Category: SHILLAI

  • अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी पिकअप, हादसे में कई घायल

    अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी पिकअप, हादसे में कई घायल

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के कोड़गा-सखोली पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। हादसे में पिकअप में सवार कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान 22 वर्षीय मनीषा पुत्र इंद्र सिंह, 45 वर्षीय जयंती देवी पत्नी मामराज, 50 वर्षीय फतेह सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी कांटी मशवा, 24 वर्षीय राकेश पुत्र साधी राम, 25 वर्षीय पूर्ण सिंह पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार, सभी लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर सखोली पंचायत के दवाना गांव में भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही गाड़ी कोड़गा-सखोली सड़क पर पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा। जिस कारण गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल पावंटा भिजवाया गया। उधर, पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के प्रभारी अमिताभ जैन ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

  • खूबसूरत वादियों में बसा राजकीय महाविद्यालय शिलाई स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा

    खूबसूरत वादियों में बसा राजकीय महाविद्यालय शिलाई स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा

    अध्यापकों के पद रिक्त होने की वजह से कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में बसा राजकीय महाविद्यालय शिलाई स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। हर त्यौहार की वार्षिक परीक्षाएं सिर पर है ऐसे में विद्यार्थी व उनके अभिभावक वार्षिक परीक्षाओं को लेकर चिंता में है।

    प्रकृति की गोद मे बसा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और उच्च शिखर पर स्थापित अपने आप में ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय शिलाई ना जाने कब से उस उम्मीद के इन्तजार में खड़ा है कि कभी ना कभी इस महाविद्यालय में विधार्थियों के भविष्य के लिए शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

    बिना गुरु के महाविद्यालय का का अस्तित्व अधूरा सा लगता है ।जानकारी के मुताबिक शिलाई कॉलेज में शिक्षकों के 50 फिसदी पद खाली पड़े हैं। जिस महाविद्यालय में वर्तमान में 641 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और इस महाविद्यालय में सबसे महत्वपूर्ण ओर रोचक बात यह है कि यह 90 फिसदी विधार्थियों की संख्या लड़कियों की है।

    जो आज दिन प्रतिदिन शिक्षा के शिखर पर पहुंचने के लिए लालायित हैं। इस महाविद्यालय में मात्र 10 फिसदी लड़के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिलाई महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी का खामियाजा कॉलेज की छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के युवाओं व क्षेत्रवासियों का कहना है कि शिलाई महाविद्यालय में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने वाकई दिशा में सरकार शीघ्र उचित कदम उठाए।

    स्थानीय समाज सेवी हेम राज राणा ने बताया कि जिला सिरमौर के रुद्री पाठ क्षेत्र के शिलाई स्थित राजकीय महाविद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक पर अध्यापकों के पद रिक्त होने की वजह से कॉलेज के छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया कि क्योंकि प्रदेश सरकार में उद्योग सर्वे कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान सुनाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी है ऐसे में प्रदेश सरकार के समक्ष उद्योग मंत्री इस मामले को प्रमुखता से उठाएं उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने उद्योग मंत्री से मुलाकात कर शिलाई महाविद्यालय में रिक्त पदों को शीघ्र भरने से संबंधित विज्ञापन भी उन्हें सौंपा है।

    उन्होंने उद्योग, आयुष, ससंदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान से आग्रह किया है कि इस गंभीर विषय का निराकरण करें। ताकि शिलाई कॉलेज के छात्रों के भविष्य के साथ प्रकार का अन्याय न हो। स्थानीय लोगों ने शिलाई महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाने की मांग सरकार से की है ताकि भविष्य में विधार्थियों का भविष्य बर्बाद ना हो ओर इस महाविद्यालय से भविष्य में शिक्षा के अनगिनत बहुमूल्य मोती निकलते रहे।

  • मजदूर नेता प्रदीप चौहान का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उसे अच्छे अस्पताल में दिखाना होगा- सुनील चौहान

    मजदूर नेता प्रदीप चौहान का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उसे अच्छे अस्पताल में दिखाना होगा- सुनील चौहान

    सुनील बोले- हिमाचल में सबसे ईमानदार नेताओ में एक है हर्षवर्धन चौहान

    HNN/ शिलाई

    शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव व मीडिया प्रभारी सुनील चौहान ने कहा है कि मजदूर नेता प्रदीप चौहान का मानसिक संतुलन सही नही है, उन्हें किसी अच्छे अस्पताल में दिखाना चाहिए ताकि उनका मानसिक संतुलन सही हो , उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के बारे में बोलना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है ,ये बयान बाजी मीडिया में रहकर मजदूर नेता इसलिए कर रहा है ताकि लोग उसे भी बड़ा नेता समझे सुनील चौहान का कहना है कहाँ गंगू तेली कहाँ राजा भोज।

    एक ईमानदार स्वच्छ छवि वरिष्ठ नेता के प्रति बोलना एक मूर्खता की निशानी है। जो 6टी बार शिलाई से विधायक बनकर चुने है उनका जनता के प्रति लगाव और जनता का उनके प्रति लगाव कितना है ये साफ दर्शाता है कि 6 बार विधायक कैसे बना जाता है जब जनता के बीच रहते है तभी तो शिलाई की जनता उन्हें जिताती है ,ऐसे तो बीजेपी नेता की तरह एक बार ही जिताकर दुबारा गलती नही करती।

    उन्हें इस समय कोई पूछ नही रहा किरनेश जंग ने भी चुनाव के समय दरकिनार किया क्योंकि बोलता था मीडिया के लिए पैसे मेरे पास दो ताकि पैसा अपने आप गबन कर सके जबकि हमारी मीडिया साफ सुथरी है परन्तु किरनेश जंग ने ऐसा नही किया ,और मजदूर नेता घर बैठ गया मतलब अपने फायदे के लिए पार्टी से जुड़ा है बाकी कोई लेना देना नही है सुनील चौहान का कहना है कि मजदूर नेता बताएं किरनेश जंग को जिताने के लिए क्या किया सिर्फ मीडिया में बने रहने से चुनाव नही जीता जाता उसके लिए जमीनी स्तर पर काम करना होता है।

    अगर जमीनी स्तर पर काम किया होता तो रिजल्ट शिलाई की तरह होता साथ मे मजदूर नेता बताएं कि मजदूरों के लिए क्या किया बस दिखावे के लिए उनके साथ धरने पर्दशन में शामिल होता है बाकी फैक्टरी के साथ क्या सेटिंग करता है भगवान ही जाने मजदूरों के लिए कुछ नही किया सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए बेतुकी बयान बाजी कर रहे है जो समझ से परे है ,ये यही प्रदीप चौहान है जो किसी समय किरनेश जंग को चोराहे पर 2017 के चुनाव से पहले गाली देता था और बोलता था जंग साहब काम नही करते अनाप शनाप बयान बाजी करते थे फोन नही उठाते ,उनको चुनाव में देख लेंगे , और जब कही दाल न गली तो मजबूरी में जंग के साथ ही जाना पड़े।

    इसका पेशा ही ऐसा है ब्लेक मेल करना ,लोगो को डराना प्रशासन से बत्ततमीजी करना है और घर का मसला क्या मंत्री जी सुलझाएंगे इतनी तो समझ होनी चाहिए और मंत्री जी हिमाचल प्रदेश के है और हिमाचल प्रदेश के अंदर पांवटा साहब भी आता है, अगर घर के मसले मंत्री सुलझाएगा तो विकास कोन करेगा जितने आरोप इसने उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान पर लगाएं सब झूठे है, बे बुनियाद है। ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने प्रशासन को सख्त हिदायत दे रखी है कि गलत काम व अवैध खनन करने वालो को बख्शा नही जाएं जिस कारण चालान भी हो रहे है।

