Category: SARANHA

  • “नई सोच” समूह ने दी चन्द्र देव शास्त्री को विदाई पार्टी

    “नई सोच” समूह ने दी चन्द्र देव शास्त्री को विदाई पार्टी

    शिक्षा खण्ड सराहां व नारग के प्राथमिक शिक्षकों के समूह

    HNN/सराहां

    नई सोच” ने इस माह शाड़िया स्कूल (शिक्षा खण्ड नारग) से सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षक चन्द्र देव शास्त्री जी के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह का आयोजन नैना टिक्कर स्थित होटल जलधारा में किया गया। गौरतलब है कि चन्द्र देव एक मृदु भाषी , कर्मठ एवं अनुभवी अध्यापक रहे।

    अपनी जीवन संगिनी मीरा शर्मा, पुत्र रोहित शर्मा, राजन शर्मा भतीजे मनोज शर्मा, संजय शर्मा पुत्रवधुओं व पौत्र व पोती सहित समारोह में बतौर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता के साथ साथ शिक्षक संगठन को और सशक्त करने का आहवान किया।इस से पूर्व नई सोच समूह के शिक्षकों ने चन्द्र देव देव शास्त्री जी को टोपी शॉल, स्मृति चिन्ह व उपहारों से भी सम्मानित किया।

    इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव व “नई सोच” समूह के संयोजक संजय अत्री, राज्य पुरस्कार से सम्मानित व ज़िला कोषाध्यक्ष नारायण शर्मा, जिया लाल शर्मा, ,वेद मित्र, देव दत्त शर्मा,शिशुपाल शर्मा, ,तपेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, नरेश शर्मा, चन्द्र देव सतेश, वेद प्रकाश , अनिल ,टिका राम कश्यप, ललित शर्मा, रतन गौतम श्याम दत्त,ओम प्रकाश, पत राम पराशर,संदीप शर्मा,देव दत्त, चमन सेवल देव स्वरूप शर्मा के अतिरिक्त भारी संख्या में कई शिक्षक उपस्थित रहे।
    7018030961
    29-08-2024

  • दो कारों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल

    दो कारों की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल

    HNN/ सराहां

    जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके में वीरवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया, जहां दो कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल सराहां में उपचार चल रहा है। उधर, पच्छाद पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

    जानकारी के मुताबिक कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाइवे-907A पर भजाना चरानी के समीप कार नंबर HP17F-2052 व HP06A-3550 आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें टकराने के बाद विपरीत दिशा में घूम गईं। गनीमत ये रही कि कार में सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान हुआ है।

    पुलिस के अनुसार इन कारों में प्रशांत पुत्र संदीप निवासी टोकियों, जावेद पुत्र यामीन निवासी सैनवाला और मोहर लाल शर्मा पुत्र रामचंद निवासी ग्राम व डाकघर झाकड़ी तहसील रामपुर जिला शिमला सवार थे। इनमें प्रशांत व मोहर लाल को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया। उधर, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।

  • पच्छाद के एसडीएम डॉ. संजीव धीमान बने पीजीआई चंडीगढ़ के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर

    पच्छाद के एसडीएम डॉ. संजीव धीमान बने पीजीआई चंडीगढ़ के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर

    HNN/ सराहां

    सिरमौर जिला के पच्छाद (सराहां) उपमंडल में एसडीएम रहे डॉ. संजीव धीमान अब पीजीआई चंडीगढ़ के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर होंगे। उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

    डॉ. संजीव धीमान एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं जो स्वयं आगे बढ़कर आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। शांत स्वभाव व मृदुभाषी होना इनकी सबसे बड़ी पूंजी है। सराहां में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। इस दौरान उन्होंने बड़ी कुशलता के साथ समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए।

    अब वह पीजीआई चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. धीमान ने बताया कि सराहां से उनका तबादला पीजीआई चंडीगढ़ में बतौर सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर हुआ है। उन्होंने यहां पदभार संभाल लिया है।

  • विश्व में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या विकराल समस्या, नियंत्रण जरूरी- डा. रजत

    विश्व में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या विकराल समस्या, नियंत्रण जरूरी- डा. रजत

    कोटला पंजोला पंचायत में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

    HNN/सराहां

    जिला सिरमौर की कोटला पंजोला पंचायत में स्वास्थ्य खंड पच्छाद की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यवाहक बीएमओ डॉ. रजत कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पूरे विश्व में आबादी तेजी से बढ़ रही है। यह एक विकराल समस्या है। इसमें भारत भी पीछे नहीं है।

    इसके लिए सभी को मिलकर आवश्यक कदम उठाने होंगे। एमओ डॉ. प्रवेश चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में बताया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर शर्मा ने विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों व खासकर दस्त नियंत्रण के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए ओआरएस और जिंक की गोलियां विभाग की ओर से वितरित की जा रही हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेश परमार, रणजीत सिंह, भानू प्रभा, सृष्टि शर्मा, पंचायत के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

  • विद्युत उपमंडल सराहां व नारग में इस दिन बिजली रहेगी बंद…..

