Category: MANALI

  • मनाली से आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात बने एनएसजी के महानिदेशक

    मनाली से आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात बने एनएसजी के महानिदेशक

    HNN/मनाली

    मनाली से संबंध रखने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को देश के आतंकवाद विरोधी बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभात वर्तमान में सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

    नलिन प्रभात मनाली से भी संबंध रखते हैं, मनाली के ढुंगरी गांव में भी इनका घर है। नलिन प्रभात सेवानिवृत्त आईजी डीएस मोही के पुत्र हैं। डीएस मोही मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के रिश्तेदार हैं।

    नलिन प्रभात को देश के आतंकवाद विरोधी बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक बनाए जाने पर मनाली में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित विधायक भुवनेश्वर गौड़ व मनाली के समस्त लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

  • मनाली में देवदार का पेड़  धराशायी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति जख्मी

    मनाली में देवदार का पेड़ धराशायी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति जख्मी

    HNN/ मनाली

    हिमाचल में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के कई भागों में अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। बता दें मनाली के भूतनाथ चौक के साथ लगते एक देवदार का पेड़ भी धराशायी हो गया। इससे टैक्सी यूनियन मनाली के छोटे और बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    इसके अलावा पेड़ से साथ लगते एक भवन को भी नुकसान पहुंचा है जिसमें ट्राइब इंडिया का शोरूम चल रहा था। इस घटना में एक व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है जहां उसकी हालत अभी सामान्य बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार शाम 4 बजे के बाद काफी तेज हवाएं चली। इस दौरान अंधड़ के चलते एक देवदार का विशालकाय पेड़ गिर भी गया। जिसकी चपेट में आकर करीब नौ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

  • पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार की महिला

    पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार की महिला

    HNN/ मनाली

    पुलिस की टीम ने मनाली में भूतनाथ मंदिर के पास एक महिला को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी महिला की पहचान जयवंती पत्नी गुड्डू निवासी चिचोगा मनाली के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को देखा जो टीम को देखकर घबरा गई थी।

    जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 41 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी केडी शर्मा ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

  • क्लाथ में चट्टान से टकराई टेंपो ट्रैवलर, सभी लोग सुरक्षित

    क्लाथ में चट्टान से टकराई टेंपो ट्रैवलर, सभी लोग सुरक्षित

    HNN/मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में मनाली-कुल्लू हाईवे पर क्लाथ के पास एक हादसा पेश आया है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान से टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    टेंपो ट्रैवलर का चालक, परिचालक सहित अन्य यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर पर्यटकों को लेकर चंडीगढ़ की ओर से मनाली आ रहा था। इसी दौरान क्लाथ के पास पहाड़ी से बड़ी चट्टान सड़क पर गिरी हुई थी।

    चालक अचानक चट्टान देखकर वाहन से संतुलन खो बैठा और चट्टान से टकरा गया। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं। हालांकि वाहन को भारी नुकसान हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 24 घंटे बाद बरामद हुआ  हिमस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का शव

    24 घंटे बाद बरामद हुआ हिमस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का शव

    HNN/ मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत जगतसुख के कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का शव 24 घंटे मिल गया है। व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार पुत्र देश राज निवासी मोरछ डाकघर बोह तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि वह कालू नाला में बन रहे बिजली प्रोजेक्ट में कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए थे। तीन को हल्की चोटें आई थीं, जबकि जेसीबी ऑपरेटर बर्फ में दब गया था।

    लगभग 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव को कब्जे में लिया। करीब दो घंटे पैदल चलकर कंधों पर उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हिमस्खलन की चपेट में आए जेसीबी ऑपरेटर का शव कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है।

  • मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आने से दबा व्यक्ति, बचाव अभियान जारी

    मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आने से दबा व्यक्ति, बचाव अभियान जारी

    HNN/ मनाली

    हिमाचल प्रदेश के मनाली के जगतसुख से सटे कालू नाले में भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान एक जेसीबी ऑपरेटर भी हिमस्खलन की चपेट आ गया। बता दें बर्फ में दबे व्यक्ति को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक, जगतसुख से सटे कालू नाले में हिमस्खलन हुआ। इस दौरान एक व्यक्ति भी उसमें दब गया है। व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार, पुत्र देशराज, गांव मोरछ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।      

