Category: Sirmour

  • सोलर लाइट की रोशनी से जगमग हुआ बिरला पंचायत,एलआईसी एचएफएल के सहयोग से सोलर लाइट लगाने का काम पूरा

    सोलर लाइट की रोशनी से जगमग हुआ बिरला पंचायत,एलआईसी एचएफएल के सहयोग से सोलर लाइट लगाने का काम पूरा

    HNN/नाहन

    लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) ने ए. टी. इंडिया के सहयोग से सिरमौर जिले की बिरला ग्राम पंचायत में HRIDAY परियोजना के अंतर्गत ग्रामीणों के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए AT INDIA बिरला ग्राम पंचायत में हाल ही में पूरे 6 गांव में सोलर लाइट लगाने का काम पूरा किया है, जो समुदाय के बुनियादी ढांचे में एक उल्लेखनीय परिवर्तन है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करते हुए निवासियों को स्वच्छ और विश्वसनीय प्रकाश व्यवस्था प्रदान करना है।

    इस परियोजना में गांव के प्रमुख क्षेत्रों तिरमली, ठंडोली, दग्योन, डाबरिया , बिरला , दबुडी टिक्कर में सौर पैनल और एलईडी रोशनी की स्थापना शामिल है। ये सौर रोशनी सूर्य की शक्ति का उपयोग करती हैं, सूर्यास्त के बाद सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और घरों को रोशन करने के लिए बिजली में परिवर्तित करती हैं। सोलर लाइट कुशल एलईडी तकनीक से लैस हैं, जो पारंपरिक प्रकाश व्यवस्था की तुलना में काफी कम ऊर्जा की खपत करते हुए उज्जवल रोशनी प्रदान करती हैं। यह ऊर्जा दक्षता गांवों के लिए लागत बचत में तब्दील हो जाती है, जिससे अंततः बिजली के बिल कम हो जाते हैं। परियोजना के बारे में बोलते हुए बिरला ग्राम प्रधान उषा रानी जी ने सोलर लाइटों की सफल स्थापना पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बेहतर सुरक्षा और अधिक टिकाऊ पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों के जीवन पर इस विकास के सकारात्मक प्रभाव पर जोर दिया। ग्राम विकास समितियों के प्राधिकरण और ए. टी. इंडिया के साथ, इसकी दीर्घायु और प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सौर प्रकाश व्यवस्था के बुनियादी ढांचे की निगरानी और रखरखाव करने की योजना बन गयी हैं।

    सोलर लाइट लगाना अक्षय ऊर्जा को अपनाने और टिकाऊ तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए गांव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल न केवल इसके निवासियों के जीवन को रोशन करती है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक, पर्यावरण के प्रति जागरूक केंद्रों में बदलने के लिए सौर ऊर्जा की क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पड़ोसी समुदायों के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।सोलर लाइट स्थापना के सफल समापन के साथ, बिरला ग्राम पंचायत ने एक उज्जवल, स्वच्छ और अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल न केवल इसके निवासियों के जीवन को रोशन करती है। एटी इंडिया के परियोजना प्रबंधक श्री नवदीप सिंह राणा ने बताया कि गांवों में एटी इंडिया द्वारा शुरू की गई पहल समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में एक गरिमापूर्ण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देते हुए सामुदायिक स्वशासन में सुधार करना है। यह लोगों के संपूर्ण विकास के उद्देश्य से कई क्षेत्रों में प्रभावी समन्वय द्वारा पूरा किया गया है। इसमें वर्मीकम्पोस्टिंग, बकरी पालन, बागवानी, मधुमक्खी पालन आदि सहित कृषि से संबंधित आजीविका विकल्पों का विकास शामिल है।हमारे देश का आधे से अधिक विकास इसके गांवों में केंद्रित है। समुदाय, और ग्राम विकास समितियों के अधिकारियों के रूप में परियोजना कायम है, सभी परियोजना के हर चरण में बारीकी से शामिल हैं। इसके लिए केवल इरादे और वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। और ‘हृदय’ के साथ, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, हम इसे पूरा करने के लिए जी जान से लगे हैं। इस अवसर एल०आई०सी० हाउसिंग प्र०लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक श्री नवदीप सिंह राणा, संस्था के स्थानीय क्षेत्रीय कार्यकर्ता श्री शिशुपाल जसवाल, श्री तरूण शर्मा उपस्थित रहे।

