Category: Sirmour

  • पिछली सरकार में रुका मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शुरू करेगी  सुक्खू सरकार

    पिछली सरकार में रुका मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शुरू करेगी सुक्खू सरकार

    पूर्व सरकार के समय रुके सिरमौर के मुख्य बड़े कार्यों को अब सुक्खू सरकार ने पहले बजट में ही लिया शुरू करने का निर्णय

    HNN News शिमला/ नाहन

    भारी कर्ज कमजोर वित्तीय स्थिति के बावजूद सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का पहला बजट एक बड़े भरोसे के साथ प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।

    बड़ी उम्मीदो वाले इस बजट में सिरमौर को भी आस जगी है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में बंद हुआ डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य शुरू किए जाने का निर्णय भी पहले बजट में ले लिया गया है। यही नहीं प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने nh-07 पोंटा साहिब टू काला आम को फोर लेन में अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया है। नेक्स्ट पैर

    इस एनएच को अपग्रेड करने के लिए 12 सौ करोड़ का प्रस्ताव केंद्र के लिए तैयार भी किया जा चुका है। पहले बजट में नाहन पांवटा साहिब शिमला एनएच को इलेक्ट्रिक ग्रीन कॉरिडोर में विकसित किए जाने का भी निर्णय हुआ है।

    इस ग्रीन कॉरिडोर में इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार के द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा इसी वर्ष में श्री रेणुका जी बांध निर्माण योजना को शुरू तथा निर्माण में गति दिए जाने का भी निर्णय लिया है।

    जिला मुख्यालय नाहन के लिए पूर्व में रही वीरभद्र सरकार के समय स्वीकृत हुई सीवरेज योजना को भी मौजूदा सरकार ने शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के द्वारा नाहन के मेडिकल कॉलेज को और अधिक सुविधा परक बनाने की दिशा में रोबोटिक सर्जरी तथा कैजुअलिट विभाग को अपग्रेड कर इमरजेंसी डिपार्टमेंट में कन्वर्ट करने का भी निर्णय लिया है।

    बागवानी को भी पहले बजट में दशा और दिशा दिए जाने का प्रयास किया गया है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि प्रदेश का केवल जिला सिरमौर ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां प्रदेश में होने वाले तमाम फल फ्रूट एक ही जिला में होते हैं। ऐसे में पहले बजट मैं आम अमरूद प्लम आडू आदि को शिवा परियोजना के तहत बागवानों को लाभान्वित करने का फैसला हुआ है।

    बिजली के क्षेत्र में गुणवत्ता परक श्रेणी को बढ़ाने के लिए एचपीपीसीएल की एचटी ट्रांसमिशन लाइन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। नाहन तथा राजगढ़ की आईटीआई में कौशल विकास के माध्यम से ड्रोन सर्विसेज टेक्नीशियन का कोर्स भी शुरू होगा।

    यह बताना जरूरी है कि बजट से पहले विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा भी की थी। तो वही मुख्यमंत्री के काफी नजदीकी और करीबी माने जाने वाले नाहन के विधायक अजय सोलंकी के द्वारा रुके हुए विकास कार्यों को निरंतरता देने के लिए मुख्यमंत्री से पहले ही चर्चा की जा चुकी थी।

    अजय सोलंकी के द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से सेफ पैसेज यानी सड़क, शहर के सौंदर्यीकरण के साथ सड़कों के दुरुस्ती करण ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता के साथ- अन्य विकासात्मक योजनाओं को लेकर चर्चा भी हुई थी।

    सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का उद्देश्य पत्थर टंगा कर अधूरे कार्यों पर वाहवाही लूटना नहीं बल्कि नई व्यवस्था के साथ आम जनता को राहत देना है। सोलंकी ने यह भी स्पष्ट किया कि हर विकास कार्य को नीतिगत निर्णयों के साथ ही गतिमान किया जाएगा।

  • ब्रह्मलीन ऋषि सुंदरमुनि की 28वीं पुण्यतिथि पर हुआ संत समागम

    ब्रह्मलीन ऋषि सुंदरमुनि की 28वीं पुण्यतिथि पर हुआ संत समागम

    आश्रम प्रमुख महंत रेनेंद्र मुनि ने किया संत महात्माओं का भव्य स्वागत

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के पावन धाम के निर्वाण आश्रम में तपोनिष्ठ महान संत ब्रह्मलीन सुंदरमुनी निर्वाण की 28 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर संत समागम, भजन कीर्तन, मूर्तिभिषेक आयोजित हुए।

