Category: SHIMLA

Shimla citi from himachal pradesh

  • पुलिस ने पिकअप से पकड़ी शराब की 179 पेटियां, हिरासत में लिया चालक

    पुलिस ने पिकअप से पकड़ी शराब की 179 पेटियां, हिरासत में लिया चालक

    HNN/ शिमला

    विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और जगह-जगह छापेमारी कर शराब माफियाओं पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक पिकअप से शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी चालक झलवाडी निवासी राकेश कुमार को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। एसएचओ रोहडू देवी सिंह ने अपनी टीम सहित पेट्रोलिंग के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

    इस दौरान अढाल सड़क पर टीम ने लिंक रोड से आ रही एक पिकअप को जाँच के लिए रुकवाया। पिकअप तिरपाल से ढकी हुई थी जिसे टीम ने जब हटाया तो पुलिस भी हैरान रह गई। टीम ने देखा तो पिकअप के अंदर शराब की पेटियां लोड़ की हुई थी। टीम ने जब जाँच की तो अंदर से बीयर, हाफ, देसी और अंग्रेज़ी शराब की 179 पेटियां मौके से बरामद हुई।

    उधर, डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया कि पिकअप से शराब की पेटियां बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जब चालक से इसे ले जाने के दस्तावेज मांगे गए तो चालक नहीं दिखा पाया। लिहाजा टीम ने कार्यवाही करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

  • विधानसभा चुनाव के बीच प्रियंका गांधी पहुंची शिमला, दो जिलों में जनसभा को करेंगी संबोधित…

    विधानसभा चुनाव के बीच प्रियंका गांधी पहुंची शिमला, दो जिलों में जनसभा को करेंगी संबोधित…

    HNN/ शिमला

    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच गई है। हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वह प्रदेश के 2 जिलों में रोड शो कर जनसभा को संबोधित भी करेंगी। बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह पहले चंडीगढ़ पहुँची।

    यहाँ से वह गाडी में सवार होकर सड़क मार्ग से शिमला और उसके बाद अपने घर छराबड़ा पहुंचीं। विधानसभा चुनाव के चलते प्रियंका गांधी का हिमाचल में यह दूसरा दौरा है। वैसे तो वह शिमला स्थित अपने घर आती जाती रहती हैं परंतु विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वह काफी सक्रिय हो चुकी है।

    इससे पहले उन्होंने सोलन में जनसभा को संबोधित किया था और अब 31 अक्तूबर को वह कुल्लू में रोड शो और मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी।

  • बारामुला मुठभेड़ में शहीद हुआ जवान पंचतत्व में विलीन, पीछे छोड़ गए पत्नी और तीन माह का बेटा….

    बारामुला मुठभेड़ में शहीद हुआ जवान पंचतत्व में विलीन, पीछे छोड़ गए पत्नी और तीन माह का बेटा….

    HNN/ शिमला

    शिमला जिले के उपमंडल कुपवी की मझौली पंचायत के गौंठ गांव निवासी जवान की पार्थिव देह आज जैसे ही घर पहुंची तो चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। जवान की पत्नी सहित परिजन उनकी पार्थिव देह के घर आने का इंतजार कर रहे थे। देर रात जैसे ही जवान की पार्थिव देह घर पहुंची तो परिजन बेसुध हो गए।

    बता दें कि राइफलमैन कुलभूषण मांटा (26) का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम को हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचा। इसके बाद यहां से जवान के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव तक पहुंचाया गया जहां पर आज उनका अंतिम संस्कार भी किया गया। शनिवार को शहीद कुलभूषण के चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।

    जवान के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों का भी भारी हुजूम उमड़ा। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद कुलभूषण की शादी 1 वर्ष पहले ही नीतू (25) से हुई थी जिनका तीन माह का बेटा भी है। ऐसे में कुलभूषण अपने पीछे पत्नी सहित मासूम बच्चे को छोड़ गए हैं। माता दुर्गा देवी, पिता प्रताप सिंह, तीन बहने रेखा, रंजना और किरण के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है।

    आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हुए थे शहीद
    बारामुला जिला के सीरी इलाके में तारीपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को सैनिकों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। हालांकि, सैनिकों के द्वारा आतंकियों की घेराबंदी कर ली गई थी मगर तभी आतंकियों की ओर से हुई भीषण गोलाबारी में 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान कुलभूषण बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

  • हिमाचल में नशा तस्कर सक्रिय, शराब और चिट्टा-चरस का कारोबार बढ़ा

    हिमाचल में नशा तस्कर सक्रिय, शराब और चिट्टा-चरस का कारोबार बढ़ा

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में इन दिनों शराब और चिट्टा-चरस का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाई गई है। ऐसे में आचार संहिता की अवहेलना न हो इसके लिए प्रदेश के बॉर्डर पर जवानों का कड़ा पहरा है। बॉर्डर पर तैनात जवानों द्वारा हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल भी की जा रही है जिसके चलते नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

    इसके अलावा विभाग की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है जिसके चलते तस्कर शराब और चिट्टा, चरस की खेप सहित गिरफ्तार किए जा रहे हैं। बता दें, राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तस्कर भी सक्रिय हो गए है। खासतौर पर अवैध शराब की तस्करी में आचार संहिता लगने के बाद दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आचार संहिता लगने से पहले 8 से 14 अक्तूबर के बीच जहाँ 6,31,125 मिलीलीटर शराब पकड़ी।

    वहीँ, आचार संहिता लगने के बाद यानि 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक यह आंकड़ा 6,31,125 से बढ़कर 16,68,110 मिलीलीटर तक पहुंच गया। इसमें 10,36,985 मिलीलीटर अवैध शराब की तस्करी की बढ़ोतरी हुई है। उधर, राज्य में चिट्टा-चरस के मामले भी भारी संख्या में पकड़े गए है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिट्टा-चरस सहित कई तस्कर गिरफ्तार किये गए है।

  • कांग्रेस ने “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” अभियान किया शुरू

    कांग्रेस ने “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” अभियान किया शुरू

    HNN/ शिमला

    हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला ने “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत दरंग से 873 लोगों को जोड़ा गया है। इस अभियान की शुरुआत मंडी ज़िले की दरंग विधानसभा से हुई है। राजीव शुक्ला ने दरंग विधान सभा के सभी बूथ कमिटी के लोगों से सीधा संवाद कर जीत का मंत्र दिया। साथ ही हर बूथ पर 5 महिला और 10 यूथ जोड़ने का संकल्प लिया गया। राजीव शुक्ला ने कहा कि आज मुझे “जीतेंगे बूथ, जीतेगा हिमाचल” अभियान में आप सबके साथ सीधी बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

    कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य बूथ के लोगों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संपर्क साधना है। पार्टी इस बार नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक डिजिटल ऐप के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंच रही है। बूथ कर्मियों को ब्लूटूथ प्रिंटर भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से मतदाता पर्ची तुरंत ही मतदाता को दी जा सकती है। घर-घर जाने के अलावा डिजिटल माध्यम से भी वोटर पर्ची पहुंचाई जा रही है।

    राजीव ने कहा हिमाचल में परिवर्तन की लहर हैं, बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सभी कांग्रेस की गारंटियों को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र सोलन और ज्वालामुखी के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। आने वाले दिनों में पार्टी के अधिकतर राष्ट्रीय नेता बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा रूबरू होंगे।

  • Himachal Election: पीएम मोदी का हिमाचल दौरा, 5 और 9 नवंबर को यहाँ करेंगे जनसभा

    Himachal Election: पीएम मोदी का हिमाचल दौरा, 5 और 9 नवंबर को यहाँ करेंगे जनसभा

    HNN / शिमला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर हिमाचल दौरे पर आ रहे है। वह 5 नवंबर को सुंदरनगर के जवाहर पार्क में रैली करेंगे। इसी दिन वह सोलन जिला में भी गरजेंगे। 9 नवंबर को पीएम मोदी हमीरपुर के सुजानपुर में रैली करेंगे। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मंडी जिले के कोटली और बल्ह में रैलियां करेंगे।

    इतना ही नही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल दौरे पर आ रहे है। वह 2 नवंबर को नादौन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। ऐसे में प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की रैलियों को लेकर तैयारियों में जुट गई है।

