Category: SHILLAI

  • उद्योग मंत्री शिलाई में जल शक्ति विभाग के जल  संरक्षण अभियान में हुए शामिल

    उद्योग मंत्री शिलाई में जल शक्ति विभाग के जल संरक्षण अभियान में हुए शामिल

    HNN/ शिलाई

    उद्योग, संसदीय मामले और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आज रविवार को उठाऊ पेयजल योजना शिलाई के तहत ग्राम नाया में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित पेयजल गुणवत्ता जांच कार्यकर्म में शामिल हुए। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 1 मई से 15 मई तक प्रदेश भर में जल संरक्षण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    इस अभियान के तहत पंचायत, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलो के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जन मानस को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रकृति की अमूल्य और अनमोल धरोहर “जल” का संरक्षण करना चाहिए और जल के महत्व को समझना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जागरूकता कार्यकर्मों के अलावा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। साथ ही पेयजल के उचित रख रखाव तथा सफाई के प्रति गांव गांव और विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे।

    उद्योग मंत्री ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्र में फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी की जांच की जाएगी। इस मौके पर शिलाई कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा, के अलावा अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई राजेश कुमार, सहायक अभियंता नरेंदर सिंह, विभाग के अन्य अधिकारी व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में हुए विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    शहीद प्रमोद नेगी पंचतत्व में हुए विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद का अंतिम संस्कार

    HNN/ शिलाई

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए शिलाई गांव के कमांडो प्रमोद नेगी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका छोटे भाई नितेश नेगी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें शहीद की पार्थिव देह सड़क मार्ग से देहरादून से पांवटा साहिब होते हुए 5:30 बजे शिलाई पहुंची, तो पूरे गिरिपार इलाके में चीखोपुकार मच गई।

    यहां कुछ समय पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई के एनसीसी के छात्रों ने तिरंगा लहराकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

    इस दौरान समूचा गिरिपार इलाका प्रमोद अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। माता तारा देवी ने नोटों का हार पहना और गले लगाकर अपने लाल को विदा किया। छोटी बहन की आंख से आंसू नहीं रुक रहे थे। इस दौरान उनके पापा व ताऊ भी बेबस नजर आए।

    इस दौरान हिमाचल सरकार में उद्योग व आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, जबकि प्रशासन के अधिकारी व सैकड़ों की तादात में लोग अंतिम दर्शन क लोग सहित क्षेत्र के सैकड़ों की तादात में लोग अंतिम दर्शन को मौजूद रहे।

  • स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक शिलाई ने जन सुरक्षा स्कीम का किया आयोजन

    स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक शिलाई ने जन सुरक्षा स्कीम का किया आयोजन

    लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

    HNN/ शिलाई

    हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक शिलाई ने जन सुरक्षा स्कीम का आयोजन ग्राम पंचायत गवाली और द्रबील में किया गया। इन सभी कार्यक्रम को पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। शिविर में लगभग सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सेक्रेटरी और वार्ड मेंबर और अलग-अलग गांव के लोगों ने भाग लिया।

    इस शिविर में बलबीर सिंह ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। लोगों को शिविर में यह बताया गया कि यदि आपका किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान में सेविंग अकाउंट है आप वहां पर यह दोनों बीमा को कर सकते हैं।

    प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का वार्षिक प्रीमियम मात्र 20 रुपए रहेगा यदि उसकी दुर्घटना में मौत होती है तो उसके नॉमिनेशन में रखे व्यक्ति को दो लाख राशि प्रदान की जाएगी। यह बीमा 18 से 70 वर्ष के व्यक्ति का हो सकता है और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिस व्यक्ति की उम्र 18 से 50 वर्ष है वह व्यक्ति इस बीवी को कर सकता है इसका वार्षिक प्रीमियम 436 रुपए रहेगा यदि व्यक्ति की अकस्मात वह नेचुरल डेथ होती हैं तो उसके नॉमिनी को 2,00,000 रुपए की राशि दी जाएगी।

  • शहीद प्रमोद की पार्थिव देह आज शाम तक पहुंच सकती है उनके पैतृक गांव

    शहीद प्रमोद की पार्थिव देह आज शाम तक पहुंच सकती है उनके पैतृक गांव

    मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद ने की थी फोन पर अपनी माता से बात

