Category: SARANHA

  • सराहां पंचायत के चमोडा गांव में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    सराहां पंचायत के चमोडा गांव में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    HNN/सराहां

    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहां ने नाबार्ड के सहयोग एक दिवसीय वित्तिय जागरुकता साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत सराहां के गांव चमोडा में किया गया।

    जिसमें बैंक शाखा कार्यालय सहायक हनीश शर्मा ने बैंक की विभिन्न प्रकार की योजनाओ की जानकारी दी। जिसमें महिला सशक्तिकरण, ऋण योजना, सपनों का संचय अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अन्य प्रकारसम्बन्धी जानकारी लोगों को प्रदान की गई है।

    साथ ही लोगों को बैंक से संबंधित अधिकार, साइबर क्राइम व उपभोक्ताओं को उनके बारे में बताया गया। वही धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए गए । इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

  • सराहाँ बावन द्वादशी मेले के दौरान मिठाई की दुकान में लगी आग

    सराहाँ बावन द्वादशी मेले के दौरान मिठाई की दुकान में लगी आग

    सिलिंडर के लीक होने से हुआ हादसा जानी नुकसान से राहत

    HNN/सराहाँ

    सराहा में चल रहे बावन द्वादशी मेले के दौरान बड़ा हादसा होतेहोते बाल बाल बचा। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड। के समीप मिठाई की दुकान में सिलेंडर के लीक हो जाने से आग भड़क गई। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है मगर दुकान में रखा समान जल गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान में पांच सिलिंडर और अधिक स्टॉक में रखे गए थे।

    गनीमत तो इस बात की रही कि दमकल विभाग सूचना मिलते ही मात्र कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गया था। दमकल विभाग के द्वारा दुकान में लगी आग को आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दिया गया। मौके पर मेला अधिकारी और मेला कमेटी के सदस्य पहुंच गए थे। समय रहते यदि दमकल विभाग मौके न पहुँचता तो बड़ा हादसा हो सकता था। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि दुकान में आवश्यकता से अधिक गैस से भरे सिलेंडर क्यों रखे गए थे।

    सवाल तो यह भी उठता है कि क्या सिलेंडर कमर्शियल थे या घरेलू यही अब जांच का विषय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दुकान स्थानीय निवासी चैन शर्मा की थीं। दुकान में आग भड़कने के बाद आस पास मेले में भी अफरा तफरी मच गई थी। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी और पुलिस के द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुकान मालिक भट्टी को तेज हो जाने से आग भड़काने की वजह बता रहा है। बहरहाल दुकान में आग लगने की क्या वजह थी यह अब जांच का विषय है।

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहाँ मेले का समापन।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहाँ मेले का समापन।

    HNN/सराहाँ

    नाहन 17 सितम्बर- उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री हर्षवर्धन चैहान ने आज राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का विधिवत समापन किया।इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रसिद्ध है अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए और इसी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, राज्य में मनाए जाने वाले त्यौहार एवं मेले। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मेले व त्योहार पौराणिक परम्पराओं पर आधारित है। इसी समृद्ध संस्कृति एवम आस्था का प्रतीक है, सराहां का राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला।


    उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और हिमाचल में विकास को गति देना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का लक्ष्य हैं कि राज्य के स्कूलों व अस्पतालों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के साथ-साथ 06 हजार अध्यापक के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में 22 हजार रिक्त पद स्वीकृत किए है।

    उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए भी प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि सिरमौर की गीनीघाट क्षेत्र को उद्योग क्षेत्र में विकसित किया जायेगा ताकि इस क्षेत्र की आर्थिकी को और सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने सराहां स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अतिरिक्त कमरों के निर्माण करने तथा सीडीपीओ कार्यालय के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए देने की घोषणा की।उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी।इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया।

    इससे पूर्व अतिरिक्त दंडाधिकारी नाहन एल आर वर्मा ने मुख्य अतिथि को टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर और सचिव प्रदेश कांग्रेस समिति दयाल प्यारी ने भी अपने विचार सांझा किए।
    इस अवसर पर कार्यकारी उपमंडलाधिकारी प्रवीण कुमार व गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य विभागों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  • मंडी के मुकेश ने सोलन के प्रिंस को हराकर जीती माली सराहाँ

