Category: KALA AAM

  • हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ, कालाअंब ने इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन

    हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ, कालाअंब ने इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन

    HNN/कालाअंब

    हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ मूट कोर्ट कमेटी ने 28 फरवरी को छात्रों के लिए इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके लिए अंतःविषय प्रस्ताव का विषय संवैधानिक कानून था। इंट्रा-मूट के पीछे का उद्देश्य छात्रों को उनके अंकों के आधार पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति देना था, जो कि म्यूटिंग के लिए अधिक परिष्कृत दृष्टिकोण की अनुमति देता है।

    मूट कोर्ट ऑफ़लाइन आयोजित किया गया था और भाग लेने वाली टीमों की संख्या के आधार पर यह एक बड़ी सफलता थी। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में लगभग 6 टीमों ने भाग लिया। इस विवाद के निर्णायक हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ संकाय के सदस्य थे।

    इस अवसर पर हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल, उपाध्यक्ष विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल ने भी छात्रों से बातचीत की और कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कानूनी पेशे में छात्रों के पेशेवर कौशल का विकास होता है। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ के प्रिंसिपल डॉ. अश्वनी कुमार ने भी छात्रों के साथ बातचीत की और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कानून विभाग समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन करता है जो सभी पहलुओं में छात्रों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर मनीषा, अंकित ठाकुर, मुनीश सहित अन्य शिक्षण संकाय भी उपस्थित थे।

    बेस्ट मूटर का पुरस्कार वंशज ठाकुर को, बेस्ट रिसर्चर का पुरस्कार टीम ए से अनमोल वालिया, कृतिका चौधरी, संजना, खुशी और उज्जवल को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ स्मारक टीम सी उनाइबा, मुस्कान, सलोनी, साहिल रहे। प्रथम पुरस्कार टीम ई वंशज, अनन्या, विवेक और अभय को दिया गया। दूसरा पुरस्कार टीम बी तस्सर कामकी, तम्मना शेख, प्रभजोत कौर, सिया और डालंग सारा को दिया गया।

  • काला अंब की निजी कंपनी में अग्नि सुरक्षा पर मौक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    काला अंब की निजी कंपनी में अग्नि सुरक्षा पर मौक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    HNN/ काला अंब

    हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत अंबा शक्ति प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब औद्योगिक क्षेत्र में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर के अंतर्गत आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मौक अभ्यास का आयोजन किया गया।

    गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मौक अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में इनकी बढ़ोतरी को मध्य नजर रखते हुए इस तरह के फायर सेफ्टी एवं मौक अभ्यास उद्योगों में आयोजित करवाए जा रहे हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के मौक अभ्यास से अग्निशमन विभाग एवं उद्योगों में कार्यरत श्रमिक, तकनीकी स्टाफ तथा उद्योगों के अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों को इस संबंध में तैयार करना एवं जागरूक करना भी उद्देश्य होता है।

    आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के लीडिंग फायरमैन रमेश चंद ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, तथा सहयोगी टीम के रूप में स्थानीय काला अंब फायर स्टेशन के कर्मचारी भी मौजूद थे।

    इसके अतिरिक्त उद्योगों के कर्मचारियों, अधिकारियों स्थानीय प्रशासन, गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

  • कालाअंब की निजी कंपनी में भरे जाएंगे 18 पद, इस दिन होगा इंटरव्यू….

    कालाअंब की निजी कंपनी में भरे जाएंगे 18 पद, इस दिन होगा इंटरव्यू….

    HNN/ कालाअंब

    सिरमौर जिला के कालाअंब स्थित मैसर्ज वरव बायो जैनिज प्रा. लिमिटेड में कॉम्प्रेशन ऑपरेटर, क्यू सी केमिस्ट ऑफिसर, पैकिंग ऑफिसर, प्रोडक्शन केमिस्ट ऑफिसर, हेल्पर व ऑफिसर माइक्रोबायोलॉजी के 18 पद भरने के लिए भर्ती करने जा रही है।

    यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने देते हुए बताया कि नाहन रोजगार कार्यालय में आगामी 28 फरवरी को उक्त विविध पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन सेवा माध्यम से eemis.nic.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि 18 से 35 आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साईज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा सहित प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 28 फरवरी को पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • शीला फोम काला अंब की क्रिकेट टीम ने दर्जन भर टीमों पर पाई विजय

    शीला फोम काला अंब की क्रिकेट टीम ने दर्जन भर टीमों पर पाई विजय

    HNN/ काला अंब

    शीला फोम काला अंब की क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्जन भर टीमों पर विजय हासिल की है। केयर स्पोर्ट्स, सोशल एंड कल्चरल सोसायटी जिला सिरमौर के वरिष्ठ उप प्रधान मोहम्मद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल दिसंबर माह में शीला फोम काला अंब की क्रिकेट टीम का चयन किया गया था।