    मजदूर नेता चाहता है कि फैक्ट्रीयों से क्रेशर से मोटी कमीशन मिले ,और इसके लिए मंत्री जी ने मना कर दिया जिसके लिए मंत्री के खिलाफ बेतुकी ब्यान बाजी कर रहा है , इससे इसके गाँव के लोग ,पूरा नाहन, पांवटा ,शिलाई का प्रशासन परेशान है ये चाहता है रोजगार बन्द हो ताकि लोग परेशान हो ठाकुर हर्षवर्धन चौहान उद्योग पतियों से बैठक के लिए मुम्बई गए है ताकि उद्योग हिमाचल में स्थापित हो लोगो को रोजगार मिलें और इसके लिए रात दिन मेहनत भी कर रहे है और मुम्बई मे उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में 2 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो गए है मजदूर नेता को उनके प्रति बोलना अपने आप को पांवटा का बड़ा नेता दिखाना है।

    सुनील चौहान का कहना है कि मजदूर नेता 2022 के चुनाव से पहले माननीय हिमाचल मुख्यमंत्री के पक्ष में एक भी ब्यान हो तो वह बताएं और सुखविंदर सुक्खू के प्रदेश अध्यक्ष होते हुए इसने विरोध किया है ,हिमाचल मुख्यमंत्री में सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम फाइनल होते ही गेम खेल दी ताकि मैं मुख्यमंत्री के गुड बुक्स में आ जायूँ ,सुनील चौहान का कहना है कि हम उद्योग मंत्री के बारे में झूठी बयान बाजी झूठे आरोप नही सुनेंगे और इसके लिए जो भी उचित कदम उठाने पड़े तो उठाएंगे यहाँ तक प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को भी इसकी सचाई बताएंगे ,की इसका रवैया मंत्री ,विधायक ,कांग्रेस पार्टी के प्रति व प्रशासन के प्रति कैसा है।

    मेरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष से निवेदन है कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करें नहीं तो ये कल को किसी और मंत्री व विधायक जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ उल्टा सीधा बोलेगा।

  • कफोटा में एएसआई वीरेंद्र ठाकुर ने छात्रों को सड़क सुरक्षा व ऑनलाइन ठगी के बारे में दी जानकारी

    कफोटा में एएसआई वीरेंद्र ठाकुर ने छात्रों को सड़क सुरक्षा व ऑनलाइन ठगी के बारे में दी जानकारी

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई में राजकीय महाविद्यालय कफोटा में आज वीरवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा राजकीय महाविद्यालय कफोटा में सड़क सुरक्षा के बारे में छात्रों में जागरूकता लाने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया।

    एएसआई वीरेंद्र ठाकुर ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ ऑनलाइन ठगी के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डीएस तोमर ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल दिया।

    इस मौके पर रोड सेफ्टी क्लब के कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम ठाकुर, असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश शर्मा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौजूद रहे। उपरोक्त कार्यक्रम के अलावा सड़क सुरक्षा पर निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

  • पोकलेन मशीन की चपेट में आया फ्लैगमैन, दर्दनाक मौत

    पोकलेन मशीन की चपेट में आया फ्लैगमैन, दर्दनाक मौत

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र बद्रीपुर-गुम्मा एनएच-707 पर शिलाई के पास गंगटोली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक फ्लैगमैन की पोकलेन मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान शीषपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही भांदस की धारा 336 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, ऑपरेटर सुरजीत पोकलेन मशीन से कटिंग का काम कर रहा था और फ्लैगमैन शीषपाल सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहा था तथा सड़क खुलने पर उन्हें भेज रहा था। इस दौरान जैसे ही ऑपरेटर मशीन पीछे करने लग गया तो फ्लैगमैन शीषपाल मशीन और पत्थर के बीच फंस गया।

    जिस कारण शीषपाल का पेट कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पोकलेन मशीन की चपेट में आने से एक फ्लैगमैन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • राजकीय महाविद्यालय कफोटा में शीघ्र भरे जाएंगे प्राध्यापकों के रिक्त पद- डॉ. डीएस तोमर