    मंडी के मुकेश ने सोलन के प्रिंस को हराकर जीती माली सराहाँ

    HNN/सराहाँ

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन हिमाचल के पहलवानों के लिए दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान रखी गई स्पेशल दंगल में मुकेश कुमार जिला मंडी ने सोलन के प्रिंस पहलवान को हराकर फाइनल माली अपने नाम की। फाइनल माली 36 हजार रुपये की रखी गई थी।

    दूसरे दिन की कुश्ती में यह शर्त मान्य रखी गई थी कि जो कुश्ती होगी उसमें मात्र हिमाचल के पुरुष व महिला पहलवान ही भाग ले सकेंगे। इससे हिमाचल के कई पहलवानों को मौका मिला। हिमाचली पहलवानों में पहला सेमीफाइनल वीर सिंह व प्रिंस पहलवान के बीच में हुआ जिसमें प्रिंस ने वीर सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    दूसरा सेमीफाइनल चेतन व मुकेश के बीच हुआ जिसमें मुकेश ने चेतन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।मुकेश कुमार जिला मंडी ने सोलन के प्रिंस पहलवान को हराकर फाइनल माली अपने नाम की। इस जीत के साथ मुकेश ने 36 हजार रुपये की फाइनल माली जीती।

  • राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेलाः सराहां में नाटी रा चस्का बुरा पर झूमा पंडाल

    राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेलाः सराहां में नाटी रा चस्का बुरा पर झूमा पंडाल

    दिलीप सिरमौरी, अजय चौहान व वर्षा ठाकुर के नाम रही पहली सांस्कृतिक संध्या, क्या बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर…

    HNN News सराहां

    राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या सिरमौर के प्रसिद्ध कलाकार दिलीप सिरमौरी, अजय चौहान व वर्षा ठाकुर के नाम रही। इस दौरान तीनों लोक कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि खचाखच भरा कुश्ती स्टेडियम नाटियों पर झूमने लगा।

    पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार दिलीप सिरमौरी ने एक से बढक़र एक नाटियां गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। उन्होंने पानी री टंकी हो रोतीरामा, नाटी रा चस्का बुरा, झुमका झुमका, मेरा सिरमौर बड़ा प्यारा, ऊंची ऊंची बर्फीली चोटी पांडे चूड़धार, क्या देखते हो गौर से हम है सिरमौर से, मेरा तो घूमना नोये शहरों दे आदि पहाड़ी गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।

    इससे पहले अजय चौहान ने खामोशियां तेरी मेरी खामोशियां, मैं तेनु समझावा की, मौला मेरे मौला, पानी री टंकी व शेला लगा तेरे आंगने संजना प्यारिये समेत कई गाने हिंदी गाने और पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

    वहीं, वर्षा ठाकुर ने सदा रहना तुम, मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से, माही वे, मेरे रश्के कमर, कजरा मोहब्बत वाला, हुस्न पहाड़ों दा जैसे कई गीतों से दर्शकों को जमकर नचाया। इसके अलावा सौरव कुमार ने सुखों-दुखों रा ताना-बाना, नरेंद्र ठाकुर तेरे बागो दे खड़ी कुकड़ी, नीरू चली घुमदी जैसे गीतों पर दर्शकों का मनोरंजन किया।

    इस संध्या के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर रहे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, तहसीलदार प्रवीण चौहान, रणधीर पंवार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

    मुख्य अतिथि गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि मेले आपसी प्रेम व मिलन का केंद्र है। मेलों के माध्यम से कई बिछड़े लोग मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सराहां का ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला आस्था व श्रद्धा का भी प्रतीक है। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर का जोरदार स्वागत भी किया गया।

  • राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऑडिशन 11 सितम्बर को

    राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऑडिशन 11 सितम्बर को

    सिरमौर जिले के सराहां में 15 से 17 सितंबर, 2024 तक होने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी कार्यकारी उप-मंडलाधिकारी पच्छाद और सदस्य सचिव प्रवीण कुमार ने दी।

    सिरमौर समेत अन्य जिलों के कलाकार होंगे चयनित

    ऑडिशन 11 सितंबर, 2024 को दोपहर 12:30 बजे उप-मंडलाधिकारी पच्छाद के कार्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। सिरमौर और अन्य जिलों के श्रेणी ‘सी’ और ‘डी’ के कलाकार इस ऑडिशन में भाग ले सकेंगे । इच्छुक कलाकार 10 सितंबर, 2024 तक अपने आवेदन ईमेल, डाक या स्वयं आकर उप-मंडलाधिकारी , पच्छाद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    ऑडिशन प्रक्रिया और सूचना