    HNN/ शिलाई

    राजोरी में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रमोद नेगी की पार्थिव देह शनिवार शाम तक उनके पैतृक गांव शिलाई पहुंच सकती है। शहीद की शहादत से हर आंख नम है। वहीं समूचे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ गई है। सिरमौर का वीर सपूत प्रमोद नेगी दिसंबर में घर आया था।

    बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी ने छह जुलाई को घर लौटना था। घर के किसी शादी समारोह के लिए उनकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी। बता दें मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी। प्रमोद ने कहा था- मां…। जरूरी मिशन पर जा रहा हूं। हो सकता है कि 10 दिन मोबाइल बंद रहे, पर चिंता न करना। जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा।

    गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पांच से सात मिनट की बातचीत में प्रमोद ने अपने माता-पिता का हालचाल पूछा और पिता से भी कुछ देर बात की। अगले ही दिन साढ़े 12 बजे के आसपास परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली तो सुध-बुध खो बैठे। बेटे की शहादत से माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

    इसकी सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश के पूरे शिलाई क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ रिश्ते नातों के लोग ढांढस बंधाने उनके घर शिलाई पहुंच रहे हैं। शहीद के पिता देवेंद्र नेगी बिजली बोर्ड में लाइन मैन के पद पर तैनात हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। देवेंद्र नेगी का छोटा बेटा नितेश नेगी (24) भी भारतीय सेना में तैनात हैं, जबकि दोनों बेटों से बड़ी एक 28 साल की बेटी भी है।

  • दूध दोहते वक्त गाय ने मारी लात, महिला की गई जान

    दूध दोहते वक्त गाय ने मारी लात, महिला की गई जान

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के कांडो गांव से दुखद हादसा सामने आया है, यहां गोशाला में दूध निकालने गई महिला को उसकी गाय ने ही लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह पलका देवी (45) गाय से दूध निकालने गई थी। इस दौरान गाय ने उसे सिर पर खुर (पैर)मार दिया, जिससे वह मौके पर ही बेसुध हो गई।

    घटना के बाद परिजन महिला को बेहोशी हालत में शिलाई अस्पताल लाए, यहां पर नाजुक हालत देखते हुए उसे पांवटा साहिब रेफर किया गया, लेकिन पलका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    मृतक महिला अपने पीछे चार बेटियां व एक बेटा छोड़ गई है। कांटो भटनोल पंचायत की प्रधान सरिता देवी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।

  • राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शिलाई का जवान प्रमोद नेगी शहीद

    राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शिलाई का जवान प्रमोद नेगी शहीद

    HNN/ शिलाई

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार तड़के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शिलाई के 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हो गया है। प्रमोद 2017 में “4″ पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए और पिछले दो सालों से भारत की सुरक्षा करने वाली “स्पेशल फोर्स” में सेवाएं दे रहा था। प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रमोद नेगी सुबह करीब 7:30 पर देश के लिए शहीद हो गए है। जानकारी के अनुसार, राजौरी जिले के कंडी इलाके में शुक्रवार को जारी मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के दो जवान शहीद हो गए है जबकि एक अधिकारी सहित चार जवान घायल हुये है।

    इसमें हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरीपार ‘शिलाई’ गांव के निवासी देवेंद्र नेगी के बहादुर सुपुत्र प्रमोद नेगी की भी शहादत हुई है। प्रमोद नेगी के परिवार को सेना के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है। शहादत की सूचना प्राप्त होते ही परिवार गांव और क्षेत्र में मातम पसर गया।

    भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बताया कि इस विपत्ति की घड़ी में पूरा संगठन शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। सभी जरूरी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पार्थिव देह को समय रहते शहीद के पैतृक गांव तक पहुंचाया जा सके। पैराट्रूपर प्रमोद नेगी की शहादत पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।

    सेना द्वारा जारी एक बयान में, एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना के कॉलम टोटा गली क्षेत्र में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को बाहर निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर 03 मई 2023 को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

    आज लगभग 07ः30 बजे, एक खोजी दल एक गुफा में दाखिल हुआ। इस खोजी दल में प्रमोद भी शामिल था। बताया जा रहा है कि यहां आतंकवादियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा। विस्फोट में एक अधिकारी सहित चार सैनिकों के घायल हुए जबकि सेना की टीम के दो जवान हताहत हुए हैं।

