Category: SHILLAI

  • घर की छत पर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबिश देकर नकदी सहित पकड़े पांच

    घर की छत पर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबिश देकर नकदी सहित पकड़े पांच

    HNN / शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में पुलिस ने मकान की छत पर जुआ खेलते पांच जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शिलाई बाजार में गश्त पर तैनात थी।

    इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रोनहाट मार्ग पर हीरा सिंह के मकान की छत पर कुछ लोग ताश के पत्तों के ऊपर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान में दबिश दी और पांच लोगो को जुआ खेलते दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 4,770 रुपये की नकदी बरामद की है।

    पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है।

  • गंगटोली स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    गंगटोली स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    HNN/ शिलाई

    राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंगटोली (शिलाई) में जिला बाल संरक्षण इकाई जिला सिरमौर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सभी बाल संरक्षण संबंधी कानूनों व योजनाओं बारे जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के अध्यापक फकीर चंद ने जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के अधिकारियों का स्वागत किया व बच्चों को आरटीई अधिनियम-2009 के बारे में जानकारी दी।

    जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चो को पूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006, पोक्सो अधिनियम-2012 आदि कानूनों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार ने जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, एडॉप्शन व बाल श्रम अधिनियम-2016 और गुड टच और बेड टच के बारे में बच्चो को जानकारी दी। इस जागरूकता शिविर में विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अभिभावकों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • गंगटोली में बाल संरक्षण पर जागरूकता शिविर का आयोजन

    गंगटोली में बाल संरक्षण पर जागरूकता शिविर का आयोजन

    HNN / शिलाई

    जिला बाल सरंक्षण इकाई जिला सिरमौर द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंगटोली (शिलाई) में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सभी बाल संरक्षण संबंधी कानूनों व योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के अध्यापक फकीर चंद ने जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के अधिकारियों का स्वागत किया व बच्चों को आरटीई अधिनियम-2009 के बारे में जानकारी दी।

    जिला बाल सरंक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चो को पूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006, पोक्सो अधिनियम-2012 आदि कानूनों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार ने जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, एडॉप्शन व बाल श्रम अधिनियम -2016 और गुड टच और बेड टच के बारे में बच्चो को जानकारी दी।

    इस जागरूकता शिविर में विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अभिभावकों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापक फकीर चंद ने एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर का धन्यवाद किया।

  • हाई वोल्टेज से ग्रामीणों के जले इलेक्ट्रिक उपकरण, लाखों का नुक्सान

    हाई वोल्टेज से ग्रामीणों के जले इलेक्ट्रिक उपकरण, लाखों का नुक्सान

    HNN / शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में बिजली की हाई वोल्टेज के चलते स्थानीय लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। जिसके चलते लोगों को लाखों का नुक्सान हो गया है। जानकारी के अनुसार सतौन में पहाड़ी गली, एकता कॉलोनी सहित कई जगहों पर वोल्टेज ज्यादा हो गई, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीण के फ्रीज, गीजर, इंडक्शन, टीवी रिसीवर सहित ट्यूब लाइट जल गए।

    ग्रामीणों ने सुबह इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी। विभाग के लाइन मैन लायक राम ने बताया कि एक जगह ट्रांसफार्मर का खंबा भी टूटा पाया गया है। जबकि वहीं पर एक तार भी जली हुई मिली है। उन्होंने बताया कि मौके पर देखने पर खंभे से गाड़ी के टकराने का अंदेशा जताया जा रहा है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता गुरुदत्त सिंह ने बताया कि मौके पर लाइन की मरम्मत की गई है।

  • ठेके के ताले तोड़कर शराब और नकदी पर किया हाथ साफ, एक गिरफ्तार

    ठेके के ताले तोड़कर शराब और नकदी पर किया हाथ साफ, एक गिरफ्तार

    HNN / शिलाई

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र सतौन में शातिरों ने शराब के ठेके के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और शराब पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुई शराब की कुछ बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर सतौन में रात को शराब ठेके के ताले तोड़कर शातिरों ने 40,000 रुपये की शराब और 3,800 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया।