    उन्होंने बताया कि टीम के चयन के लिए पदाधिकारियों का एक दल अध्यक्ष संजीव सोलंकी की अध्यक्षता में हिमालयन कॉलेज काला अंब पहुंचा। यहाँ उन्होंने लगभग 35 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया और उसमें से 24 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि कैंप और अभ्यास मैचों की परफॉर्मेंस के आधार पर फाइनल सलेक्शन में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

    इस चयनित टीम के खिलाड़ियों ने अपने सभी क्रिकेट मैचों को जीतते हुए नोएडा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, पंचकुला आदि दर्जन भर टीमों पर विजय पाकर ट्रॉफी अपने नाम की। जिसके चलते शीला फोम काला अंब के पदाधिकारियों ने वी केयर स्पोर्ट्स, सोशल एंड कल्चरल सोसायटी जिला सिरमौर के संजीव सोलंकी, इकराम, नाहिद अली, विक्रांत ठाकुर, शाहनवाज खान व अकरम को सम्मान देकर सम्मानित किया।

  • काला अंब के मैस. मेट्रो डेकोरेटिव उद्योग में अग्नि सुरक्षा पर मॉक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    काला अंब के मैस. मेट्रो डेकोरेटिव उद्योग में अग्नि सुरक्षा पर मॉक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    HNN/कालाअंब

    हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत मेट्रो डेकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब उद्योग में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर, अग्निशमन विभाग, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आज अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया।

    गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मॉक अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में इनकी बढ़ोतरी को मध्य नजर रखते हुए इस तरह के फायर सेफ्टी एवं मॉक अभ्यास उद्योगों में आयोजित करवाए जा रहे हैं।

    Fire-safety-program-was-org.jpg

    उन्होंने बताया कि इसी उद्योग में 16 फरवरी को एक स्टोर में आगजनी की घटना सामने आई थी जिसे की त्वरित प्रभाव से अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों ने निष्क्रिय किया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के मॉक अभ्यास से अग्निशमन विभाग एवं उद्योगों में कार्यरत श्रमिक, तकनीकी स्टाफ तथा उद्योगों के अग्निशमन अधिकारियों को इस संबंध में तैयार करना एवं जागरूक करना भी उद्देश्य होता है।

    इस कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त उद्योगों के कर्मचारियों, अधिकारियों स्थानीय प्रशासन, गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

  • काला अंब में ढाई वर्षीय बालक की टैंक में डूबने से मौत, मामला दर्ज

    काला अंब में ढाई वर्षीय बालक की टैंक में डूबने से मौत, मामला दर्ज

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा का परिवार रह रहा था फैक्ट्री परिसर में

    HNN/ काला अंब

    औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के खैरी में ढाई वर्षीय बालक के पानी के टैंक में डूबने से मौत का मामला जानकारी में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम कोटस्पिन फैक्ट्री परिसर में राम सिंह अपने परिवार के साथ रह रहा था।

    बता दें शनिवार की सुबह उसका ढाई वर्षीय बेटा नैतिक उर्फ नक्श परिसर में ही खेल रहा था। फैक्ट्री परिसर के नजदीक पानी के टैंक का ढक्कन खुला होने के चलते बच्चा खेलते खेलते टैंक में जा गिरा।

    बच्चे को परिसर में खेलते ना देख पिता ने चारों तरफ देखा। अचानक पिता की नजर पानी के टैंक की तरफ गई। बच्चे को टैंक से निकाल लिया था मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    बच्चे की मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। तो वहीं मामला काला अंब थाना में अंतर्गत धारा 176 सीआरपीसी दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • काला अंब मेट्रो डेकोरेटिव फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

    काला अंब मेट्रो डेकोरेटिव फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

    नाहन और काला अंब से पहुंचे फायर टेंडर, डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    HNN/ काला अंब

    औद्योगिक क्षेत्र काला अंब यमुनानगर रोड स्थित प्लाई बोर्ड बनाने वाली मेट्रो डेकोरेटिव फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना करीब 6:48 के आसपास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में उस समय छुट्टी का समय था। जबकि अगली शिफ्ट की तैयारी हो रही थी।

    इसी दौरान फैक्ट्री के मशीन शॉप के नजदीक ऑयल चैंबर ने अचानक आग पकड़ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लुब्रिकेशन ऑयल था जोकी बड़ी तेजी से जलने लगा। तेल में लगी आग बड़ी तेजी से फैक्ट्री में फैल गई जिसकी चपेट में काफी बड़ा पोर्शन आ गया था।

    आग लगने की घटना की जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा काला अंब फायर स्टेशन को दी गई। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही लीडिंग फायरमैन राजेश अपनी पूरी टीम के साथ मात्र 20 मिनट में ही एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

    यही नहीं उन्होंने इसी दौरान नाहन फायर ऑफिस को भी सूचित कर दिया था। भीषण आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही नाहन से भी दो फायर टेंडर काला अंब के लिए रवाना हो गए थे। फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा नजदीक हरियाणा के बिलासपुर फायर स्टेशन को भी सूचित कर दिया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से जब तक फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे उससे पहले शाम करीब 8:30 बजे के आसपास अग्निशमन विभाग के पूरे दल ने आग पर काबू पा लिया था। रेस्क्यू टीम खबर लिखे जाने तक भी मौके पर ही डटी हुई थी।

    बड़ी बात तो यह रही कि इस प्लाईवुड फैक्ट्री में लगे हुए अग्नि शमन यंत्र काफी कारगर साबित हुए। अब यदि फैक्ट्री का फायर प्रबंधन सही ना होता तो इस पूरे उद्योग को जलकर खाक होने में कुछ ही समय लगता। बरहाल इस भीषण आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    फैक्ट्री के महाप्रबंधक डीएन सिंह ने बताया कि ऑयल चैंबर में अचानक हुई लीकेज से निकले तेल के आग पकड़ लेने से यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा।

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में हुई इस भीषण आगजनी की घटना से लाखों के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। लीड फायरमैन राजेश ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आग पर काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तेल में लगी आग को बुझाने के लिए उन्हें फोम का इस्तेमाल करना पड़ा।

  • कालाअंब की निजी कंपनी में भरे जाएंगे 300 पद, इस दिन यहां होगा इंटरव्यू….

    कालाअंब की निजी कंपनी में भरे जाएंगे 300 पद, इस दिन यहां होगा इंटरव्यू….

    HNN/ कालाअंब

    सिरमौर जिला के कालाअंब में स्थित निजी कंपनी में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। बता दें कालाअंब में प्रशिक्षुओं के 290 और सुपरवाइजर के 10 पद भरे जाने है। इन पदों के लिए 23 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।

    जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं के पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक की आयु के कम से कम आठवीं पास युवा पात्र होंगे। जबकि, प्रशिक्षु सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदक स्नातक एवं टैक्सटाइल्स से संबंधित डिप्लोमा धारक होना चाहिए और उसके पास 2-3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

    प्रशिक्षु सुपरवाइजर को पंद्रह हजार रुपये और प्रशिक्षु को 11,250 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9355802045 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस कालाअंब में बसंतोत्सव का आयोजन

    हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस कालाअंब में बसंतोत्सव का आयोजन

    HNN/ कालाअंब

    हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस कालाअंब ने वीरवार को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के परिसर में बसंतोत्सव मनाकर बसंत पंचमी के अवसर पर वसंत का स्वागत किया। हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी आ गई है और प्रकृति के खिले हुए रुख के साथ ऋतु परिवर्तन की घोषणा कर दी है।

    यह उत्सव का क्षण है। इस अवसर पर कॉलेज संस्कृति और विरासत में प्रकृति और वसंत के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता ने छात्रों को प्रकृति और बसंत विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। जो हमें प्रकृति के बदलते रंगों और शैली से जोड़ता है, जो प्राणियों को वसंत (बसंत) के रंगों के साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ बढ़ने में मदद करता है।

    विद्यार्थियों ने मानव जीवन में बसंत के महत्व को दर्शाया। एक अन्य कार्यक्रम प्रकृति और बसंत थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग था। विद्यार्थियों ने विभिन्न तरीकों से अपनी रचनात्मकता दिखाई और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह वास्तव में छात्रों की वास्तविक रचनात्मकता को दिखाने का एक आयोजन था जो उनमें छिपी हुई है। शो स्टॉपर इवेंट पतंगबाजी थी, जिसका छात्रों ने सबसे ज्यादा आनंद लिया। पतंग ख़ुशी और सफलता का प्रतीक है और यह उत्तर भारत में उत्सव का एक अविभाज्य हिस्सा है।

    प्रतिभागी पतंग उड़ा रहे थे और आनंद ले रहे थे और दर्शक उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। यह मंत्रमुग्ध कर देने वाली घटना थी। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ये आयोजन छात्रों को टीम में काम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ाने में मदद करते हैं जो उन्हें बेहतर छात्र के रूप में विकसित होने और अपने जीवन में बेहतर आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

  • कालाअंब में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    कालाअंब में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक हो पाया है। मृतक की पहचान जमना प्रसाद पुत्र देवी प्रसाद निवासी गांव बिरिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब पीने के बाद अपने कमरे को अंदर से बंद करके सो गया था। अगली सुबह जब उसके भाई धर्मपाल ने उसको उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद देखा गया तो उसका भाई फंदे से लटका हुआ था।

    यह देखकर उसके भाई के होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।