Category: SOLAN

  • शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का आयोजन, शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में तरूण प्रथम

    शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का आयोजन, शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में तरूण प्रथम

    HNN/ सोलन

    गुरु शिष्य परम्परा एवं शास्त्रीय संगीत संस्था हिमाचल प्रदेश का शास्त्रीय संगीत सम्मेलन बीते शनिवार व रविवार को श्री गुरूद्वारा साहिब श्री रामदरबार सर्कुलर रोड में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी गुरु शिष्य परम्परा एवं शास्त्रीय संगीत संस्था हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को शास्त्रीय व भजन गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

    शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में तरूण शर्मा प्रथम, ईशान द्वितीय तथा अभिषेक वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। भजन गायन प्रतियोगिता में ईशान शर्मा प्रथम, मोहित शर्मा द्वितीय व कृष्ण चंद तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में रोशन लाल शर्मा ने बांसुरी वादन मधुर प्रस्तुति दी।

    सीता राम शर्मा ने कहा कि रविवार को संजय शर्मा का शास्त्रीय गायन रुही वर्मा, रोहित वर्मा का भजन गायन व मेघा शर्मा व शिवानी शर्मा का शास्त्रीय गायन तथा मुख्य प्रस्तुति के रूप में बनारस से आये कलाकार पंडित विजय चन्द्रा, कुंजीपटल वादन और उनके साथ तबला पर संगत डॉ. नीरज शांडील ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

    कार्यक्रम में पंडित नाथ फोटेदर की संगीत की लम्बी यात्रा के लिए प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन ममता नेगी बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही।

  • अनियंत्रित होकर निजी स्कूल में घुसा तेल से भरा टैंकर, दो वाहन भी क्षतिग्रस्त

    अनियंत्रित होकर निजी स्कूल में घुसा तेल से भरा टैंकर, दो वाहन भी क्षतिग्रस्त

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर स्कूल में ही घुस गया जिससे वहां पार्क किए गए दो वाहन भी चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, गनीमत यह रही कि मौके पर स्कूली बच्चे और कोई अन्य मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ा जानी नुक्सान हो सकता था। वहीं घटना के बाद से स्कूल के स्टाफ सहित बच्चे भी सहम गए है।

    बता दें, सोलन-शामती बाईपास पर मंगलवार सुबह यह हादसा पेश आया है। चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा इंडियल ऑयल का टैंकर उतराई में तिखा मोड़ होने की वजह से सीधा दुर्गा पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग में घुस गया। इस दौरान स्कूल के बाहर पार्क की गई 2 गाड़ियां भी चपेट में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत है कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में सवार थे दो युवक, तलाशी ली तो बरामद हुआ…

    सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में सवार थे दो युवक, तलाशी ली तो बरामद हुआ…

    HNN/ सोलन

    जिला में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की पुलिस ने जब जांच की तो उसमें दो युवक सवार थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की गहनता से जांच की तो मौके से नशे की खेप बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों ही युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है और जगह-जगह नाकेबंदी तथा गश्त की जा रही है। इसी कड़ी में सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट बसाल के पास कठार गांव में पहुँची। यहाँ पुलिस की नजर सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी पर पड़ी।

    पुलिस ने जब पास जाकर देखा तो उसमें दो युवक बैठे हुए थे जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो मौके से 18.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा राजेश कुमार उर्फ बातू और कुनाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया। खबर की पुष्टि जिला के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने की है।

  • जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कल रहेगा पावर कट

    जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कल रहेगा पावर कट

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र कण्डाघाट के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

    राहुल वर्मा ने कहा कि 02 नवम्बर, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक कण्डाघाट, दोलग, प्राथा, ढेडघराट, वाकनाघाट, कैंथलीघाट, शालाघाट, छौशा, डुमेहर, कदौर, गरू, पौघाट, कौण, आंजी, सुनारा, साधुपुल, दोची, सोनाघाट, सांजी, चायल, नगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धनगील, आलमपुर, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    विद्युत उपमण्डल परवाणू के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने कहा कि 02 नवम्बर, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से 05.00 बजे तक कसौली, गड़खल, धर्मपुर, कुमारहट्टी, मसूलखाना, कोटबेजा, जुबड़, शाकीघाट, जगनेशु, नाहरी, गोरथी, भोजनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिलाई शपथ

