Category: Sirmour

  • अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में हर दिन होगा हवन और आरती, झील में तैरेंगे देसी घी के दीये

    अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में हर दिन होगा हवन और आरती, झील में तैरेंगे देसी घी के दीये

    नाहन/श्री रेणुका जी

    अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के इस वर्ष के आयोजन में एक नई और पवित्र परंपरा जोड़ी जा रही है। रेणुका जी विकास बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इस बार मेले के दौरान प्रतिदिन श्री रेणुका माता मंदिर परिसर में हवन और विशेष आरती आयोजित की जाएगी। शाम के समय झील में देसी घी के दीये प्रवाहित किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के प्रकाश से जगमगा उठेगा।

    देसी घी दान से दें मां के चरणों में हाजिरी
    एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि यह अनुष्ठान भक्तों की सहभागिता से ही संभव होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहयोग दें और रेणुका विकास बोर्ड कार्यालय में देसी घी का दान करें। यह आयोजन “मां-बेटे के मिलन” के रूप में विख्यात श्री रेणुका जी मेले की भव्यता को और भी आध्यात्मिक बना देगा।

    मां-बेटे का मिलन और धार्मिक महत्व
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम हर वर्ष विंध्याचल पर्वत से अपनी माता श्री रेणुका जी से मिलने के लिए यहां आते हैं। यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि व्यापारिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु, व्यापारी और पर्यटक पहुंचते हैं।

    सुविधाओं में सुधार की जरूरत
    हालांकि मेले की भव्यता के बीच, श्रद्धालुओं ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर कई बार शिकायतें भी दर्ज करवाई हैं। प्रशासन ने इस बार सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में सिरमौर की दो प्रविष्टियाँ चयनित

    सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में सिरमौर की दो प्रविष्टियाँ चयनित

    सिरमौर।

    जिला सिरमौर के दो विद्यालयों — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना और राजकीय मध्य विद्यालय कुरिया करंग — की प्रविष्टियाँ राज्य स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई हैं। अब ये विद्यार्थी आगामी 8 अक्तूबर को “समर्थ 2025” कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    आपदा प्रबंधन और सुरक्षित निर्माण पर केंद्रित प्रतियोगिता
    डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन और सुरक्षित निर्माण तकनीकों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एवं कॉलेज स्तर पर बच्चों को आपदा से निपटने और सुरक्षित निर्माण तकनीकों की व्यावहारिक समझ देना है, ताकि वे इन तकनीकों को भविष्य में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लागू कर सकें।

    14 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
    जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियाँ शामिल की गईं। हाई स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय श्रेणियों में कुल 12 मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें लगभग 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से भूकंपरोधी, बाढ़रोधी और पर्यावरण के अनुकूल निर्माण तकनीकों की जानकारी दी।

    अधिकारियों ने की सराहना
    कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी विनय कुमार, डी.डी.एम.ए. सिरमौर के डॉक्यूमेंटेशन कोऑर्डिनेटर अरविंद चौहान तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता दलीप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विद्यार्थियों के मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नई सोच और नवाचार को जन्म देते हैं।

  • Ronhat School Viral Cheque Case / रोनहाट स्कूल के टीचर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया

    Ronhat School Viral Cheque Case / रोनहाट स्कूल के टीचर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया

    हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रोनहाट स्कूल का एक चेक सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्राइंग टीचर एवं मिड-डे-मील प्रभारी अतर सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

    सिरमौर

    विभाग ने तुरंत की कार्रवाई
    उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजीव ने बताया कि उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि वायरल हुआ चेक ड्राइंग टीचर अतर सिंह द्वारा ही भरा गया था। जांच के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है और निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय हरिपुरधार स्कूल निर्धारित किया गया है।

    प्रधानाचार्य को भी तलब किया गया
    शिक्षा निदेशालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य और ड्राइंग टीचर को 4 अक्तूबर को स्कूल शिक्षा निदेशक के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए थे। सुनवाई के दौरान अतर सिंह ने स्वीकार किया कि यह गलती उनसे अनजाने में हुई। विभाग ने कहा कि प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

    क्या है पूरा मामला
    सिरमौर के उपनिदेशक की रिपोर्ट के अनुसार, 25 सितंबर को स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा एमडीएम प्रभारी को 7,616 रुपये का चेक जारी किया गया था, जिसमें राशि कॉलम में “सेवन थर्सडे सिक्स हरेंद्र सिक्सटी” लिखा गया। चेक की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

  • सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

    सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

    यमुनानगर से दबोचा गया आरोपी विजय कुमार………….

