Category: KULLU

  • वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की बढ़ी संख्या, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

    वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की बढ़ी संख्या, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

    HNN / कुल्लू

    कुल्लू ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसमें व्यक्ति को बदन दर्द, जुखाम, खांसी, सिरदर्द जैसी समस्या होती है। जिला में रोजाना अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वायरल फीवर से पीड़ित 60 से 65 फ़ीसदी मरीज उपचार के लिए रोजाना पहुंच रहे हैं।

    मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ऐसे में विभाग ने फैसला लिया है कि अब बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया जांच की जाएगी। इतना ही नहीं राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-2022 के तहत मलेरिया संभावित हॉटस्पॉट को भी चिन्हित किया जाएगा।

    हालांकि अभी तक जिला में मलेरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन वायरल फीवर के चलते मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब विभाग किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।

  • फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन की चपेट में आये युवक का अब तक नही लगा कोई सुराग

    फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन की चपेट में आये युवक का अब तक नही लगा कोई सुराग

    HNN / कुल्लू

    अटल टनल के साथ लगती 17490 फुट ऊंची फ्रेंडशिप पीक में शिमला का पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आ गया , जिसके बाद से उसका कही कुछ पता नही चल पाया है। घटना शनिवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद हालांकि रेस्क्यू दल मौके के लिए रवाना हुआ, लेकिन रेस्क्यू दल घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया है। वही, आज सुबह ही युवक की तलाश के लिए अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम रवाना हो गई है।

    जानकारी के अनुसार शिमला निवासी आशुतोष अपने दोस्त सचिन और साहिल के साथ 17 नवंबर को फ्रेंडशिप पीक के लिए ट्रैकिंग पर निकला था। इस दौरान जब फ्रेंडशिप पीक के आस-पास यह ट्रैकिंग दल पहुंचा तो इस दौरान अचानक ग्लेशियर गिर गया, जिसकी चपेट में आशुतोष आ गया। जिसके बाद से ट्रैकर लापता है।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम मनाली ने प्रशासन व एडवेंचर टुअर ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू-मनाली की संयुक्त टीम को रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर भेजा। टीम ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। जिसके चलते आज सुबह युवक की तलाश के लिए अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टीम रवाना हो गई है। जरूरत पड़ी तो रेस्क्यू के लिए हवाई सेवा भी ली जा सकती है ।

  • Shraddha Murder Case: हिमाचल पहुंची दिल्ली पुलिस, इस होटल में रुके थे श्रद्धा और आफताब

    Shraddha Murder Case: हिमाचल पहुंची दिल्ली पुलिस, इस होटल में रुके थे श्रद्धा और आफताब

    HNN/ कुल्लू

    दिल्ली के मेहरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी आफताब को लेकर रोजाना नये खुलासे हो रहे है। इसी बीच अब श्रद्धा हत्या मामले की जांच की आंच दिल्ली से हिमाचल तक पहुंची चुकी है। बता दे, श्रद्धा और आफताब हिमाचल प्रदेश भी आए थे।

    ऐसे में श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने के लिए दिल्ली के महरौली थाना की तीन सदस्यीय पुलिस टीम कुल्लू जिले के मणिकर्ण पहुंची। यहाँ श्रद्धा और आफताब मणिकर्ण घाटी के तोष स्थित व्हाइट लोटस गेस्ट हाउस में छह व आठ अप्रैल को रुके थे जबकि सात अप्रैल को दोनों टेंट में कुटलाह में रुके थे।

    दोनों ने कमरे की बुकिंग ऑनलाइन करवाई थी और होटल के बिल का भुगतान गूगल पे से किया था। वहीँ, पुलिस टीम ने व्हाइट लोटस गेस्ट हाउस के संचालक कमल चंद व उसके बेटे से भी गहनता से पूछताछ की और रिकॉर्ड कब्जे में लिया। जांच में यह बात भी सामने आई कि गेस्ट हाउस के पंजीकरण रजिस्टर में दोनों का नाम पता तक नहीं था।

  • जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    HNN/ कुल्लू

    जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आरम्भ कॉलेज प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलो के प्रति जागरूक किया व खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए कहा। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने विद्यार्थियों से खेल को खेल भावना से खेलने, खेलो के स्तर को आगे ले जाने व खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की शपथ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया।

    शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया महाविद्यालय में विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें महिला वर्ग में 100 मीटर में पूजा शर्मा प्रथम, प्रियदर्शनी द्वितीय व नीलाक्षी तृतीय रही, 200 मीटर में पूजा शर्मा प्रथम, प्रियदर्शनी द्वितीय व नीलाक्षी तृतीय रही। 400 मीटर में प्रियदर्शनी प्रथम, पूजा द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर में नीलाक्षी प्रथम, परवीन द्वितीय व संजना तृतीय स्थान पर रही।

    पुरुष वर्ग में 100 मीटर में सुनील प्रथम, राजेंद्र द्वितीय व भानु प्रकाश तृतीय स्थान पर रहा, 200 मीटर में कैलाश प्रथम, हितेश द्वितीय व विशान्त तृतीय रहा, 400 मीटर में कैलाश प्रथम, भानु प्रकाश द्वितीय व राजेंद्र तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर में हितेश प्रथम, राहुल द्वितीय व सुनील तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में महिला वर्ग में नीलाक्षी प्रथम, पूजा द्वितीय व प्रियदर्शनी तृतीय स्थान पर रही वही पुरुष वर्ग में ऋषि प्रथम, अर्जुन द्वितीय व राजेश तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में महिला वर्ग में पूजा प्रथम, प्रियदर्शनी द्वितीय व नीलाक्षी, मोनिका तृतीय स्थान पर रही।

    वही पुरुष वर्ग में ऋषि प्रथम, विशान्त द्वितीय व अर्जुन तृतीय स्थान पर रहा। शॉट पुट प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती प्रथम, दीक्षा द्वितीय व शिवालिका तृतीय स्थान पर रही। वही पुरुष वर्ग में शाश्वत प्रथम, विवेक द्वितीय व विशाल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती प्रथम, समीक्षा द्वितीय व शिवालिका तृतीय स्थान पर रही।

  • ढाई मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, तीन परिवारों के सिर से छीनी छत

    ढाई मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, तीन परिवारों के सिर से छीनी छत

    HNN/ कुल्लू

    जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरनाला क्षेत्र में आने वाली शिल्हीराजगिरी पंचायत के तिची गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है जिसमें ढाई मंजिला मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया है। वही मकान में आग लगने से 3 परिवारों के सिर से छत छीन गई है। तीनों ही परिवार कड़कती ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है।

    हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परंतु इस अग्निकांड में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी अनुसार, यह 11 कमरों का ढाई मंजिला मकान शिल्हीराजगिरी पंचायत के तिची गांव निवासी कमला पत्नी स्व. गिरीधर, बुद्धि सिंह और ज्ञान सिंह का था जिसमें अचानक चिंगारी सुलग गई।

    देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर में आग भड़कती देख परिवार के सदस्य भी बाहर निकल आए और ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग के ऊपर डालना शुरू कर दिया।

    परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि सफलता हाथ नहीं लगी और सारा मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड की इस घटना में तीनों परिवारों को 40 लाख रुपयों का नुक्सान हुआ है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के स्टेशन फायर ऑफिसर ठाकर दास ने पुष्टि की है।

  • एयरफोर्स में नौकरी पाने का मौका, अग्निवीर वायु के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    एयरफोर्स में नौकरी पाने का मौका, अग्निवीर वायु के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    HNN/ कुल्लू

    इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एएससी अंबाला हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अग्निवीरों की भर्ती करेगी। कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अविवाहित युवक एवं युवतियां एसएससी अंबाला के अंतर्गत 23 नवंबर 2022 शाम 5:00 बजे तक इंडियन एयर फोर्स के आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक के साथ मान्य होगा। इसी प्रकार 2 साल का कोर्स वोकेशनल कोर्स फिजिक्स और मैथमेटिक्स नॉन वोकेशकनल विषयों के साथ कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है।

