Category: Sirmour

  • श्री रेणुका जी के भाजपा नेता बलबीर चौहान का ऑडियो वायरल, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने…

    श्री रेणुका जी के भाजपा नेता बलबीर चौहान का ऑडियो वायरल, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने…

    HNN/ श्री रेणुका जी

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच जिला सिरमौर के भाजपा नेता का एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस के फेवर में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हुआ यह ऑडियो जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान का है। हालांकि उन्होंने इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पार्टी का साथ देने की बात कही है।

    दरअसल, एससी एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व तीन बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके बलबीर इस बार भी टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने नए चेहरे नारायण सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी के विरोध में बलबीर ने गुपचुप तरीके से पार्टी से असंतोष जाहिर किया था। ऑडियो के मुताबिक, उन्होंने श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के कमलाडी महल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता को फोन कर कांग्रेस के पक्ष के लिए वोट देने की बात कही।

    ऑडियो वायरल हो जाने पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने पूर्व प्रत्याशी बलबीर के प्रति नाराजगी जाहिर की है। वायरल ऑडियो की खबर जब बलबीर चौहान तक पहुंची, तो उन्हें अपना बयान जारी करना पड़ा। बलबीर चौहान ने माना कि ऑडियो उनकी है। उन्होंने कहा कि यह ऑडियो टिकट कटने के बाद की है। मैं उस दौरान दिल्ली से वापस आ रहा था। टिकट न मिलने की वजह से गुस्से में था। मगर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से बातचीत होने के बाद मैंने पार्टी का साथ देने की बात कही है।

  • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव पेच, गोगी पहलवान ने जीता दंगल

    अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव पेच, गोगी पहलवान ने जीता दंगल

    आज दोपहर बाद होगी महिलाओं की महानाटी, होगा दंगल

    HNN / श्री रेणुका जी

    सिरमौर जिला का ऐतिहासिक व उत्तर भारत में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता हुई। जिसमे करनाल के गोगी पहलवान ने माली का खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को हुए दंगल में पहलवानों की 66 जोड़ियों ने हिस्सा लिया।

    जिसमे अंतिम मुकाबला गोगी और चंडीगढ़ के पहलवान अमित के बीच हुआ। इसमें गोगी पहलवान ने यह मुकाबला अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 51,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि उपविजेता पहलवान को 31,000 रुपये समेत ट्रॉफी प्रदान की गई।

    वही , आज शनिवार को तीसरे दिन दोपहर बाद 12:30 बजे महिलाओं की महानाटी होगी। इसके उपरांत महिलाओं का दंगल होगा। पंजाबी नाइट में आज के स्टार कलाकार लखविंदर वडाली दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

  • आज मां-बेटे के भव्य मिलन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला

    आज मां-बेटे के भव्य मिलन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला

    HNN/ श्री रेणुका जी

    मां-बेटे के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला आज श्रद्धा व उल्लास के साथ आरंभ हो जाएगा। आज शोभायात्रा के साथ ही 6 दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला का आगाज भी होगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आर.डी. धीमान दोपहर 1ः15 बजे ददाहू से भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

    इतना ही नहीं पूर्व रेणुकाजी तीर्थ के त्रिवेणी घाट पर मां रेणुकाजी व पुत्र परशुराम का पारंपरिक मिलन करवाया जाएगा। इस ऐतिहासिक मिलन के साक्षी बनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम भी उमड़ेगा। शोभायात्रा पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के साथ-साथ शंख, ढोल-नगाड़ों सहित बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी।

    शोभायात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन जामू मंदिर, कटड़ा मंदिर, महासू व मंडलाह के मंदिरों से लाई गईं पालकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। उधर, रेणुकाजी मेले की सदियों पुरानी परंपरा को निभाने राज परिवार के वंशज भी रेणुकाजी पहुंचेंगे। दशकों पूर्व नाहन रियासत के राजा या उनके प्रतिनिधि भी भगवान परशुराम का स्वागत करने रेणुका आया करते थे।

  • कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला, 300 जवानों के कंधों पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा…

    कल से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला, 300 जवानों के कंधों पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा…

    HNN/ श्री रेणुका जी

    मां-बेटे के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला कल से आरंभ होने जा रहा है जिसकी सारी तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई है। बीते वर्ष जहाँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेले का शुभारंभ किया तो वहीँ, इस बार सरकार के मुख्य सचिव मेले का शुभारंभ करेंगे। तकरीबन 1 सप्ताह तक चलने वाले इस मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती आज से ही कर दी गई है।

    इस दौरान 300 जवानों के कंधों पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होगा। इनमें पांच उपनिरीक्षक, 10 एएसआई, 25 मुख्य आरक्षी, 85 आरक्षी, 50 महिला पुलिस कर्मी, 100 होमगार्ड के जवान और 25 महिला गृह रक्षक तैनात रहेंगे। 40 सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएंगी।

    बता दें, उत्तर भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का आयोजन इस बार 03 से 08 नवंबर 2022 तक होगा। सांस्कृतिक संध्याओं में सिरमौरी नाइट और हिमाचली नाइट का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल प्रतियोगिता तथा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

  • श्री रेणुकाजी उत्सव-2022: लाइट और साउंड के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक व्यक्ति…

    श्री रेणुकाजी उत्सव-2022: लाइट और साउंड के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक व्यक्ति…

    HNN / श्री रेणुका जी

    अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी उत्सव-2022 में लाइट एवं साउंड प्रणाली सेवाएं प्रदान करने के लिए रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एव एसडीएम नाहन ने अल्पावधि निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक व्यक्तियों से पहली नवम्बर 2022 को दोहपर एक बजे तक उनके कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।

    ध्वनि प्रसारण व लाइट सेवाएं उपलब्ध करवाने की शर्तों से संबंधित निविदा दस्तावेज एसडीएम नाहन के कार्यालय से आगामी 31 अक्तूबर से पहली नवम्बर दोपहर 12 बजे तक एक हजार रुपये के शुल्क के साथ प्राप्त किये जा सकते हैं।

    लाइट एवं साउंड सेवा उत्सव के दौरान 3 नवम्बर से लेकर 8 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध की जानी है। पूर्व में इस संबंध में केवल एक ही निविदा के चलते पुनः से अल्पावधि निविदा आमंत्रित की गई है।

  • श्री रेणुकाजी उत्सव-2022: विजेता टीमों को दिए जाएंगे यह इनाम, बराबरी के मुकाबले की स्थिति में…

    श्री रेणुकाजी उत्सव-2022: विजेता टीमों को दिए जाएंगे यह इनाम, बराबरी के मुकाबले की स्थिति में…

    खेलकूद व पुरूष/महिलाओं के दंगल रेणुका मेले के मुख्य आकर्षण में

    HNN / श्री रेणुका जी

    अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी उत्सव-2022 में आयोजित की जाने वाली विविध गतिविधियों में खेलकूद प्रतियोगिताएं व पुरूष/महिलाओं के दंगल मेले के मुख्य आकर्षणों में होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड आर.के. गौतम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा दंगल के विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम प्रदान किये जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि पुरूषों का दंगल 4 नवम्बर को दोपहर 11 बजे शुरू हो जाएगा जबकि महिलाओं का दंगल 5 नवम्बर को निर्धारित किया गया है।

    महिलाओं के दंगल में कम से कम 15 से अधिक जोड़ियां होनी जरूरी है तभी प्रतियोगिता करवाई जाएगी, अन्यथा सामान्य इनाम राशि प्रदान की जाएगी। आर.के. गौतम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 3 नवम्बर को मुख्य सचिव आर.डी. धीमान करेंगे। इनमें कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन व बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महिला व पुरूष दंगल के विजेता को 51 हजार रुपये, उप विजेता को 31 हजार के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।

