Category: SOLAN

  • ज़िला में बैलेट पेपर वोटिंग से अब तक इतने मतदाताओं ने किया मतदान

    ज़िला में बैलेट पेपर वोटिंग से अब तक इतने मतदाताओं ने किया मतदान

    HNN / सोलन

    ज़िला सोलन में बैलेट पेपर वोटिंग के माध्यम से अब तक 2942 मतदाताओं ने अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक 2942 व्यक्तियों ने बैलेट पेपर से अपना मतदान दिया। जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 1626 मतदताओं, 318 दिव्यांग तथा 998 पोलिंग स्टाफ व आवश्य सेवा में कार्यरत कर्मचारी मतदाता है।

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ज़िला में सोलन निर्वाचन क्षेत्र के 409 मतदाताओं ने मतदान दिया, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 341 मतदाता व 65 दिव्यांग, पोलिंग स्टाफ के 81 मतदाताओं तथा आवश्यक सेवाओं में कार्यरत 03 मतदाताओं ने मतदान किया।

    अर्की निर्वाचन क्षेत्र में 1217 मतदाताओं ने मतदान दिया, जिसमें 80 वर्ष के 785 मतदाताओं व 140 दिव्यांग मतदाताओं तथा 292 पोलिंग स्टाफ शामिल है। वही , कसौली निर्वाचन क्षेत्र में 366 मतददाताओं ने मतदान दिया, जिसमें 80 वर्ष के 167 मतदाताओं व 46 दिव्यांग मतदाताओं तथा 153 पोलिंग स्टाफ शामिल है।

    दून निर्वाचन क्षेत्र में 381 मतदाताओं ने मतदान दिया। जिसमें 80 वर्ष के 163 मतदाताओं व 25 दिव्यांग मतदाताओं, 193 पोलिंग स्टाफ तथा नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र में 488 मतदाताओं ने मतदान दिया। जिसमें 80 वर्ष के 170 मतदाताओं व 42 दिव्यांग, 01 कर्मचारी (सर्विस वोटर) तथा 275 पोलिंग स्टाफ मतदाताओं ने मतदान किया।

  • राजनीतिक दल, उम्मीदवार का बैनर या झण्डा पोलिंग बूथ के पास लगाया तो होगी कड़ी कार्यवाही

    राजनीतिक दल, उम्मीदवार का बैनर या झण्डा पोलिंग बूथ के पास लगाया तो होगी कड़ी कार्यवाही

    ज़िला के 291 पोलिंग बूथ में होगी वेब कास्टिंग

    HNN / सोलन

    53-सोलन (अ.जा) व 54-कसौली (अ.जा) के सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम तथा 50-अर्की के सामान्य पर्यवेक्षक उदय नारायण दास ने ज़िला सोलन के उपायुक्त कार्यालय में विधानसभा चुनाव-2022 के संबंध में सभी निर्वाचन नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सामान्य पर्यवेक्षकों ने चुनाव को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने 12 नवम्बर, 2022 को प्रातः 05:00 बजे आरक्षित ई.वी.एम को आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 नवम्बर, 2022 तक सुरक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न मतदान केन्द्रों में तैनात करने के निर्देश भी दिए। सामान्य पर्यवेक्षक उदय नारायण दास ने कहा कि पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का बैनर या झण्डा लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने सामान्य पर्यवेक्षकों को ज़िले में चुनाव को लेकर की जा रही पुलिस व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था व अन्य तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि ज़िले के 291 पोलिंग बूथ में वेब कास्टिंग की जाएगी तथा लगभग 22 (108) एम्बुलेंस तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि ज़िला सोलन में 263 गृह रक्षक है जिनकी तैनाती सफल व सुरक्षित मतदान के लिए की जाएगी और लगभग 143 गृह रक्षक बाहरी राज्य से बुलाए जा रहे है।

  • Himachal Election 2022: फोटो पहचान पत्र के अलावा इन 12 दस्तावेजों से भी डाल सकते हैं वोट

    Himachal Election 2022: फोटो पहचान पत्र के अलावा इन 12 दस्तावेजों से भी डाल सकते हैं वोट