    नाहन।
    सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी विजय कुमार पुत्र रणवीर सिंह, निवासी टसका खादर, तहसील रादौर, जिला यमुनानगर (हरियाणा), उम्र 29 वर्ष, को पुलिस टीम ने यमुनानगर से दबोचा है।

    काला आम्ब पुलिस थाना का भगोड़ा आरोपी
    विजय कुमार के खिलाफ वर्ष 2017 में दर्ज मामला संख्या 73/17, धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत थाना काला आम्ब में दर्ज था। न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।

    कल होगी अदालत में पेशी
    पुलिस अधीक्षक सिरमौर के मार्गदर्शन में कार्यरत पीओ सेल की टीम—मुख्य आरक्षी नरदेव सिंह और आरक्षी इरफान—ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आगामी कार्यवाही हेतु कल अदालत में पेश किया जाएगा।

  • सिरमौर / भोज के भरली गांव में भावुक कर देने वाला दृश्य, साथी सैनिकों ने उठाई भाई की जिम्मेदारी

    सिरमौर / भोज के भरली गांव में भावुक कर देने वाला दृश्य, साथी सैनिकों ने उठाई भाई की जिम्मेदारी

    सिरमौर।

    फौजी भाई की याद में हुई भावनात्मक विदाई
    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरी क्षेत्र के भोज के भरली गांव में हाल ही में एक ऐसा विवाह समारोह हुआ, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। यह शादी शहीद आशीष कुमार की बहन की थी — वह फौजी जो अगस्त 2024 में अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट 2024 के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था। बहन की विदाई के समय उसका भाई भले इस दुनिया में नहीं था, लेकिन उसके साथी सैनिकों ने भाई की भूमिका निभाते हुए उसकी विदाई की रस्म पूरी की।

    साथी सैनिकों ने निभाया भाई का फर्ज
    विदाई के क्षणों में जब दुल्हन की आंखें नम थीं, तो आशीष के साथी जवानों ने भाई की तरह फूलों की छतरी उठाकर उसकी विदाई की। यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। सैनिकों ने कहा — “फौज केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है।” उन्होंने इस क्षण को भाईचारे और सम्मान के प्रतीक के रूप में यादगार बना दिया।

    गांव में गूंजे देशभक्ति और गर्व के स्वर
    शहीद आशीष के दो भाई खेती-बाड़ी करते हैं, लेकिन उनके बलिदान की स्मृति आज भी गांव में जीवित है। विवाह समारोह में जब सेना के जवानों ने बहन के सिर पर फूलों की छत्र लेकर उसे विदा किया, तो गांव में गूंज उठा — “जय हिन्द, जय वीर सपूत।” यह दृश्य साबित कर गया कि जब एक सिपाही शहीद होता है, तो पूरा फौजी परिवार उसके पीछे मजबूती से खड़ा रहता है।

  • सिरमौर पुलिस ने गौशाला से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की

    सिरमौर पुलिस ने गौशाला से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की

    पांवटा साहिब उपमंडल के सैनवाला क्षेत्र में सिरमौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर अवैध शराब की खेप पकड़ी है। आरोपी से जब लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका।

    नाहन

    माजरा थाना पुलिस की दबिश में 144 बोतल शराब और 12 बोतल बीयर बरामद

    02 अक्तूबर को पुलिस थाना माजरा की टीम दशहरा मेला ग्राउंड सैनवाला में ड्यूटी पर थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि अंकुश निवासी सुरजपुर अपनी गौशाला में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौशाला की तलाशी ली, जिसमें 13 पेटियां शराब और बीयर की बरामद हुईं।

    देसी व अंग्रेजी शराब के साथ बीयर भी मिली

    पुलिस जांच में गौशाला से 05 पेटी VRV देसी संतरा (कांच की बोतलें), 06 पेटी देसी संतरा (प्लास्टिक बोतलें), 01 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग और 01 पेटी बीयर मेडुसा बरामद हुई। कुल 144 बोतलें शराब और 12 बोतलें बीयर ज़ब्त की गईं।

    मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    अवैध शराब रखने का कोई परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर आरोपी अंकुश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई और इस धंधे में अन्य कौन-कौन शामिल है।

  • पंचायती राज चुनाव की तैयारी शुरू, सिरमौर में वोटर लिस्ट संशोधन प्राधिकारी नियुक्त

    पंचायती राज चुनाव की तैयारी शुरू, सिरमौर में वोटर लिस्ट संशोधन प्राधिकारी नियुक्त

    जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। योग्य मतदाताओं के नाम दर्ज करने और आपत्तियों का निवारण सुनिश्चित करने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

    नाहन

    निर्वाचक नामावली हेतु पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त

    उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए विभिन्न विकासखंडों में पुनरीक्षण प्राधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को सटीक और त्रुटिहीन बनाना है, ताकि पात्र मतदाता अपने नाम दर्ज करा सकें और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में शिकायत दर्ज करवा सकें।