    बैडमिंटन विजेता को 15 हजार, उप विजेता को 11 हजार रुपये जबकि वॉलीबाल विजेता टीम को 41 हजार रुपये व उप विजेता को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसी प्रकार, बास्केटबॉल विजेता टीम को 15,000 व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा कबड्डी मुकाबले की विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। एक खिलाडी केवल एक ही टीम से प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।

    सभी खिलाड़ी एक किट में होने चाहिए। प्रतियोगिता में बराबरी के मुकाबले की स्थिति में इनाम राशि को बराबर बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रहने व खाने पीने की व्यवस्था निजी स्तर पर करनी होगी।

  • यह क्या अभी तो विधायक बने भी नहीं और सो गए नारायण सिंह

    यह क्या अभी तो विधायक बने भी नहीं और सो गए नारायण सिंह

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री के भाषण के दौरान सो कर अपनी काबिलियत का परिचय दे दिया है। अभी तो नारायण सिंह विधायक बने भी नहीं मगर पहले ही गहरी निंद्रा में चले गए। हुआ यूँ कि, आज रविवार को भूपेंद्र सिंह यादव श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के नोहराधार में बतौर स्टार प्रचारक पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पूर्व में प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह और पूर्व में विधायक रहे रूप सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    सबसे बड़ी बात तो यह है कि जहां उम्मीद की जा रही थी कि पहली बार एंट्री करने वाले नारायण सिंह दमदार भीड़ जुटाकर अपनी शक्ति का परिचय देंगे। मगर इस कार्यक्रम में 500 से अधिक भीड़ भी नहीं जुट पाई। केंद्रीय मंत्री का चेहरा स्वागत के दौरान और भाषण देने के दौरान देखने वाला था। केंद्रीय मंत्री उपस्थित भीड़ को देखकर काफी निराश भी हुए। वही केंद्रीय मंत्री के भाषण के दौरान भाजपा प्रत्याशी का गहरी निंद्रा में सो जाना आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति पहले ही सो गया हो जीतने के बाद वह कहीं गहरी निंद्रा में सोता हुआ ही ना रह जाए। बरहाल, श्री रेणुका जी में एक बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि नारायण सिंह की राहें पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो चुकी हैं। हैरानी तो इस बात की यह भी है कि दिए गए टिकट को लेकर हाईकमान के द्वारा बारीकी से विश्लेषण तक नहीं किया गया है। वही नारायण सिंह के साथ चलने वाले दिग्गज नेताओं का भी कोई भरोसा नजर नहीं आता कि वह उनका पूरी तरह साथ दे पाएंगे या नहीं इसको लेकर संशय अभी भी बना हुआ है।

  • अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 2022- कलाकारों के चयन के लिए यहाँ होंगे ऑडिशन

    अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 2022- कलाकारों के चयन के लिए यहाँ होंगे ऑडिशन

    HNN/ श्रीरेणुकाजी

    अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला-2022 के लिये कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी सी व डी के कुल 60 कलाकार चयनित किये जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड आर.के. गौतम ने कहा कि कलाकारों के चयन के लिये ऑडिशन आगामी 31 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे एसएफडीए सभागार में होंगे।

    उपायुक्त ने कहा कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला-2022 की सांस्कृतिक संध्याओं में 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में गीत-संगीत के प्राध्यापकों द्वारा की जाएंगी। इच्छुक कलाकारों को 31 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे पहुंचने को कहा गया है हालांकि ऑडिशन देर सांय तक चलेंगे। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा।

    इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर को उनकी मेल पर 30 अक्तूबर तक कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को उनके लिये निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों के लिये आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा कि श्रेणी ए तथा बी के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकॉर्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

  • श्री रेणुकाजी मेले में इतने नवम्बर को महिलाओं का अलग से होगा विशाल दंगल

    श्री रेणुकाजी मेले में इतने नवम्बर को महिलाओं का अलग से होगा विशाल दंगल

    3 नवम्बर को मुख्य सचिव आर.डी. धीमान करेंगे अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ

    HNN / श्री रेणुका जी

    अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ आगामी 3 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आर.डी. धीमान करेंगे। वह दोपहर एक बजे ददाहू पहुंच जाएंगे और सवा एक बजे भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर में वह खेलकूद प्रतियागिताओं का उद्घाटन करने के उपरांत सांय 6 बजे अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

    उपायुक्त आर.के. गौतम ने श्री रेणुकाजी मेले की तैयारियों को लेकर कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला इस साल बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। दो साल कोरोना महामारी के चलते सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा सका। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दूसरे दिन चार नवम्बर को पुरूषों का विशाल दंगल होगा जिसमें विजेता व उप-विजेता को आकर्षक इनाम दिया जाएगा।

    दंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू व कश्मीर, उत्तर प्रदेश , उत्तराखण्ड व दिल्ली से अनेक नामी पहलवानों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा पहली बार महिलाओं की अलग से कुश्ती प्रतियोगिता पांच नवम्बर को आयोजित की जाएंगी। विजेता को 51 हजार रुपये जबकि उप-विजेता को 31 हजार रूपये के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को दंगल में भाग लेने की अपील की है।

    गौतम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में कब्बडी, वॉलीबॉल , बास्केटबॉल व बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिये ट्राफी सहित आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। ये प्रतियोगिताएं मेले के सभी छः दिनों तक चलेंगी। इसके लिये उपायुक्त ने समितियों का गठन भी किया। उन्होंने कहा कि समस्त पदाधिकारी अभी से प्रतियागिताओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के कार्य में जुट जाएं।

    उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक संध्याएं मेले के मुख्य आकर्षण होंगी। इसके लिये उन्होंने अभी से कलाकारों का चयन करने के लिये समिति को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के कलाकारों को विशेष अधिमान दिया जाएगा। इसके साथ जाने-माने हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियां भी हर रोज होंगी। उन्होंन कहा कि प्रत्येक संध्या को एक विशेष थीम दिया गया है। 3 नवम्बर को हिंदी स्टार नाईट होगी जिसमें हारमॉनी आफ द पाइन्स मुख्य रूप से परफोर्म करेंगे। भगवान परशुराम जी का जीवन वृतांत भी इसी दिन आयोजित किया जाएगा।

     दूसरे दिन सिरमौरी नाईट होगी जिसमें विशुद्ध रूप से सिरमौर के कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। तीसरी संध्या पांच नवम्बर को पंजाबी नाईट होगी। जबकि 6 नवम्बर को हिमाचली नाईट में हिमाचल के जाने-माने कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सात नवम्बर को भारतीय संस्कृति के दर्शन होंगे जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। उपायुक्त ने कहा कि 60 कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।

    ये ऑडिशन आगामी 31 अक्तूबर को नाहन में होंगे। इसके लिये अलग से सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार गायन में ‘द सिरमौर सिंगर’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। आर.के. गौतम ने कहा कि 8 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। इस दिन वह स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।

  • गिरी नदी का फिर बढ़ा जलस्तर: जटौन डैम का गेट खोला, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील

    गिरी नदी का फिर बढ़ा जलस्तर: जटौन डैम का गेट खोला, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील

    HNN / श्री रेणुका जी

    हिमाचल के जिला सिरमौर में गिरी नदी का जलस्तर अचानक एक बार फिर बढ़ गया है। जिस कारण श्री रेणुका जी प्रबंधन द्वारा जटौन बांध के 6 नंबर गेट को सुबह खोल दिया गया हैं। ऐसे में गिरी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को नदी के करीब न जाने की अपील की गई है।

    गिरी जटौन डैम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में इसके अंतर्गत आने वाली पंचायत, मैदानी इलाकों में जल स्तर बढ़ सकता है। बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना हो सकती है।

    उन्होंने जनता से अपील की है कि वह नदी किनारे व उसके आसपास जाने से परहेज करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें।