Category: SOLAN

  • विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अलर्ट, गाड़ियों से आठ लाख की नकदी पकड़ी

    विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अलर्ट, गाड़ियों से आठ लाख की नकदी पकड़ी

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। इसी के चलते पुलिस ने जगह-जगह पर नाकाबंदी की है। बता दे बद्दी और नालागढ़ में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के तहत दो गाड़ियों से लाखों की नकदी पकड़ी है।

    पहला मामला सोलन जिला के नालागढ़ का है जहां पुलिस टीम ने एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 1.60 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने जब गाड़ी चालक से नकदी ले जाने के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह नहीं कर सका। लिहाजा टीम ने नकदी को जब्त कर लिया।

    इसके अलावा एक अन्य मामले में बद्दी पुलिस ने दावत चौक के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली तो उसने सवार जम्मू-कश्मीर के एक ठेकेदार से 6.50 लाख रुपये बरामद हुए। ठेकेदार बिना किसी दस्तावेज के यह नकदी ले जा रहा था जिस पर पुलिस ने नकदी को जब्त किया और चुनाव आयोग की गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम को सौंप दिया। 8.10 लाख रुपये पकड़े जाने की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है।

  • सोलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रोड शो, प्रदर्शनकारियों ने फेंके कागज

    सोलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रोड शो, प्रदर्शनकारियों ने फेंके कागज

    HNN / सोलन

    विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। बता दें, इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक हिमाचल का रुख कर रैलियां कर रहे है। ऐसे में आज आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी जिला सोलन में रोड शो के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

    रोड शो के दौरान अचानक पंजाब के ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने प्रदर्शन कर केजरीवाल का काफिला रोक लिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल पर कागज फेंक दिए। ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले पंजाब में वादा किया था कि उन्हें सभी वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया।

    इस दौरान लात-घूंसे भी चले। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से जबरन उठाया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने 5 मिनट का भाषण दिया और कहा कि यह सभी माफिया की पार्टी के गुंडे हैं। 5 मिनट के भाषण में उन्होंने आप कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में जोश भरा और वह वापिस लौट गए।

  • ढांक पर पेड़ में फंसा मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव

    ढांक पर पेड़ में फंसा मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव

    HNN/ सोलन

    कालका-शिमला एनएच पर शिवालय मंदिर कथोग के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। इस दौरान व्यक्ति का शव ढांक पर पेड़ में फंसा हुआ पाया गया। व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा निवासी करोल बिहार गांव व डाकघर चंबाघाट के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया से अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ढांक से गिरकर हुई है। हालांकि मौत की असली वजह क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर में सूचना मिली कि कालका-शिमला एनएच शिवालय मंदिर कथोग के समीप एक व्यक्ति का शव ढांक में पेड़ पर फंसा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया। एएसपी सोलन अजय राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

  • डेमोक्रेसी वैन ने बताया मतदान का महत्त्व, लोगों को किया जागरूक

    डेमोक्रेसी वैन ने बताया मतदान का महत्त्व, लोगों को किया जागरूक

    HNN/ सोलन

    अर्की विधानसभा क्षेत्र के स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्या ने बताया कि स्वीप टीम द्वारा उपमण्डलाधिकारी कार्यालय से डेमोक्रेसी वैन लेकर बातल घाटी, डुमेहर, पपलोटा, भूमती, डाडल, ठांगर, क्यालखेच, सूरजपूर, पिपलुघाट, डमलाना, हनुमान बड़ोग आदि क्षेत्रों का दौरा किया। स्वीप टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर के प्रधानाचार्य, पाठशाला के स्टाफ व छात्रों के साथ मतदान करने के लिए वार्तालाप की।

    स्वीप टीम के नोडल अधिकारी ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता एवं सभी अपने रिश्तेदारों जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज व सह नोडल अधिकारी प्रोफेसर पुनीत ठाकुर ने स्कूली छात्रों व आम जनता को मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदान केंद्र में बुजुर्गों व दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने सभी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। डेमोक्रेसी वैन द्वारा मतदान को प्रोत्साहित करने वाले गाने तथा नारों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

  • आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल में रोड शो कर भरेंगे चुनावी हुंकार

    आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हिमाचल में रोड शो कर भरेंगे चुनावी हुंकार

    HNN/ सोलन

    आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल में होंगे। इस दौरान वह जहाँ रोड शो करेंगे वहीँ, चुनावी हुंकार भरकर कार्यकर्ताओं और आप प्रत्याशियों में जोश भी भरेंगे। बता दें, इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक हिमाचल का रुख कर रैलियां कर रहे है।

    ऐसे में हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते आप ने भी कमर कस ली है। बता दें, आज सोलन शहर में पार्टी के मुख्य संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का 11 बजे रोड शो होगा जिसमें हज़ारों लोग जुटेंगे। इसके बाद वह यहाँ उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    इतना ही नहीं इस दौरान वह विपक्षियों पर भी बरसेंगे। इसके अलावा 5 नवंबर को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कांगड़ा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 9 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में रोड शो करने वाले है।

  • Himachal Election 2022: हिमाचल में चुनावी हुंकार भरेंगे मोदी, 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य..

    Himachal Election 2022: हिमाचल में चुनावी हुंकार भरेंगे मोदी, 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य..

    HNN/ सोलन

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। 5 नवंबर को मोदी का दौरा हिमाचल के सोलन जिला में तय हुआ है जहां वह चुनावी हुंकार भरेंगे। इसके लिए सोलन स्थित ठोडो ग्राउंड सज चुका है और भाजपा ने भी लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। बता दें, नरेंद्र मोदी हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

    ऐसे में वह सोलन के ठोडो ग्राउंड में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन, शिमला और सिरमौर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे और कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे। इस रैली में भाजपा ने 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। रैली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहेंगे।

  • तेल से भरा टैंकर हादसे का शिकार, चपेट में आने से 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त

    तेल से भरा टैंकर हादसे का शिकार, चपेट में आने से 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त

    HNN/ सोलन

    सोलन-शामती बाईपास पर आज सुबह फिर तेल से भरा टैंकर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान टैंकर पलटने से 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। बता दें, बीते रोज़ भी सोलन-शामती बाईपास पर इंडियल ऑयल का टैंकर हादसे का शिकार हो गया था जिसकी चपेट में 2 गाड़ियां आकर क्षतिग्रस्त हुई थी। आज फिर डीपीएस स्कूल के समीप तेल से भरा टैंकर हादसे का शिकार हो गया।

    टैंकर तेल की सप्लाई लेकर चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा था कि तभी डीपीएस स्कूल के समीप पहुंचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान सड़क के किनारे पार्क किए गए 6 वाहन भी चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं बिजली का पोल भी टूट गया जिस कारण आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।

  • महाविद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, मैन ऑफ द मैच…

    महाविद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, मैन ऑफ द मैच…

    HNN/ सोलन

    स्वीप टीम अर्की विधानसभा क्षेत्र ने अर्की महाविद्यालय में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्रिकेट मैच का आयोजन किया। नोडल अधिकारी स्वीप अर्की विधानसभा क्षेत्र डॉ. हेमराज सूर्या ने बताया कि इस अवसर पर क्रिकेट मैच महाविद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ के बीच खेला गया।

    इस मैच का उद्देश्य स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करना था। इस मैच में महाविद्यालय के छात्रों की टीम ने विजय हासिल की। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्या ने विजेता टीम, उपविजेता टीम तथा मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

    नोडल अधिकारी स्वीप ने महाविद्यालय के छात्रों को लोकतंत्र में युवाओं के महत्व को समझाते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनसे आग्रह किया कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करें ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके।

  • स्वीप के तहत गीता आदर्श स्कूल में कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बताया मतदान का मूल्य

    स्वीप के तहत गीता आदर्श स्कूल में कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बताया मतदान का मूल्य

    HNN / सोलन

    गीता आदर्श स्कूल सोलन में विद्यार्थियों को मतदान के मूल्य के बारे में शिक्षित करने और संकल्प पत्र वितरित करने के संबंध में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त नगर निगम सोलन प्रियंका चंद्रा ने की।