  • नाहन/नगर प्रशासन ने बच्चों की मांग को करा पूरा , झूले अब रहेंगे और 2 दिन

    नाहन/नगर प्रशासन ने बच्चों की मांग को करा पूरा , झूले अब रहेंगे और 2 दिन

    HNN / नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में चल रहे जोड़ मेला के समय में जिला प्रशासन के द्वारा 2 दिन की बढ़ोतरी की गई है। प्रशासन के द्वारा समय में बढ़ोतरी लोगों और बच्चों की मांग को देखते हुए की गई है।गौरतलब हो कि चौगान मैदान में चल रहा है मेला 5 मई को समाप्त हो जाना था।

    प्रशासन के द्वारा दी गई मंजूरी के बाद अब यह मेला शनिवार को समाप्त हो जाएगा। प्रशासन के द्वारा लिए गए इस फैसले का शहर की जनता के द्वारा स्वागत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर जिला कांग्रेस महासचिव नरेंद्र तोमर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपमा धीमान आदि ने कहा कि शहर में मनोरंजन को लेकर बच्चों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने पूर्ण विश्वास दिलाया है कि जल्द ही आयोजित होने वाले जोड़ मेला को जिला स्तरीय मेला घोषित करवाया जाएगा।

    वही मेला ऑर्गेनाइजर पवन वर्मा और सत्यनारायण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ाए गए समय के अनुसार वह 2 दिन और अपनी सेवाएं देंगे जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने प्रशासन के द्वारा बढ़ाए गए समय को लेकर आभार भी व्यक्त किया है।

    उधर नहान नगर प्रशासन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है.। उन्होंने कहा कि लोगों की और बच्चों की मांग को देखते हुए 2 दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि समय और बढ़ाया जाता मगर चौगान मैदान की बुकिंग किसी और के द्वारा की गई है लिहाजा 2 दिन से अधिक समय नहीं दिया जा सकता ।

  • राज्यपाल ने अपनी पत्नी के साथ माता श्री रेणुका जी मंदिर में नवाया शीश

    राज्यपाल ने अपनी पत्नी के साथ माता श्री रेणुका जी मंदिर में नवाया शीश

    राज्यपाल ने रेणुका झील की परिक्रमा और डैम साइट का किया निरीक्षण

    HNN/ श्री रेणुका जी

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सिरमौर जिले के विख्यात धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी पहुंचे। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। चौरी की धार स्थित बिरला हेलीपेड पहुंचने पर सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने के पश्चात् यह उनका सिरमौर जिले का पहला दौरा है। राज्यपाल ने विख्यात माता रेणुका जी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और श्री रेणुका झील की परिक्रमा की। उन्होंने भगवान परशुराम जी के मंदिर में भी माथा टेका। उन्होंने कहा कि न केवल हिमाचल के लोगों के लिए बल्कि पूरे देशवासियों के लिए यह आस्था का केंद्र है।

    यह पावन स्थल हमारी समृद्ध संस्कृति और उच्च परम्परा के भी दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के गांव-गांव में देवी-देवताओं का वास है। जितने उत्सव हिमाचल प्रदेश में मनाये जाते हैं शायद ही भारत के किसी हिस्से में आयोजन होता हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि प्रदेश की संस्कृति को यहां संरक्षित रखा गया है और लोगों का विश्वास इससे जुड़ा है।

    बाद में, राज्यपाल ने श्री रेणुका डैम साईट का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली और इसकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पहले बनकर तैयार हो जानी चाहिए थी।