    जानकारी मिली है कि प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर कल उनके पैतृक गांव शिलाई पहुंचेगा। यहां शहीद की पार्थिव देह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • ग्राम पंचायत लोजा मानल की बीपीएल सूची में गड़बड़ी

    ग्राम पंचायत लोजा मानल की बीपीएल सूची में गड़बड़ी

    शिकायत लेकर उपायुक्त के द्वार पंहुचे ग्रामीण

    HNN/ नाहन

    ज़िला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत लोजा मानल में विकासकार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत के बाद कोई कार्यवाही ना होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस मामले को लेकर गांव का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिलने पहुंचा।

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रधान ने मनमानी करते हुए मनरेगा में भारी अनियमितताएं की है। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा मस्टर रोल में फर्जी हाजिरीयां भरी गई है और ऐसे लोगों के नाम पर पैसा निकाला गया है, जिन्होंने मनरेगा के तहत पंचायत में कोई काम नहीं किया है।

    ग्रामीणों ने इस बात पर हैरानी जताई कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जबकि शिकायत में अनियमितताओं के पुख्ता सबूत शिकायत में दिए गए है।

    स्थानीय ग्रामीणों में शामिल जंगली राम, गुमानसिंह नीता राम, अतर सिंह, किरपा राम, गोपाल सिंह, कुंदन सिंह, बिक्रम मालवीय आदि ने बताया कि पंचायत में हुई अनियमितताओं का मामला स्थानीय विधायक व हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सामने भी उठाया गया है और उन्हें उम्मीद है कि वह इस मामले में उचित कार्यवाही करवाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में खुद हर्षवर्धन चौहान ने कई पंचायतों में विकास कार्य में हुई अनियमितताओं के मामले को उजागर किया था।

  • अब दहेज लेंगे न देंगे, नाया पंजोड़ पंचायत में महत्वपूर्ण फैसला

    अब दहेज लेंगे न देंगे, नाया पंजोड़ पंचायत में महत्वपूर्ण फैसला

    शराब परोसने पर लगाया प्रतिबंध, खर्चीले रिवाजों पर भी रोक

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ के पांच गांवों में सामाजिक एवं शादी समारोहों के दौरान शराब परोसने और अन्य महंगे रीति रिवाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, ये फैसला गांव के ही बुद्घिजीवियों और युवाओं ने लिया।

    इसको लेकर नाया गांव के महासू देवता मंदिर परिसर में पांच गांवों के लोगों की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान कुछ रीति रिवाजों को कम करने और सादे तरीके से निभाने के लिए तांदियो, कफेनू, कूकडेच, नाया, ठोंठा के लोगों ने अपने विचार रखे।

    निर्णय लिया गया कि शादी समारोह और पार्टियों में शराब परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। समारोह में रुटयारी यानी रोटी बनाने वाली महिलाओं को घी आदि देने का रीति रिवाज बंद कर दिया गया। इसकी जगह सभी सामूहिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।

    इसके साथ-साथ लड़की की शादी में दहेज लेने व देने की परंपरा को भी बंद किया गया। दणाटी, सोइताटी ले जाने वाले व्यक्ति को 200 रुपए की भेंट और आने-जाने के लिए दूरी के हिसाब से किराया दिया जाएगा। वहीं, गुड़ की भेली देने का रिवाज भी खत्म किया गया है।

    क्षेत्र के बुद्घिजीवी हुक्मीराम डिमेदार, महेंद्र सिंह व प्रदीप शर्मा ने कहा कि सभी लोगों ने मिलकर ये फैसले लिए हैं। इनका पालन करना सभी की जिम्मेदारी रहेगी। जो इसका उल्लंघन करेगा, उसे दंडित किया जाएगा और उसे पांच गांव से अलग किया जाएगा।

  • प्रदेश सरकार शिलाई में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प- हर्षवर्धन चौहान

    प्रदेश सरकार शिलाई में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प- हर्षवर्धन चौहान

    उद्योग मंत्री ने शिलाई, टिम्बी, कफोटा और कमरऊ में सुनी जनसमस्याएं

    HNN/ शिलाई

    प्रदेश सरकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है जिसके तहत स्वास्थ्य तथा शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी सत्ता सुख भोगने नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करने आई है और हम समाज के हर वर्ग के समाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

    उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी शिलाई स्थित विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाएगा जिससे स्थानीय लोगों के कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी।