    HNN/ सोलन

    मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य दस्तावेजों से भी वोट डाल सकते हैं। यह जानकारी देते हुए ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने बताया कि मतदाता को मतदान के दिन मतदान करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटो वाली पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड भी मान्य होगा।

    इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र व राज्य द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सरकारी, पीएमयू पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को जारी फोटो पहचान पत्र, एमपी व एमएलए को अधिकारिक पहचान पत्र तथा विशिष्ट विकलांगता आईडी कार्ड सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी पहचान पत्र से भी वोट डाल सकते हैं।

  • जिला में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 2,232 पहुंचा आंकड़ा

    जिला में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 2,232 पहुंचा आंकड़ा

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में डेंगू का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। आए दिन लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं जिससे हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि जिला में डेंगू का आंकड़ा 2000 को भी पार कर गया है तथा यह सिलसिला लगातार जारी है। अब तक जिला में डेंगू की चपेट में 2,232 लोग आ चुके है। खास तौर पर जिला के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और बीबीएन में डेंगू लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है।

    जिला में इन दिनों रोजाना 15-20 लोग डेंगू की चपेट में आ रहे है जो कि उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू और बीबीएन पहुंच रहे हैं। बता दे, परवाणू में अब तक 1,700 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं जबकि बीबीएन में यह आंकड़ा 600 से अधिक हैं।

    उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने बताया कि डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। उन्होंने बताया कि पहले के मुकाबले डेंगू के मामलों में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिली है। बताया कि घर में या घर के आस-पास पानी जमा नही होने दे। घर के अंदर भी मच्छर भगाने वाली दवाओं का प्रयोग करें।

  • नाके के दौरान पुलिस ने 7 लोगों से पकड़ी इतने लाख की नकदी, पूछताछ जारी

    नाके के दौरान पुलिस ने 7 लोगों से पकड़ी इतने लाख की नकदी, पूछताछ जारी

    HNN / सोलन

    विधानसभा चुनाव के चलते जिला पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी की हुई है। शनिवार को पुलिस ने नाके के दौरान 7 लोगों से 11 लाख के करीब नकदी बरामद की। पुलिस ने पकड़ी गई नकदी को चुनाव आयोग के स्क्वायड टीम के अधिकारियों को सौंप दिया है साथ ही इन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार बद्दी में पुलिस ने नाके के दौरान वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को तीन वाहनों से 7.70 लाख रुपये बरामद हुए। वहीं, नालागढ़ में पुलिस ने दो लोगों से 1.65 लाख रुपये तथा बरोटीवाला पुलिस ने भी दो लोगों से 2.33 लाख रुपये पकड़े हैं।

    इतना ही नहीं बीबीएन में भी नाके के दौरान कुल 11.86 लाख रुपये पकड़े है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस चुनाव आयोग के आदेश का पालन कर लगातार वाहनों की जांच कर रही है। पुलिस ने पकड़ी हुई नकदी को फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को सौंप दिया है।

  • स्वीप टीम ने लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, विद्यार्थियों को बताया महत्व

    स्वीप टीम ने लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, विद्यार्थियों को बताया महत्व

    HNN / सोलन

    स्वीप टीम अर्की द्वारा उपमण्डलाधिकारी कार्यालय से डेमोक्रेसी वैन से होकर शालाघाट, दानों घाट, कराड़ा घाट, ग्याना, सेउड़ा, चंडी, बड़ोग, बान्डली, नेऊडी, खाली में लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित किया। स्वीप नोडल अधिकारी अर्की विधानसभा क्षेत्र डॉ. हेमराज सूर्या ने बताया कि उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप किया तथा विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में समझाया।

    उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने माता पिता व आस-पड़ोस के सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। स्वीप टीम के नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी प्रोफेसर पुनीत ठाकुर ने लोगों को चुनाव आयोग द्वारा बूथ पर मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं से भी अवगत करवाया।

    उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वह 12 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें।

  • नालागढ़ व बद्दी में डेंगू का कहर जारी, आंकड़ा पहुंचा….

    नालागढ़ व बद्दी में डेंगू का कहर जारी, आंकड़ा पहुंचा….