    लेकिन, अब यह पूरी होने की स्थिति में है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि हिमाचल के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी इसका लाभ मिल सके।

    इस अवसर पर रेणुका जी के विधायक विनय कुमार, श्री रेणुका जी बांध परियोजना के निदेशक (सिविल) एस.के. चौधरी, महाप्रबंधक आर. के. चौधरी, एस.डी. एम. रजनेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, तहसीलदार राजेंदर ठाकुर, वन अधिकारी वन्य प्राणी अनिता भारद्वाज, डी.एफ.ओ. रेणुका उर्वशी ठाकुर तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी पर उपस्थित थे।

  • पुलिस ने कैंटर से पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

    पुलिस ने कैंटर से पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

    HNN/ श्रीं रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्रीं रेणुका जी में ददाहू के समीप पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम श्रीं रेणुका जी-ददाहू के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक कैंटर को जाँच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर से 51 पेटी बीयर और 33 पेटी रॉयल स्टैग की बरामद हुई।

    यह सारी शराब की पेटियां चंडीगढ़ की है। जब पुलिस ने वाहन चालक से शराब के दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • दनोई स्थान पर शीघ्र ही नया बेली ब्रिज बनकर तैयार होगा- विनय कुमार

    दनोई स्थान पर शीघ्र ही नया बेली ब्रिज बनकर तैयार होगा- विनय कुमार

    बोले- आज वैकल्पिक मार्ग खुलने से गिरिपार क्षेत्र की 60 पंचायत के लोगों का आवागमन रेणुका व नाहन के लिए हुआ शरू

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रेस को जारी एक बयान में दनोई के समीप पुल गिरने के बाद वैकल्पिक मार्ग शरू होने पर कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुस्तेदी से कार्य किया और वैकल्पिक सड़क मार्ग खोलने के लिए दोनों तरफ से दिन रात मशीनों ने कार्य किया।

    जिसके लिए प्रशासन व लोक निर्माण विभाग काफी सक्रिय रहा और सराहनीय कार्य किया है तथा जनता को अब वैकल्पिक सड़क मार्ग बनश्री रेणुका जीने से राहत मिलेगी। अब गिरिपार क्षेत्र की 60 पंचायत के लोगों का आवागमन रेणुका व जिला मुख्यालय नाहन के लिए शरू हुआ।

    विधायक विनय कुमार ने प्रदेश सरकार का भी आभार प्रकट किया तथा कहा कि दनोई स्थान पर शीघ्र ही नया बेली ब्रिज बनकर तैयार होगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने उचित फंड भी उपलब्ध करवा दिया है। दनोई पुल गिरने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा लेकिन अब वैकल्पिक सड़क खुलने से कुछ हद तक लोगों को राहत मिलेगी।

    विधायक विनय कुमार ने कहा कि नए बेली ब्रिज के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा ताकि 1 महीने के भीतर ही बेली ब्रिज के ऊपर से वाहनों कि आवाजही शुरू हो सके।

    विधायक विनय कुमार ने कहा कि इस प्राकृतिक घटना को लेकर वह स्वयं काफी गंभीर है और प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रहने के आदेश दिए गए और यह मामला प्रदेश सरकार के समक्ष है इसलिए नए बेली ब्रिज को शीघ्र ही तैयार किया जाएगा।

  • आखिरकार 6 दिनों बाद वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू हुआ वैकल्पिक मार्ग

    आखिरकार 6 दिनों बाद वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू हुआ वैकल्पिक मार्ग

    दनोई पुल टूटने के कारण अवरुद्ध हुआ था मार्ग, पुल बनने में लग सकते है कई माह

    HNN/  श्री रेणुका जी

    ददाहू-संगड़ाह सड़क पर गत 24 अप्रैल रात्रि के समय दनोई पुल टूटने के कारण जो मार्ग अवरुद्ध था, उसे वैकल्पिक मार्ग बना कर सभी प्रकार के वाहनों ( मल्टी एक्सेल व्हीकल को छोड़कर ) के लिए पुनः बहाल कर दिया गया है।