    चोरी का पता उस समय चला जब यहां कार्यरत सेल्समैन नरेश कुमार ठेके पर पहुंचा। उसने देखा कि ठेके के ताले टूटे है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जांच में पाया गया कि 100 पाइपर, दो बोतल सिग्नेचर, 13 बोतलें ब्लेंडर प्राइड, तीन बोतले रॉयल स्टैग, एमसीडी नंबर एक की दो पेटी, सोलन नंबर एक की एक पेटी, ओल्ड मोंक रम की एक बोतल, बियर की 48 बोतल, देसी शराब की 72 बोतलों के अलावा 3,800 रुपये कैश की चोरी पाई गई।

    पुलिस की टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सतौन निवासी दीपक कुमार के घर की तलाशी लेने पर शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हो गई हैं। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

  • दादी के साथ छत पर सफाई कर रही थी मनीषा, गिरने से दर्दनाक मौत

    दादी के साथ छत पर सफाई कर रही थी मनीषा, गिरने से दर्दनाक मौत

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर में एक युवती की छत से गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान मनीषा (28) पुत्री मान सिंह निवासी गांव बोंच, डाकघर कोटिबोंच, उपतहसील रोनहाट ज़िला सिरमौर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।

    मामला उपमंडल शिलाई के रोनहाट कस्बे का है। यहां मनीषा अपनी दादी के साथ छत पर सफाई कर रही थी कि तभी अचानक चक्कर आने के कारण वह छत से 70 फिट नीचे जा गिरी। गिरने के कारण युवती बुरी तरह से घायल हुई जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    वहीं, युवती की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, पुलिस चौकी रोनहाट के प्रभारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि एक युवती की छत से गिरने के कारण मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

  • शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुनील चौहान ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, बोले-

    शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुनील चौहान ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, बोले-

    HNN / शिलाई

    शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव व मीडिया प्रभारी सुनील चौहान ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो का हार से मानसिक सन्तुलन बिगड़ गया है। तभी सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार और उनके नेताओ को यह अनाप-शनाप बोल रहे है जो निंदनीय है। ये हार से इतने बौखला गए कि इन्हें कुछ नजर ही नही आ रहा है।

    सुनील चौहान का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही पूर्व मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेता के कहने पर चुनाव में फायदा मिलें, बिना सोंचे समझे आनन-फानन में घोषणा कर दी, जबकि बजट का प्रवाधान नही किया। वह बीजेपी के लोगो से पूछना चाहते है कि बिना बजट प्रवाधान के कार्यालय कैसे चल सकते है। कांग्रेस सरकार ने आते ही निर्णायक फैसले लिए है जो चुनाव में फायदे लेने के लिए खोले गए।

    सुनील चौहान का कहना है कि जब हिमाचल में बीजेपी सरकार थी, तो बीजेपी सरकार ने भी राजा साहब द्वारा की गई कई संस्थानो को बन्द किया था जिसमे सतौन आईटीआई, कमरऊ साइंस ब्लॉक,टिम्बी सब्जी मंडी, कफोटा कॉलेज में साइंस ब्लॉक, जाखना में होस्टल, लाधि क्षेत्र की कई पानी की स्कीमें, 6 सड़के लाधि क्षेत्र की, शिलाई आईपीएच स्कीमें, 18 स्कूल जो अपग्रेड किये थे उनको जयराम सरकार ने कैंसिल किया था, जो बदले की भावना से किये थे।

    सुनील चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो 10 अहम वादे किए है, वह बहुत जल्द पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कैबिनेट का विस्तार होने वाला है, जिसमे शिलाई से हर्षवर्धन चौहान को अहम रोल मिलने वाला है ताकि सिरमौर विकास के मामले में आगे बढ़े।

  • हर्षवर्धन चौहान का मंत्री बनना लगभग तय, सिरमौर की जनता को विधायक से….

    हर्षवर्धन चौहान का मंत्री बनना लगभग तय, सिरमौर की जनता को विधायक से….