    विद्युत उपमंडल सराहां व नारग में इस दिन बिजली रहेगी बंद…..

    HNN/ सराहां

    सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सराहां ने बताया कि 132/33 केवी सब स्टेशन सोलन में 63 एमवीए ट्रांसफर्मर की आवधिक परीक्षण तथा सबस्टेशन की आवश्यक मुरम्मत की जाएगी।

    इस दौरान कारण 11 जुलाई, 2024 को प्रातः 09ः00 बजे से सांय 06ः00 बजे तक विद्युत् उपमंडल सराहां तथा विद्युत् उपमंडल नारग के अंतर्गत आने वाले सभी स्थानों पर विद्युत् आपुर्ति बंद रहेगी।

    उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • नई सोच समूह ने दी शिक्षक भीम दत्त शर्मा को विदाई

    नई सोच समूह ने दी शिक्षक भीम दत्त शर्मा को विदाई

    HNN/सराहां

    जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड सराहां व नारग के प्राथमिक शिक्षकों के समूह नई सोच ने शनिवार को बनाह की सेर स्कूल से सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षक भीम दत्त शर्मा के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह का आयोजन नैना टिक्कर स्थित होटल जलधारा में किया गया।

    विदित रहे कि भीम दत्त शर्मा पूर्व में शिक्षक संगठनों में भिन्न भिन्न पदों पर आसीन रहने के साथ ज़िला सिरमौर अनुबन्ध शिक्षक के ज़िलाध्यक्ष भी रहे। अपनी जीवन संगिनी आराधना शर्मा व बेटों रोबिन व रूपल सहित समारोह में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता के साथ साथ शिक्षक संगठन को और सशक्त करने का आहवान किया।

    इस अवसर पर खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव व नई सोच समूह के संयोजक संजय अत्री, राज्य पुरस्कार से सम्मानित व जिला कोषाध्यक्ष नारायण शर्मा, जिया लाल शर्मा, राकेश पुंडीर, बबीता ठाकुर, व्यंजना शर्मा, वेद मित्र, शिशुपाल शर्मा, निशांत मित्तल, राजकुमार, मनीष जिंदल, तपेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, नरेश शर्मा, सोम दत्त, सतेश, वेद प्रकाश, अनिल, टिका राम कश्यप, रामानन्द, ललित शर्मा, श्याम दत्त, ओम प्रकाश, पत राम, इंद्रजीत संदीप शर्मा और देव दत्त सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

  • जयहर स्कूल में आमसभा का किया गया आयोजन

    जयहर स्कूल में आमसभा का किया गया आयोजन

    नई समिति का किया गया गठन

    HNN/सराहां

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर (शिक्षा खंड नारग) में आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा, स्कूल स्टाफ व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिशेंद्र सिंह, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान लेखराज व स्कूल प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य व अभिभावकों ने भाग लिया।

    बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति का कार्यकाल तीन वर्ष पूरे होने पर स्कूल प्रबंधन समिति को भंग किया गया और नई समिति का गठन किया गया। नई समिति में सर्वप्रथम स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य को सर्व सम्मति से चुना गया।

    कक्षा छह से नीलम देवी व नरेंद्र कुमार, कक्षा 7वीं से सुनीता देवी व ज्ञान चन्द, कक्षा 8वीं से नरेंद्र सिंह व विद्या देवी, कक्षा 9वीं से सन्तोष देवी व जयगोपाल, कक्षा 10वीं से संगीता देवी व हीरा सिंह, कक्षा 11वीं से आशा पुंडीर व संजीव कुमार, कक्षा 12वीं से रानी देवी व रणधीर सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।

    सभी अभिभावकों ने नए स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए शिशेंद्र सिंह को अगले तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुना। इस बैठक में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा के उत्थान के लिए भी चर्चा हुई। विषयवार सभी अध्यापकों ने अपने-अपने विषय में आ रही चुनौतियों के बारे में अभिभावकों को बताया और अभिभावकों को कुछ सुझाव दिए कि किस प्रकार से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट ला सकते हैं।

    इसी बैठक में विद्यालय में रिक्त पड़े पदों पर भी चर्चा हुई क्योंकि गत वर्ष कुछ महत्वपूर्ण अध्यापकों के पद रिक्त रहने के कारण विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है।

    इस समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और प्रवक्ता राजनीति विज्ञान का पद बहुत समय से खाली चल रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है और अध्यापकों के ऊपर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ता है जिससे अन्य विषयों की पढ़ाई भी प्रभावित रहती है।