    तीर्थ श्री रेणुकाजी नगरी इस दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल इत्यादि राज्यों से संतों के समागम, व आशीर्वचन से निहाल हो गई। 28वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहर आश्रम के पीठाधीश्वर सुयज्ञ मुनि महाराज द्वारा की गई।

    जबकि श्री रेणुका जी तीर्थ के निर्वाण आश्रम के संचालक महंत रेनेंद्र मुनि महाराज द्वारा कार्यकम में सभी संत, संगतों का स्वागत किया गया। इस दौरान संत महात्माओं ने रेणुका जी तीर्थ के महान संत ब्रह्मलीन सुंदरमुनि निर्वाण को 28वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन प्रवचन व भजन के माध्यम से दी।

    मंच संचालक महंत कमलदास महाराज ने कहा की गुरू सेवा को मनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि सुंदरमुणी निर्वाण को होगी। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा हरिद्वार के अध्यक्ष दामोदर दास महाराज, पंजाब राज्य से आए संत कमलदास महाराज, संत सेवादास, अमरदास, कैथल हरियाणा से संत शांतिदास, प्रवक्ता मोहन चंद्र शास्त्री, संतराम इत्यादि दर्जनों महात्मा आदि मौजूद रहे।

  • ददाहू में 16 मार्च को आयोजित होगा ज्योति मिलन समारोह

    ददाहू में 16 मार्च को आयोजित होगा ज्योति मिलन समारोह

    हरिपुरधार से श्री रेणुका जी लाई जाएगी भव्य ज्योति

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के ददाहू मर चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य पर श्री महाकाली मांँ दुख भांजनी मंदिर अंबाला शहर (हरियाणा) के सौजन्य से 16 मार्च को ददाहू में भव्य ज्योति मिलन यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का प्रारंभ 15 मार्च को अंबाला शहर से किया जाएगा। जोकि हरियाणा राज्य के विभिन्न स्थानों से होती हुई उसी दिन रात्रि को सिरमौर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मांँ भंगायणी मंदिर हरिपुरधार पहूँचेगी।

    हरिपुरधार से यह यात्रा ज्योति लेकर 16 मार्च को श्री रेणुकाजी की ओर प्रस्थान करेगी। प्रातः 10:30 बजे ददाहू बाजार में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यह यात्रा ददाहू के गीता भवन में पहुंचेगी, जहां विधिवत ज्योति मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ मांँ दुख भंजनी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

    माँ दुख भंजनी मंदिर अंबाला के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रों से एक सप्ताह पूर्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठों से ज्योतियाँ एकत्रित करके उन्हें अंबाला शहर स्थित मंदिर में स्थापित किया जाता है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन एक स्थान पर करवा कर लोगों के दुखों का हरन करना है।

    उन्होंने बताया कि 16 मार्च को ददाहू में यात्रा के पड़ाव के साथ ही भव्य ज्योति मिलन समारोह का आयोजित किया जाएगा। सैकड़ों श्रद्धालु इस यात्रा शिरकत करके अपनी हाजिरी सुनिश्चित करेंगे। उसके पश्चात यह यात्रा पुनः दुख भंजनी मन्दिर अम्बाला में समपन होगी।

  • पुलिस ने 176 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया आरोपी

    पुलिस ने 176 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया आरोपी

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 34 वर्षीय राम पाल पुत्र सायल सिंह निवासी पंचायत जामूकोटी के गांव क्यारटा-पिपलटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रेणुका जी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 176 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। मामले की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशीले कैप्सूल कहां से लेकर लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था।

  • सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षक जयप्रकाश ने पीजीआई में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर

    सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षक जयप्रकाश ने पीजीआई में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर

    5 सितंबर 2018 में राज्यस्तरीय समारोह में बैस्ट टीचर अवार्ड से हुए थे सम्मानित

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी में सड़क हादसे में घायल हुए जयप्रकाश का निधन हो गया है। बता दें हादसे में घायल होने के बाद वह 2 दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारधीन थे, जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश जाईचा मझाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। 42 वर्षीय जयप्रकाश कैंथला निवासी ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