    राजकीय महाविद्यालय कफोटा में शीघ्र भरे जाएंगे प्राध्यापकों के रिक्त पद- डॉ. डीएस तोमर

    पीटीए की बैठक में सर्वसम्मति से हुए विभिन्न प्रस्ताव पारित


    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कफोटा में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ध्यान सिंह तोमर की अध्यक्षता में ‘शिक्षक-अभिभावक संघ’ की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष दाता राम शर्मा व समस्त कार्यकारीणी तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक सभी ने भाग लिया।

    इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय काफोटा में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं व बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के विषय में गहन मंथन किया गया। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. डीएस तोमर ने कहा कि इस दौरान जमीन दान करने वालो को तथा राजस्व के कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से फिर से सूचित किया जाएगा।

    इसके अलावा सफाई कर्मचारी आशा देवी के वेतन मे वृद्धि किए जाने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि महाविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के लिए कार्यकारिणी सरकार से अग्रह करेगी।

    डॉ. तोमर ने बताया कि महाविद्यालय मे रंगीन प्रिंटर पीटीए से खरीदने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा महाविद्यालय में पीने के पानी एवं खेल के मैदान की समस्या पर भी चर्चा की गई।

    शिक्षक अभिभावक की इस बैठक में प्राचार्य व पीटीए कार्यकारीणी के अलावा प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर, प्रो. दिनेश शर्मा, अधीक्षक दिनेश पुंडीर, विकेश् शर्मा व राहुल शर्मा ने भाग लिया।

  • सिरमौर: यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी दोषी करार इतनी हुई सजा….

    सिरमौर: यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी दोषी करार इतनी हुई सजा….

    अगर नहीं दिया जुर्माना तो भुगतनी होगी इतनी और सजा….

    HNN/ शिलाई

    सुरेंद्र उर्फ संदी पुत्र स्व. नैन ​सिंह निवासी गांव चढ़ेऊ, डाकघर टिंबी, तहसील शिलाई को अदालत ने दोषी करार दिया है। यह सजा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय की न्यायाधीश प्रियंका देवी की अदालत ने सुनाई है।

    अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए में दोषी को तीन माह के कठोर कारावास और 3,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि, भादंसं की धारा 352 में दोषी को छह माह के साधारण कारावास और 2,000 रुपये के जुर्माने का फैसला सुनाया।

    जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी दीक्षित शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि मामला 25 नवंबर 2015 का है।

    पीड़िता ने पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज करवाया था। मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को ये सजा सुनाई।

  • शिलाई अस्पताल बनेगा माॅडल अस्पताल – हर्षवर्धन चैहान

    शिलाई अस्पताल बनेगा माॅडल अस्पताल – हर्षवर्धन चैहान

    HNN/ शिलाई

    सिरमौर जिला का दूरवर्ती क्षेत्र शिलाई पिछले पांच सालों के दौरान विकास की दृष्टि से बहुत पिछड़ गया। शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी रही है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता को अनेक असुविधाओं का नित्य प्रति सामना करना पड़ रहा है। यह बात उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने पांवटा साहिब व शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के अपने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शिलाई में बीते रोज देर सांय एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

    हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिलाई अस्पताल की घोषणा की गई थी, जिसमें एक भी बिस्तर नहीं लग पाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिलाई अस्पताल को एक भव्य स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी और क्षेत्र के लोगों को उनके घर द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं मिलेगी।

    इनमें स्टाफ की कमी को पूरा करना तथा ढांचागत सुविधाओं का सृजन करना। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में अध्यापकों की कमी है। हमारी सरकार एक नीति के तहत स्कूलो में जरूरी पदों को भरेगी। उद्योग मंत्री पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पांच सालों के दौरान शिलाई क्षेत्र में भ्रष्टाचार खूब पनपा।