    उन्होंने विद्यार्थियों को विस्तार से मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मतदान अवश्य करें, जिससे पारदर्शी और स्वस्थ लोकतंत्र स्थापित हो सके। उन्होंने युवाओं से अपने आस-पड़ोस में भी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। जिससे शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।

  • सोलन में भाजपा का बुरा हाल, कांग्रेस में फिर से छाई बहार

    सोलन में भाजपा का बुरा हाल, कांग्रेस में फिर से छाई बहार

    प्रचार-प्रसार के साथ-साथ नहीं है सोलन भाजपा में कुशल रणनीतिकार

    HNN / सोलन

    प्रदेश में लगातार बैकफुट पर जा रही भाजपा के सोलन में भी पांव उखड़ते नजर आ रहे हैं। सोलन में भाजपा का प्रचार और प्रसार मतदाताओं को रिझाने में सफल होता नजर नहीं आ रहा है। इसकी बड़ी वजह कुशल रणनीतिकारों की कमी मानी जा रही है। वही सोलन जिला में भाजपा की आपसी फूट और गुटबाजी भी किसी से छुप नहीं रही है। सोलन से डॉ राजीव बिंदल के नाहन चले जाने के बाद पकी पकाई खीर खाने के लिए भाजपा का एक चेहरा सामने आया।

    मगर उस दौरान भी आपसी गुटबाजी और रणनीति की कमी के चलते वह चेहरा चुनाव हार गया। कमोबेश नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल के द्वारा तैयार किए गए भाजपा के किले को संभालने वाला कोई दमदार चेहरा सोलन में नजर नहीं आया।वही एक बेहतर सामंजस्य पार्टी में बिठा पाने के लिए स्वर्गीय पवन गुप्ता काफी हद तक कामयाब हो गए थे। भाजपा धीरे-धीरे फिर से अपने पुराने प्रारूप में पनपने लग पड़ी थी।

    मगर एन वक्त पर भाजपा के कर्मठ और मजबूत नेता पवन गुप्ता दुनिया को अलविदा कह गए। मौजूदा भाजपा प्रत्याशी के द्वारा कांग्रेसियों से काफी नजदीकियां बनाई गई। मुख्यमंत्री के मंच तक उन्हीं प्रमुख चेहरों को फ्रंटलाइन दी गई, जिसके बाद भाजपा एक बार फिर बैकफुट पर जानी शुरू हो गई। भाजपा के कर्मठ सिपाहियों को केवल दरियां ही नसीब होती थी जबकि कांग्रेसी चेहरों को मंच पर तवज्जो मिलती थी। इसका सबसे बड़ा खामियाजा जिसे हम पूर्व संकेत भी कह सकते थे वह नगर निगम के चुनाव में स्पष्ट नजर आया था।

    भाजपा सोलन नगर निगम के चुनाव भी बुरी तरह हार गई। यही नहीं पंचायतों में भी भाजपा का बुरा हाल रहा। लगभग उससे भी ज्यादा बदतर स्थिति इस विधानसभा चुनाव में बनती नजर आ रही है। ना केवल मीडिया लाइजनिंग बल्कि उन पुराने भाजपाई चेहरों को भी तवज्जो दिए जाने को लेकर कोई मान मनोबल नहीं हुए हैं। सोलन से इस बार महिला प्रत्याशी को उतारे जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रमुख चेहरों में खुशी की लहर थी।

    मगर प्रदेश के कमजोर भाजपा नेतृत्व के चलते सोलन की तस्वीर हाईकमान तक सही नहीं पहुंच पाई। बरहाल इस डैमेज को पीएम की रैली भी कंट्रोल कर पाएगी कहा नहीं जा सकता। मगर एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि ना केवल सोलन में बल्कि जिला की अन्य सीटों पर भी भाजपा बैकफुट पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह मंडल और जिला पर बाहरी नियंत्रण भी माना जा सकता है। बरहाल देखना यह होगा कि समय रहते हाईकमान इस हो रहे डैमेज को क्या कंट्रोल कर पाएंगे या नहीं यह देखना अभी बाकी है।