Category: DHARAMSHALA

  • उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन न करने पर इतने शिक्षकों को नोटिस, एक सप्ताह के भीतर मांगा जवाब

    उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन न करने पर इतने शिक्षकों को नोटिस, एक सप्ताह के भीतर मांगा जवाब

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई गई 10वीं व 12वीं टर्म-1 परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन न करने वाले अध्यापकों के खिलाफ स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कार्यवाही की है। बोर्ड ने 152 अध्यापकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इस नोटिस के तहत बोर्ड ने एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

    यदि एक सप्ताह के भीतर भी बोर्ड को संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो इन अध्यापकों पर उचित कार्यवाही की जा सकती है। दरअसल, मूल्यांकन केंद्रों में 17 नवंबर से पेपर चेकिंग का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन कई शिक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए निर्धारित केंद्रों पर नहीं पहुंचे।

    जिसके चलते जहां मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ, वहीं अन्य शिक्षकों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा। हालांकि बोर्ड प्रबंधन पहले 300 से अधिक अध्यापकों को नोटिस जारी करने की बात कर रहा था, लेकिन बोर्ड ने संबंधित फाइल का रिव्यू कर 152 अध्यापकों को नोटिस जारी किए हैं और एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

  • टिप्पर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की दर्दनाक मौत

    टिप्पर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की दर्दनाक मौत

    HNN/ धर्मशाला

    पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत पासू में बाइक और टिप्पर के बीच भिड़ंत होने से युवक की मौत हो गई है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

    हादसे का कारण तेज रफ्तारी बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, धर्मशाला की ओर से एक टिप्पर रेत लेकर जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक टिप्पर से टकरा गई। टिप्पर से टकरा जाने के कारण बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हुआ तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

  • आरोपियों ने घरों के बाहर की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    आरोपियों ने घरों के बाहर की तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    HNN/ धर्मशाला

    धर्मशाला में देर रात को शरारती तत्वों ने खूब उत्पात मचाया। इस दौरान लोगों के घरों के बाहर आरोपियों ने ना केवल तोड़फोड़ की बल्कि पत्थर भी बरसाए। वहीं आरोपियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि देर रात को 3 लोग एक घर के बाहर आते हैं और पत्थर बरसाने शुरू कर देते हैं। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

    बता दें पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर, नगर निगम के पूर्व मेयर एवं पार्षद दविंद्र जग्गी के पड़ोसी राठौर, कोतवाली बाजार की पार्षद नीनू शर्मा, चैतडू के कांग्रेस नेता हरभजन भज्जी के घरों के बाहर यह तोड़फोड़ की गई है। इस बाबत नगर निगम के श्यामनगर और कोतवाली बाजार वार्ड नंबर 5 की पार्षद ने धर्मशाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।

  • रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम तैयार, हरियाणा से होगा पहला मुकाबला

    रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम तैयार, हरियाणा से होगा पहला मुकाबला

    HNN / धर्मशाला

    रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की क्रिकेट टीम पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश का पहला मैच हरियाणा से होगा, जो रोहतक में खेला जाएगा। दूसरा मैच बंगाल के साथ, तो तीसरा उत्तराखंड की टीम के साथ होगा। 13 दिसंबर से शुरू होने जा रही रणजी ट्रॉफी के लिए खिलाड़ी धर्मशाला में इन दिनों अभ्यास कर रहे हैं। बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी में हिमाचल की टीम को ग्रुप ए में शामिल किया गया। इसमें हिमाचल की टीम हरियाणा, बंगाल, उत्तराखंड, बडौदा, ओडिशा, नागालैंड और उत्तर प्रदेश के साथ भिड़ेगी।

    रणजी ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

    बता दें कि पिछले वर्ष रणजी टीम के लिए एचपीसीए की ओर से 20 के करीब खिलाड़ियों को टीम में रखा गया था। इस बार 26 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमे ऋषि धवन, निखिल गांगटा, प्रशांत चोपड़ा, राघव धवन, एकांत सेन, अंकुश बैंस, पंकज जसवाल, वैभव अरोड़ा, कंवर अभिनय, मयंक डागर, आकाश वशिष्ठ, अंकुश बेदी, सिद्धार्थ, सुमित वर्मा, अमित कुमार, गुरविंद्र सिंह, विजय गलेटिया, अंकित कलसी, प्रवीण ठाकुर, रोहित कुमार, महेश ठाकुर, आतिश पठानिया, अंकित, पृथ्वीराज सिंह धर्मशाला में अभ्यास कर रहे हैं।

  • उपायुक्त ने स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

    उपायुक्त ने स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण कर लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना के लिए जिला कांगड़ा में प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के विभिन्न उपमंडलों में स्थापित स्ट्रांग रूमों के निरीक्षण के उपरांत यह बात कही। उपायुक्त ने पालमपुर, सुलह, बैजनाथ और जयसिंहपुर में स्थापित स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया और मतगणना के लिए की गई तैयारियों को जांचा।

    निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का हो पालन
    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मतगणना करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बूथ वाइज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे। बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे।

    मतगणना हॉल में मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा
    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना वाले दिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार, एजेंट आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे।

    जिले में मतगणना के लिए होंगे 209 टेबल स्थापित
    उन्होंने बताया कि जिले में कुल 209 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। जिनमें ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए 161 टेबल और डाक मतपत्रों द्वारा मतगणना के लिए 48 टेबल स्थापित किए जाएंगे।

    अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित
    उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेेंगे।

  • राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, इनका हुआ चयन…

    राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, इनका हुआ चयन…

    HNN / धर्मशाला

    राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के 29 महिला और पुुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तमिलनाडु के नागरकोइल में 27 दिसंबर से सात जनवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में जाने से पूर्व नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में प्रदेश की टीम का सात दिवसीय विशेष अभ्यास शिविर लगेगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

    इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
    कांगड़ा जिले से महिला वर्ग में मनीषा कुमारी, प्रियंका, राधिका कटोच, मनीषा, ऊषा देवी, कृतिका, कनिका और पूजा, पुरुष वर्ग में अभिषेक जंवाल, तरुण कुमार, जतिन, साहिल कुठलेहडिया, अभिषेक और शुवंश ठाकुर के नाम शामिल हैं। सोलन से अनामिका, ईश्वर सिंह, शाम लाल, अश्वर खान, गोल्डी खान, याद राम और गौतम मेहता होंगे।

    ऊना जिले से महिला वर्ग में काजल चौधरी, प्रज्ञा शर्मा, पल्लवी चौधरी, तान्या, तनीषा रानी और अनामिका को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा किन्नौर से नताशा नेगी और चंबा से कल्याण सिंह प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

  • 8 दिसम्बर को पूरी सतर्कता से होगी मतगणना, अधिकृत लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

    8 दिसम्बर को पूरी सतर्कता से होगी मतगणना, अधिकृत लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती के लिए दूसरी मतगणना संबंधी रिहर्सल 7 दिसम्बर को करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगाए जाएंगे। जिनमें 161 टेबल ईवीएम और 48 टेबल डाक मतपत्रो की गिनती के लिए स्थापित होंगे। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उन्हें मतगणना कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से निकालकर बूथ वाईज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे। बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे।

    मतगणना हॉल में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर प्रतिबंध रहेगा
    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना के दिन यानि 8 दिसंबर को मतगणना हॉल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी के उम्मीदवार, एजैंट, आदि मतगणना हॉल में अपने साथ मोबाइल व कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे।

    अधिकृत लोगों को ही मिलेगा प्रवेश
    उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर सिर्फ अधिकृत पास धारी व्यक्ति ही प्रवेश पा सकेगें। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा डियूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पास जारी किए जा रहे हैं। मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा उम्मीदवार को प्राप्त मतपत्रों की संख्या की घोषणा की जाएगी।

  • डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बोर्ड की कड़ी कार्यवाही, 55 के कटे कनेक्शन

    डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बोर्ड की कड़ी कार्यवाही, 55 के कटे कनेक्शन

    HNN / धर्मशाला

    समय पर बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आलमपुर विद्युत बोर्ड ने बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 29 नवंबर तक बिजली बिल भरने का समय दिया था। 1,402 ऐसे उपभोक्ता थे, जो बार-बार आग्रह करने पर भी बिजली बिल नहीं भर रहे थे।

    दरअसल, विद्युत बोर्ड आलमपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं में से अभी तक 125 ने ही बिजली बिलों की अदायगी की है, जबकि 1,277 अभी भी अदायगी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में 55 के कनेक्शन काट दिए गए हैं और शेष के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जारी है।

    काटे गए कनेक्शनों को दोबारा चालू करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को 250 रुपये और व्यावसायिक को 500 रुपये अलग से अदायगी करनी होगी।

  • पालमपुर: युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुए कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. राकेश

    पालमपुर: युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुए कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. राकेश

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय चौसकु के वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के डॉ.जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु चिकित्सा पैथोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. राकेश कुमार को ‘प्रो. एस. रामचंद्रन मेमोरियल यंग साइंटिस्ट अवार्ड ‘बेस्ट मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजिस्ट, 2022 के रूप में हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

    युवा वैज्ञानिक ने सक्रिय सिद्धांतों को स्तन कैंसर के खिलाफ चिकित्सीय आहार के रूप में उपयोग करने की गुंजाइश प्रदान की है। अनुसंधान कार्य मानव और पशु चिकित्सा में भविष्य के अध्ययन के लिए आगे की नींव का काम करेगा। अध्ययन ने इस पौधे के सक्रिय सिद्धांतों को स्तन कैंसर के खिलाफ उपचारात्मक आहार के रूप में उपयोग करने की गुंजाइश प्रदान की है। प्रोफेसर एच.के. चौधरी, कुलपति ने वैज्ञानिक के अनुसंधान के प्रयासों की सराहना की है।

  • अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, देश-विदेश के विद्वानों ने रखे अपने विचार

    अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, देश-विदेश के विद्वानों ने रखे अपने विचार

    HNN / धर्मशाला

     राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में अंतरराष्ट्रीय बहु विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदेशभर के महाविद्यालयों से आए हुए 150 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति डॉ. देवदत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। डॉ शर्मा ने अपने विचारों को साझा करते हुए बहु विषयक और आंतरिक विषयक का संबंध बताते हुए विद्यार्थियों-शोधार्थीयों को आंतरिक अभियांत्रिकी को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में बौद्धिक दर्शनशास्त्र के प्रवक्ता टेंज़िंग डेम्छो मौजूद रहे। शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने करुणा और प्रेम से मानसिक स्वच्छता करते हुए समृद्ध संसार में व्यक्ति के योगदान पर बल दिया। इस अवसर पर विदेशी आगंतुकों में अमेरिका से डाॅ. क्रिश्चियन जेम्स माॅर्गन, नेपाल से विवेक दत्ता और इटली से नीरज जोली ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपने विचारों को प्रतिभागियों से सांझा किया।

    संगोष्ठी में तकनीकी सत्रों का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रदेशभर के महाविद्यालय से आए हुए प्रवक्ताओं और शोधकर्ताओं ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी में सार पुस्तक का भी विमोचन किया गया।