Category: Rajghar

  • जीआर मुसाफिर से मिला कबीर पंथी समाज, पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    जीआर मुसाफिर से मिला कबीर पंथी समाज, पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

    कबीर पंथी समाज सुधार सभा का प्रतिनिधिमंडल शिमला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर से मिला। बैठक में पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके लंबित मुद्दों के समाधान पर चर्चा हुई।

    राजगढ़

    कमजोर वर्गों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा
    प्रदेश कबीर पंथी समाज सुधार सभा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को शिमला पहुंचा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सभा के प्रदेशाध्यक्ष मस्त राम कर रहे थे, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी तंवर और महासचिव देव राज शांडिल भी मौजूद थे।

    प्रतिनिधिमंडल ने जीआर मुसाफिर के सामने कमजोर और पिछड़े वर्गों के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे रखे। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार के स्तर पर इन वर्गों की समस्याओं का जल्द समाधान हो और योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

    जीआर मुसाफिर का आश्वासन
    जीआर मुसाफिर ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा को भरोसा दिलाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार इन वर्गों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के सामने रखेंगे और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का प्रयास करेंगे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहेगी।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
    इस बैठक में राजगढ़ के गरजा राम और संत राम भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जीआर मुसाफिर का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई देखने को मिलेगी।

  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़गला में हिंदी दिवस पर धूमधाम, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में जमकर लिया भाग

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़गला में हिंदी दिवस पर धूमधाम, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में जमकर लिया भाग

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़गला में हिंदी दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। नवयुवक मंडल और स्कूल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    राजगढ़

    प्रतियोगिताओं में बच्चों की शानदार भागीदारी
    नारा लेखन प्रतियोगिता में दिव्या धीमान ने पहला, सृष्टि शर्मा ने दूसरा और कृतिका ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अम्बिका ठाकुर प्रथम, ईशान अंकुर द्वितीय और कृतिका अंकुर तृतीय स्थान पर रहीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को हिंदीमय बना दिया।

    गांव में लिखे गए हिंदी जागरूकता नारे
    प्रतियोगिताओं के बाद नवयुवक मंडल के सदस्यों और बच्चों ने पूरे गांव में नारे लिखकर लोगों को हिंदी भाषा के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी प्रदीप कुमार सहित नवयुवक मंडल के दीपेश ठाकुर, प्रताप सिंह, सुरेश, चन्द्रकला, अरुणा, कविता, रितु, हंसराज, कौशलदास, सोमा देवी और माडू राम समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • रासूमांदर क्षेत्र को मिली राहत: पीएचसी कोटी पधोग में दो साल बाद डॉक्टर की नियुक्ति

    रासूमांदर क्षेत्र को मिली राहत: पीएचसी कोटी पधोग में दो साल बाद डॉक्टर की नियुक्ति

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ राजगढ़

    राजगढ़ ब्लॉक के दूरदराज रासूमांदर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कोटी पधोग में पिछले दो वर्षों से खाली पड़े चिकित्सक के पद को आखिरकार भर दिया गया है।

    इस पीएचसी में डॉ. ज्योत्सना ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।यह पीएचसी पूरे रासूमांदर क्षेत्र में एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है, और चिकित्सक की नियुक्ति से चार पंचायतें, साथ ही जिला शिमला के सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।

    कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण मेहता ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल का आभार व्यक्त किया है।

    मूल रूप से पच्छाद तहसील के देवल टिकरी गांव की रहने वाली डॉ. ज्योत्सना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसवीएन राजगढ़ से पूरी की और इसके बाद उन्होंने डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से एमबीबीएस की पढ़ाई की।

    गौरतलाप हो कि उनके पिता डॉ. विद्या प्रकाश बैंस उद्यान विभाग में संयुक्त निदेशक हैं।मृदुभाषी और मरीजों के प्रति करुणा रखने वाली डॉ. ज्योत्सना की नियुक्ति से दुर्गम क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है। बरहाल यह कदम क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • एसबीआई ने बोहल टालिया गाँव में लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर

    एसबीआई ने बोहल टालिया गाँव में लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ राजगढ़:

     भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की राजगढ़ शाखा द्वारा बोहल टालिया गाँव में लोगों के लिए एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता बैंक के कर्मचारी प्रिंस भारद्वाज ने की।

    शिविर के दौरान, प्रिंस भारद्वाज ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में बताया और लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड लोन, वेतन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण और वाहन ऋण जैसी बैंकिंग सुविधाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से ग्राहक आसानी से लाभ उठा सकते हैं। प्रिंस भारद्वाज ने ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया, ताकि वे सुरक्षित रूप से डिजिटल लेनदेन कर सकें।

