Category: MANALI

  • Himachal Weather Update / मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए नया समय निर्धारित, जानें कब चल सकेंगे वाहन

    Himachal Weather Update / मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए नया समय निर्धारित, जानें कब चल सकेंगे वाहन

    हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सड़कों पर जमा पानी के मद्देनज़र मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है। अब दारचा से सरचू-लेह तक वाहनों की आवाजाही सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ही होगी।

    सर्दियों में तापमान गिरने से सुरक्षा बढ़ाई गई

    न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सड़कों पर जमा पानी अब खतरे का कारण बन रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए नया समय निर्धारित किया गया है। अब से, दारचा से सरचू-लेह मार्ग पर वाहनों की यात्रा केवल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही संभव होगी।

    समय सीमा के भीतर ही होगी यात्रा

    इस नए नियम के तहत, निर्धारित समय में ही दोनों तरफ से वाहन छोड़े जाएंगे, जिससे यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें। खासकर पर्यटकों को अब केवल दिन के समय ही लेह जाने की अनुमति होगी। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

    बीआरओ और पुलिस की सिफारिशों के आधार पर निर्णय

    उपायुक्त राहुल कुमार ने इस नए फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) और पुलिस की सिफारिशों के बाद लिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस समय सीमा से यात्री सर्दियों में कठिन रास्तों से सुरक्षित रहेंगे।

    सर्दी के मौसम में सुरक्षा की नई पहल

    नया समय निर्धारण यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़कों पर जमा पानी के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से भी निपटने में मदद करेगा।

  • सोलंगनाला में नेपाली मूल की बालिका ने फंदा लगाकर   दे दी जान

    सोलंगनाला में नेपाली मूल की बालिका ने फंदा लगाकर दे दी जान

    काम के सिलसिले में परिजन गए थे घर से बाहर तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

    HNN News मनाली

    हिमाचल प्रदेश के सोलंगनाला में एक दुखद घटना घटी है, जहां एक नेपाली मूल की बालिका ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।

    हालांकि नाबालिक के द्वारा आत्महत्या किया जाना अब पुलिस जांच का विषय बन चुका है बावजूद इसके घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने बताया कि मृतका का परिवार सोलंगनाला में रहता है।

    शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य काम पर गए थे, और पीछे से बेटी ने घर में फंदा लगा लिया। बड़ी बहन ने परिजनों को इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है

    पुलिस के द्वारा मृतका के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जबकि मृतका के माता-पिता और बहन ने मृत्यु पर कोई शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • मनाली में चिट्टे सहित दबोचे पंजाब के 2 युवक, पूछताछ जारी

    मनाली में चिट्टे सहित दबोचे पंजाब के 2 युवक, पूछताछ जारी

    HNN/ कुल्लू

    जिला कुल्लू की मनाली पुलिस ने चिट्टे सहित पंजाब के दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों युवकों की पहचान लाभ सिंह (26 वर्ष) पुत्र चरणजीत सिंह निवासी जोहलन तहसील रायकोर्ट जिला लुधियाना (पंजाब) व राम सिंह (29 वर्ष) पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव व डाकघर निहालूवाल तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना मनाली की टीम वोल्वो बस स्टैंड मनाली में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने 2 युवकों को वहां देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गए। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    लिहाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।

  • बारिश का कहर: मनाली के अंजनी महादेव में फटा बादल, यह मार्ग हुआ अवरुद्ध….

    बारिश का कहर: मनाली के अंजनी महादेव में फटा बादल, यह मार्ग हुआ अवरुद्ध….

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई भागों में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। जानकारी के मुताबिक, मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव में बादल फटा। बादल फटने से पलचान पुल पर भारी मलबा आ गया और मनाली-लेह मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गया है।

    मार्ग के दोनों ओर गाड़ियां फंस गई हैं। मलबे में बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आने के चलते मार्ग बहाल होने में काफी समय लग सकता है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बीआरओ के अधिकारियों के साथ रोड को खोलने को लेकर तैयारी की जा रही है।

    बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया। इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ है।

  • पुलिस ने चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया पंजाब का युवक

    पुलिस ने चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया पंजाब का युवक

    HNN/मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने पंजाब के एक युवक को 62.88 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृत पाल सिंह (24) पुत्र केवल सिंह निवासी गांव खालरा, तहसील पट्टी व जिला तरनतारन पंजाब के रूप में की गई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति मनाली में गोंपा रोड के पास किराए के मकान में रहता है जोकि परचून में चिट्टा बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान युवक के कमरे से 62.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह ये चिट्टे की खेप कहां से लाया था।

  • कृष्णा ठाकुर ने थोरंग ला दर्रा व विश्व की सबसे ऊंची तिलिचो झील पर फहराया तिरंगा

    कृष्णा ठाकुर ने थोरंग ला दर्रा व विश्व की सबसे ऊंची तिलिचो झील पर फहराया तिरंगा

    हिमाचल के मनाली की रहने वाली है कृष्णा ठाकुर, इससे पहले भी कई चोटियां कर चुकी फतह

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्वतारोही कृष्णा ठाकुर ने विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित तिलिचो झील व थोरंग ला दर्रा पर तिरंगा फहराया है। बता दें कृष्णा ठाकुर जिला कुल्लू के मनाली की गौशाल गांव की रहने वाली है। कृष्णा ने इससे पहले भी कई चोटियां फतह की हैं।

    कृष्णा व उनकी टीम ने इस अभियान को 25 मई को काठमांडू से शुरू किया और 28 मई को तिलिचो झील के बेस कैंप पहुंचे। 29 मई को दुनिया की सबसे ऊंची झील तिलिचो को फतेह कर लिया। वह 30 मई को श्री खरक लौटे। एक जून को दुनिया के सबसे ऊंचे 17,882 फीट दर्रे थोरंग ला की ओर कूच किया और 2 जून को इस दर्रे पर तिरंगा फहराया।

    कृष्णा ने बताया कि इस अभियान में उन्हें दिक्कत भी हुई। रास्ते में पांव में सूजन आ गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और लक्ष्य को भी प्राप्त किया। कृष्णा ने संदेश देते हुए कहा कि गंदगी न फैलाना भी स्वच्छता में सहयोग देने के समान है।

  • मनाली के गारमेंट स्टोर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    मनाली के गारमेंट स्टोर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    HNN/मनाली

    जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत एक अंडरग्राउंड गारमेंट स्टोर में आगजनी की घटना पेश आई है। गनीमत रही कि आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि घटना में लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनाली के मालरोड के पास स्थित गोविंद कॉम्प्लेक्स के गारमेंट स्टोर में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद मध्यरात्रि करीब 1:15 बजे अग्निकांड की सूचना अग्मिशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

    आग से लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। जबकि एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया। बता दें कॉम्प्लेक्स अजित बाबू का है जबकि स्टोर भोरंज के दीपक कुमार ने किराये पर ले रखा था। अग्निशमन केंद्र के प्रभारी सरनपत ने मामले की पुष्टि की है।

  • मकान की तीसरी मंजिल में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

    मकान की तीसरी मंजिल में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

    HNN/ मनाली

    जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते सियाल गांव में एक मकान की तीसरी मंजिल में भीषण अग्निकांड हुआ है। बता दें आग के कारण 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है जबकि करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

    जानकारी के मुताबिक, प्रदीप कुमार और तेजेंद्र कुमार के सयुंक्त मकान की तीसरी मंजिल में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

    अग्निशमन विभाग के अधिकारी सरनपत बिष्ट ने बताया कि आग लगने के चलते प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है जबकि एक करोड़ रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • मनाली में आग की भेंट चढ़ा तीन मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

    मनाली में आग की भेंट चढ़ा तीन मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

    HNN/मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां सियाल गांव में तीन मंजिला आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है। यह मकान प्रदीप कुमार और तजेंदर कुमार का था।

    जानकारी के मुताबिक, प्रदीप कुमार और तजेंदर कुमार के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।

    सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति को बचाया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन मनाली के अधिकारी सरनपत बिष्ट ने अग्निकांड की पुष्टि की है।

  • हिमाचल के निजी होटल में युवती की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव

    हिमाचल के निजी होटल में युवती की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में एक युवक द्वारा युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवती शीतल महाराष्ट्र की रहने वाली है और आरोपी युवक विनोद हरियाणा का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक युवती पीछे 4-5 साल से लिविंग रिलेशनशिप में थे।

    जानकारी के मुताबिक, युवक व युवती घूमने के लिए मनाली आए थे। मनाली में दोनों एक होटल में रुके हुए थे। इस दौरान युवक ने होटल के कमरे में युवती की हत्या कर दी। आरोपी विनोद जब मनाली से लौटने लगा और होटल से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। जाते वक्त वह अकेला था।

    आरोपी के पास मौजूद बैग को गाड़ी की डिक्की में डालते समय होटल स्टाफ को यह काफी भारी लगा। इसके बाद शक होने पर होटल के स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस की ओर से तलाशी लेने पर बैग में शीतल का शव बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।