    HNN/ शिलाई

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के विधायक बनने के बाद अब उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में ठाकुर हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने के बाद जिला सिरमौर को विकास की दृष्टि से कितना आगे पहुंचाते है यह देखने के लिए लोग खासे उत्साहित भी है। हालांकि, सिरमौर में पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।

    विधायक द्वारा एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, कॉलेज, स्कूल इत्यादि और इससे भी बढ़कर कार्य किए गए है। हाटी समुदाय को जनजातिय दर्जा देने के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घनिष्ठता के कारण उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहे और वर्तमान के पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने भी ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

    तो वहीं, ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के ऊपर समस्त जिला सिरमौर की बहुत सी उम्मीद और अपेक्षाएं टीकी है। उनकी ईमानदारी के चर्चे भी प्रदेश स्तर पर होते हैं और साथ ही एक लम्बा राजनीतिक अनुभव भी ठाकुर हर्षवर्धन चौहान को मंत्री बनाने में एक सेतु का काम करेगा। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में यह एक रोचक और संयोग ही है कि पिछले विधानसभा में बने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बलदेव तोमर के खासमखास मानें जातें हैं।

    इस विधानसभा चुनाव में नए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के घनिष्ठ मित्र और संगठन के पुराने साथी मानें जातें हैं। ऐसे में अब यह देखना रोचक होगा कि ठाकुर हर्षवर्धन चौहान अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र और जिला सिरमौर को विकास की दृष्टि में किस स्तर तक बुलंदियों तक पहुंचाते हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ होना बाकी है जिसमें से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना और शिक्षा व्यवस्था के गुणवत्ता में सुधार होना, पर्यटन के लिहाज से क्षेत्र को विकसित करना, स्थानीय लोगों को रोजगार के अपार अवसर प्राप्त होना बाकी है।

  • शादी समारोह से वापस घर लौट रहे व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

    शादी समारोह से वापस घर लौट रहे व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत

    घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, अगले सप्ताह बेटी का था विवाह

    HNN / शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान 54 वर्षीय रतीराम के रूप में हुई है, जो जल शक्ति विभाग में बतौर लाइनमैन कार्यरत था। व्यक्ति की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    जानकारी के अनुसार रतिराम एक शादी समारोह में गया हुआ था। वह रात को जब अपने घर पहुंचा अचानक उसे सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बता दें कि मृतक व्यक्ति की बेटी का विवाह अगले सप्ताह होना है, जिसके चलते घर में तैयारियां बड़ी जोरों शोरों से चली हुई थी। ऐसे में व्यक्ति की मौत से खुशियां मातम में बदल गई है।

  • शिलाई में बैलेट पेपर को लेकर बवाल, एसडीएम को दिए जांच के आदेश

    शिलाई में बैलेट पेपर को लेकर बवाल, एसडीएम को दिए जांच के आदेश

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त बवाल मच गया जब 41 बैलेट पेपर गायब हो जाने का मामला उजागर हुआ। ऐसे में बैलेट पेपर के गायब हो जाने के चलते 41 पुलिसकर्मी इस बार बैलेट वोट डालने से वंचित रह गए हैं। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जिला के उपायुक्त ने शिलाई के एसडीएम को जांच के आदेश दिए है।

    प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि कर्मचारियों के मत पत्र जारी करने को लेकर आवेदन तो हुआ था, लेकिन कथित लापरवाही के कारण पोस्टल बैलट जारी नहीं हुए है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 41 पुलिस कर्मियों के वोट शिलाई विधानसभा में दर्ज है। ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मी जिला के अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी पर तैनात थे।

    लिहाजा वो पोस्टल बैलेट के पात्र थे। परंतु बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी के दफ्तर से बैलेट पेपर गायब हो गए जिसके चलते पुलिस कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि शिलाई के एसडीएम को जांच के आदेश दे दिए गए है। दो दिन के भीतर स्थिति साफ़ हो जाएगी कि असल में बैलेट पेपर गायब हुए थे या नहीं।