    उन्होंने कहा कि 11 करोड़ रुपए की लागत से शिलाई में पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इस कार्य को इस वर्ष तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की पांच पंचायतों जिनमें शिलाई, नाया, कुंहट, पाब मानल तथा गवाली शामिल है की 12 हजार से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी और क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।

    उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत सतौन, नाया पंजौड़ तथा पनोग पंचायतों की 32 बस्तियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 4.53 करोड़ रुपए व्यय किये जा रहे हैं तथा इस पेयजल योजना का निर्माण कार्य इस वर्ष दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके पूर्ण होने से क्षेत्र की 30 हजार से अधिक की जनसंख्या लाभान्वित होगी।

    उन्होंने कहा कि 16 करोड़ रुपए की लागत से मिनि सचिवालय शिलाई का शीघ्र ही निर्माण कार्य आरम्भ किया जाएगा, इसके अतिरिक्त महाविद्यालय रोनहाट के भवन निर्माण पर 5 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे जिसका शीघ्र ही कार्य आरम्भ किया जाएगा, जबकि 8.50 करोड़ रुपये की लागत से कफोटा में आईटीआई भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    उद्योग मंत्री ने बताया कि मागनल-चांदपुर-चकमोली-चीनू सड़क पर 9.62 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे और इसका शीघ्र ही निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा जबकि सियासु -मोराड़ सड़क के निर्माण पर 2.18 करोड़ रुपए व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डल्याणु, पियुलानी, नैनीधार सड़क को पक्का करने पर 6.16 करोड रुपए व्यय किये जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष के दौरान वार्षिक मुरम्मत योजना के तहत विभिन्न सड़कों की 25 किलोमीटर की रि-टायरिंग की जायगी। हर्षवर्धन चौहान ने निर्माणाधीन एन.एच.707 शिलाई से पांवटा तक विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इस सड़क को गुणवत्तायुक्त तथा लक्ष्य निर्धारित कर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने खेल मैदान शिलाई और निर्माणाधीन आईटीआई भवन कफोटा का निरीक्षण भी किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से मासिक पैंशन देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम अप्रैल 2023 से 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ दिया गया है। उन्होंने शिलाई, टिम्बी, कफोटा तथा कमरऊ में विभिन्न पंचायतों से आये लोगों की जन समस्यायें सुनी जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा शेष सम्बन्धित विभाग को निराकरण के निर्देश दिए गए। इन स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उद्योग मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

  • अधिकारी वर्ग जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा करें- हर्षवर्धन चौहान

    अधिकारी वर्ग जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा करें- हर्षवर्धन चौहान

    उद्योग मंत्री ने शिलाई के रोनहाट में 15 पंचायतों की सुनी जनसमस्याएं

    HNN/ शिलाई

    उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा प्रवास के दौरान रोनहाट में क्षेत्र की 15 पंचायतों की जन समस्यायें सुनी। उन्होंने इस अवसर पर ढाहर, जरबा जुनाली, पनोग, अजरोली, लानी बोराड़, कोटी बौंच, नया पंजोड़, हलाह, लोजा मानल, नैनीधार, जखांडो, धारवा, रास्त, शखोली, द्रबिल, आदि पंचायतों से आये लोगों की जनसमस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देष दिए।

    उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार, सरकारी कामकाज में पारदर्षिता सुनिष्चित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रषासन प्रदान करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में सत्ता सुख भोगने नहीं बल्कि व्यवस्था परिर्वतन के लिए आई हैं और हम समाज के हर वर्ग की सामाजिक और आर्थिक आवष्यकताओं की पूर्ति करेंगे।

    उन्होंने कहा कि सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निराकरण समय पर करें ताकि आम जन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले लोगों की जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें ताकि जनता का समय और धन दोनों की बचत हो सके।

    उन्होंने कहा कि सभी विभाग और अधिकारी ध्यान रखें कि जब भी कोई व्यक्ति किसी क्षेत्र से अपनी समस्या लेकर उनके पास आता है तो उसका समाधान किया जाए। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह की दर से मासिक पैशन देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 10 गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम अप्रैल 2023 से 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया गया है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपए का बोझ हम पर छोड़ा है, उसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हम प्रदेश के विकास में कमी नहीं आने देंगे और जनता की उम्मीदों और आशाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है और प्रदेश में इस वर्ष 20 हजार क्रियाशील पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार देने के लिय लगातार नियुक्तियां अधिसूचित की जा रही हैं।