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिलाई शपथ

    HNN / सोलन

    राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज मिनी सचिवालय सोलन के सभागार में सहायक आयुक्त संजय कुमार स्वरूप ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

    उन्होंने इस अवसर पर सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित रखने एवं देशवासियों के मध्य यह संदेश प्रचारित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ए.एस.पी सोलन अजय राणा, डी.एस.पी सोलन मंगत राम तथा डी.एस.पी (एल.आर) भीष्म ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Himachal Election: ज़िला की 5 सीटों पर 32 उम्मीदवारों में होगी कुर्सी के लिए टक्कर, चुनाव चिन्ह….

    Himachal Election: ज़िला की 5 सीटों पर 32 उम्मीदवारों में होगी कुर्सी के लिए टक्कर, चुनाव चिन्ह….

    HNN/ सोलन

    विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन वापसी के बाद चुनाव में डटे रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिल गए हैं। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से कमलेश बहुजन समाज पार्टी आवंटित प्रतीक हाथी, गोविंद राम भारतीय जनता पार्टी आवंटित प्रतीक कमल, संजय अवस्थी इंडियन नेशनल कांग्रेस आवंटित प्रतीक हाथ, जीत राम आम आदमी पार्टी आवंटित प्रतीक झाडू, राजेन्द्र निर्दलीय आवंटित प्रतीक कैंची, संजय कुमार निर्दलीय आवंटित प्रतीक एअरकंडीशनर तथा जय देव सिंह राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी आवंटित प्रतीक बांसुरी पर चुनाव लडेंगे।

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 51-नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से पारस बैंस बहुजन समाज पार्टी आवंटित प्रतीक हाथी, लखविन्द्र सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी आवंटित प्रतीक कमल, हरदीप सिंह बावा इंडियन नेशनल कांग्रेंस आवंटित प्रतीक हाथ, किशोरी लाल स्वाभिमान पार्टी आवंटित प्रतीक टेलीफोन, जगदीश चंद राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी आवंटित प्रतीक बांसुरी, धर्मपाल आम आदमी पार्टी आवंटित प्रतीक झाडू, के.एल. ठाकुर निर्दलीय आवंटित प्रतीक टी.वी. रिमोट तथा जगपाल सिंह राणा निर्दलीय आवंटित प्रतीक कैंची पर चुनाव लडेंगे।

    52-दून निर्वाचन क्षेत्र से नागेन्द्र चन्द बहुजन समाज पार्टी आवंटित प्रतीक हाथी, परमजीत सिंह पम्मी भारतीय जनता पार्टी आवंटित प्रतीक कमल, राम कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेंस आवंटित प्रतीक हाथ, बलवन्त सिंह राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी आवंटित प्रतीक बासुंरी, स्वर्ण सिंह सैनी आम आदमी पार्टी आवंटित प्रतीक झाडू तथा देस राज चौहान निर्दलीय आवंटित प्रतीक बल्लेबाज पर चुनाव लडेंगे। 53-सोलन निर्वाचन क्षेत्र से धनी राम शांडिल इंडियन नेशनल कांग्रेस आवंटित प्रतीक हाथ, राजिन्द्र बहुजन समाज पार्टी आवंटित प्रतीक हाथी, राजेश कश्यप भारतीय जनता पार्टी आवंटित प्रतीक कमल तथा अंजु आदमी पार्टी आवंटित प्रतीक झाडू पर चुनाव लडेंगे।

