Category: SHILLAI

  • संविधान दिवस पर  शिलाई  डिग्री काॅलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

    संविधान दिवस पर शिलाई डिग्री काॅलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

    एस.डी.एम. शिलाई सुरेश कुमार सिंघा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल

    HNN / शिलाई

    एस.डी.एम. शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने संविधान दिवस के अवसर पर डिग्री काॅलेज शिलाई में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए छात्र-छात्रों से संविधान को जानने और समझने की अपील की ताकि एक नागरिक के रूप में सभी अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

    उन्होंने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय का संविधान दिवस विषय पर दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच प्रोग्राम आज शनिवार को शिलाई राजकीय डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की उद्देशिका पढ़ कर की गई। कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान और डा. भीम राव आंबेडकर के जीवन पर विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। भारतीय संविधान पर चर्चा करते हुए शिलाई डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल नरेंद्र तोमर ने छात्र-छात्राओं को संविधान बनाने की प्रक्रिया, संविधान के अनुच्छेदों व प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने किन कठिन व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत का संविधान लिखा गया व इसमें किन-किन महान लोगों ने इसमें योगदान दिया, इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के जीवन परिचय के बारे में कॉलेज के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अनिल ने अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने आंबेडकर के जीवन और संघर्षों के बारे में जानकारी दी, साथ ही बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान को उल्लेखित किया।

    एस.डी.एम. सुरेश कुमार सिंघा ने कविता लेखन, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। कविता लेखन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः बीए अंतिम वर्ष की प्रीति शर्मा, बीए प्रथम वर्ष की कनिष्का और अंजलि चैहान ने हासिल किया।

    नारा लेखन में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः बीए प्रथम वर्ष की निर्जला, बीए अंतिम वर्ष की निकिता और सुनील कुमार ने हासिल किया. चित्रकला में बीए अंतिम वर्ष के अजय ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की पलक ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष के संतोष तीसरा स्थान हासिल किया।

  • बूढ़ी दीवाली में मेहमान आए युवक के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा, ऐसे मिली मौत

    बूढ़ी दीवाली में मेहमान आए युवक के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा, ऐसे मिली मौत

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में इन दिनों बूढ़ी दिवाली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच बूढ़ी दिवाली में मेहमान बनकर आए एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया। इस दौरान युवक नीचे गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

    वहीं युवक की मौत से परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामला उपमंडल शिलाई के गांव द्राबील का है। यहाँ 24 वर्षीय जयपाल शर्मा पुत्र मोही राम शर्मा निवासी ग्राम पंचायत पबायण गांव भाटगड़ तहसील नेरवा जिला शिमला बूढ़ी दीवाली के लिए गांव द्राबील पहुंचा था।

    इसी दौरान वह रात के समय जैसे ही शौचालय जाने लगा तो पांव फिसलने के कारण वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जब युवक को नीचे गिरा हुआ देखा तो वह उसे उठाकर उपचार के लिए देहरादून अस्पताल पहुंचे परंतु युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

  • संविधान दिवस पर केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला द्वारा शिलाई कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

    संविधान दिवस पर केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला द्वारा शिलाई कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

    प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा करेंगे पुरस्कृत

    HNN / शिलाई

    26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच प्रोग्राम आज से राजकीय डिग्री कॉलेज शिलाई में प्रारम्भ हुआ।

    सीबीसी शिमला के प्रमुख अनिल दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दो दिवसीय कार्यक्रम छात्र और छात्राओं को भारतीय संविधान विषय पर जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्र छात्राएं देश के संविधान को जान सकें, उसके इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

    उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान और आज़ादी का अमृत मोहत्सव विषय पर पहले दिन कविता लेखन, नारालेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजिय की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 नवंबर को ओपन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इस दिनएस डी एम शिलाई सुरेश सिंघा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अतिरिक्त संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा मौजूद लोगों को जानकारी दी जाएगी।

  • सिरमौर के गिरीपार में धूमधाम से मनाई जाएगी बूढ़ी दिवाली, आज से 1 सप्ताह तक चलेगा पर्व..

    सिरमौर के गिरीपार में धूमधाम से मनाई जाएगी बूढ़ी दिवाली, आज से 1 सप्ताह तक चलेगा पर्व..

    HNN/ शिलाई

    सदियों से चली आ रही बूढ़ी दिवाली की परंपरा को आज भी जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के लोग संजोये हुए हैं। यहां 154 से अधिक पंचायतों में बूढ़ी दिवाली मनाए जाने की एक अनूठी परंपरा है। हर्ष और उल्लास के इस महापर्व का इंतजार क्षेत्र के लोग बड़ी बेसब्री से करते है। आधी रात को कड़कड़ाती ठंड में भी लोग हाथों में मशाल लेकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकते-थिरकते पौराणिक लिम्बर नृत्य का आनंद उठाते हैं।

    कुछ क्षेत्रों में बूढ़ी दिवाली को मशराली के नाम से जाना जाता है। बूढ़ी दीपावाली का त्योहार ट्रांसगिरी और उत्तराखंड के जौनसार में मनाया जाता हैं। बता दें जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में हाटी समुदाय के लोग आज यानी 23 नवंबर से बूढ़ी दीवाली धूमधाम से मनाएंगे तथा यह पर्व एक सप्ताह तक जारी रहेगा।

    ऐसे में गिरीपार क्षेत्र में एक सप्ताह तक बूढ़ी दिवाली की धूम रहेगी। इस दौरान गांव-गांव में पारंपरिक लोक नृत्य होंगे और इसकी शुरुआत मशाले जलाकर होगी। इस दौरान लोग एक दूसरे को सूखे मेवे, चिड़वा, अखरोट व शाकुली खिलाकर बधाई देते हैं। बूढ़ी दिवाली के दौरान अलग-अलग दिन अस्कली, धोरोटी, पटांडे, सीड़ो व तेलपकी आदि पारम्परिक व्यंजन परोसे जाते हैं।

  • शातिर ने मंदिर से उड़ाई हजारों की नकदी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शातिर ने मंदिर से उड़ाई हजारों की नकदी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई में एक शातिर ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। वहीं उक्त शातिर की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वही, ठाहरी माता मन्दिर प्रबन्धक समिति कमरऊ जगदीश तोमर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि जब वह सुबह के वक्त मंदिर में पहुंचा तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। उसने मंदिर में रखे गल्ले को जब चेक किया तो उसमें से 10-12 हजार के करीब नकदी गायब थी।

    पुलिस को दी गई शिकायत में जगदीश तोमर ने बताया कि जब उसने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो देखा कि रात के वक्त अरुण कुमार पुत्र कंठी राम निवासी कमरउ ( मुनाणा) मंदिर में आया और उसने ताले तोडकर दानपात्र से चढावे की राशि निकाल ली।

    इतना ही नहीं आरोपी ने दानपात्र को वापिस उसी स्थान पर रख दिया। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है।

  • शिलाई की पलक राणा ने उत्तीर्ण की सीएसआईआर नेट परीक्षा

    शिलाई की पलक राणा ने उत्तीर्ण की सीएसआईआर नेट परीक्षा

    लाइफ साइंस में देश में 96वां रैंक हासिल कर समूचे जिला का किया नाम रोशन

    HNN / शिलाई

    मन में अगर पाने की चाहत है तो मंजिल मिल ही जाती है। फिर चाहे रास्ता कितना ही कठिन ही क्यों न हो। ऐसा ही दृढ़ संकल्प लेकर अपनी कामयाबी की राह पर जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गाँव धरियाना से निकली है पलक राणा। जिसने सीएसआईआर नेट(जेआरएफ) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पलक राणा ने लाइफ साइंस में देश में 96वां रैंक हासिल कर समूचे जिला सिरमौर का नाम रोशन कर दिया है।

    बेटी की इस कामयाबी से पिता बलबीर राणा और माता ललिता राणा बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। बता दें कि पलक ने जमा दो की परीक्षा जवाहर नवोदय स्कूल नाहन से की है। उसके बाद गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब से बीएससी की। इसके बाद एमएससी के लिए वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी चली गई। यहां उन्होंने सीएसआईआर नेट परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल कर पूरे देश में लाइफ साइंस में 96वां रैंक हासिल किया।

    पलक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और माता-पिता को दिया है, जिनकी बदौलत वह आज यहां तक पहुंच पाई है। पलक ने बताया कि सीएसआईआर नेट की परीक्षा अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और कठिन मानी जाती है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करना केवल डिग्री रखने जैसा नहीं है, परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको बहुत सारा ज्ञान और अनुभव प्राप्त होता है। आप अपना ज्ञान और अनुभव दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं।

  • गहरी खाई में लुढ़की कार, पूर्व प्रधान की दर्दनाक मौत, हादसे में दो घायल…

    गहरी खाई में लुढ़की कार, पूर्व प्रधान की दर्दनाक मौत, हादसे में दो घायल…

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर में बुधवार सुबह पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें रोनहाट अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (HP 71-6852) में सवार होकर 3 लोग कहीं जा रहे थे।