    विज्ञान विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक होना अनिवार्य है या मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल का वोकेशनल कोर्स 50% अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50% अंक के साथ मान्य होगा। उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 250 रूपए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। यह भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के जरिए की जाएगी। युवकों की न्यूनतम लंबाई 152.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए तथा युवती की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए और वजन उम्र के अनुपात में होना चाहिए।

  • नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने बरामद की इतने किलो चरस

    नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने बरामद की इतने किलो चरस

    HNN / कुल्लू

    कुल्लू पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए हैं। देर रात कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 18 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान चुन्नी लाल निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसआईयू को गुप्त सूचना मिली थी कि सोयल इलाके में बड़े पैमाने पर चरस तस्करी हो रही है।

    जिसके चलते टीम ने एक प्लान बनाया और तादला जीरो प्वाइंट पर नाकाबंदी की। इस दौरान हर आने जाने वाले की बारीकी से जांच की जा रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देख कर व्यक्ति घबरा गया। पुलिस को जब उस व्यक्ति पर शक हुआ तो उन्होंने उसे तलाशी के लिए रुकवाया।

    इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 18 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है।

  • नशे की तस्करी करने पर नाबालिग को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा, पांच हजार का जुर्माना भी लगाया

    नशे की तस्करी करने पर नाबालिग को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा, पांच हजार का जुर्माना भी लगाया

    HNN / कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी बढ़ती ही जा रही है। नशे की तस्करी करने वालो में ज्यादातर नाबालिग पाए जा रहे है। बीते कल नशे की तस्करी करने पर अदालत ने एक नाबालिग को 1 साल 10 महीने के कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं दोषी को 5000 का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, मामला 28 फरवरी 2021 का है।

    पुलिस ने 4 किलो 110 ग्राम चरस की खेप के साथ नाबालिग को गश्त के दौरान बंजार से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और 23 सितंबर को चार्जशीट फाइल न्यायालय में दाखिल की। इस पर बीते कल कुल्लू की जुवेनाइल अदालत ने नाबालिग को दोषी करार देते हुए उसे यह सजा सुनाई।

  • जिला से अचानक लापता हुई दो नाबालिग लड़कियां, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप..

    जिला से अचानक लापता हुई दो नाबालिग लड़कियां, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप..

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने बेटियों को काफी ढूंढा परंतु जब उनका कहीं भी कोई अता पता नहीं चल पाया तो वह थक हार कर पुलिस थाना पहुंचे और गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। इतना ही नहीं दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने बेटियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप जड़े हैं।

    वही कुल्लू और भुंतर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है साथ ही दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस थाना कुल्लू को दी गई शिकायत में कुल्लू के राइसन क्षेत्र निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से कहीं लापता हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अज्ञात शख्स अपने साथ ले गया है।

    वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर को दी शिकायत में गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह किराये के मकान में रहता है। उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी कमरे से पड़ोस में गई थी लेकिन देर तक भी वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है।

  • तेंदुए के आतंक से सहमे लोग, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट…

    तेंदुए के आतंक से सहमे लोग, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट…

    HNN/ कुल्लू

    जिला में तेंदुए के आतंक से लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती चौकी डोभी पंचायत क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है जिसके चलते वन विभाग ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। वन विभाग द्वारा जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। विभाग द्वारा लगाए गए पोस्टर में साफ लिखा गया है कि बोडसू बीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र चौकी डोभी पंचायत में एक तेन्दुआ देखा गया है।

    खतरे को मध्य नजर रखते हुए अंधेरा होने पर बच्चो, महिलाओ और बुजुर्गों को घरो से बाहर न जाने दे। सुरक्षा हेतु विभाग की तरफ से तेंदुए को पकड़ने की व्यवस्था की जाएगी। बता दें, क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ लोगों के पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। आलम यह है कि तेंदुए की मौजूदगी से लोगों का अब घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में वन विभाग ने क्षेत्र में लोगों को सावधान किया हैं।