Category: DHARAMSHALA

  • पत्रकारों की सेहत जांचने को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगा स्वास्थ्य कैंप

    पत्रकारों की सेहत जांचने को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगा स्वास्थ्य कैंप

    HNN/ धर्मशाला

    अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना लोगों तक समाचार पहुंचाने को दिन-रात काम में व्यस्त रहने वाले पत्रकारों के लिए सोमवार को धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के करीब 130 पत्रकारों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने सोमवार प्रातः 10 बजे शिविर का शुभारंभ किया।

    शिविर में स्वास्थ्य जांच को 50 प्रकार के टेस्ट
    कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, धर्मशाला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति और हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के सहयोग से जोनल अस्पताल धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में पत्रकारों के ब्लड टेस्ट, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर जांच, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड की जांच, ईसीजी, नेत्र जांच समेत करीब 50 प्रकार के टेस्ट किए गए।

    स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम को देंगे नियमित स्वरूप
    उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी तनावपूर्ण होती हैै। यह देखा गया है कि दिन-रात समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने में लगे पत्रकार अपने स्वास्थ्य की देखभाल पर ध्यान नहीं देते। व्यस्तता के चलते भी नियमित स्वास्थ्य जांच का पहलू पीछे छूट जाता है।

    ऐसे में प्रशासन ने तय किया है मीडिया संगठनों और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर जिले के सभी पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चले, जिसमें पत्रकारों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और निदान को लेकर काम किया जा सके। उन्होंने इस पहल को एक नियमित स्वरूप देने और हर साल इसका आयोजन करने की बात कही।

  • सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, हादसे में 3 लोग…

    सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, हादसे में 3 लोग…

    HNN/ धर्मशाला

    मैक्लोडगंज-धर्मशाला मार्ग पर पेश आए सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में गाड़ी में सवार 3 लोग घायल हुए जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु पहुंचाया गया। वही मैकलोडगंज पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    जानकारी अनुसार, गाड़ी में सवार होकर तीन लोग मैकलोडगंज से धर्मशाला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मैक्लोडगंज-धर्मशाला मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से लुढ़क कर खाई में गिर गई। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और गाड़ी में सवार तीनों लोगों को बाहर निकालकर टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

  • राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    HNN/ धर्मशाला

    राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को खेलों का महत्व बताते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही तन्मयता से जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहने के लिए छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

    उन्होंने ध्वजारोहण करते हुए एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 1500 मीटर (पुरूष वर्ग) फाइनल में राकेश कुमार, समीर, अमन कुमार ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर फाइनल में भोली बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, मीना ठाकुर बीए. प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं शबनम धीमान बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    800 मीटर (पुरुष) फाइनल में अभिषेक कुमार, नीरज, रोहित कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर फाइनल में महक, मीना, शबनम ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में नेहा ठाकुर, काजल मीणा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही शॉट पुट (पुरुष) में कने, पुनीत और मनीष ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

    लॉन्ग जंप में महक ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय और मीना ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर (पुरुष) मे अकृत, अवंतिक एवं अपूर्व ने पहला, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप (महिला वर्ग) में महक, कृतिका और चांदनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप (पुरुष वर्ग) में साहिल कौशल ने प्रथम, सुशांत राणा ने द्वितीय और अभय शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस और रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। महिला वर्ग में महक को एवं पुरुष वर्ग में अकृत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनपी गुलेरिया जिला युवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और उनका हौसला बढ़ाया।

  • डीसी-एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    डीसी-एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    HNN/ धर्मशाला

    जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने ज्वालामुखी, देहरा, और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. खुशाल शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे। डीसी-एसएसपी ने वहां तैनात जवानों को ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 स्थानों (उपमंडल मुख्यालय) पर 15 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। सुलह और पालमपुर के लिए स्ट्रांग रूम पालमपुर में तथा देहरा और जसवां परागपुर के स्ट्रांग रूम ढलियारा में हैं।

    इसके अतिरिक्त अन्य विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम संबंधित उपमंडल मुख्यालय पर हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम की सुरक्षा के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध हैं।

    उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर 12 नवंबर को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद ईवीएम मशीनों को संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर स्ट्रांग रूम में रखा गया है। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों की कड़ी पहरेदारी के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों से भी 24 घंटे स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।

  • बीएड कॉलेज धर्मशाला में रिक्त सीटों के लिए करें आवेदन

    बीएड कॉलेज धर्मशाला में रिक्त सीटों के लिए करें आवेदन

    HNN/ धर्मशाला

    कॉलेज में बी.एड शैक्षिक सत्र 2022- 24 के लिए कुछ श्रेणी वार सीटें ख़ाली हैं। रिक्त सीटों के लिए 21 नवंबर से 26 नवंबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह जानकारी राजकीय शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला की प्राचार्या आरती वर्मा ने दी है।

    उन्होंने बताया कि सीटें बीएड 2022 के एंट्रेंस टेस्ट के मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। इच्छुक अभ्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.gctedharamshala.ac.in तथा दूरभाष संख्या 01892- 223140 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • राज्यपाल ने संवेदना किट और निक्षय कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

    राज्यपाल ने संवेदना किट और निक्षय कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

    HNN/ धर्मशाला

    राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने धर्मशाला में जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षयरोग (टीबी) अनाथ बच्चों के लिए संवेदना किट कार्यक्रम व कांगड़ा निक्षय  किट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने 100 अनाथ बच्चों के लिए शैक्षिक किट और रोगियों को 1000 निःक्षय किट वितरित किए।