    हाटी मुद्दे को भाजपाने वोट बैंक से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि हाटी शब्द उनकी देन है और हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने की नींव कांग्रेस सरकार ने बहुत पहले रख दी थी। हषवर्धन ने कहा कि उन्हें बीते चुनाव में हराने के लिए भाजपा ने अनेक अनैतिक हथकंडे अपनाए। राजनीति का स्तर इतिहास में इतना कभी नहीं गिरा जो भाजपा के नेताओं ने गिराया।

  • शिलाई क्षेत्र का विकास मेरी नैतिक जिम्मेवारी- हर्षवर्धन चौहान

    शिलाई क्षेत्र का विकास मेरी नैतिक जिम्मेवारी- हर्षवर्धन चौहान

    HNN/ शिलाई

    सिरमौर जिला का दूरदराज क्षेत्र शिलाई पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकास की दृष्टि से काफी उपेक्षित रहा है। इस समूचे क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना और जन आकांक्षाओं को पूरा करना मेरा नैतिक कर्तव्य है। यह बात उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिंबी में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा ईमानदार नेतृत्व प्रदेश को मिला है और निश्चित तौर पर अगले 5 सालों में व्यवस्था परिवर्तन करने के सपने को हम साकार करेंगे।

    उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में छठी बार भेजने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने हर्षवर्धन चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूर्व भाजपा की सरकार ने चुनाव के आखिरी 6 महीनों के दौरान प्रदेश में 900 संस्थान ऐसे खोले जिनके लिए मानदंडों, प्रक्रिया और स्टाफ का ख्याल नहीं रखा गया।

    उन्होंने कहा भाजपा ने प्रदेश को 75 हज़ार करोड का कर्ज छोड़कर आर्थिक संकट में फंसा दिया और ऐसे में बड़ी संख्या में संस्थानों की घोषणा करना, इससे कम से कम 5 हज़ार करोड का अतिरिक्त बोझ प्रदेश पर आ जाता। उन्होंने कहा कि इस के अतिरिक्त कर्मचारियों की 11 हज़ार करोड़ से अधिक की देनदारियों भाजपा ने विरासत में छोड़ी है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सत्ता का सुख भोगना भाजपा की नीति रही है हम प्रदेशवासियों का कल्याण और विकास सुनिश्चित बनाएंगे और निश्चित तौर पर अगले 5 सालों के दौरान व्यवस्था में परिवर्तन दिखेगा।

    उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनजाति है दुर्गम व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर स्कूलों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए हम अभी से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक संस्थान खोलने से बेहतर मौजूदा संस्थानों में स्टाफ की कमी को पूरा करना और ढांचागत सुविधाओं का सृजन करना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने टिंबी में जनसमस्याएं भी सुनी। कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम कला ने क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए टिंबी क्षेत्र के लिए उद्योग मंत्री से कोई बड़ा संस्थान प्रदान करने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं हुआ है। यहां की सड़कें दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने सड़कों की बैरिकेडिंग करवाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्री के रूप में हर्षवर्धन चौहान को क्षेत्रवासियों के लिए एक बहुत बड़ा तोहफ़ा दिया है और इसके लिए क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री की आभारी हैं। इस अवसर पर टिंबी क्षेत्र की विभिन्न 8 ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री को सम्मानित भी किया।

  • नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

    नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नाया व शिलाई में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचाने व उनका लाभ उठाने के लिए फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी माॅडल डे – बोर्डिंग स्कूल, पुरानी पेंशन की बहाली व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हैली टैक्सी शुरू करने की जानकारी दी।

    कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार ने 101 करोड़ रुपए की धनराशि से मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित किया है जिससे जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन व विशेष गृहों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को त्योहार मनाने के लिए 500 रुपए त्योहार अनुदान राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

    इस दौरान उपस्थित लोगों का लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन करते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। यह कार्यक्रम आज 16 फरवरी को ग्राम पंचायत कमरऊ व दुगाना में भी आयोजित किए जांएगे। इस अवसर पर उपप्रधान शिलाई कपिल, वार्ड सदस्य ललिता, महिला मण्डल व युवा मण्डल प्रधान सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।