Category: KALA AAM

  • कालाअंब में निजी कंपनी में अग्निशमन कर्मियों ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

    कालाअंब में निजी कंपनी में अग्निशमन कर्मियों ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

    HNN/ कालाअंब

    जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, नाहन द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह (14-20 अप्रैल) तक मनाया गया, ताकि जिला के स्थानीय जनता एवं उद्योगों व कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    इसी के मध्य नजर आज 27 अप्रैल को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के खैरी स्थित मेसर्स गुरु किरपा फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन विभाग, दमकल चौकी काला अंब की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 30 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया, जिसकी जानकारी अग्निशमन विभाग की कालाअंब चौकी के लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने दी।

    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ताकि स्थानीय समुदायों में आगजनी पर जागरूकता लाई जा सके व इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली आग एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके।

  • सिरमौर में 2.988 कि.ग्रा. गांजे के साथ झारखंड की महिला समेत दो गिरफ्तार

    सिरमौर में 2.988 कि.ग्रा. गांजे के साथ झारखंड की महिला समेत दो गिरफ्तार

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब की विशेष टीम में सैनवाला में गांजा की सप्लाई कर रहे महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों द्वारा क्षेत्र में गांजे की सप्लाई की जा रही है। लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम देते हुए झारखंड के रहने वाले दो आरोपियों दरोगा भूरिया व निशा के कब्जे से 2.988 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

    इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

  • कालाअंब की निजी कंपनी में अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों को किया जागरूक

    कालाअंब की निजी कंपनी में अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों को किया जागरूक

    HNN/ कालाअंब

    जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, नाहन द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह (14-20 अप्रैल) मनाया जा रहा है ताकि जिला के स्थानीय जनता एवं उद्योगों व कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    इसी के मध्य नजर आज अभियान के अंतिम दिवस 20 अप्रैल 2024 को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के जोहडो स्थित मेसर्स अनमोल पॉलीमर प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन विभाग, दमकल चौकी काला अंब की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 40 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया, जिसकी जानकारी आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के लीडिंग फायरमैन रमेश चंद शर्मा ने दी।

    उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के मध्य नजर जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ताकि इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली आग एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस फायर वीक का आज अंतिम दिवस था।

  • मोगीनंद में व्यक्ति से पकड़ी देसी शराब की 12 बोतलें, मामला दर्ज

    मोगीनंद में व्यक्ति से पकड़ी देसी शराब की 12 बोतलें, मामला दर्ज

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर मोगीनंद स्कूल के समीप एक व्यक्ति से देसी शराब की 12 बोतलें पकड़ी है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार, निवासी गांव सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना कालाअंब की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास अवैध देसी शराब हो सकती है। सूचना के आधार पर टीम ने विनोद कुमार के कब्जे से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

    लिहाज़ा पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।

  • कालाअंब में 2.19 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

    कालाअंब में 2.19 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के एक व्यक्ति से औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने गश्त के दौरान कालाअंब चौंक पर सुशील कुमार उर्फ सिल्ला, निवासी गदौली तहसील नारायणगढ, जिला अम्बाला हरियाणा के कब्जे से 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

    जिस पर पुलिस ने सुशील कुमार के विरुद्ध कालाअंब थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

  • कालाअंब में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूक किए कर्मचारी

    कालाअंब में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूक किए कर्मचारी

    HNN/कालाअंब

    जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, नाहन द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह (14-20 अप्रैल) मनाया जा रहा है ताकि जिला के स्थानीय जनता एवं उद्योगों व कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    इसी के मध्य नजर आज 19 अप्रैल 2024 को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों स्थित मेसर्स राघव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन विभाग, दमकल चौकी काला अंब की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 30 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया, जिसकी जानकारी आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के लीडिंग फायरमैन रमेश चंद शर्मा ने दी।

    उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के मध्य नजर जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, ताकि स्थानीय समुदायों में आगजनी पर जागरूकता लाई जा सके व इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली आग एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके।

  • अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कालाअंब में 300 कर्मचारी किए प्रशिक्षित 

    अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत कालाअंब में 300 कर्मचारी किए प्रशिक्षित 

    HNN/ कालाअंब

    अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को दमकल चौकी कालाअंब ने स्थानीय एक उद्योग में जागरुकता अभियान चलाया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने ओजोन इंडस्ट्री के 300 कर्मचारियों को आग से बचाव को लेकर विभिन्न तकनीकों से प्रशिक्षित किया। जहां दमकल कर्मियों ने फायर सेफ्टी संयंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    फायर चौकी कालाअंब के लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल से शुरू हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभाग के कर्मी लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। इसे लेकर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को आग से बचाव को लेकर जानकारी दी जा रही है।

    इसी कड़ी में मंगलवार को ओजोन फैक्टरी में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां सैकड़ों कर्मचारियों को हर तरह की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी परिसर में फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं, ताकि अग्निकांड के वक्त तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। लिहाजा, जागरुकता अभियान के दौरान कर्मचारियों को इन फायर हाइड्रेंट को ऑपरेट करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

    राजेश कुमार ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का चलाने और अग्नि से सुरक्षा व बचाव इत्यादि से संबंधित जानकारी को लेकर सार्वजनिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, शैक्षिक संस्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में जाकर जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।