  • राजगढ़ में 12 सितंबर को रोजगार कार्यालय द्वारा कैंपस इंटरव्यू , 80 पदों पर होगी भर्ती

    राजगढ़ में 12 सितंबर को रोजगार कार्यालय द्वारा कैंपस इंटरव्यू , 80 पदों पर होगी भर्ती

    जिला सिरमौर के राजगढ़ में 12 सितंबर को रोजगार कार्यालय नाहन की ओर से ब्लू स्टार कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसमें 80 ऑपरेटर पद भरे जाएंगे।

    नाहन

    12 सितंबर को भर्ती शिविर का आयोजन
    जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 12 सितंबर 2025 को भर्ती शिविर होगा। यह शिविर ब्लू स्टार लिमिटेड, रामपुर जटान, कालाअंब में उपलब्ध 80 ऑपरेटर पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

    योग्यता और आयु सीमा
    इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। फिटर, आरएसी, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर ट्रेड के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

    दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया
    उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा और यदि हो तो अनुभव प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त इच्छुक अभ्यर्थी eemis.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए पोर्टल पर ट्यूटोरियल वीडियो उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आसानी से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

  • ब्लॉक से नेशनल स्तर तक मेडल जीतने वाली राजगढ़ की निशा का इंटरनेशनल बॉक्सिंग सपना अधूरा

    ब्लॉक से नेशनल स्तर तक मेडल जीतने वाली राजगढ़ की निशा का इंटरनेशनल बॉक्सिंग सपना अधूरा

    राजगढ़ की बॉक्सर निशा देवी ने ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई पदक जीते, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनका अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का सपना अधूरा रह गया।

    राजगढ़

    स्कूल से शुरू हुआ सफर
    शरेउत देवठी मंझगांव की रहने वाली निशा ने स्कूल समय से ही खेलों में सक्रिय भागीदारी की। वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन खेलते हुए उन्होंने बॉक्सिंग में अपनी विशेष पहचान बनाई।

    राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता
    निशा ने 10वीं कक्षा में धर्मशाला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर बॉक्सिंग करियर शुरू किया। 2015 में मंडी के करसोग में गोल्ड जीतने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। 2016 में ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 62 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने कांस्य पदक जीता।

    इंटर कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताएं
    12वीं के बाद निशा ने चंडीगढ़ में गुरु गोविंद सिंह महिला कॉलेज में दाखिला लिया। यहां भी उन्होंने इंटर कॉलेज और इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में 66 किलोग्राम वर्ग में कई मेडल जीते।

    अधूरा रहा सपना
    सफलताओं के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण निशा को बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके चलते वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच सकीं और उनका सपना अधूरा रह गया।

  • राजगढ़ में आफत की बारिश / 130 ट्रांसफार्मर बंद , सड़कें बार-बार हो रहीं अवरुद्ध

    राजगढ़ में आफत की बारिश / 130 ट्रांसफार्मर बंद , सड़कें बार-बार हो रहीं अवरुद्ध

    राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिजली, सड़क और परिवहन सेवाएं ठप हो गई हैं और किसानों व बागवानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    राजगढ़

    बिजली और संचार व्यवस्था ठप
    लगातार बारिश से 130 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। पझोता क्षेत्र में 115 और राजगढ़ में 15 ट्रांसफार्मर ठप होने से हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। खराब मौसम के कारण बिजली बहाली का काम धीमा चल रहा है, जबकि मोबाइल सेवाएं भी ठप हैं।

    सड़कें बंद और बस सेवाएं प्रभावित
    भूस्खलन के कारण सोलन-राजगढ़ और सनोरा-नेरिपूल सड़कें बार-बार बंद हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग की एक दर्जन जेसीबी मशीनें काम पर लगी हैं, लेकिन लगातार बारिश से मुश्किलें बढ़ रही हैं। बस सेवाएं बंद होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।

    किसानों और बागवानों को नुकसान
    भारी बारिश से नकदी फसलें और बागवानी उत्पाद खेतों में ही सड़ रहे हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    निजी संपत्तियों का नुकसान
    चाखल गांव में एक मकान, गगरानी गांव में गौशाला और नेईनेटी में घर की दीवार भूस्खलन की चपेट में आ गई। इन घटनाओं में एक बैल की मौत भी हो गई।

    प्रशासन की राहत और अपील
    एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने कहा कि राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचा रही हैं। कुछ जगहों पर सड़कें बंद होने से पैदल ही सामग्री पहुंचानी पड़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें, क्योंकि नदियां 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ रही हैं।

  • नौहराधार कॉलेज में लकी राणा बने एनएसयूआई के नए कैंपस इंचार्ज, छात्र हितों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