    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की बहाली दनोई पुल के समीप 600 मीटर वैकल्पिक मार्ग बना कर की गई है। सुमित खिमटा ने कहा कि ददाहू-संगड़ाह मार्ग की बहाली आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई है।

    हालांकि अभी पुल बनने में कई माह लग सकते हैं, लेकिन जीसीबी के माध्यम से एक कच्ची रोड निकाल कर रास्ता बनाया गया है। जिससे बस, ट्रक इत्यादि कई वाहन निकल सकते हैं।

  • जल्द शुरू होगा दनोई पुल का निर्माण फिलहाल करेंगे वैकल्पिक व्यवस्था- विनय कुमार

    जल्द शुरू होगा दनोई पुल का निर्माण फिलहाल करेंगे वैकल्पिक व्यवस्था- विनय कुमार

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रेस को जारी एक बायान में जानकारी देते हुए कहा कि ददाहू के समीप दनोई पुल गिरने के कारण क्षेत्र कि जनता को अचानक से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए सरकार एवं प्रशासन काफी गंभीर है।

    विधायक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने पीडब्लूडी विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारीयों से बात की तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने भी प्रशासन को आदेश जारी किए है कि शीघ्र ही दनोई पर फिर से वैली ब्रिज का निर्माण किया जाए।

    विनय कुमार ने बताया की कल पीडब्लूडी विभाग की मेकेनिकल टीम दनोई पुल को लेकर स्थान का दौरान करेगी तथा मुख्यमंत्री कार्यालय ने समय अवधि तय करते हुए प्रशासन को 3 हफ्ते के भीतर नया वैली ब्रिज तैयार करने के आदेश दिए है।

    उन्होंने कहा कि दनोई पुल के गिरने से गिरिपार क्षेत्र का सड़क सम्पर्क ददाहू व जिला मुख्यालय नाहन से टूट गया है जिसे देखते अगले 2-3 दिन में दनोई पुल के समीप ही वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया जायेगा ताकि जबतक नया वैली ब्रिज बनकर तैयार नहीं होता तब तक क्षेत्र कि जनता को आवागमन कि सुविधा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि नया वैली ब्रिज 3 हफ़्ते के भीतर तैयार होगा तथा एक महीने के भीतर ही नये दनोई पुल से गाड़ियों का आवागमन शुरू होगा। विधायक विनय कुमार ने कहा कि दनोई पुल के ऊपर से बेड़ोन दादाहू के लिए पानी कि पाईप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है और जल शक्ति विभाग को भी पाइप लाइन ठीक करने के लिए दिशानिर्देश दिए जा चुके है। उन्होंने कहा वह इस मामले को लेकर काफी गंभीर है तथा शीघ्र ही लोगों को सुचारु रूप से सुविधा प्राप्त हो जाएगी।

  • श्री रेणुका जी-हरिपुरधार मार्ग पर टूटा दनोई पुल

    श्री रेणुका जी-हरिपुरधार मार्ग पर टूटा दनोई पुल

    चूना पत्थर से लदे ट्रक के गुजरने के दौरान…….

    HNN/ श्री रेणुका जी

    सिरमौर में श्री रेणुका जी- हरिपुरधार मार्ग पर बना दनोई पुल के टूट गया है। जानकारी के मुताबिक एक चूना पत्थर से लदा ट्रक पुल पर से गुजर रहा था। इस दौरान ओवरलोड ट्रक की वजह से पुल टूट गया और ट्रक नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है।

    बता दें कि पुल पर 9 टन के मालवाहक वाहनों को गुजरने की अनुमति है, लेकिन पुल पर से 30 से 40 टन के लोडिड ट्रक गुजर रहे थे। पुल से एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता है।

    उधर, संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार चालक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति रेणुका जी तथा नाहन की तरफ जाना चाहता हो तो वह जरग- खूड़ द्राबिल- कोटी धीमान- खाला कयार सड़क मार्ग का प्रयोग करें।