    54-कसौली निर्वाचन क्षेत्र से राजीव सैजल भारतीय जनता पार्टी आवंटित प्रतीक कमल, राम रतन बहुजन समाज पार्टी आवंटित प्रतीक हाथी, विनोद सुल्लतानपुरी इंडियन नेशनल कांग्रेंस आवंटित प्रतीक हाथ, राजेन्द्र हिमाचल जन क्रांति पार्टी आवंटित प्रतीक सेब, राजीव कुमार कौंडल राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी आबंटित प्रतीक बांसुरी, हरमेल सिंह आम आदमी पार्टी आवंटित प्रतीक झाडू तथा ओम प्रकाश निर्दलीय आवंटित प्रतीक हेलीकॉप्टर पर चुनाव लडेंगे।

  • टेंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    टेंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    HNN / सोलन

    जिला सोलन के बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान लाल बहादुर पुत्र सुखदेव गांव सहरोई, शीतलपुर जिला यूपी के रूप में हुई है, जो सड़क के किनारे खड़ा था।

    जानकारी के अनुसार लाल बहादुर बद्दी थाने के तहत भुड बैरियर के समीप सड़क के किनारे खड़ा था। इस बीच एक टेंपो ट्रैवलर के आगे कुत्ता आ गया जिसके चलते चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े लाल बहादुर से टकरा गया। इसके बाद घायल अवस्था में लोग उसे अस्पताल ले आये, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

    टेंपो ट्रैवलर के चालक की पहचान नालागढ़ से चुहूवाल निवासी सौरव के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने चालक सौरव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • Himachal Assembly Elections: जिला में 8 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन, अब 32 चुनावी मैदान में

    Himachal Assembly Elections: जिला में 8 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन, अब 32 चुनावी मैदान में

    HNN/ सोलन

    विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों में 08 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए है, जिसमें 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार, 52-दून विधानसभा क्षेत्र से 04, 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार, 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार तथा 53-सोलन विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस लिया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने दी।

    उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अवधि के दौरान ज़िला में कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे जिनमें से 08 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिए है जिसके उपरांत, अब 32 उम्मीदवार शेष है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के उपरांत, अब 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से 07, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 08, 52-दून विधानसभा क्षेत्र से 06, 53-सोलन विधानसभा क्षेत्र से 04 तथा 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र से 07 उम्मीदवार है।

  • नौणी आँगनवाडी केन्द्र में आयोजित की गई पोलियो गतिविधियां

    नौणी आँगनवाडी केन्द्र में आयोजित की गई पोलियो गतिविधियां

    HNN / सोलन

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से पोलियो दिवस गतिविधियों का आयोजन हेल्पेज इंडिया एन.जी.ओ के सहयोग से नौणी आँगनवाडी केन्द्र में किया गया। इस अवसर पर लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

    इस दौरान, आई बी.सी.सी समन्वयक राधा चौहान ने पोलियो रोग के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोलियो एक संक्रामक रोग है जिसका कोई ईलाज नहीं है केवल टीकाकरण की सहायता से पोलियो जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।

    उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने शिशुओं को पोलियो की नियमित खुराक अवश्य पिलाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक कर्मचंद और हेल्पेज इंडिया के डॉ. बिज ने पोलियो से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की।

  • लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, निकिता ने झटका पहला स्थान

    लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, निकिता ने झटका पहला स्थान

    HNN/ सोलन

    स्वीप नोडल अधिकारी अर्की डॉ. हेमराज सूर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप टीम एसडीएम कार्यालय अर्की से डेमोक्रेसी वैन लेकर दाड़लाघाट पहुंची। स्वीप टीम द्वारा राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निकिता बी.ए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रथम, समृति बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा द्वितीय स्थान पर रही तथा भावना बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा तृतीय स्थान पर रही।

    इसके उपरांत, स्वीप टीम ने दाड़लाघाट से वापस आते हुए झरना, शाउग, शिवनगर, घनागुघाट, शेरपुर, बपड़ौन व बाहन्वा आदि स्थानों में आम जनता को स्वीप के गानों, नारो व भाषण से मतदान करने के लिए जागरूक किया। डॉ. हेमराज सूर्या एवं सह नोडल अधिकारी प्रोफेसर पुनीत ठाकुर ने कई स्थानों पर आम जनता से वार्तालाप कर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के महत्व को समझाया।