Category: Sirmour

  • बृजराज ठाकुर व अन्य चार का निष्कासन हुआ रद्द

    बृजराज ठाकुर व अन्य चार का निष्कासन हुआ रद्द

    रेणुका ब्लॉक कांग्रेस को अनुशासन समिति की अध्यक्ष ने दी नसीहत बोली

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी कांग्रेस कमेटी के दो दिन पहले जिला सिरमौर कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष व पुर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर, मनोज ठाकुर, विजय ठाकुर, और अरूण ठाकुर के निष्कासन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को भेजा था।

    जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति अध्यक्ष व पुर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न समाचार पत्रों पर छपी खबरों पर संज्ञान लेते कहा कि इन सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी कांग्रेस ने पार्टी के संविधान के अनुसार शिकायतों निष्कासन उचित प्रक्रिया नहीं अपनाई गई उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि ऐसी किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत राज्य अनुशासन समिति के समक्ष पेश किया जाना चाहिए था।

    उन्होंने श्री रेणुका जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को यह भी सलाह दी कि आगे की कार्यवाही तथ्य के अनुसार शिकायत को अनुशासन समिति को भेजें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश खिमटा ने कहा कि इन सभी 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द किया जाता है।

  • श्री रेणुका जी कांग्रेस ने बृजराज सहित 4 लोगों का निष्कासन प्रस्ताव भेजा हाईकमान को

    श्री रेणुका जी कांग्रेस ने बृजराज सहित 4 लोगों का निष्कासन प्रस्ताव भेजा हाईकमान को

    पंचायत समिति के चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के लगाए आरोप

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान के द्वारा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता बृजराज ठाकुर सहित 4 लोगों को निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव श्री रेणुका जी के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में मंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

    बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सातों जोन के अध्यक्षों सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जारी प्रेस नोट में तपेंद्र चौहान ने बताया कि पंचायत समिति के चुनाव के दौरान बृजराज, मनोज ठाकुर, अरुण ठाकुर तथा विजय ठाकुर ने पार्टी के खिलाफ साजिश रची थी ।सजिसके चलते उन्हें काफी नुक्सान उठाना पड़ा था।

    उन्होंने बताया कि इन सभी पदाधिकारियों को 6 साल तक पार्टी से निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बृजराज ठाकुर को 2007-8 में भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के आरोप में 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था।

    वही बृजराज के निष्कासन के बाद श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस में अब घमासान मच चुका है। बड़ी बात तो यह है कि बृजराज ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं।

    यही नहीं वह सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट के मजबूत सिपाही भी माने जाते हैं। बृजराज ठाकुर का कहना है कि यह रेणुका जी कांग्रेस मंडल के द्वारा लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी है और मरते दम तक कांग्रेसी ही रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईमानदार और जन हितेषी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार है और कांग्रेस हमेशा विचारधारा के साथ काम करती है लिहाजा उन्होंने जो निर्णय लिया है क्या सोच कर लिया होगा मैं कह नहीं सकता।

  • नेहरस्वार में चरमरा गई सरकारी राशन की व्यवस्था

    नेहरस्वार में चरमरा गई सरकारी राशन की व्यवस्था

    महीने में सिर्फ 2 दिन खुलता है डिपो, लोग हो रहे परेशान

    HNN/ श्री रेणुका जी

    नेहरस्वार पंचायत में डिपो संचालक की 1 साल पहले हुई मौत के बाद अभी तक डिपो का संचालन किसी के भी नाम नहीं किया गया है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। नेहरस्वार के उपप्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा जो व्यवस्था बनाई गई है उस व्यवस्था के तहत 20 और 25 तारीख के बाद ही डिपो खुलता है।

    जिसके चलते लोग राशन लेने से वंचित हो गए हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि लोगों के पास आखिरी महीने तक पैसे नहीं रहते हैं। सुरेश शर्मा का कहना है कि यह अव्यवस्था पिछले 2 साल से चल रही है। उपप्रधान सुरेश शर्मा ने इस बाबत कई बार डीएफएससी नाहन को सूचना दी है। बावजूद इसके भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।

    यदि जल्दी समस्या का समाधान नहीं होता है तो मजबूरन लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। अब यदि धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो इसकी जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि डिपो का संचालन जल्द किसी को सौंप दिया जाए ताकि लोगों को जल्द ही सरकारी राशन का लाभ मिल सके।

  • श्री रेणुका जी बांध परियोजना के डीजीएम और जीएम के तबादला आदेश जारी

    श्री रेणुका जी बांध परियोजना के डीजीएम और जीएम के तबादला आदेश जारी

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी बांध परियोजना के दो बड़े अधिकारियों का तबादला हो गया है। हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने परियोजना के महाप्रबंधक (जीएम) व उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के तबादला आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ ही उन्हें अपने पदों पर ज्वाइनिंग देने को कहा है।

    परियोजना कार्यालय में करीब नौ माह पूर्व ही पदभार ग्रहण कर चुके महाप्रबंधक एमके कपूर का तबादला कर उन्हें किन्नौर भेजा गया है। जबकि, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर को भी पार्वती जल विद्युत परियोजना चंबा स्थानांतरित किया है। हालांकि इन दोनों पदों पर दूसरे अधिकारियों की नियुक्ति भी एक साथ ही कर दी गई है, जिनके सोमवार या मंगलवार तक पदभार ग्रहण करने उम्मीद है।

    उल्लेखनीय है कि रेणुकाजी बांध परियोजना निर्माण की ओर अग्रसर है। इसे लेकर बीते माह पांच विभागों के विशेषज्ञों (पैनल ऑफ एक्सपर्ट) की टीम रेणुकाजी बांध का दौरा कर चुकी है, लेकिन विशेषज्ञों के दौरे के तुरंत बाद महाप्रबंधक व एक उप महाप्रबंधक का तबादला किया जाना चर्चाओं के घेरे में है। ऐसे में अब नए अधिकारियों को परियोजना का कार्य समझने व करने में और समय लगेगा।

    महाप्रबंधक एमके कपूर के स्थान पर शिमला से राजेंद्र कुमार को रेणुका बांध परियोजना का नया महाप्रबंधक नियुक्त गया है। जबकि, उप महाप्रबंधक सुनील ठाकुर के स्थान पर चंबा से ही राकेश कुमार को परियोजना का उप महाप्रबंधक लगाया गया है। परियोजना में यह दोनों ही पद महत्वपूर्ण हैं। परियोजना के महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि उन्हें अपने और एक डीजीएम के तबादला आदेश प्राप्त हुए हैं। निगम ने इन दोनों पदों पर नई नियुक्ति भी कर दी है।

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान इस दिन होंगे सिरमौर प्रवास पर

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान इस दिन होंगे सिरमौर प्रवास पर

    कफोटा और सिलाई में सुनेंगे जन समस्याएं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर भी होंगे मौजूद

    HNN News नाहन

    उद्योग, संसदीय एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के द्वारा जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार हर्षवर्धन चौहान 16 और 17 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर होंगे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को दोपहर 12:30 पर उद्योग मंत्री कफोटा मैं जन समस्याएं सुनेंगे। यहां से निपटने के बाद 4:30 शिलाई में जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे।

    जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार 17 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे शिलाई में ही जॉन समस्याएं सुनने के बाद दोपहर 1:00 वह रोहनाट पहुंचेंगे। 17 अप्रैल को ही दोपहर 2:00 हर्षवर्धन चौहान कोटी बोंच पंचायत के बाल धार में चल रही वैशाखी खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

  • सैनधार क्षेत्र के समाजसेवी एवं पूर्व उपप्रधान उमा दत्त शर्मा का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    सैनधार क्षेत्र के समाजसेवी एवं पूर्व उपप्रधान उमा दत्त शर्मा का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    HNN/ श्री रेणुका जी

    सैनधार क्षेत्र के कोटला मोलर के संदडा़ह गांव के रहने वाले समाजसेवी एवं दीद-बगड़ पंचायत के भूतपूर्व उपप्रधान उमा दत्त शर्मा का निधन हो गया है। बता दें उमा दत्त शर्मा ने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

    जानकारी के मुताबिक दिवंगत उमा दत्त शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। 08 अप्रैल को अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया। बिगड़ती हालत देखते हुए उमा दत्त शर्मा को यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया।

    इलाज के दौरान पीजीआई में उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। रविवार को दिवंगत उमा दत्त शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत उमा दत्त शर्मा अपने पीछे पत्नी व चार बेटे छोड़ गए है। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

    लोगों का कहना है कि उमा दत्त शर्मा एक हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने उपप्रधान के कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत के लिए कई अहम कार्य किए।

    बता दें पेशे से ठेकेदार उमा दत्त शर्मा समाज सेवा में भी हमेशा तत्पर रहते थे। हमेशा से ही गरीबों की मदद के लिए आगे आते थे।

  • हनुमान जयंती पर रेणुका जी के खदाल में लगा विशाल भंडारा

    हनुमान जयंती पर रेणुका जी के खदाल में लगा विशाल भंडारा

    भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी खदाल स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। हनुमान जयंती के उपलक्ष पर मंदिर में हवन के अलावा सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। सुबह आयोजित किए गए हवन में मुख्य पुजारी सहित दर्जनों लोगों के द्वारा पूर्ण आहुति दी गई।

    जिसके बाद मंदिर परिसर में 12:30 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे जागरण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने भक्ति गीतों से मौजूद भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    कलाकारों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक देवी गीत गाकर कार्यक्रम में न सिर्फ चारचांद लगा दिए बल्कि लोगों को भक्ति के सागर में डूबने पर विवश कर दिया। गौरतलब हो कि खदाल स्थित यह मंदिर उत्तर भारत का एक मात्र 11 मुखी हनुमान मंदिर है। भक्ति और आस्था के इस पवित्र स्थान का बड़ा महत्त्व माना जाता है।

    लोगों का कहना है कि 11 बार यदि सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो ना केवल मनोकामना पूर्ण होती है बल्कि किसी को कैसा भी कोई दोष लगा हो वह भी दूर हो जाता है। जलाल नदी के किनारे बने इस मंदिर में नियमित रूप से पूजा पाठ का आयोजन भी होता है।

  • सैल गांव के पंकज अदमाईक बने भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर

    सैल गांव के पंकज अदमाईक बने भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवाई के सैल निवासी पंकज अदमाईक ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भौतिकी विज्ञान की परीक्षा पास कर सहायक प्रोफेसर बन कर समस्त हरिपुरधार क्षेत्र के भवाई भोज का, अपने ग्राम सैल का तथा समस्त गिरिपार क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    पंकज की समस्त स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है जिसमें आठवीं तक की पढ़ाई इन्होंने अपने गांव सैल के सरकारी स्कूल से की, मेट्रिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार से तथा जमा दो शमशेर सरकारी स्कूल नाहन से की तथा बीएससी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज संजौली से, एमएससी फिजिक्स हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से अच्छे अंकों से पास करके नेट, सेट, गेट तथा जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

    हाल ही में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कि इस सहायक प्रोफेसर की परीक्षा देकर पहले ही प्रयास मे उत्तीर्ण होकर 25 वर्ष की आयु में सहायक प्रोफेसर बन कर अपने परिवार गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    गौरतलब हो कि पंकज अदमाईक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं तथा स्कूल वा कॉलेज में टॉपर रहे है तथा एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता रतन सिंह अदमाईक कृषक है तथा माता अनीता देवी गृहणी है।

    पंकज ने सरकारी स्कूल से ही पढ़ाई पूरी करके ये मुकाम हासिल किया है जिससे उनके गांव तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को, समस्त परिवारजनों तथा समस्त गुरुजनों को दिया है।

  • श्री रेणुका जी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मां के मंदिर में  अचानक भड़की आग

    श्री रेणुका जी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मां के मंदिर में अचानक भड़की आग

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के परिक्रमा मार्ग पर सहस्त्रधारा दुधिया पानी वाले स्थान पर मंदिर में अचानक आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से मां श्री रेणुका जी की मूर्ति को भी काफी नुक्सान पहुंचा है।

    आग लगने से मूर्ति काली पड़ गई है। बता दें कि यहां मां श्री रेणुका जी के इस मंदिर में माता श्री रेणुका जी की प्रतिमा भगवान परशुराम जी को दूध पिलाते हुए है।

    ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी श्रद्धालु ने दीया आदि जलाया होगा, जिससे मां की चुनरी ने आग पकड़ ली। भक्तों को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत गीले तौलिए से मूर्ति को साफ किया गया।

    शाम के वक्त सेर करने निकले स्थानीय व्यक्ति इंद्र प्रकाश गोयल ने बताया कि जब वह उक्त स्थान से गुजर रहे थे, तो देखा कि आस्था का प्रतीक माता की मूर्ति के पास से धुआं निकल रहा था।

    ऊपर जाकर देखा तो मूर्ति में लगी मां की चुन्नरी जलकर राख हो गई थी। इससे मूर्ति को भी नुक्सान पहुंचा है। इंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि मां रेणुका जी से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई है।

  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, भतीजा जख्मी

    अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, भतीजा जख्मी

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के तहत बेचड का बाग-राजगढ़ रोड पर पनयाली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण चालक की मौत हो गई है, जबकि कार में सवार उसका भतीजा बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

    घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की पहचान जयपाल पुत्र श्री देवेंद्र सिंह गांव बागिल घाट पनयाली ग्राम पंचायत पराडा के रूप में हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को ददाहू में किया जाएगा।

    जानकारी के मुताबिक, आज शाम 6 बजे देवेंद्र अपने भतीजे के साथ गाड़ी ( HP 71-3329) में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही गाड़ी बेचड का बाग-राजगढ़ रोड पर पनयाली के समीप पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भतीजा बुरी तरह जख्मी हुआ है। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। बता दें मृतक पेशे से पटवारी था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।