  • हिमाचल में शराब माफिया पर कार्यवाही: तीन दिन में पकड़ी लाखों लीटर अवैध शराब

    हिमाचल में शराब माफिया पर कार्यवाही: तीन दिन में पकड़ी लाखों लीटर अवैध शराब

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद विभाग की शराब माफियाओं पर कार्यवाही लगातार जारी है। प्रदेश में आचार संहिता का उल्लंघन ना हो और प्रतिबंधित पदार्थ प्रदेश में प्रवेश न कर सके इसके लिए विभाग की टीमें मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही हैं। बता दें कि इन दिनों राज्य में शराब की तस्करी के मामले ज्यादा पकड़े जा रहे हैं।

    पिछले 3 दिनों की बात करें तो इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिमाचल स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शराब माफियाओं पर कार्यवाही की। इस दौरान टीम ने 12388. 65 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

    बता दें कि विभाग ने यह कार्यवाही बद्दी, नूरपुर, सोलन, मंडी, चंबा, कुल्लू, शिमला और बिलासपुर जिलों में अमल में लाई है। इस दौरान विभाग ने दुकानों, घरों, गाड़ियों आदि से देसी, कच्ची और पक्की शराब पकड़ी और उसे नष्ट भी किया गया।

  • भाजपा सरकार के खिलाफ आज चार्जशीट जारी करेगी कांग्रेस पार्टी

    भाजपा सरकार के खिलाफ आज चार्जशीट जारी करेगी कांग्रेस पार्टी

    HNN / शिमला

    भाजपा सरकार के खिलाफ आज दोपहर बाद कांग्रेस अपनी चार्जशीट जारी करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा शनिवार को राजधानी शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय में ‘चार्जशीट’ जारी करेंगी। एआईसीसी प्रवक्ता पवन खेड़ा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

    इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अधिकतर मंत्रियों, विधायकों और बोर्डों व निगम के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के खिलाफ चार्जशीट में संगीन आरोप लगाए गए हैं। इतना ही नही प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, राकेश पठानिया, बिक्रम सिंह, सरवीण चौधरी, सुखराम चौधरी और गोविंद ठाकुर चार्जशीट में मुख्य निशाने पर रखे गए हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि चार्जशीट में आरोपों से जुड़े सबूत भी हैं।

    लोकनिर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, उद्योग, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा के कई विधायकों को भी भ्रष्टाचार में लपेटा गया है। शिमला स्मार्ट सिटी के कार्यों का भी चार्जशीट में जिक्र बताया गया है। 

  • दर्दनाक- गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत, इसी स्थान पर भाई भी गंवा चुका है जान…

    दर्दनाक- गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत, इसी स्थान पर भाई भी गंवा चुका है जान…

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जिसमें व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान गाड़ी सड़क से लुढ़ककर गहरी खाई में गिर गई जिस कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को खाई से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर बाद जिला शिमला के तहत सुन्नी सड़क मार्ग पर पेश आया है। विजय कुमार निवासी सुन्नी गाड़ी में सवार होकर जा रहा था कि तभी संतुलन बिगड़ने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

    बता दें, जहाँ यह हादसा हुआ है इसी स्थान पर मृतक विजय के भाई की गाड़ी भी हादसे का शिकार हुई थी और उसकी मौत हो गई थी। इतना ही नहीं कुछ साल पहले एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी।

  • Himachal Assembly Elections: भाजपा ने प्रेम सिंह को किया निष्कासित, यह है आरोप….

    Himachal Assembly Elections: भाजपा ने प्रेम सिंह को किया निष्कासित, यह है आरोप….

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। रामपुर सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे प्रेम सिंह द्रैक को भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने प्रेम सिंह द्रैक पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने और उनकी प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रेम सिंह द्रैक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

    सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी को विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि द्रैक रामपुर विधानसभा में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं और उनकी प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध रही है जिससे न केवल पार्टी की छवि को ठेस पहुंची है बल्कि पार्टी की प्रतिष्ठा को भी नुक्सान हुआ है। आपका यह कृत्य पार्टी संविधान की अवहेलना है व अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।