    नौहराधार कॉलेज में लकी राणा बने एनएसयूआई के नए कैंपस इंचार्ज, छात्र हितों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

    लकी राणा की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा, कॉलेज में छात्र मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता।

    राजगढ़
    राष्ट्रीय छात्र संघ भारत (एनएसयूआई) ने लकी राणा को नौहराधार कॉलेज का नया कैंपस इंचार्ज नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रभारी आकाश चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर की स्वीकृति से हुई है।

    सक्रियता के कारण मिला नया दायित्व
    लकी राणा इससे पहले राजगढ़ कॉलेज में एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कॉलेज स्तर पर कई अहम मुद्दे उठाए और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इसी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें नौहराधार कॉलेज की नई जिम्मेदारी दी गई है।

    छात्रों के हितों की रक्षा पर जोर
    अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए लकी राणा ने कहा कि वे नौहराधार कॉलेज में एनएसयूआई को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं को हल करना और कॉलेज के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही वे छात्रों को कांग्रेस और एनएसयूआई की विचारधारा से भी जोड़ने का प्रयास करेंगे।

    संगठन में नई उम्मीदें
    जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सिरमौर मनीष ठाकुर ने लकी राणा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव से एनएसयूआई को और मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति से संगठन को कॉलेज स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और छात्रों के बीच एनएसयूआई की पकड़ और मजबूत होगी।

  • अकाल अकादमी बडू साहिब में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, 2 महीने में दूसरा मामला

    अकाल अकादमी बडू साहिब में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, 2 महीने में दूसरा मामला

    जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में स्थित अकाल अकादमी बडू साहिब में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। 16 वर्षीय कक्षा जमा दो की छात्रा ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना संस्थान में पिछले दो महीनों में दूसरी आत्महत्या है।

    सिरमौर

    क्वार्टर में लगाया फंदा
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा सहज कौर अपनी मां के साथ रह रही थी, जो अकादमी में हॉस्टल वार्डन के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह मां की अनुपस्थिति में छात्रा ने क्वार्टर के कमरे में फंदा लगा लिया। मां के लौटने पर जब उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस जांच जारी, सुसाइड नोट बरामद
    डीएसपी पच्छाद वी.सी. नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें केवल धार्मिक बातें लिखी गई हैं, परंतु आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    संस्थान में आत्महत्याओं की श्रृंखला
    गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी संस्थान में एक युवक ने आत्महत्या की थी। इससे पहले भी यहां दो आत्महत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ा दी है।

    संस्थान की प्रतिक्रिया
    अकाल अकादमी के ट्रस्टी गुरमेल सिंह ने बताया कि छात्रा ने संस्थान से बाहर वर्कर क्वार्टर में आत्महत्या की है, जहां वह अपनी मां के साथ रहती थी। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि इस प्रकार की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं और संस्था भी इस पर हैरान है।

  • सोलन-राजगढ़-मीनस रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग तेज , हाटी विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

    सोलन-राजगढ़-मीनस रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग तेज , हाटी विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

    बरसात में खस्ताहाल सोलन-राजगढ़-हरिपुरधार-रोनहाट-मीनस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने या प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने की मांग उठी है। हाटी विकास मंच ने उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क की खराब हालत और इसके महत्व पर चिंता जताई।

    राजगढ़

    हाटी विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन
    प्रदेश हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा और महासचिव डॉ. अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस विषय को केंद्र सरकार के साथ उठाया जाएगा।

    ऐतिहासिक सड़क लेकिन अधूरी उम्मीदें
    यह सड़क 1958 से 1962 के बीच हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के नेतृत्व में जनता के श्रमदान से बनी थी। छह दशक बीत जाने के बाद भी यह सड़क मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड की श्रेणी में ही है और अब तक इसका चौड़ीकरण व आधुनिकीकरण नहीं हुआ है।

    स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए जीवनरेखा
    यह मार्ग सिरमौर जिले के तीन लाख से अधिक ग्रामीण व जनजातीय लोगों की आजीविका, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच का मुख्य साधन है। साथ ही, चूड़धार, मां भंगायणी मंदिर और श्री रेणुका जी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों तक हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इसी मार्ग से पहुंचते हैं।

    आदिवासी समाज को भी मिलेगा लाभ
    यह सड़क ट्रांस-गिरी क्षेत्र के जनजातीय बहुल इलाकों से गुजरती है और पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के आदिवासी समुदाय को भी लाभान्वित करेगी। हाटी मंच का कहना है कि सड़क का उन्नयन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापार के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा।