Category: Rajghar

  • नेरी कोटली में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित, दी यह जानकारी…

    नेरी कोटली में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित, दी यह जानकारी…

    HNN/ राजगढ़

    जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना राजगढ़ के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत नेरी कोटली में नशे से बचाव, पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

    इस शिविर मे मौजूद महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह ने प्रार्थना से शिविर का आरंभ किया। इस शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया।

    लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।

    उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी और सभी से अपील की कि नशे को रोकने मे सभी अपना योगदान दे।आउट रीच वर्कर आइशा ने फॉस्टर केयर व स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन से सदस्य रामलाल ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 बारे में बताया।

    बाल विकास परियोजना कार्यालय राजगढ़ से पर्यवेक्षक प्रदीप ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी प्रदान की तथा साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। ग्राम पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने जिला बाल सरंक्षण विभाग द्वारा लोगों को दी गई जानकारी को अपने तक न रख कर समाज में जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

    ग्राम पंचायत प्रधान ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना राजगढ़ का इस शिविर का आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

    इस शिविर में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम, आउट रीच वर्कर आइशा, बाल विकास परियोजना राजगढ़ से पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार, आंगनवाडी वर्कर, हेल्पर, ग्राम पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, उप प्रधान तारा दत्त, वार्ड मेंबर, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह के सदस्य तथा स्थानीय महिलाओं सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

  • जिला स्तरीय वैशाखी मेले में झूले लगाने के लिए निविदांए आमंत्रित

    जिला स्तरीय वैशाखी मेले में झूले लगाने के लिए निविदांए आमंत्रित

    HNN/ राजगढ़

    जिला सिरमौर का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेला हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी आगामी 14 से 16 अप्रैल, 2023 तक राजगढ़ में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मेले में झूले लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। यह जानकारी अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने दी।

    उन्होंने बताया कि ये निविदाएं 26 मार्च, 2023 को सायं 04 बजे तक उपमंडलाधिकारी (ना०) राजगढ़ के कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए और प्राप्त की गई निविदाएं उसी दिन सांय 4.30 बजे मेला कमेटी के समक्ष खोली जाएंगी।

    उन्होंने बताया कि झूले के बोलीदाताओं को झूले का बीमा करवाना आवश्यक होगा तथा निविदा खोलने पर मु0 3,50,000 रुपए की राशि उसी दिन अग्रिम राशि के रूप में जमा करवानी होगी और शेष शर्तें निविदा से पूर्व बता दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय के दूरभाष नंबर 01799-221034 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • शलाना में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से दी लोगों को कानूनी जानकारी

    शलाना में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से दी लोगों को कानूनी जानकारी

    HNN/ राजगढ़

    जिला सिरमौर के राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत शलाना में आज उपमंडलीय विधिक सेवा समिति राजगढ़ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं न्यायिक दण्डाधिकारी राजगढ़ रवि ने की। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर आमजन को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक बनाना है।

    उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने सभी नागरिकों को बराबरी का दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को बराबर के न्यायिक अधिकार प्रदान करने की दिशा में जागरूकता महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लोगों को इस दिशा में जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है।

    रवि ने इस मौके पर निःशुल्क काूननी सहायता, मध्यस्तता, पीड़ित मुआवजा योजना, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मोटर वाहन अधिनियम, घरेलू हिंसा, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, लोक अदालत आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मध्यस्तता द्वारा सुलझाए जा सकने वाले मामलों को आपसी सहमति से सुलझाएं। इस शिविर में अधिवक्ता रघुवीर सिंह ने लोगों को हिमाचल प्रदेश पीड़ित मुआवजा योजना एवं नालसा और अधिवक्ता विशाल पुंडीर ने गिरफ्तार किए गए लोगों के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की।

  • राजगढ़: पांव फिसलने से ढांक में गिरा व्यक्ति, मौके पर गई जान

    राजगढ़: पांव फिसलने से ढांक में गिरा व्यक्ति, मौके पर गई जान

    HNN/ राजगढ़

    जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां एक 49 वर्षीय व्यक्ति पांव फिसलने से ढांक में गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान (49) सुखदेव पुत्र चतर सिंह निवासी धारपबेच डाकघर लेउनाना तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल राजगढ़ में करवाने के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, सुखदेव अपने साले नरेश कुमार, अनिल व मनमोहन के साथ गवाड नामक स्थान पर पानी जोड़ने के लिए गया हुआ था। पानी जोड़ने के बाद नरेश, अनिल व मनमोहन अपने गांव ठारु के लिए चले गए और सुखदेव अपने गांव पबेच की ओर चलने लगा।

    इस दौरान जैसे ही सुखदेव डकराल धार पहुंचा तो अचानक ही उसका पांव फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी ढांक में जा गिरा। जब वहां से गुजर रहे किसी लोगों ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोम दत ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग कार्य के लिए हो जाये तैयार, इतने मार्च को यहां होंगे…

    ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग कार्य के लिए हो जाये तैयार, इतने मार्च को यहां होंगे…

    HNN/ राजगढ़

    जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग का कार्य हेलीपैड राजगढ़ में 03 मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजगढ़ यादविन्द्र पाॅल ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाईसैंस, रीटैस्ट व वाहन पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 02 मार्च, 2023 से पहले आनलाइन या एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि 03 मार्च को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी तथा फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अभ्यर्थी को पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राईविंग व वाहन पासिंग के लिए 03 मार्च को प्राप्त 10:00 बजे हैलीपैड राजगढ़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करें

  • 14 से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा शिरगुल देवता बैशाखी मेला- यादविंदर पाॅल

    14 से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा शिरगुल देवता बैशाखी मेला- यादविंदर पाॅल

    HNN/ राजगढ़

    सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय बैशाखी मेला आगामी 14 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2023 तक राजगढ़ के नेहरू मैदान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंदर पाॅल ने आज यहां अम्बेदकर भवन में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 अप्रैल को शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा से होगा।

    इसके उपरांत शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा राजगढ़ शहर में पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले की तीनों संध्याओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन भी समितियों द्वारा किया जाएगा। मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों के गठन एवं इन समितियों में नए सदस्यों के नामों को सम्मिलित करने बारे चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि समितियों का गठन एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। इस बैठक में उपस्थित गैर सरकारी सदस्यों से मेले के सफल आयोजन के लिए अपने-अपने सुझाव देने व विभिन्न समितियों में सदस्यों के नाम सम्मिलित करने के लिए नए सदस्यों के नामों की सूची शीघ्र देने बारे आग्रह किया।

  • 21 और 22 मार्च को नारग में आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला- डॉ. संजीव धीमान

    21 और 22 मार्च को नारग में आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला- डॉ. संजीव धीमान

    HNN/ राजगढ़

    सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला आगामी 21 और 22 मार्च, 2023 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नजदीक उप तहसील कार्यालय नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने आज यहां ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 21 मार्च को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ क्रिकेट मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे।

    उन्होंने बताया कि मेले के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेल व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

    मेले के अंतिम दिन 22 मार्च को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे । इसके अलावा मटका फोड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं।

  • बनारस में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजगढ़ के दो खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल

    बनारस में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजगढ़ के दो खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल

    HNN/ राजगढ़

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजगढ़ के दो खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के बनारस में हाल ही में आयोजित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर के खेल मैदान पर राष्ट्रिय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई।

    जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले दो खिलाड़ियों ने राजगढ़ व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान अरविन्द राय बंटी ने भाला फेंक में सिल्वर मेडल व पशु पालन विभाग में फार्मासिस्ट राजपाल ठाकुर ने शार्ट फुट में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    अरविन्द राय बंटी और राजपाल ठाकुर ने बताया कि बनारस के बीएचयु मैदान पर राष्ट्रीय स्तर पर 35 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के खिलाडियो के लिय एथलेटिक्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमे जिला सिरमौर के मात्र दो खिलाडियो ने मेडल प्राप्त किए है।

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

    HNN/ राजगढ़

    जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत सनौरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम जस्टा उपप्रधान ग्राम पंचायत शिलांजी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भिजवाया है, साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, विक्रम अपनी गाड़ी (HP 16A- 1039) में सवार होकर सोलन से सनौरा की ओर जा रहा था। इस दौरान वह राजगढ़-सोलन मार्ग पर गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो उन्होंने बचाव व राहत का कार्य करते हुए चालक को गाड़ी से बाहर निकाला।

    जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल पहुंच जाना चाहा, परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। एसडीएम राजगढ़ यादवेंद्र पाल के अनुसार प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20,000 रुपए की राशि प्रदान की गई है।

  • महिला का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर किया गलत इस्तेमाल, पुलिस ने….

    महिला का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर किया गलत इस्तेमाल, पुलिस ने….

    HNN/ राजगढ़

    जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक महिला का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर उसका गलत इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की भी पहचान कर ली है। बता दें 9 जनवरी को महिला ने इस बाबत पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि काफी दिनों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फेक फेसबुक अकाउंट बनाया और उसके फोटो भी अपलोड किए थे। इतना ही नहीं अज्ञात व्यक्ति ने महिला को अश्लील मैसेज भी भेजें और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।

    इसके अलावा आरोपी ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजें। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और राजगढ़ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ झूठी फेसबुक आईडी बनाने और उसका गलत तौर पर प्रयोग करने के आरोप में धारा 67 प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (आईटी एक्ट-2000) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।