    ऑडिशन में चयनित कलाकारों को मेले में प्रस्तुति देने के लिए दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को यात्रा और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

    श्रेणी ‘ए’ और ‘बी’ के कलाकारों का चयन

    श्रेणी ‘ए’ और ‘बी’ के स्थापित कलाकारों का चयन उनके पूर्व अनुभव और गायन रिकॉर्ड के आधार पर सांस्कृतिक समिति द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 01799-236528 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • सूरज पंडित बने लेफ्टिनेंट, सराहां के पहले व्यक्ति जिन्होंने हासिल किया भारतीय सेना में ऑफिसर रैंक

    सूरज पंडित बने लेफ्टिनेंट, सराहां के पहले व्यक्ति जिन्होंने हासिल किया भारतीय सेना में ऑफिसर रैंक

    HNN/सराहां

    शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में शानदार समारोह में 258 पुरुष और 39 महिला कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल हुए। इस परेड की समीक्षा सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने की। इसका हिस्सा लेफ्टिनेंट सूरज पंडित भी बने। सूरज पंडित पुत्र अरुण कुमार , माता अंजना शर्मा गांव सराहां निवासी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर भर्ती हुए हैं।वह ओ टी ए चेन्नई मद्रास में भर्ती हुए और सात सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय सेना में मराठा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुए हैं ।

    लेफ्टिनेंट सूरज पंडित पच्छाद के सराहां के एक साधारण परिवार से हैं , सूरज के पिता अरुण कुमार पेशे से अंग्रेजी के शिक्षक हैं और माता ग्रहणी हैं , सूरज की एक छोटी बहन भूमि पंडित हैं जो आई ए एस की तैयारी कर रही हैं । लेफ्टिनेंट बनकर आए सूरज पंडित सराहां के पहले वयक्ति हैं जिन्होंने , भारतीय फौज में ऑफिसर रैंक हासिल किया और ट्रेनिंग भी पूरी की पद हासिल किया है ।

    सूरज ने अपनी स्कूल की पड़ाई सराहां डी ए वी स्कूल से की और कॉलेज की पड़ाई डी ए वी कॉलेज से पूरी की है । प्रेस से बातचीत में सूरज ने बताया कि उनके परिवार से भर्ती सेना में कोई नहीं रहा और उनको ये पेरना मात्र एक हिंदी फ़िल्म ‘लक्ष्य’ से मिली और तभी से उन्होंने ठान लिया की वह भी भारतीय सेना में एक अफ़सर बनेंगे और उसके बाद से ही उन्होंने पहले स्कूल में पहले ,एन सी सी ली और फिर कॉलेज मैं भी उन्होंने एन सी सी को प्राथमिकता से लिया , उन्होंने बताया की उन्होंने ऐसा इसलिए भी सोचा की हमेशा लोग फौज मात्र सिपाही की भर्ती देते हैं और भर्ती हो जाते हैं , लेकिन फौज में अफसर भी बना जा सकता है इसलिए उन्होंने मात्र अपने लिए एक ही रास्ता क़ायम रखा था ।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने आठ बार लेफ्टिनेंट के लिए आवेदन किए उन्होंने एन डी ए के लिए भी प्रयास किया और अंत में उन्हें ओ टी ए चेन्नई ने चुना और आज वह इसका पूरा श्रेय अपने माता पिता को देते हैं । सूरज के पिता अरुण कुमार का कहना है कि सूरज ने अपनी मेहनत व काबलियत के बल पर लेफ्टिनेंट पद हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। युवाओं को सूरज से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में प्रयास करने चाहिए।

  • पच्छाद की धरती का लाल अब भारतीय सेना में देगा अपनी सेवाएं

    पच्छाद की धरती का लाल अब भारतीय सेना में देगा अपनी सेवाएं

    बतौर लेफ्टिनेंट हुई सिलेक्शन , क्षेत्र में खुशी की लहर

    HNN/सराहाँ

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल से ताल्लुक रखने वाले सराहां के सूरज पंडित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सूरज ने जिला सिरमौर के साथ साथ हिमाचल को भी गौरवान्वित किया है।