    इसी दौरान जैसे ही गाड़ी नागरिक उपमंडल शिलाई के रोनहाट में सैंज खड्ड सड़क मार्ग पर धाऊ की धार के समीप पहुँची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से तकरीबन 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा तीनों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए रोनहाट अस्पताल ले जाया गया।

    यहां पर जीत सिंह (45) पुत्र दौलत राम निवासी गांव व डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार की मौत हो गई। इसके अलावा विपिन शर्मा (35) पुत्र जगत राम निवासी गांव कांडों डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार व दलीप सिंह (37) पुत्र जसवा राम निवासी गांव गुआउ डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। डीएसपी मनीष चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • शिलाई में मतदान करने जा रही बुजुर्ग महिला को रास्ते में पड़ा दिल का दौरा, मौत

    शिलाई में मतदान करने जा रही बुजुर्ग महिला को रास्ते में पड़ा दिल का दौरा, मौत

    वोट डालने को लेकर खासी उत्साहित थी बुजुर्ग महिला

    HNN / शिलाई

    जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक बुजुर्ग महिला को रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 72 वर्षीय झुमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कमरऊ तहसील के मुणाना गांव की महिला झुमा देवी घर से पोलिंग बूथ के लिए निकली थी।

    घर से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर पहुंचते ही महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद स्थानीय चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया, जिसने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के घर से मतदान केंद्र की दूरी 250 मीटर है।

    इस कारण महिला घर से पैदल ही मतदान केंद्र आ रही थी। बुजुर्ग महिला वोट डालने को लेकर खासी उत्साहित थी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

  • सतौन में गरजी प्रियंका गांधी, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

    सतौन में गरजी प्रियंका गांधी, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

    जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से सोच समझकर वोट डालने की करी अपील

    HNN / शिलाई

    हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के मतदान होने हैं। ऐसे में आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिला सिरमौर के सतौन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची। प्रियंका गांधी की इस चुनावी जनसभा में हिस्सा लेने के लिए सतौन में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रियंका गांधी ने सिरमौर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह माता रेणुका, भगवान परशुराम और माता भंगायनी की धरती है।

    इस धरती से असत्य के खिलाफ सत्य की आवाज हमेशा उठी है। इस दौरान उन्होंने अपनी दादी स्व इंदिरा गांधी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी दादी ने आप से रिश्ता जोड़ा, इसीलिए आप मुझसे प्रेम करते हैं। अब आपकी जिम्मेदारी बनती है कि कांग्रेस को वोट अपनी जिम्मेदारी निभाएं और इंदिरा गांधी के सपनों को साकार करने में अपना अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पूर्व सीएम यशवंत सिंह परमार के कहने पर हिमाचल बनाया।

    जबकि पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह विकास के मार्ग पर हिमाचल को दूर तक लेकर गए। अब आपकी बारी है। प्रियंका ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में है। आपने बड़ी मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया ताकि उनका भविष्य बने। लेकिन प्रदेश में 30 लाख में से 15 लाख युवा बेरोजगार पड़े हैं। पांच सालों से 63,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं। क्योंकि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान में ओपीएस लागू की गई है, हिमाचल में भी लागू की जाएगी। कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि इसके लिए पैसे ही नहीं हैं। प्रियंका ने पूछा कि भाजपा के उद्योगपति मित्रों के कर्ज माफ करने के लिए लाखों करोड़ रुपये कहां से आते हैं। इस सरकार ने रोजगार, पेंशन छिनी है, महंगाई बढ़ाई है। सेब के कार्टन पर जीएसटी लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस सहित युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

  • एनएच-707 पर गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, गाड़ी से बरामद की…

    एनएच-707 पर गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, गाड़ी से बरामद की…

    HNN / शिलाई

    विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश पुलिस इन दिनों अलर्ट मोड़ पर है। 12 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में अब मात्र 4 दिन ही बचे हैं, जिसके चलते पुलिस दिन-रात बड़ी मुस्तैदी से काम कर रही है। बता दें कि सोमवार देर रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब की खेप बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार शिलाई के डीएसपी को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 707 से एक्सयूवी 500 कार (DL12CA-4225) में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। जिसके बाद डीएसपी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया और एनएच-707 पर बागना-धार नामक स्थान पर उपरोक्त गाड़ी को रोका गया।

    तलाशी लेने पर गाड़ी से 24 बोतल इंपीरियल ब्लू, 24 बोतल देसी संतरा, 12 बोतल बीयर सहित कुल 60 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। जब वाहन चालक से परमिट मांगा गया तो वह पुलिस को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अवैध शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।