    अग्निशमन सेवा सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस मौके पर फायरमैन प्रदीप कुमार, हवलदार लाल सिंह व चालक मंजीत सिंह आदि ने भी कर्मचारियों को जागरूक किया।

  • काला अंब में पराली के स्टोर में लगी आग: 150 टन जलकर राख, लाखों का नुकसान 

    काला अंब में पराली के स्टोर में लगी आग: 150 टन जलकर राख, लाखों का नुकसान 

    अग्निशमन विभाग की टीम ने 9 घंटे बाद पाया आग पर काबू 

    HNN/ कालाअंब

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ओगली स्थित एक फैक्टरी परिसर में रखे पराली (क्यूब) के स्टोर में भीषण अग्निकांड हुआ है। गनीमत ये रही कि दमकल विभाग के कर्मियों ने 8-9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    वरना फैक्टरी समेत अन्य संपत्ति को भी काफी नुकसान हो सकता था। फैक्टरी परिसर में 150 टन पराली जलकर राख हो गई। इससे ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। जबकि, दमकल कर्मियों ने एक करोड़ की संपत्ति बचा ली।

    जानकारी के मुताबिक ओगली स्थित वशिष्ट कैमिकल फैक्टरी परिसर में रखे पराली के स्टोर में रात के समय अचानक आग भड़क गई। अग्निकांड की सूचना स्थानीय अग्निनशमन विभाग की चौकी को मिली। जहां से तुरंत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।

    आग ज्यादा भड़कते देख नाहन से भी फायर टेंडर को मौके पर बुलाया गया। नाहन से स्टेशन फायर अफसर राजकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां रातभर दमकल विभाग के 9 कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। पराली में लगी आग बुझाने के बाद भी फैल रही थी। लिहाजा, कर्मचारियों को इसे बुझाने में 8 से 9 घंटे से समय लग गया।

    बताया जा रहा है कि यहां पराली की सिल्लियां (क्यूब) रखी गई थी, जिसमें आग भड़की। इसका इस्तेमाल फैक्टरी में ईंधर के तौर पर किया जाता है। इससे फैक्टरी प्रबंधन को लाखों की चपट लगी है। लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

    फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पराली जलने से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। जबकि, एक करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है। इस दौरान दमकल विभाग के एफएसओ सहित प्रशामक पवन कुमार, प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार, प्लाटून कमांडर कुलदीप सिंह, चालक राजेश पराशर व अरूण शर्मा समेत गृहरक्षक भी मौजूद रहे।

  • भावना को मिस और नवनीत सिंह को चुना मिस्टर फेयरवेल

    भावना को मिस और नवनीत सिंह को चुना मिस्टर फेयरवेल

    बीसीए बैच 2021-24 के लिए विदाई समारोह सायोनारा 2024 का हुआ आयोजन

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने बीसीए बैच 2021-24 के लिए विदाई समारोह “सायोनारा 2024” का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल के साथ वरिष्ठ छात्रों के स्वागत और दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। इसके बाद विभागाध्यक्ष का संबोधन हुआ। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया। फिर जूनियर छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

    इससे छात्रों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला माहौल बना दिया। साथ ही वरिष्ठजनों व शिक्षकों द्वारा खेले गए विभिन्न खेलों से वातावरण हर्षोल्लास से भर गया। सभी सीनियर विद्यार्थियों ने मनमोहक रैंप वॉक और सवालों के जवाब देकर समारोह को यादगार बनाया। बच्चों ने अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया।

    इस दौरान मिस भावना को मिस और नवनीत सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इसके साथ-साथ अजय और सूमा को मिस्टर टैलेंटेड और मिस टैलेंटेड, सिद्धार्थ को मिस्टर ऑलराउंडर और भावना को मिस ऑल राउंडर का खिताब मिला। समारोह के बीच एक-दूसरे को टाइटल्स भी दिए गए। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधन वर्ग के साथ-साथ स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

  • हिमालयन संस्थान में सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी, पहुंची थी कई नामी कंपनियां

    हिमालयन संस्थान में सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी, पहुंची थी कई नामी कंपनियां

    HNN/कालाअंब

    कालाअंब स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को आयोजित हुए मेगा जॉब फेयर में 16 नामी गिरामी कंपनियां अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेने पहुंची। जबकि छह कंपनियों ने अभ्यर्थियों का वर्चुअल साक्षात्कार भी लिया।

    इस जॉब फेयर में 1000 के करीब युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सबसे पहले सभी अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद नियोक्ता की आवश्यकता और अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कैंपस में साक्षात्कार लिए गए।

    इस रोजगार मेले में लगभग दो दर्जन कंपनियों ने 500 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया। हालांकि अभी अंतिम सूची बनाई जानी शेष है। लिहाजा, इस संख्या में बदलाव हो सकता है।

    हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि संस्थान की ओर से हर वर्ष रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों युवाओं को प्रशिक्षण पूरा होने पर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं।

    इसी कड़ी में बुधवार को संस्थान में मेगा जॉब फेयर 2024 का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में चयनित युवाओं को देश की नामी गिरामी कंपनियों में काम करने का मौका और तजुर्बा मिलेगा।