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन के नालागढ़ व बद्दी में डेंगू का कहर लगातार जारी है जिससे हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि यहाँ डेंगू का आंकड़ा 800 को भी पार कर चुका है। अभी तक 815 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है और यह सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 12 नए मामले डेंगू के पॉजिटिव पाए गए है। नालागढ़ अस्पताल में 38 एलिजा टेस्ट करवाए गए जिनमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

    आए दिन जिला में लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं और अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन डेंगू से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। बताया कि डेंगू बुखार एक फ्लू जैसी बीमारी है, जो डेंगू वायरस के कारण होती है।

    यह तब होता है, जब वायरस वाला एडीज मच्छर व्यक्ति को काटता है। डेंगू वायरस मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों द्वारा फैलता है। बताया कि घर में या घर के आस-पास पानी जमा नही होने दे। घर के अंदर भी मच्छर भगाने वाली दवाओं का प्रयोग करें। बुखार कम करने के लिए पेरासिटामॉल की गोली दी जा सकती है।

  • आबकारी विभाग ने 28 स्थानों पर की छापेमारी, शराब की 1580 पेटियां पकड़ी..

    आबकारी विभाग ने 28 स्थानों पर की छापेमारी, शराब की 1580 पेटियां पकड़ी..

    HNN/ सोलन

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बीते कल शराब के ठेकों पर दबिश देकर शराब की 1580 पेटियां कब्जे में ली। विभाग की टीम ने राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस की अगुवाई में इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार, विभाग की टीम द्वारा बद्दी और नालागढ़ में 28 स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान टीम ने शराब के तकरीबन 5 ठेकों और होलसेलर के गोदामों पर दबिश दी।

    इस दौरान विभाग ने 1,580 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसमें अंग्रेजी, देसी व बीयर की बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा टीम ने आबकारी अधिनियमों का उल्लंघन करने पर एक होलसेलर का गोदाम आबकारी अधिनियम की धारा 43 के तहत सील कर दिया। बड़ी बात तो ये है कि आबकारी विभाग की यह कार्यवाही बीती देर रात तक जारी रही। विभाग द्वारा की जा रही इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।

    उधर, आबकारी विभाग बद्दी के उपायुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ विभागीय कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने अब तक 4221 पेटियां शराब की पकड़ी है। इनमें देसी शराब की 1163 पेटियां, अंग्रेजी शराब की 2163 पेटियां जबकि बियर की 896 पेटियां बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई उक्त शराब की कीमत 1 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए है।

  • जिला में नहीं थम रही नशे की तस्करी, अब चिट्टे सहित चार युवक दबोचे

    जिला में नहीं थम रही नशे की तस्करी, अब चिट्टे सहित चार युवक दबोचे

    HNN/ सोलन

    जिला में नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं जिस कारण यह नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। जिला में अब एक बार फिर पुलिस ने 4 युवकों को चिट्टे की खेप सहित धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शिनाख्त हिमांशु, अखिल, भरत व हिमांशु धीमान के तौर पर हुई है। बता दें, पुलिस ने गश्त के दौरान सोलन जिला के अर्की में इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

    टीम जब गश्त करते हुए पेट्रोल पंप के पास पहुँची तो एक ट्रक (एचपी 24C 3079) को जाँच के लिए रुकवाया गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें सवार चार युवकों के पास से 13.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। जिला में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर भी विभाग की पूरी नजर है।

  • ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मत एकत्रण प्रक्रिया का किया औचक निरीक्षण

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मत एकत्रण प्रक्रिया का किया औचक निरीक्षण

    HNN / सोलन

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के गांव कीहीड़ में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के घर-द्वार जाकर पोस्टल बैलेट से मत एकत्रण प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया तथा राजपुरा पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया।

    कृतिका कुल्हारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मजबूत लोकतंत्र ‘कोई मतदाता ना छूटे‘ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस तरह की सकारात्मक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की यह पहल, शत-प्रतिशत मतदान तथा लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण में सहायक सिद्ध होगी।

    उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की तथा पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में नाके लगाकर शराब तस्करी रोकने के निर्देश भी दिए।