    इस दौरान उनकी बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हुए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा जयप्रकाश को तुरंत ददाहू अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, यहां 2 दिन उपचाराधीन रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

    बता दें हिमाचल के तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 सितंबर 2018 को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 11 अन्य शिक्षकों के साथ दिवंगत जयप्रकाश को बैस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया था। वो उस समय प्राथमिक पाठशाला संदडाह में कार्यरत थे। डीएसपी सगड़ाह मुकेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

  • श्री रेणुका जी झील से मिली मृतक मछलियों का खुला राज

    श्री रेणुका जी झील से मिली मृतक मछलियों का खुला राज

    प्रदूषण व मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    HNN/ श्री रेणुका जी

    सतयुग कालीन उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक झील श्री रेणुका जी की मछलियों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को पोलूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। असल में हाल ही में झील के आसपास कुछ मृतक मछलियां मिली थी। जिनमें से कुछ मछलियों के अवशेष मिट्टी में भी दफन किए गए थे। अब क्योंकि इस झील की मछलियों के शिकार पर आस्था के चलते पूरी तरह से प्रतिबंध है।

    यही नहीं देश के प्रसिद्ध वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक की बेथीमेट्री रिपोर्ट में गाद व अन्य कारणों को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट भी सबमिट की गई थी। इसी दौरान झील के परिधि क्षेत्र में मृतक मछलियां भी मिल गई। इस घटना के बाद मीडिया में आई रिपोर्टों को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड़ पर आ गए थे। तो वही इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने मत्स्य एवं पोलूशन डिपार्टमेंट को जांच के लिए आदेश भी जारी किए।

    मत्स्य विभाग की ओर से जांच अधिकारी उप निरीक्षक तेजेंदर प्रकाश ने बताया कि झील की सभी मछलियां लगभग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि संभवत झील से मछलियों का अवैध कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि चोरी से मारी गई मछलियां ले जाते समय कुछ मछलियां इधर-उधर गिर गई होंगी। उपनिरीक्षक ने यह भी बताया कि उनके पास जो वीडियो वायरल हो रहे थे और अन्य फोटोग्राफ्स भी मिल गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा झील का पूरी सघनता से निरीक्षण किया गया।

    मगर झील के पानी व अन्य कारणों पर किए गए विस्तृत जांच के बाद ऐसा कोई भी कारण नहीं मिला जिसके कारण मछलियां मर सके। बता दें कि इस पवित्र झील में सबसे ज्यादा कॉमन कॉर्प , ग्रास कॉर्प तथा रोहू प्रजाति की मछलियां हैं। वही जिला सिरमौर मुख्य पोलूशन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि इस पवित्र झील का हर महीने बीओडी यानी बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड पीएच तथा डीओ यानी डिजाल्व ऑक्सीजन वगेरा चैक किए जाते हैं।

    अच्छी बात तो यह है कि आगाज सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर तक जितने भी इस पवित्र झील के पानी के सैंपल लिए हैं वह सभी बेहतर मिले हैं। अच्छी बात तो यह है कि मछलियों को जो पानी में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, जिसको डीओ यानी डिजाल्व ऑक्सीजन कहते हैं, वह प्रति लीटर 5 या 6एमजी होनी चाहिए। लिए गए सैंपल की जांच में इसका लेवल भी 7.8, 6.9 एमजी प्रति लीटर यानी बहुत बेहतर रहा है। इसी प्रकार बीओबी का लेवल जहां प्रति लीटर दो से तीन एमजी होना चाहिए तो यह भी 1.9 तथा 2.0 रहा है।

    इसका लेवल मेले आदि के दौरान थोड़ा ऊपर नीचे हो जाता है मगर अन्य समय यह बिल्कुल सामान्य रहता है। जिला सिरमौर पोलूशन अधिकारी पवन शर्मा का कहना है कि झील का बीओडी बना रहे इसको लेकर आसपास जो दुकान या अन्य निर्माण हैं उनकी गार्बेज शौचालयों की गंदगी किस तरीके से मैनेज की जा रही है इस पर बराबर वॉच रखना जरूरी है। क्योंकि यदि आसपास बने भवनों से शौचालय अन्य गंदा पानी आदि की कोई लिखित झील तक पहुंचती है तो यह खतरनाक साबित हो सकती है।