  • श्री रेणुका जी में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर हुआ हवन यज्ञ का आयोजन

    श्री रेणुका जी में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर हुआ हवन यज्ञ का आयोजन

    उपायुक्त सिरमौर और अन्य अधिकारियों ने डाली हवन में आहुति

    HNN/ श्री रेणुका जी

    तीर्थ श्री रेणुका जी में भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया अवसर पर प्रभु का विकास बोर्ड द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम, एसडीएम नाहन रजनीश कुमार एवं बोर्ड के सदस्यों ने मुख्य रूप से शिरकत कर हवन यज्ञ में भाग लिया।

    इस दौरान रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने भगवान परशुराम मंदिर मा रेणुका एवं पावागढ़ की परिक्रमा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तीर्थ के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ में सफाई व्यवस्था के लिए 20 लाख की लागत से बायो टॉयलेट का निर्माण किया गया है, जिन्हें शीघ्र ही उचित स्थानों पर स्थापित कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि फिर श्री रेणुका जी में स्वच्छता की दृष्टि से व्यापक तौर पर खाका तैयार किया गया है, जिसमें सीवरेज लाइन की योजना बनाई गई है जिससे कि तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिल सके।

    उपायुक्त ने तीन दिवसीय भगवान परशुराम जयंती अवसर का आगामी दौर में और भी भव्य आयोजन करने का जिला प्रशासन का आश्वासन दिया और कहा कि भगवान परशुराम की तपोस्थली श्री रेणुका जी में तीन दिवसीय दिन से आयोजन को और भी भव्य तरीके से आगामी दौर में किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा,खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष होता आ रहा है इसका स्वरूप बढ़ाया जाएगा।

  • सिरमौर की कोटी-धीमान पंचायत की बीपीएल सूची में गड़बड़

    सिरमौर की कोटी-धीमान पंचायत की बीपीएल सूची में गड़बड़

    डीसी सिरमौर से की अपात्र को शामिल करने की शिकायत

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोटी-धीमान के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी सिरमौर से पंचायत की बीपीएल परिवारों की सूची में गड़बड़ी की शिकायत की है। ग्रामीणो का कहना है कि बीपीएल सूची में अपात्र लोगों को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत कोटी- धीमान का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला।

    प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर को अवगत करवाया कि हाल ही में बीपीएल सूची की समीक्षा के लिए आयोजित ग्राम सभा की बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सचिव द्वारा जानबुझ कर अपने करीबियों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है, जबकि पात्र व्यक्तियों को बिना ही कारण से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

    प्रतिनिधिमंडल के महेन्द्र सिंह, कानिया राम, चिन्घो देवी, रमेश, दर्शन, जीत सिंह, नरेश तोमर इत्यदि ने बताया कि बीपीएल सूची में पंचायत प्रतिनिधि एवं सचिव ने ऐसे लोगों को शामिल किया है जो पात्रता के लिहाज से किसी भी तरह से बीपीएल में नही आते है। संबन्धित व्यक्तियों के गाँव मे पक्के मकान, दुकानें के अलावा आय के भी अच्छे स्त्रोत है।

    प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत कोटी धीमान की बीपीएल सूची की जांच करवाई जाए। उधर उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि इस मामले की जाँच के आदेश एसडीएम नाहन को दिए गए है। इस संबंध में 15 दिनों के भीतर पंचयात की बीपीएल सूची की जांच पूरी करने को कहा गया है।

    उधर इस बाबत वीडियो और सेक्रेटरी से बात की गई तो उन्होंने बताया यह गैलरी कल मिस्टेक हो सकती है। एक बात यह भी स्पष्ट हो जाती है कि एससी हो या जनरल कैटिगरी बीपीएल का बेनिफिट दोनों को लगभग बराबर होता है यानी एक जैसा होता है। ऐसे में हमारी पड़ताल भी यही कहती है कि सूची में डाला गया नाम टेक्निकल फॉल्ट भी हो सकता है।