    विकासखंड अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    आदेशानुसार विकासखंड अधिकारी नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़ और कमरऊ को उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार ददाहू को विकास खंड ददाहू का प्रभार सौंपा गया है।

    निर्वाचक सूची को त्रुटिहीन बनाने पर जोर

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन नियुक्तियों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे और सभी को अपने अधिकार का उपयोग करने का अवसर मिल सके। आपत्तियों के निपटारे में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

  • अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले बच्चे की मौत का मामला चिंताजनक : गुप्ता

    अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले बच्चे की मौत का मामला चिंताजनक : गुप्ता

    शिमला जिले में 12 वर्षीय बच्चे की आत्महत्या से बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने इसे समाज की संकुचित मानसिकता का नतीजा बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

    सिरमौर।
    गांव की महिलाओं पर आरोप, बच्चे को पिटकर गौशाला में किया गया बंद
    भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में 12 वर्षीय दलित बच्चे द्वारा आत्महत्या का मामला अत्यंत गंभीर है। बच्चे की मां ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिए कि गांव की तीन महिलाओं ने उसके बेटे को बुरी तरह पीटा और गौशाला में बंद कर दिया।

    मां का आरोप : घर छूने पर दी यातनाएं
    मां का आरोप है कि उनके बेटे ने केवल उनके घर को छू लिया था, जिसके चलते उसे पीटा गया और अपमानित किया गया। इसके बाद उसने आहत होकर जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।

    गंभीर जांच की मांग
    गुप्ता ने कहा कि यह घटना सामाजिक समरसता के दौर में बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष व गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा कि असलियत सामने लाना आवश्यक है। बच्चों को सामाजिक संकीर्णता और जातिगत भेदभाव से दूर रखा जाना चाहिए।

  • सिरमौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार, 4 बोतलें नशे की बरामद

    सिरमौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार, 4 बोतलें नशे की बरामद

    सिरमौर / शिलाई

    पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अभिषेक नामक युवक को गिरफ्तार कर उससे चार बोतलें Triprolidine Hydrochloride & Codeine Phosphate Syrup (Lykarex-T) बरामद की हैं।

    मोहराड झूला पुल के पास मिली सफलता
    जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अभिषेक नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर टीम ने मोहराड झूला पुल के पास दबिश दी, जहां आरोपी उतराखंड से हिमाचल की ओर आ रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास पीले रंग के बैग से नशे की खांसी की चार शीशियां बरामद हुईं।

    पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी
    आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 1 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

  • सिरमौर प्रवास पर जयराम ठाकुर, बोले—नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा

    सिरमौर प्रवास पर जयराम ठाकुर, बोले—नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा

    सिरमौर

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। यात्रा के दौरान उन्होंने माता भंगायणी देवी दरबार में पूजा-अर्चना की और श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के चौरास गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम को स्थानीय लोगों के साथ सुना। इसके बाद वह श्री रेणुका जी और पच्छाद क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी पहुंचे।

    नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी को बताया ऐतिहासिक कदम
    नौहराधार और राजगढ़ में आयोजित संगोष्ठियों में जयराम ठाकुर ने कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी किसी भी सरकार का देशवासियों को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा है। उनके अनुसार सामान्य चारपहिया वाहन खरीद पर 50 हजार रुपये और मोटरसाइकिल पर 10 हजार रुपये तक की बचत हो रही है। 31 गंभीर बीमारियों की दवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है और घरेलू उपयोग की ज्यादातर वस्तुएं 5% या शून्य जीएसटी पर उपलब्ध हैं।

    सुक्खू सरकार पर लगाया टैक्स बढ़ाने का आरोप
    जयराम ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के समय जिन वस्तुओं पर 30% टैक्स लगता था, वे आज 5% पर उपलब्ध हैं। जबकि मोदी सरकार ने सीमेंट पर 10% जीएसटी घटाकर राहत दी, मगर सुक्खू सरकार ने एजीटी बढ़ाकर लोगों को महंगाई का बोझ दिया। इसी तरह डीजल के दाम भी 6.5 रुपये बढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें हर जगह अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगों को परेशान कर रही हैं।

    कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता
    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से नाराज कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जयराम ठाकुर ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें जनहितकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

    आपदा प्रभावितों से मुलाकात और संवेदनाएं
    श्री रेणुका जी क्षेत्र के चौरास गांव में हाल ही में भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से भी जयराम ठाकुर मिले। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने स्व. शीला देवी के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं।

    हरिपुरधार में सुनी ‘मन की बात’
    अपने सिरमौर प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर ने हरिपुरधार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सुना और लोगों से स्वदेशी अपनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।