Category: SHIMLA

Shimla citi from himachal pradesh

  • केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे में बदलाव, अब इतने नवंबर को करेंगे जनसभा

    केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे में बदलाव, अब इतने नवंबर को करेंगे जनसभा

    HNN / शिमला

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के शेड्यूल में व्यस्तता के कारण बदलाव हुआ है। अब वह 30 अक्तूबर के बजाय 2 नवंबर को नादौन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। शाह नादौन शहर के लेबर चौक के निकट नादौन-ज्वालामुखी एनएच किनारे सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

    प्रदेश चुनाव मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में हाईकमान से सूचना मिल गई है। शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र में और भी बड़े नेताओं की रैलियां होंगी। सुजानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैलियां भी संभावित हैं। कांग्रेस ने भी हमीरपुर में प्रियंका गांधी को आमंत्रित किया है।

  • महंगाई की मार: सब्जियों और फलों के दामों में बढ़ोतरी, लोग परेशान

    महंगाई की मार: सब्जियों और फलों के दामों में बढ़ोतरी, लोग परेशान

    HNN/ शिमला

    जिला में फलों और सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। खासकर हरी सब्जियों के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फलों और सब्जियों के बढ़ते दाम ने हर घर के बजट को बिगाड़ दिया है। कुछ सब्जियों के दाम तो फलों से भी महंगे हो गए हैं ऐसे में लोग भी परेशान है। टमाटर 30 से बढ़कर 50 रुपये किलो तक पहुँच चुका है जबकि मटर लोगों की पहुँच से बाहर होता जा रहा है।

    सब्जी मंडी शिमला में मटर 140 रुपये प्रति किलो तो अदरक 100, लहसुन 100, भिंडी 40 रुपये, बंदगोभी 50 रुपये, बीन 60 रुपये, हरी मिर्च 200 रुपये और धनिया 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा अनार 200 रुपये प्रति किलो, पपीता 80 रुपये, कीवी 120 रुपये, जापानी फल 80 रुपये, तरबूज 40 रुपये, केला 80 रुपये दर्जन और किन्नौरी सेब 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

    रसोई घर का बिगड़ा बजट
    फलों और सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिससे महंगाई की मार लोगों पर साफ नजर आ रही है। सब्जियां लगातार लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं। खाद्य पदार्थों की चीजों में बढ़ोतरी ने रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम के बाद सब्जियों के दाम जिस तरीके से आसमान छू रहे हैं, उसने आम लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।

  • बारामुला मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक

    बारामुला मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक

    HNN/ शिमला

    कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कश्मीर के बारामुला में आतंकियों से मुठभेड़ में वीरभूमि हिमाचल के शिमला जिला से संबंध रखने वाले वीर जवान कुलभूषण मांटा के शहीद होने वाली खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में हम शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं। वीर जवान कुलभूषण मांटा की शहादत को नमन।” बता दें, कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बावजूद अंतिम सांस तक आतंकियों से लोहा लेने वाले कुपवी के जवान ने शहादत पाई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारामुला जिला के सीरी इलाके में तारीपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को सैनिकों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आतंकियों की ओर से हुई भीषण गोलाबारी में 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान कुलभूषण मांटा बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान यहाँ उनकी मौत हो गई।

  • जिला में बढ़ी नशे की तस्करी, अब चिट्टे सहित दबोचे दो युवक

    जिला में बढ़ी नशे की तस्करी, अब चिट्टे सहित दबोचे दो युवक

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चिट्टे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई न कोई नशा तस्कर हेरोइन की खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। अब एक बार फिर जिला में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो युवकों को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है।

    पंकज पुत्र लायक राम और अंकित पुत्र सतपाल निवासी कोटखाई के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को उक्त दोनों युवकों के पास चिट्टे की खेप मौजूद होने की सूचना मिली। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने देहा में दबिश दी और गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान गाड़ी के अंदर से 42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पकड़ी इतने किलो ग्राम चाँदी

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पकड़ी इतने किलो ग्राम चाँदी

    HNN / शिमला

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा गठित टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय पड़ताल नाका कुड्डू पर सुबह 3.00 बजे वाहनों की तलाशी के दौरान एक वाहन से 9.8 किलो ग्राम चांदी के जेवरात को ज़ब्त किया है। वाहन चालक मौके पर इन जेवरात की खरीद से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

    उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रभारी जिला शिमला रवि सूद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रातः यह कार्यवाही की गई। आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी यूनुस ने बताया कि विभाग आदर्श चुनाव संहिता के अंतर्गत सभी अधिनियमों के तहत प्रदेश में चेकिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स द्वारा उक्त वाहन के विरुद्ध जी एस टी अधिनियम एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधान के अंतर्गत आगामी कार्यवाही की जा रही है।

    आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ई-मेलः vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर 9418611339 पर कर सकता है।

  • सिरमौर के साथ लगते कुपवी का जवान बारामुला मुठभेड़ में शहीद

    सिरमौर के साथ लगते कुपवी का जवान बारामुला मुठभेड़ में शहीद

    HNN/ शिमला

    कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बावजूद अंतिम सांस तक आतंकियों से लोहा लेने वाले कुपवी के जवान ने शहादत पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारामुला जिला के सीरी इलाके में तारीपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को सैनिकों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

    हालांकि सैनिकों के द्वारा आतंकियों की घेराबंदी कर ली गई थी मगर तभी आतंकियों की ओर से हुई भीषण गोलाबारी में 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान कुलभूषण मांटा बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में भी वह आतंकियों से दो-चार होते रहे। मगर अचानक उनके गिरते ही सैनिकों के द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

    अस्पताल में मुठभेड़ में मिले जख्मों का ताव न सहते हुए वीरवार को उन्होंने शहादत को गले लगा लिया। मिली जानकारी के अनुसार शहीद कुलभूषण हिमाचल के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गौंड गांव के रहने वाले थे। वही चिनार कोर के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।

    रेजीमेंट के द्वारा परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में भारतीय सेना उनके परिजनों के साथ खड़ी है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है जबकि पाकिस्तानी आतंकी घायल होने के बाद फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान ही बारा मूला निवासी आतंकी निसार अहमद भट्ट को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है।

    देश के लिए शहादत पाने वाले प्रदेश के इस जवान की शहादत पर ना केवल देश में बल्कि प्रदेश में भी शोक की लहर है। शहीद अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। सैनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद की पार्थिव देह शुक्रवार को उनके गांव लाई जाएगी।

  • “ऐसी मूंजरे जोगी जवाना” नामक नाटी पर पीरन मेले मेें झूमे लोग

    “ऐसी मूंजरे जोगी जवाना” नामक नाटी पर पीरन मेले मेें झूमे लोग

    पीरन में भैया दूज पर आयोजित मेला धूमधाम से सम्पन्न

    HNN / शिमला

    भैया दूज के अवसर पर मशोबरा ब्लाॅक के पीरन में जुन्गा देवता के नाम पर अतीत से मनाए माने जाने वाला मेला वीरवार को सम्पन्न हुआ। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय लोगों द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा अर्थात जातर हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। मेले में पूजा कला मंच तारादेवी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरजंन किया गया।

    इस मौके पर प्रसिद्ध लोकगायिका बिमला ने अपनी सुरीली आवाज में सिरमौर का प्रसिद्ध गीत “ऐसी मूजरे जोगी जवाना बे छेड़ू चोजोरी गोरखीय” सुनाकर मेले में लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसी प्रकार रमेश और रीता शर्मा द्वारा अपनी सुरीली आवाज में कांगड़ी प्रसिद्ध लोकगीत “लिख-लिख चिट्ठियां मैं भेजा बलोचा हो” गाकर सीमा पर डटे वीर जवानों को याद किया।

    कार्यक्रम का आगाज मंच की कलाकार रूकमणी देवी, निशा बाला और रीता शर्मा ने पहाड़ी गीत “करी लेनी करी लेनी पहाड़ री सैर” सुनाकर किया गया। टीम प्रभारी रमेश चंद्र द्वारा पारंपरिक झूरी, गंगी सुनाकर लोगों को अतीत में गाए जाने वाले गीतों बारे जानकारी दी गई। मंच के कलाकारों द्वारा नशे पर हास्य लघु नाटिका शराबी प्रस्तुत करके जहां लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया, वहीं पर कलाकारों द्वारा हास्य रस पर व्यंग्य करते लोगों को हंसाकर लोटपोट कर दिया।

