Category: SARANHA

  • पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बेटे और पत्नी पर चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बेटे और पत्नी पर चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    पच्छाद के सराहां थाने में दर्ज मामले के तहत जांच शुरू, गंभीर हैं आरोप

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ सराहां

    सिरमौर जिले के पच्छाद थाने में 18 मार्च 2025 को एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें अनिल चौहान ने अभिषेक राणा, अनिता राणा, कमलेश कुमार और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का आरोप लगाया है। यह मामला कांग्रेस के बागी रहे विधायक राजेंद्र राणा के बेटे और पत्नी के खिलाफ दर्ज किया गया है।

    अनिल चौहान ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अभिषेक राणा और अनिता राणा के साथ मिलकर किंग स्टोन माइंस एंड मिनरल्स नामक कंपनी शुरू की थी। इसके बाद, अभिषेक राणा ने एक जेसीबी मशीन खरीदने की सलाह दी, जिसके लिए उन्होंने खुद के नाम पर मशीन खरीदने की बात कही।

    हालांकि, मशीन की कीमत अनिल चौहान ने ही चुकाई थी। बता दें कि यह मामला उनके पार्टनर रहे अनिल चौहान के द्वारा दर्ज करवाया गया है।

    दर्ज एफआईआर के अनुसार 11 दिसंबर 2024 को अभिषेक राणा, कमलेश कुमार और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर जेसीबी मशीन को चोरी कर लिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। अनिल चौहान ने आरोप लगाया है कि अभिषेक राणा और अनिता राणा ने उनसे धोखाधड़ी की है और उनकी मशीन को चोरी किया है।

    पुलिस ने इस मामले में अभिषेक राणा, अनिता राणा और कमलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

    उधर एसपी सिरमौर निश्चितसह नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिषेक राणा और अनीता राणा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूर्व विधायक के बेटे और पत्नी है इसकी पुष्टि वह नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पुराना मामला है जिसमें धोखाधड़ी और चोरी में दर्ज मामले के तहत जांच की जा रही है।

  • सराहां में 10.71 करोड़ की लागत से बनेगा न्यायिक अदालत परिसर , मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल शिलान्यास

    सराहां में 10.71 करोड़ की लागत से बनेगा न्यायिक अदालत परिसर , मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल शिलान्यास

    आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा नया न्यायिक भवन

    नाहन, 04 मार्च – हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने आज जिला सिरमौर के सराहां में 10.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले न्यायिक अदालत परिसर का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। यह भवन न्यायिक सेवाओं को सुगम और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बनाया जाएगा।

    लोगों को न्याय मिलने में होगी आसानी

    शिलान्यास समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायिक अदालत परिसर के निर्माण से लोगों को न्याय सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे वादियों और अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यशील वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

    न्यायपालिका का सम्मान, स्थानीय प्रशासन की भागीदारी

    इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने वर्चुअल माध्यम से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों का स्वागत किया। प्रधान बार एसोसिएशन सराहां के अध्यक्ष अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए इस महत्वपूर्ण न्यायिक परियोजना के लिए आभार व्यक्त किया।

    समारोह में प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी रहे उपस्थित

    इस कार्यक्रम में कार्यवाहक उपायुक्त सिरमौर एल. आर. वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, प्रधान बार एसोसिएशन नाहन अमित अत्री, प्रधान बार एसोसिएशन राजगढ़ आर. एस. ठाकुर, ग्राम पंचायत सराहां की प्रधान सुरती चौहान सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • शादी की खुशियां मातम में बदली : पच्छाद में बारात से लौट रही कार खाई में गिरी , युवक की मौत

    शादी की खुशियां मातम में बदली : पच्छाद में बारात से लौट रही कार खाई में गिरी , युवक की मौत

    नैनाटिक्कर में दर्दनाक हादसा, एक घायल, दो सुरक्षित

    गहरी खाई में गिरी आल्टो कार

    हिमाचल प्रदेश के पच्छाद उपमंडल के नैनाटिक्कर क्षेत्र में बारात से लौट रही एक आल्टो कार गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक योगेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 34 वर्षीय चालक समीर कुमार घायल हो गया। कार में मौजूद अन्य दो लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    सोलन के कसौली से आई थी बारात

    पुलिस के अनुसार, यह चारों लोग सोलन जिले के कुठाड़ (कसौली) से बारात में शामिल होने पच्छाद के सेर पडोल (नैनाटिक्कर) आए थे। हादसा तब हुआ जब वे दोपहर करीब 3 बजे वापस लौट रहे थेकेंची मोड़ से आगे एक तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और कार 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी

    घायल को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत

    घायल समीर कुमार और मृतक योगेश शर्मा को उनके साथियों ने तुरंत एमएमयू सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने योगेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल समीर कुमार का इलाज जारी है।

    पुलिस जांच जारी

    पच्छाद थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। योगेश शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कल होगा और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

  • पच्छाद पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया 49.6 ग्राम चरस बरामद

    पच्छाद पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया 49.6 ग्राम चरस बरामद

    Himachalnow/सराहां

    जिला सिरमौर की पच्छाद पुलिस ने बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों को चरस के साथ धर दबोचने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक पर 2 व्यक्ति चरस लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने जोहानाघाट में नाका लगाया।

    इसी बीच बाइक को जांच के लिए रोका गया तो पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.6 ग्राम चरस बरामद की।आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव नेहरपाब डाकघर चुरवाधार और गणेशदत्त निवासी भ्यानाघाट, डाकघर चुरवाधार, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है।

    पुलिस ने इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

  • सराहां पुलिस ने 48 पेटी देसी शराब बरामद की, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    सराहां पुलिस ने 48 पेटी देसी शराब बरामद की, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    Himachalnow/सराहां

    जिला सिरमौर की सराहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी से 48 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार दूरभाष केंद्र सराहां के समीप टाटा टेंपो की तलाशी के दौरान 48 पेटी से कुल 576 बोतल देसी शराब बरामद हुई, जिसका वाहन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


    इस पर पुलिस ने टाटा टेंपो चालक कपिल देव निवासी गांव व डाकघर कोलर और अभय कुमार निवासी गांव व डाकघर बनेठी, तहसील नाहन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।


    उधर, डीएसपी राजगढ़ विद्याचंद नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • हिमाचल में भरे जाएंगे बैचवाइज शिक्षकों के इतने प्रक्रिया शुरू मुख्यमंत्री

    हिमाचल में भरे जाएंगे बैचवाइज शिक्षकों के इतने प्रक्रिया शुरू मुख्यमंत्री

    Himachalnow/सराहां

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत भूरेश्वर महादेव मंदिर में शीश नवाया और यहां आयोजित मेले का शुभारंभ किया।उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान शिव की नई प्रतिमा का अनावरण किया और और वन वाटिका भूरेश्वर व क्वागधार हैलीपैड का भी लोकार्पण किया।यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और अनेक सुधारों के परिणामस्वरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को राज्य सरकार वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और वर्ष 2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।


    मुख्यमंत्री ने ल्वासा चौकी से चंडीगढ़ सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूरेश्वर महादेव क्षेत्र को इको टूरिज्म की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत होगी और क्षेत्र के लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।सीएम ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, जिसके सकारात्मक परिवर्तन सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 6000 अध्यापकों के पद स्वीकृत किए हैं।उन्होंने कहा कि 3000 अध्यापकों को बैचवाइज नियुक्ति प्रदान कर दी गई है और 3000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नए संस्थान खोलने की बजाए पहले से खोले गए संस्थानों में अधोसंरचना और स्टाफ प्रदान करने को प्राथमिकता दी रही है, ताकि बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर एवं गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के दृष्टिगत बिना किसी बजट प्रावधान के नए स्कूलों की अधिसूचनाएं जारी की, जिनमें सुविधाओं के नाम कुछ भी नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के मामले में देश भर में 21वें स्थान पर पहुंच गया।उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर क्षेत्र में सुधारात्मक कदम उठा रही है और इसमें आ रही बाधाओं को जन सहयोग से पार किया जा रहा है। इस अवसर विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस नेता दयाल प्यारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • सिरमौर में पहुंचे सीएम सुखू क्वागधार में हेलीपैड समेत इन योजनाओं का  लोकार्पण

    सिरमौर में पहुंचे सीएम सुखू क्वागधार में हेलीपैड समेत इन योजनाओं का लोकार्पण

    Himachalnow/सराहाँ

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को जिला सिरमौर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने पच्छाद इलाके के क्वागधार में कई योजनाओं के शिलान्यास किए।

    यहां उन्होंने भूर्शिंग महादेव मंदिर में माथा टेका। इसके बाद यहां 45 लाख रुपए की लागत से बनाए गए हेलीपैड, 51 फीट ऊंची महादेव की प्रतिमा और 36 लाख की लागत से बने नेचर पार्क का उद्घाटन किया।


