के पार्टनर विक्रम के द्वारा खबर की पुष्टि की गई की रेड प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा डाली गई है।

    बता दें कि दिल्ली की टीम दिल्ली में ही फैक्ट्री के एक पार्टनर के घर पर दबीश दे रही थी। उधर, फैक्ट्री के पार्टनर विक्रम का कहना है कि शिमला से आई ईडी की टीम को फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा हर तरह से सहयोग किया गया है।

    उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि एनफोर्समेंट डिपार्टमेंट की ओर से शिमला से तीन अधिकारी किसी अन्य मामले में हमारी फैक्ट्री की संलिप्तता को लेकर जानकारी लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ जांच में हमारे द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।

  • त्रिलोकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर की हुई मौत

    त्रिलोकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर की हुई मौत

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर में औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत त्रिलोकपुर में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय मंटू पुत्र दीनानाथ निवासी गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को त्रिलोकपुर के पास एक प्रवासी मजदूर की मौत सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

    हालांकि बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक शव पर किसी भी तरह की चोटों के निशान नहीं थे।

  • काला अंब पुलिस ने दड़ा सट्टा लगवाते हुए दबोचा आरोपी, नकदी भी बरामद

    काला अंब पुलिस ने दड़ा सट्टा लगवाते हुए दबोचा आरोपी, नकदी भी बरामद

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के पुलिस थाना काला अंब की टीम ने एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा लगवाते हुए काबू किया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार निवासी पकडी, तहसील बसन्तपुर, जिला सीतामढी, बिहार के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना काला अंब में जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरेआम दड़ा सट्टा लगवा रहा है।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रितेश कुमार को खैरी बाजार के समीप सरेआम दड़ा सट्टा लगवाते काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1120 रुपए की नकदी भी बरामद की है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम के बारे में उद्योगपतियों को दी जानकारी

    राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम के बारे में उद्योगपतियों को दी जानकारी

    HNN/काला अंब

    प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत विस्तारित उत्पादित जिम्मेदारी की पूर्ति के संबंध में 1 मार्च, 2024 को काला अंब में सदस्य सचिव, एचपीएसपीसीबी की अध्यक्षता में निर्माता आयातक, ब्रांड मालिकों, अपशिष्ट प्रबंधन एजेंसियों और शहरी विकास विभाग के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।

    बैठक में प्लास्टिक पैकेजिंग के उत्पादन एवं उपयोग में लगी औद्योगिक इकाइयां उपस्थित थी। हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्धारित विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा इस बात पर जोर दिया गया कि माननीय उच्च न्यायालय उद्योगों द्वारा विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व लक्ष्य को पूरा करने की निगरानी कर रहा है।

    बैठक में एचपीएसपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी ने औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिया कि वे कबाड़ीवालों जैसी अनधिकृत संस्थाओं से न जुड़ें और यह सुनिश्चित करें कि राज्य में प्लास्टिक अपशिष्ट रिसाइक्लर के साथ जुड़कर हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न कचरे के ईपीआर लक्ष्यों को राज्य के भीतर ही पूरा किया जाए।

    इसके अलावा, यह अवगत कराया गया कि राज्य शहरी स्थानीय निकायों को पंजीकृत कर रहा है जो पंजीकृत प्लास्टिक अपशिष्ट पुनर्चक्रणकर्ताओं के साथ समन्वय करेंगे और पुनर्चक्रणकर्ताओं द्वारा बेचे गए ईपीआर प्रमाणपत्र का हिस्सा प्राप्त करेंगे जो गाजियाबाद में एक सफल अभ्यास है।

  • कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब के छात्रों ने उच्च न्यायालय चंडीगढ़ का दौरा कर जानी कानून की बारीकियां

    कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब के छात्रों ने उच्च न्यायालय चंडीगढ़ का दौरा कर जानी कानून की बारीकियां

    HNN/ कालाअंब

    हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब के विद्यार्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ का दौरा किया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अदालती कार्यवाही के बारे में जागरूक करना था। जिससे छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हो। छात्रों को न्यायालय में न्यायिक प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई।

    इस संबंध में सहायक प्रोफेसर मनीष कुमार और जसदीप धीमान द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। छात्रों ने अदालत की मध्यस्थता और सुलह शाखा का भी दौरा किया। जिसने अदालत के बाहर विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उच्च न्यायालय पुस्तकालय के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

    इस अवसर पर हिमालयन समूह के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने छात्रों को संबोधित किया और इन मूल्यवान अदालती यात्राओं के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल भी उपस्थित थे।

    हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ के प्रिंसिपल डॉ. अश्वनी कुमार ने कानूनी पेशे के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में समाज सुधार के लिए वकालत का पेशा सबसे प्रतिष्ठित है।