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश की अगुवाई में बचाव टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान जारी है। घटना की पुष्टि डीएसपी केडी शर्मा द्वारा की गई है।

  • मनाली में 486 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    मनाली में 486 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    HNN/मनाली

    हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने गश्त के दौरान भूतनाथ मंदिर के पास एक व्यक्ति से 486 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    आरोपी की पहचान चमन लाल पुत्र किरदास निवासी गांव सारस पोस्ट ऑफिस और तहसील बाली चौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान भूतनाथ मंदिर मनाली के पास एक व्यक्ति कब्जे से 486 ग्राम गांजा बरामद किया।

    जिसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना मनाली एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. गोकुल कार्तिकेन ने मामले की पुष्टि की है।

  • नगर परिषद मनाली की पार्किंग में पड़ा हुआ मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    नगर परिषद मनाली की पार्किंग में पड़ा हुआ मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

    HNN/ मनाली

    नगर परिषद मनाली की पार्किंग में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश की टांडा तहसील जिला रामपुर के नरेश कुमार के रूप में हुई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक लंबे समय से पार्किंग में रह रहा था। वह मनाली में कबाड़ एकत्रित करने का काम करता था। जब लोगों ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कबजे में लेकर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

    27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

    HNN/ मनाली

    जिला कुल्लू के मनाली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान यंजना उर्फ अंजू (27) पत्नी समीर शर्मा के रूप में हुई है। वहीं मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

    पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर धारा 306, 298ए, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

    हालाँकि विवाहिता की मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने महिला के शव को क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, 15 मार्च को दोपहर बाद यंजना अपने मायके में पहुंची थी, जहां पर स्थानीय बिरशु मेला था और यंजना ने देवता के पास माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मायका पक्ष ने कहा कि रात को करीब 9:30 बजे के आसपास यंजना के पति समीर शर्मा का मोबाइल पर फोन आया और उसके बाद यंजना और उसकी 3 वर्षीय बेटी को वह अपने साथ लेकर अपने घर चला गया।

    उन्होंने कहा कि मनाली पुलिस ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी यंजना ने फंदा लगा लिया है। उन्होंने कहा कि जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और पुलिस वाले भी वहीं पर थे। उन्होंने कहा कि हमने भी शव को फंदे पर लटका नहीं देखा है।

    मृतका के मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों ने प्लानिंग के तहत हत्या को अंजाम दिया है। वहीं मनाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद विभिन्न धाराओं के मृतका के पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री का लक्ष्य: तिलक राज शर्मा

    भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री का लक्ष्य: तिलक राज शर्मा

    तिलक राज शर्मा ने युवा चोपाल के कार्यक्रम को किया संबोधित

    HNN/मनाली

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि हर भारत वासी को खुशहाल और भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री का लक्ष्य है, जिसके लिए वह पूरी तरह से जुटे हैं। उनके इस लक्ष्य को हर भारतीय का सहयोग मिल रहा है। तिलक राज शर्मा ने मनाली में आयोजित युवा चोपाल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर व्यक्ति व वर्ग की आंखों मे खुशहाली देखने वाले नेता हैं।

    प्रधानमंत्री आज पूरा देश व समूचे देश का युवा प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। इस बार के लोकसभा के चुनाव में देश के लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साहित हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश युवा मोर्चा हर बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में पूर्ण रूप से मेहनत कर रहा है।

    तिलक राज शर्मा ने कहा कि आज भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वो युवाओं को रोजगार की बात हो या चाहे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज प्रदान करना हो, 11करोड़ से अधिक किसानों को हर साल 6000 की सम्मान निधि हो या 4 करोड़ से अधिक गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करवाना हो।

    13करोड़ से अधिक घरों मे नल से जल योजना से लाभ देना हो या 10 करोड़ से अधिक उज्वला योजना से गैस कनेक्शन दिया हो, ऐसी अनेक योजना प्रधानमंत्री ने दी जिसे कि देश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और आज हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए पूरी तरह से मन बन चुका है।