Category: MANALI

  • मनाली में ओडिशा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    मनाली में ओडिशा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    HNN/मनाली

    जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में ओडिशा के 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंदन महंतो पुत्र परमेश्वर महंतो गांव बागड़िया डाकघर भोडिया तहसील समयकुंडा जिला मयूरगंज, ओडिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन महंतो अपने दोस्त शंभू और सुनील के साथ मनाली घूमने आया था। इस दौरान रात को अचानक ही उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके दोस्त उसे उपचार के लिए मनाली के अस्पताल ले गए। जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद पुलिस की मृतक के परिजनों से फोन पर बात हुई और शव को उसके दोस्त सुनील मोहीपात्रा को सौंप दिया।

    फिलहाल युवक की मौत का कारण दिल का दौरा माना जा रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के युवक को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

    गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के युवक को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

    HNN/मनाली

    जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने पंजाब के युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव व डाकखाना रोमाना अल्बेल सिंह तहसील जेटू जिला फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी की अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनाली के एक निजी होटल में पंजाब का एक युवक ठहरा है और यहीं से चिट्टा बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर होटल में दबिश दी और हरप्रीत सिंह की तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी केडी शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

  • अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरी निजी बस, चपेट में आई एक कार

    अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरी निजी बस, चपेट में आई एक कार

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। ताजा मामला पर्यटन नगरी मनाली का है, यहां एक निजी बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई सवार नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।

    जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। इस दौरान साथ ही एक कार भी बस की चपेट में आ गई। कार भी बस के साथ नदी किनारे गिर गई।

    हालांकि इस घटना में कार सहित बस को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि बस में चालक-परिचालक के अलावा कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

  • सोलंगनाला में हुई नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटकों सहित कारोबारियों के खिले चेहरे

    सोलंगनाला में हुई नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटकों सहित कारोबारियों के खिले चेहरे

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश के मनाली के सोलंगनाला में नए साल का पहला का पहला हिमपात हुआ है। हिमपात के बाद सोलंग वैली सैलानियों से गुलजार हो गई है। बर्फ के दीदार के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में सोलंगनाला पहुंच रहे हैं।

    इसके साथ ही सोलंगनाला में बर्फबारी से पर्यटकों के साथ पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। आने-वाले दिनों घाटी में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है। पहाड़ो में हुए हिमपात की सूचना मिलने के बाद बाहरी राज्य के पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख करने लगे हैं।

    इसके अलावा रोहतांग दर्रा, अटल टनल, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा सहित बारालाचा में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फ़बारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उधर, अटल टनल के दोनों छोर में बर्फ गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद है।

  • मनाली में आग की भेंट चढ़े 10 खोखे, लाखों का हुआ नुक्सान

    मनाली में आग की भेंट चढ़े 10 खोखे, लाखों का हुआ नुक्सान

    HNN/ मनाली

    जिला कुल्लू के मनाली में माता हिडिंबा मंदिर के समीप भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां 10 अस्थायी खोखे आग की भेंट चढ़ गए। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं इस अग्निकांड में पीड़ितों को करीब 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, राजेश कुमार पुत्र टेक चंद, आशा कुमारी पुत्री धर्म चंद, कला देवी पत्नी पूर्ण चंद, मितू, यश पाल पुत्र उत्तम राम सभी निवासी गांव ढुंगरी, राजा पुत्र देवी सिंह गांव चचोगा, बबली देवी पुत्री उत्तम राम, मनोहर लाल पुत्र संत राम, बबीता देवी पत्नी जीतू, विशाल पुत्र राजू निवासी गांव ढुंगरी के खोखे में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी खोखों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खोखे तथा उनमें रखा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।

  • मनाली में कपड़े की दुकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

    मनाली में कपड़े की दुकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

    HNN/मनाली

    जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के मनु मार्किट में आगजनी की एक घटना पेश आई है। जहां एक कपड़े की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार गौरव शर्मा सुपुत्र स्वर्गीय सोहन लाल शर्मा को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग के कारणों का कोई पता नहीं लग पाया है।

    जानकारी के मुताबिक, बीते कल देर शाम मनु मार्किट में एक कपड़े की दुकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद दुकानदार गौरव शर्मा ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

    अग्नि शमन प्रभारी प्रीतम सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकान मालिक की लगभग 8 लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • आग की भेंट चढ़ा वशिष्ठ और शनाग का जंगल

    आग की भेंट चढ़ा वशिष्ठ और शनाग का जंगल

    HNN/मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के जंगलों में अग्निकांड पेश आया है। जहां वशिष्ठ और शनाग के जंगल आग की चपेट में आ गए। आग लगने से लाखों की वन संपदा का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, वशिष्ठ के जंगल में दो दिन से भयंकर आग फैली हुई है। हालांकि शनाग के जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। यहां दो दिन तक जंगल लगातार दहकता रहा। वशिष्ठ के पीछे जंगल में भयंकर आग लगी।

    हालांकि वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे रहे। वन विभाग के रेंज अफसर चेत राम ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पाया जा रहा है।

  • गश्त के दौरान चिट्टा सहित गिरफ्तार की युवती

    गश्त के दौरान चिट्टा सहित गिरफ्तार की युवती

    HNN/मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक युवती को 6.54 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना मनाली की टीम ने समाहण बाजार में गश्त कर रही थी।

    इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवती को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने 6.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने युवती के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जहां उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई जाएगी, ताकि चिट्टा तस्करी को लेकर उसके किस-किस से तार जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा सके।

  • पोस्ट कोड-981 के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी

    पोस्ट कोड-981 के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रिंटिंग व स्टेशनरी विभाग में तृतीय श्रेणी के फ्रैंकिंग मशीन अटैंडैंट पोस्ट कोड-981 के पदों के लिए सिलेबस और पैटर्न जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, लोक सेवा आयोग फ्रैंकिंग मशीन अटैंडैंट पोस्ट कोड-981 का स्क्रीनिंग टेस्ट 12 फरवरी को आयोजित करेगा।

    यह स्क्रीनिंग टेस्ट सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का पैटर्न व पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी आयोग ने वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने कहा कि उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार अपना ई-एडमिट कार्ड डाऊनलोड नहीं कर पाएगा तो वह 16 जनवरी से कार्य दिवस व समय पर आयोग के कार्यालय में आकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है।

  • मनाली की निशा ठाकुर के सिर सजा विंटर क्वीन मनाली-2024 का ताज

    मनाली की निशा ठाकुर के सिर सजा विंटर क्वीन मनाली-2024 का ताज

    HNN/ मनाली

    राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल मनाली के अंतिम दिन शरद सुंदरी प्रतियोगिता में मनाली की निशा ठाकुर को शरद सुंदरी-2024 चुना गया। उन्होंने फाइनल राऊंड में 15 प्रतिभागियों को हराकर शरद सुंदरी-2024 के खिताब पर कब्जा जमाया।

    वहीं शिमला की कोहिनूर प्रथम उपविजेता जबकि मनाली की ही भव्या पंडित द्वितीय उपविजेता रहीं। पहले राऊंड में सुंदरियों ने रैंप पर कैटवॉक किया। दूसरे राऊंड में उनका सीधा सामना जजों से हुआ।

    अधिकतर सुंदरियों ने पूरे आत्मविश्वास से जजों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके बाद फाइनल राऊंड हुआ, जिसमें निशा ठाकुर को शरद सुंदरी-2024 चुना गया।शरद सुंदरी को ताज व एक लाख रुपए से नवाजा गया। फस्ट रनरअप को 50 हजार व दूसरे रनर अप को 30 हजार और ताज से नवाजा गया।