    इस मौके पर उनके साथ नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव दयाल प्यारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान

    सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान

    Himachalnow/सराहाँ

    जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 24 वर्षीय पीयुष पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव सराला, डाकघर चंडी, तहसील कसौली (सोलन) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार घटना पच्छाद उपमंडल के नारग क्षेत्र के चौरी गांव की है। युवक यहां सरसु में चल रहे एक रिजॉर्ट में काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक रिजॉर्ट से अपनी शिफ्ट खत्म कर गत वीरवार दोपहर बाद अपने कमरे पहुंचा था।जहां किराये के कमरे में उसने फंदा लगा दिया। कुछ देर बाद उसके साथी भी कमरे में पहुंचे तो देखा कि पीयुष फंदे से लटका हुआ था।उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    फिलहाल, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दी। उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ : बाग पशोग में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन”

    “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ : बाग पशोग में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन”

    HNN/सराहां

    बाल विकास परियोजना अधिकारी ,पच्छाद के द्वारा 26/9/24 को ग्राम पंचायत बाग पशोग के पंचायत घर के सभागार में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं एवम पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय संवेदीकरण शिविर का आयोजन किया।

    उक्त संवेदीकरण शिविर में 29आशा कार्यकर्ताओं ,32 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,7 वृत पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग पच्छाद से विशेष रूप से आमंत्रित स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शक्ति ने पीसी एवम पीएनडीटी तथा एमटीपी एक्ट के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार रूप से बताया।

    उन्होंने इन कानूनों के उल्लंघन किए जाने पर किए गए दंडात्मत्क प्रावधानों बारे भी अवगत करवाया।उन्होंने उन आवश्यक परिस्थितियों बारे भी बताया जिनमे स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रावधानों के अनुसार गर्भपात करवाया जा सकता है जो कि स्वास्थ्य अधिकारी की निगरानी में ही कराया जा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर शर्मा ने आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा के लाभों बारे विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

    इस अवसर पर हिमाचल होम गार्ड से पधारी कमांडेंट ने आपदा की स्थिति में कैसे बचाव किया जा सकता है का प्रयोगात्मक रूप से दिखा कर उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी,पच्छाद दीपक चौहान द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जानकारी देते हुए बताया कि पच्छाद खंड में 2022 की तुलना में 2023 में घटते लिंग अनुपात बारे अपनी चिंता व्यक्त करते हुए समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से इस घटती लिंग अनुपात में सुधार करने के लिए कार्य करने को कहा तथा प्रत्येक गर्भवती महिला की ट्रैकिंग तब तक किए जाने का आवाहन किया जन तक शिशु पैदा नहीं हो जाता।

    इस अवसर पर उनके द्वारा इस अभियान के क्रियान्वयन हेतु महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा किए गए कार्यों का भी लेखा जोखा रखा गया।उन्होंने पोषण माह के अंतर्गत इस बावत् आयोजित किए गए शिविरों के माध्यम से महिलाओं एवम बच्चों के पोषण एवम स्वास्थ्य सुधार हेतु संतुलित आहार ग्रहण किए जाने बारे अवगत करवाया ताकि कुपोषण एवम रक्त अल्प्तिता को दूर किया जा सके।

    उन्होंने विभाग द्वारा,विधवाओं,तलाकशुदा,परित्यक्त्ता महिलाओं के बच्चों के पोषण एवम शिक्षा के हितों के लिए चलाई गई नवीनतम योजनाओं, मिशन वात्सल्य के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप , मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना तथा अनाथ बच्चों के लिए संचालित सुख आश्रय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बाग पशोग राजेश्वरी शर्मा द्वारा उनकी पंचायत में शिविर के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया तथा पंचायत द्वारा इस संदर्भ में अपनी पंचायत का पूर्ण सहयोग किए जाने बारे आश्वस्त किया।

  • भारतीय किसान संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

    भारतीय किसान संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

    HNN/सराहाँ

    भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सराहां में आयोजित की गई। प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की और एक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त सदस्यों को जिला अध्यक्ष देविंदर शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।

    बैठक में जिला महामंत्री सतेंद्र ठाकुर और जिला प्रचार प्रमुख राज कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक की महत्वता पर प्रकाश डाला और नव नियुक्त सदस्यों को भविष्य के लिए बधाई दी।

    बैठक में संघ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक का उद्देश्य किसानों के हितों को और बेहतर तरीके से संरक्षित करना था।