  • अंडर-19 में नौहराधार स्कूल बना योगा ओलंपियाड जिला चैंपियन

    अंडर-19 में नौहराधार स्कूल बना योगा ओलंपियाड जिला चैंपियन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता

    HNN/सराहां

    जिला सिरमौर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में आयोजित अंडर 19 जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी सुरती देवी ने समारोह की अध्यक्षता की तथा प्रधानाचार्य अर्चना अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य राजेश गौतम, प्रतियोगिता प्रभारी खजान सिंह वर्मा एवं अमिता गुप्ता, सह प्रभारी भुविंदर ठाकुर एवं गीता सैनी, संगीत विषय की प्रवक्ता सरला चौहान सहित दर्जनों शिक्षक एवं अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Yoga-Olympiad-district-cham.jpg

    इस प्रतियोगिता में पीएमश्री तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार का दबदबा रहा। विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता मधु पुंडीर ने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने जहां जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठरी ब्यास द्वितीय, वहीं छात्राओं को प्रतियोगिता में नौहराधार को प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर रही।

    इस विद्यालय के चार विद्यार्थियों नमन, तपेंद्र, दीपिका तथा तनिषा का चयन शिमला के लाल पानी विद्यालय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिया हुआ। जिनको विद्यालय की शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मधु पुंडीर एस्कॉर्ट करेंगी।

    विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान एवं कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान ने विजेता विद्यार्थियों एवं प्रवक्ता मधु पुंडीर तथा शारीरिक शिक्षक शशिपाल चौहान को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी तथा राज्य प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

    गुमान सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विद्यालय खेलों में कई बार सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम कर चुका है। साथ ही आगामी सत्र में आयोजित होने वाली अन्य खेलों में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

  • प्रेमनगर प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने किया फाइव स्टार होटल का भ्रमण

    प्रेमनगर प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने किया फाइव स्टार होटल का भ्रमण

    HNN/ सराहां

    शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर शिक्षा खंड सराहां जिला सिरमौर के बच्चों ने फाइव स्टार तेथीज हिमालयन रिजॉर्ट का भ्रमण किया।

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रभारी शिक्षक मायाराम शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने आसपास के परिवेश से अवगत करवाना है तथा अपने आसपास के परिवेश को देखकर बच्चे बहुत सारी बातें सीखते हैं जो उनके आगामी जीवन पर काफी असर डालती है।

    पाठशाला की जेबीटी अध्यापिका सृष्टि शर्मा के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत लाभदायक हैं। इससे बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है। प्रेम नगर की सुंदर वादियों के बीच में तेथीज हिमालयन रिजॉर्ट में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

    उसके बाद रिजॉर्ट के मैनेजर ने बच्चाें को पूरे रिजॉर्ट का भ्रमण करवाया तथा बच्चाें ने रिजॉर्ट परिसर में खेलों के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लिया। घने जंगल के बीच में बने फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त रिजॉर्ट में बच्चे बहुत खुश नजर आए।

    बच्चों ने रिजॉर्ट में बने कमरो, कॉन्फ्रेंस हॉल पिकनिक प्लेस, पार्टी हॉल, रेस्टोरेंट और खेल मैदान में जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद 1:00 बजे सभी बच्चों को तेथीज रिसॉर्ट की ओर से बच्चों को दोपहर का भोजन करवाया गया।

    बाद में कॉन्फ्रेंस हॉल में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने रिसॉर्ट के मालिक, मैनेजर तथा समस्त स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त किया। बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

    गौरतलब है कि तेथीज हिमालयन रिजॉर्ट जोकि फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त है। वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर से थोड़ी ही दूर पर बना हुआ है। रिजॉर्ट के मालिक ने बच्चों के स्वागत के लिए बहुत शानदार इंतजाम किया था।

  • सराहां में पकड़ा अखरोट और चीड़ की लकड़ी से भरा ट्रक, मामला दर्ज

    सराहां में पकड़ा अखरोट और चीड़ की लकड़ी से भरा ट्रक, मामला दर्ज

    HNN/सराहां

    जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के तहत आने वाले सराहां में फोरैस्ट फ्लाइंग स्क्वायड शिमला की टीम ने अखरोट और चीड़ की लगभग 8 टन लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है। टीम आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, फोरैस्ट फ्लाइंग स्क्वायड शिमला की टीम ने सराहां के पानवा-रिस्तर में ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही अखरोट और चीड़ की लगभग 8 टन लकड़ी जब्त की गई, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए के आस-पास आंकी गई है।

    बता दें टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने 28 मार्च की रात और 29 मार्च को पानवा-रिस्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रक (एचपी 64ए-1345) से लकड़ी बरामद हुई। इसके अलावा कुछ पेड़ काटे हुए भी पाए गए। फोरैस्ट फ्लाइंग स्क्वायड शिमला के डीएफओ वेद प्रकाश ने मामले की पुष्टि की है।