    इसी प्रकार स्थानीय प्रसिद्ध कलाकार रामलाल वर्मा ने स्थानीय देवता जुन्गा पर पहाड़ी गीत सुनाकर और सुनील वर्मा ने पारंपरिक गीत बामणा रे छोरूआ गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। हरमोनियम पर दिग्विजय सिंह, ढोलक पर राजेश कुमार के अतिरिक्त हरि शर्मा, उदित तथा रमेश चंद्र द्वारा मंच का सफल संचालन करके लोगों को बांधे रखा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व पंचायत प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने कहा कि भैयादूज पर पीरन में पीठासीन देवता जुन्गा के नाम पर कालांतर से मेला आयोजित किया जाता है।

    जिसमें सबसे पहले 22 टीका के स्थान पर स्थानीय देवता के गुर से मेले की इजाजत ली जाती है। तत्पश्चात मेला आरंभ होता है। गांव के वरिष्ठ नागरिक दया राम वर्मा का कहना है कि इस प्राचीन मेले को देखने दूर-दूर से लोग आते है। गांव की विवाहित बेटियां भी भैयादूज पर अपने कुलदेवता का आर्शिवाद पाने के लिए मायके आती है। इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों व शहनाई की धुन पर शोभा यात्रा निकाली गई जोकि 22 टीका स्थान जुब्बड़ से होती हुई ठौड़ माता के मंदिर में संपन हुई।

  • दिवाली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव, सुबह-शाम मौसम में ठंडक

    दिवाली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव, सुबह-शाम मौसम में ठंडक

    HNN / शिमला

    दिवाली के बाद से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। इसके कारण ठंड भी बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय मौसम में काफी ठंडक बढ़ गई है। जबकि दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 30 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

    मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, केलांग में 0.2, कल्पा में 3.0, मनाली में 5.0, सोलन में 8.0, हमीरपुर में 9.1, शिमला में 11.2 और धर्मशाला में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, धर्मशाला में 28.0 और शिमला में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

  • Himachal Election 2022: आज होगी नामांकन पत्रों की छंटनी, इतने उम्मीदवार मैदान में

    Himachal Election 2022: आज होगी नामांकन पत्रों की छंटनी, इतने उम्मीदवार मैदान में

    HNN / शिमला

    हिमाचल प्रेदश में विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। बता दे कि चुनाव मैदान में 631 उम्मीदवार है। अब इनमें से कितनों ने सही और कितनों के नामांकन में त्रुटियां हैं, हिमाचल चुनाव विभाग की ओर से इसकी जानकारी साझा की जाएगी।

    गलत भरे गए नामांकन रद्द हो जाएंगे। उसके बाद 29 अक्तूबर को प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके चलते हिमाचल में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी से बागी हुए नेताओं को मनाने में जुटे हैं।

    वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 5 नवंबर को सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका दौरा लगभग तय हो चुका है। मोदी ठोडो मैदान में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन, शिमला और सिरमौर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में दोपहर के समय जनसभा करेंगे।

  • दिवाली के जश्न से बिगड़ी हिमाचल की आबोहवा, पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स…

    दिवाली के जश्न से बिगड़ी हिमाचल की आबोहवा, पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स…

    HNN/ शिमला

    दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी ने हिमाचल प्रदेश के कई शहरों की आबोहवा बिगाड़ कर रख दी है। बता दें, दिवाली की रात चले पटाखों ने पर्यावरण को काफी ज्यादा प्रभावित किया है और राज्य के पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से ऊपर पहुंच चुका है। इनमें धर्मशाला, डमटाल, बद्दी, नालागढ़ और पावंटा साहिब शामिल हैं।

    बद्दी को छोडक़र बाकी चार शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स आमतौर पर 100 से नीचे ही रहता है, लेकिन दिवाली की रात को फूटे पटाखों के कारण इन शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 को पार कर गया है। कालाअंब, परवाणू और ऊना के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी दिवाली की रात को हुए प्रदूषण से बढ़ोतरी हुई है।