    बरहाल इस झील की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सजग है। यही नहीं जिला सिरमौर प्रशासन ने इस झील कि जो हाल ही में रिपोर्ट आई है उसको लेकर भी एक्सरसाइज शुरू कर दी है। अब देखना यह भी होगा कि यदि इस पवित्र झील से अवैध रूप से शिकार किया गया है तो उन्हें कब सलाखों के पीछे डाला जाएगा। यह आम पुलिस की जांच का विषय बन गया है।

    वही सरकार को अब इस पवित्र झील की मछलियों के संरक्षण को लेकर चारों तरफ बेहतरीन किस्म के सीसीटीवी कैमरे भी लगाने होंगे। उपनिरीक्षक मत्स्य विभाग तेजेंदर प्रकाश ने बताया कि जो मृतक मछली मिली है वह सड़क पर मिली है न की झील में। जाहिर है कि झील से मछली का शिकार चुराते हुए यह मछली सड़क गिरी हुई मिली है। इसीलिए यह अवैध शिकार व चोरी का मामला नजर आता है।

    उधर, सोमप्रकाश पटयाल उपनिदेशक मत्स्य विभाग ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके अधिकारी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि मछलियां किसी भी तरह के जलीय कारण से नहीं मरी है बल्कि सड़क पर पाई गई है जोकि अवैध रूप से चोरी कर मारे जाने का मामला है।

  • पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, एक माह से था लापता

    पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, एक माह से था लापता

    HNN/ श्री रेणुका जी

    बीती 12 जनवरी को ददाहू से लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। रेणुका पुलिस पिछले करीब एक माह से ही इस व्यक्ति की तलाश कर रही थी। साथ ही उसके परिजन भी अपने सत्र पर उसकी तलाश मे जुटे हुए थे लेकिन सोमवार शाम को ददाहू के जौगर खड्ड के पास उस व्यक्ति का शव पेड़ से पाया गया।

    रेणुका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बीती 12 जनवरी को बड़ग निवासी 35 वर्षीय कुलदीप सिंह ददाहू से ही कहीं लापता हो गया था। रेणुका पुलिस ने व्यक्ति की तलाश में ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन भी चलाया था लेकिन उसका कहीं अता पता ना लग सका।

    करीब पाँच सप्ताह बाद ददाहू के निकट जौगर खड्ड के समीप पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। रेणुका पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर शव की जांच कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। रेणुका थाने के एसएचओ रंजीत राणा ने लापता व्यक्ति का शव बरामद होने की पुष्टि की है।

  • हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस

    हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस

    एकमात्र खदाल क्षेत्र में लगी है यह ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी ददाहू खदाल मे ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2023 के दिन मंगलवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।हनुमान जी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति लगी है।

    बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल मे गोसदन का भी पूर्व मे निर्माण हो चुका है। आयोजको ने बताया कि ग्यारह मुखी हनूमान जी की मूर्ति कल्याण और सुख शांति हेतू की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि 11 मुखी हनुमान मंदिर की 108 परिक्रमा करने से मनोवांछित फल प्रदान होता है।

    इस दौरान यहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। मूर्ति स्थापना दिवस मनाने के बाद हवन यज्ञ तथा पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। यह मंदिर ददाहू के खदाल मे भक्तो के लिए अब दर्शनीय बन गया है।

  • अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत अन्य दो युवक घायल

    अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत अन्य दो युवक घायल

    HNN/ श्री रेणुका जी

    संगड़ाह उपमंडल श्री रेणुका जी के अंतर्गत शीतला गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में टैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है।

    मृतक की पहचान 19 वर्षीय सचिन के तौर पर हुई है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतला गांव के समीप एक ट्रैक्टर अनिंयत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

    जिससे हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य दो युवक घायल अवस्था में है। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए ददाहू अस्पताल में भिजवाया व साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। उधर, डीएसपी मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • नाबालिग किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    नाबालिग किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    HNN/ श्री रेणुका जी

    संगड़ाह के उपमंडल श्री रेणुका जी के तहत एक नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह दिन में 12:00 बजे के करीब खेतों में घास लेने गई थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इस बाबत अपने परिजनों को बताया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

    पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से आरोपी को जल्द हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उन्होंने बताया की पुलिस आरोपी को जल्द ही हिरासत में लेगी।