Category: Rajghar

  • राजगढ़ में इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का कार्य

    राजगढ़ में इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का कार्य

    HNN/ राजगढ़

    पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीपैड राजगढ़ में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 19 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाइसेंस , री-टेस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 18 दिसंबर से पहले ऑनलाइन या उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अभ्यर्थी को पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए 19 दिसंबर को प्रातः 10 बजे हेलीपैड राजगढ़ में उपस्थित हो जाएं।

  • पच्छाद कांग्रेस ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को दी बधाई

    पच्छाद कांग्रेस ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को दी बधाई

    HNN/ राजगढ़  

    प्रदेश की बागडोर संभालने पर पच्छाद कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पूर्व जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश चौहान, जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर, शेरजंग चौहान, पूर्व प्रधान रमेश चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बधाई दी है।

    इनका कहना है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में बुलंदियों को छुएंगा। जय प्रकाश चौहान का कहना हैे कि एक साधारण परिवार से उठकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश व संगठन में जो एक अलग पहचान बनाई है इनके वर्षों के अनुभव का लाभ प्रदेश के समग्र विकास में मिलेगा।

    इन्होने उमीद जताई है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वायदों को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू निश्चित रूप से पूरा करेगें।

  • मतगणना को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को करवाया गया रिहर्सल

    मतगणना को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को करवाया गया रिहर्सल

    HNN/ राजगढ़  

    रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी पच्छाद डाॅ. संजीव कुमार धीमान ने आगामी 8 दिसंबर को की जाने वाली मतगणना के लिये सराहां के जंजघर में आयोजित रिहर्सल में मतगणना कार्य में तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट मतपत्रों के अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिहर्सल करवाया गया और दूसरा पूर्वाभ्यास जंजघर में ही 7 दिसंबर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर सक्षम अधिकारी के माध्यम से जारी किए गए पहचान पत्र के द्वारा ही प्रवेश कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी मतगणना कक्ष में प्रातः 7 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए 14 टेबल स्थापित किए जाएंगे। मतगणना कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

  • सिरमौर में चिट्टे की खेप के साथ शिमला के दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    सिरमौर में चिट्टे की खेप के साथ शिमला के दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    HNN / राजगढ़

    जिला सिरमौर में पुलिस ने शिलाबाग के समीप दो युवकों के कब्जे से चिट्टे की खेप बरामद की है। आरोपियों की पहचान रेशव ग्राम खोनी, डाकघर हाटकोटी तहसील जुब्बल जिला शिमला और रिशभ नेगी ग्राम सामला, वार्ड नंबर चार, रोहड़ू के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शिलाबाग में सनौरा-गिरीपुल के पास मौजूद थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे युवको ने जैसे ही पुलिस टीम को सामने देख, वह घबरा गए और इस दौरान उन्होंने अपनी जेब से कोई चीज निकाल कर सड़क के साथ नीचे की तरफ फेंक दी और हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगे।

    युवको को भागता देख पुलिस को उन पर शक हुआ और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 24.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस युवको से पूछताछ कर रही है।

  • विद्युत लोड की कमी होने के चलते राजगढ़ में लगेंगे पावर कट

    विद्युत लोड की कमी होने के चलते राजगढ़ में लगेंगे पावर कट

    HNN / राजगढ़

    132/33 केवी सबस्टेशन गौडा में विद्युत लोड की कमी होने के कारण सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक और सायं 06:00 से 08:00 बजे तक जरूरत के अनुसार बारी-बारी से राजगढ़ के कुछ क्षेत्रो में पावर कट लगेंगे। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल राजगढ़ आदर्श वर्मा ने दी।

    उन्होंने बताया कि राजगढ़, बेरी, माछेर, बडूसाहिब, हाब्बन, दीदग, मरयोग, सरगांव, चरना, नौहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी आदि स्थानों पर 40-40 मिनट के पावर कट लगाये जायेंगे। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगो से सहयोग की अपील की है।

  • राजगढ़ हेलीपैड में होगी ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग

    राजगढ़ हेलीपैड में होगी ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग

    HNN/ राजगढ़

    राजगढ़ हेलीपैड में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 20 नवंबर को किया जाएगा। पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजग़ढ़ यादविन्द्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाइसेंस, री लेटेस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 18 नवंबर , 2022 से पहले ऑनलाइन या उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि 20 नवंबर, 2022 को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी को भी पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए 20 नवंबर, 2022 को प्रातः 10 बजे राजगढ़ हेलीपैड में उपस्थित हो जाएं।

  • राजगढ़ के नन्हे बालक ने रचा नया कीर्तिमान, “ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड” में नाम दर्ज

    राजगढ़ के नन्हे बालक ने रचा नया कीर्तिमान, “ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड” में नाम दर्ज

    HNN /राजगढ़ 

    सिरमौर जिला के काव्यांश गौतम ने 2 साल 6 महीने की उम्र में ही नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने शुरू कर दिए है। इस बार काव्यांश ने 52 सेकंड में राष्ट्रगान को गाकर अपना नाम “ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्” में दर्ज करवा लिया है। इसके साथ ही काव्यांश सबसे कम उम्र के भारतीय बन गया है, जिसने 20 अक्तूबर 2022 को 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाया।

    काव्यांश की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका नाम “ओएमजी संस्करण 2022” में दर्ज करवाया गया है। यह पहली दफा नहीं है जब काव्यांश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले भी काव्यांश ने अपना नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज करवाया है। उस समय काव्यांश महज 21 महीने के थे।

    काव्यांश ने 10 सेकंड में गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण कर रिकॉर्ड बनाया था। काव्यांश हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव राजगढ़ का रहने वाला है। काव्यांश के पिता केवल गौतम सोलन की दवा कंपनी में कार्य करते हैं। माता संध्या गौतम गृहिणी हैं।

  • शिरगुल के प्राचीन मंदिर शाया में दिवाली पर्व पर प्राप्त हुआ दो लाख का चढ़ावा- शेरजंग चौहान

    शिरगुल के प्राचीन मंदिर शाया में दिवाली पर्व पर प्राप्त हुआ दो लाख का चढ़ावा- शेरजंग चौहान

    HNN /राजगढ़

    दिवाली पर्व के उपरांत शिरगुल देवता के प्राचीन मंदिर शाया में रखे गए दान पात्र को खोला गया, जिसमें दो लाख की राशि चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। यह जानकारी शिरगुल देवता मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी शेरजंग चौहान ने देते हुए बताया कि मंदिर की आय की गणना हर माह की जाती है तथा इस बार दीवाली पर्व होने के कारण मंदिर में बीते वर्ष की अपेक्षा कम चढ़ावा प्राप्त हुआ है। जिसमें प्रमुख कारण पड़वा अर्थात अमावस्या को ग्रहण लगना बताया गया है।

    उन्होने बताया कि मंदिर में एकत्रित राशि बैंक में जमा की जाती है जिसका उपयोग मंदिर के निर्माण व अन्य विकास कार्य के लिए किया जाता है। मंदिर की शिवस्वी समिति के अध्यक्ष अमर सिंह की अध्यक्षता में गणना का कार्य आरंभ किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष मुकेश, कोषाध्यक्ष संजीव, सचिव अनिल कुमार, सदस्य प्रताप सिंह के अतिरिक्त पुजारी पुनीत कुमार शामिल हुए थे।

    बताया कि दिवाली के पर्व पर मंदिर में आयोजित दो दिवसीय मेले के दौरान करीब 15 हजार श्रद्धालुओं द्वारा शिरगुल देवता का आर्शिवाद प्राप्त किया। जिसमें दिवाली और भैयादूज को मंदिर खुला रहा जबकि गोवर्धन पूजा अर्थात पड़ेई को ग्रहण के कारण बंद रहा। इस मौके पर करीब सातः क्विंटल चावल और डेढ क्विंटल अखरोट श्रद्धालुओं द्वारा शिरगुल देवता को भेंट किए गए। शेरजंग ने बताया कि शिरगुल देवता की जन्मस्थली शाया में और तप स्थली चूड़धार मानी जाती है।

    इन दोनों मंदिरों में वर्ष में पड़ने वाले चार बड़े साजे अर्थात दिवाली, बैशाखी, हरियाली और मकर सक्रांति को देवता के दर्शन करने का विशेष महत्व होता है। बताया कि वर्ष में पड़ने वाले चार साजे के अतिरिक्त हर माह को पड़ने वाली सक्रांति को समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। शेरजंग ने बताया कि क्षेत्र में आराध्य देव शिरगुल को चावल और अखरोट की भेंट अर्पित करने की परंपरा सदियों पुरानी है जबकि अब लोगों द्वारा पैसा चढ़ाना भी शुरू कर दिया है।

    उन्होने बताया कि शिरगुल देवता का इस गांव में प्रादुर्भाव हुआ था, इस कारण इस मंदिर में अब बाहरी क्षेत्रों से लोगों और पर्यटकों का दर्शन करने के लिए आना भी प्रारंभ हो गया है। उल्लेखनीय है कि शिरगुल देवता की शिमला, सिरमौर और सोलन के नौ क्षेत्रों में अपने कुलदेवता के रूप में पूजा की जाती है जिसे स्थानीय भाषा में नोतबीन कहा जाता है।

  • मेला राम शर्मा बोले- महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए देने के झूठे आश्वासन की पोल खुल गई

    मेला राम शर्मा बोले- महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए देने के झूठे आश्वासन की पोल खुल गई

    HNN/ राजगढ़

    सिरमौर जिला में पंचायत समिति संगठन के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए देने के झूठे आश्वासन की पोल खुल गई है। कांग्रेस की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रूपए देने के वादे को सिरे से नकार दिया है।

    देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र में छपे आनंद शर्मा के उस बयान का हवाला देते हुए मेलाराम शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा ने समाचार पत्र के संवाददाता को साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें यह नहीं पता कि हिमाचल के कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये कहां से देंगे। मेला राम शर्मा ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ गए है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर नेता आनंद शर्मा के समाचार पत्र में छपे बयान ने कांग्रेसियों के झूठ का पर्दाफाश किया है। जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही स्वयं कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता कि उनके कार्यकर्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए कहां से देंगे तो इससे क्षेत्र की महिलाओं को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बरगलाने के मामले का पर्दाफाश हुआ है।

    उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया है कि पोल खुलने के बाद हुए उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की खिंचाई करें जिन्होंने उन्हें झूठे आश्वासन देकर बुलाया था। उन्होंने आम लोगों से कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ की राजनीति करके वोट बटोरना चाहते हैं इसलिए उनके झांसे में न आऐं ।

  • नदी में मछलियां पकड़ने गए युवक को पड़ा मिर्गी का दौरा, डूबने से मौत

    नदी में मछलियां पकड़ने गए युवक को पड़ा मिर्गी का दौरा, डूबने से मौत

    HNN / राजगढ़

    गिरी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान चुन्नर निवासी रिंकू (35) के रूप में हुई है। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार रिंकू सोमवार को अकेले खैरी के समीप नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने घर से निकला था।

    इसी दौरान जब वह नदी के पास पहुंचा उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में गिर गया। नदी के आसपास कोई न होने के चलते वह उसमे डूब गया। जब देर शाम वहां से गुजर रहे लोगों ने रिंकू को पानी में देखा तो तुरंत उसके परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    उधर, थाना प्रभारी राजगढ़ आरएल धौलटा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया से यह प्राकृतिक घटना लग रही है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ ले जाया गया है। आज स्थानीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।