    राज्यपाल ने जिला प्रशासन को शेष सभी टीबी रोगियों को 15 दिनों के भीतर गोद लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में आम लोगों को शामिल कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को अनुकूलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य ने 2024 तक टीबी के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    इससे पहले, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही निःक्षय और संवेदना किट से संबंधित गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने निःक्षय मित्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 1321 टीबी रोगियों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है, जिनमें से 564 को गोद लिया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि 121 को व्यक्तिगत रूप से अपनाया गया है।

  • तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, किस दिन होगी कौन सी परीक्षा…

    तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, किस दिन होगी कौन सी परीक्षा…

    HNN/ धर्मशाला

    शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की परीक्षा का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने वार्षिक परीक्षा का यह शेड्यूल तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए जारी किया है।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा के नियमित छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी।

    परीक्षाएं सुबह 9 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जायेगी और दोपहर एक बजे समाप्त होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से करीब आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा।

    तीसरी, पांचवी और आठवीं कक्षा की डेटशीट

    तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की 28 नवंबर को गणित, 30 नवंबर को पर्यावरण शिक्षा, 2 दिसंबर को हिंदी जबकि 5 दिसंबर को अंग्रेजी का पेपर होगा। पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों का 28 नवंबर को अंग्रेजी, 30 नवंबर को हिंदी, 2 दिसंबर को पर्यावरण शिक्षा जबकि 5 दिसंबर को गणित का पेपर होगा।

    इसके अलावा आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का 28 नवंबर को गणित, 29 नवंबर को संस्कृत, 30 नवंबर को अंग्रेजी, 1 दिसंबर को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, 2 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान, 3 दिसंबर को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी, उर्दू, 5 दिसंबर को विज्ञान जबकि 6 दिसंबर को हिंदी का पेपर होगा।

  • उपायुक्त ने किया 47वीं नेशनल बास्केटबॉल सब जूनियर चैंपियनशिप का शुभारंभ

    उपायुक्त ने किया 47वीं नेशनल बास्केटबॉल सब जूनियर चैंपियनशिप का शुभारंभ

    कहा…. खेलों से सम्भव व्यक्तित्व का विकास

    HNN / धर्मशाला

    खेलों के माध्यम से युवाओं के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास सम्भव है। खेल शारीरिक बल देने के साथ-साथ व्यक्ति को मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं। उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने नगर परिषद मैदान कांगड़ा में 47वीं नेशनल सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए यह शब्द कहे। प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।

    बता दें कि कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में आरंभ हुई 47वीं नेशनल बास्केटबॉल सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स चैंपियनशिप 14 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आई हुई 51 टीमें हिस्सा ले रही हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कर्नाटक और तेलंगाना गर्ल्स टीम के बास्केटबॉल मैच को विधिवत शुरू करवाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज जितनी भी प्रकार की विसंगतियां युवाओं में उत्पन्न हो रही हैं, उनसे बचने का सबसे बेहतर विकल्प खेल ही हैं।

    उन्होंने कहा कि आज हर विद्यार्थी और युवा को खेल गतिविधियों, योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़े युवा अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बड़ी कुशलता से करते हैं। खेल हमे सकारात्मक रहते हुए कईं प्रकार की समस्याओं और संकटों से निपटने का गुर सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से टीम भावना का जो गुण विकसित होता है उससे व्यक्ति कभी विषाद को उपलब्ध नहीं होता।

    उपायुक्त ने आए हुए खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया।

  • माइक्रो ऑब्जर्वर्स को दिया चुनावी ड्यूटी को लेकर प्रशिक्षण, दायित्वों से करवाया अवगत

    माइक्रो ऑब्जर्वर्स को दिया चुनावी ड्यूटी को लेकर प्रशिक्षण, दायित्वों से करवाया अवगत

    HNN / धर्मशाला

    विधानसभा चुनावों को लेकर कांगड़ा जिले में तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर्स को धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में चुनावी ड्यूटी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह, दुष्मंत कुमार बेहेरा, किरपा नंद झा और बृजेश नरैण विशेष रूप से उपस्थित रहे। सामान्य पर्यवेक्षकों ने माइक्रो ऑब्जर्वर्स को उनके दायित्वों से अवगत कराया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में 487 कर्मियों ने भाग लिया। इनमें अधिकतर कर्मी केंद्रीय सेवाओं और सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के हैं। बता दें, इनमें से 301 कर्मी माइक्रो ऑब्जर्वर्स का दायित्व निर्वहन करेंगे। वे जिले में निर्धारित वल्नरेबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। माइक्रो ऑब्जर्वर्स की दूसरी रिहर्सल 9 नवंबर को उनकी चुनावी ड्यूटी से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में होगी।

    प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर्स को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और चुनावी प्रक्रिया के दौरान अपनी ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही न बरतने को लेकर भी सजग किया गया। उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर समस्त चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने और वहां चुनावी व्यवस्था और मतदान के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता ध्यान में आती है तो तुरंत अपने संबंधित पर्यवेक्षक को उसकी सूचना देना तय बनाने जैसे दायित्वों की जानकारी दी गई।

  • अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

    अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

    निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया हेतु जांची व्यवस्थाएं

    HNN / धर्मशाला

    अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी एवं आदर्श आचार संहिता के ज़िला नोडल अधिकारी रोहित राठौर ने देहरा और जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि देहरा तथा जसवां प्रागपुर में विधानसभा चुनाव हेतु चयनित स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा में विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

    रोहित राठौर ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के उपमंडलाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न हो सके, इस हेतु विधानसभा निर्वाचन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।