    सूरज की इस बड़ी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके परिवार वालों को लगातार बधाइयों पर बधाइयां मिल रही हैं।बता दें कि अंजना शर्मा और अरुण कुमार शर्मा के पुत्र सूरज को मराठा रेजिमेंट में तैनाती मिली है।सूरज की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल सराहां में हुई है ।जबकि चंडीगढ़ से उन्होंने बीएससी की पढाई पूरी की है। वह कहते हैं ना की पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं लिहाजा सूरज बचपन से पढाई में अव्वल रहे।


    सूरज के पिता अरुण कुमार कांगर धरयार स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। जबकि, माता अंजना शर्मा गृहिणी है।गत शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में शानदार समारोह में 258 पुरुष और 39 महिला कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल हुए। इस परेड की समीक्षा सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम ने की. इसका हिस्सा लेफ्टिनेंट सूरज पंडित भी बने।जहां इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह उनके माता पिता भी बनें, जिन्होंने अपने बेटे के कंधे पर सितारे लगाए।

  • वासनी स्कूल ने जीती अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की ऑल राउंडर ट्रॉफी

    वासनी स्कूल ने जीती अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की ऑल राउंडर ट्रॉफी

    डीसी सिरमौर ने सम्मानित किए विजेता खिलाड़ी

    HNN/सराहाँ

    बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है तो उन्हें मैदानी खेलों की ओर ले जाना होगा : खिमटा
    सराहां जोन की खंड स्तरीय अंडर-19 गल्र्स खेलकूद प्रतियोगिता की ऑल राउंडर ट्रॉफी पर सीनियर सेकंडरी स्कूल वासनी ने कब्जा जमाया है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकंडरी स्कूल वासनी में किया गया, जिसमें सराहां जोन के 18 स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। वासनी स्कूल की छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी व रेसलिंग की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि बैडमिंटन व वन एक्ट प्ले में नैनाटिक्कर स्कूल विजेता बना।

    इसके अलावा वॉलीबॉल की ट्रॉफी सरसू स्कूल ने जीती, जबकि लोक नृत्य प्रतियोगिता में गर्ल्स स्कूल सराहां की छात्राएं विजेता बनी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीसी सिरमौर सुमित खिमटा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, जिन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।इस मौके पर डीसी सुमित खिमटा ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ यदि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है तो उन्हें मैदानी खेलों की ओर ले जाना पड़ेगा। खेल से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है।


    उधर, वासनी स्कूल की विजेता छात्राओं से अपनी जीत का सारा श्रेय गुरुजनों को दिया। स्कूल की छात्रा पायल व हिमांशी ने बताया कि हम नियमित रूप से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेती हैं। आज कड़े परिश्रम का फल हमें मिला है। हमारी स्कूल की लड़कियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंडर ट्रॉफी अपने नाम की

  • सराहाँ में बाइक सवार पर झपटा तेंदुआ

    सराहाँ में बाइक सवार पर झपटा तेंदुआ

    HNN/सराहाँ

    धर्मशाला के समीपवर्ती सराह क्षेत्र में तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला किया, लेकिन गनीमत रही कि कोई नुक्सान नहीं हुआ और बाइक सवार सुरक्षित है। वन विभाग ने भी क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी को देखते हुए क्षेत्र के लोगों से अलर्ट रहने का आह्वान किया है।

    जानकारी के अनुसार सराह क्षेत्र के वाहली गांव में 2 तेंदुए एक घर के बाहर आंगन तक पहुंच गए थे। तेंदुओं के घर में पहुंचने बारे घर के मालिक ने ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं क्षेत्र का एक व्यक्ति शनिवार रात घर से बाजार जा रहा था तो उस पर तेंदुआ झपट पड़ा। गनीमत यह रही कि व्यक्ति फुर्ती से बाइक तेज रफ्तार दौड़ाते हुए भागने में कामयाब हो गया।

    फोरैस्ट रेंज अधिकारी सुमित शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से धर्मशाला के समीप सराह क्षेत्र में तेंदुए देखे जा रहे हैं। एक तेंदुए ने शनिवार रात को एक बाइक सवार पर हमला किया था, लेकिन बाइक सवार को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित वहां से भाग निकला। सुमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर सुबह 5 से 7 बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक एक्टिव होते हैं तो इस दौरान लोग सुबह व शाम अकेले घर से न निकलें।