Category: SHIMLA

Shimla citi from himachal pradesh

  • बलग स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न

    बलग स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न

    HNN/ शिमला

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) शिविर संपन्न हुआ, जिसमें स्कूल के 25 विद्याथियों ने भाग लिया। समापन समारोह में वरिष्ठ नागरिक पूरण चंद पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होने स्वंय सेवियों को स्वामी विवेकानंद और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जीवनी बारे प्रकाश डाला और उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।

    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, आत्मविश्वास, नेतृत्व और समाज सेवा की भावना उत्पन्न होती है जोकि विद्यार्थियों को अपने जीवन लक्ष्य को हासिल करने में सार्थक सिद्ध होती है। एनएसएस प्रभारी विजय लक्ष्मी ने साप्ताहिक गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समरोह को चार चांद लगा दिए।

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव होंगे लाल सिंह कौशल, आनन्द परमार को सिरमौर की कमान…

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव होंगे लाल सिंह कौशल, आनन्द परमार को सिरमौर की कमान…

    HNN/ शिमला

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लाल सिंह कौशल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव तथा आनन्द परमार को जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर का कार्यकारी जिला अध्यक्ष व सेस राम आजाद को जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    प्रतिभा सिंह सांसद ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से यह फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त सुरेश मियां को हि.प्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का राज्य कोऑर्डिनेटर तथा डॉ. बलराज को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग चिंतपूर्णी ब्लॉक का चेयरमैन नियुक्त किया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से जय प्रकाश चौहान को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद जिला सिरमौर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। जय प्रकाश चौहान स्व. वैद सूरत सिंह के सुपुत्र हैं जो कि क्षेत्र में मशहूर स्वतंत्रता सेनानी रहे थे और पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।

  • अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्यवाही, जब्त की 708 पेटियां

    अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्यवाही, जब्त की 708 पेटियां

    HNN / शिमला

    चुनावी दौर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध छेड़े अभियान में पुलिस ने शराब की 708 पेटियां जब्त की हैं। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विधानसभा चुनावों के अंतर्गत सभी जिला प्रभारियों, जोनल कलैक्टर्स, प्रवर्तन प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री के संबंध में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

    शराब की दुकानों एवं मद्य निर्माण परिसरों का नियमित निरीक्षण करने एवं अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ  लगातार अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। पिछले 48 घंटों में कार्यबल ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए शराब की 708 पेटियां जब्त करके दोषियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की है।

    राजस्व जिला बद्दी में कार्यबल ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ  कार्यवाही करते हुए हरिपुर कोटला मार्ग बरोटीवाला में अंग्रेजी शराब की 100 पेटी रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की (फ़ॉर सेल इन चंडीगढ़/पंजाब ) को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के बाद विभाग द्वारा भारी मात्रा में कच्ची शराब को नष्ट किया गया है।

    सीमावर्ती इलाकों के नोडल अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शराब के प्रति जीरो टॉलरैंस की नीति अपनाते हुए प्रदेश में सीमावर्ती इलाकों से अवैध शराब की तस्करी को रोकने में सफलता प्राप्त की है और प्रदेश के विभिन्न भागों में कार्यबल ने 423 लीटर कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट किया है और 708 पेटियां कब्जे में लेकर कार्यवाही की है।

  • Himachal Election : पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा ने इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

    Himachal Election : पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा ने इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

    HNN / शिमला

    भाजपा ने सोमवार देर शाम चुनावी समर में पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं  पर कार्यवाही की। पार्टी ने इन्हें बाहर करने से पहले दिन भर इस पर मंथन किया। इसके बाद जब किसी भी तरह से कोई बात नहीं बनी तो पांच नेताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया।

    इनमें किन्नौर से पूर्व विधायक तेजवंत नेगी शामिल हैं। उन्होंने पार्टी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंकी है। आनी से पूर्व विधायक किशोरी लाल, इन्होंने भी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसी तरह से इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान, नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई है।

    फतेहपुर से पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार के खिलाफ भी पार्टी ने कार्यवाही की है। इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने बागियों पर कार्यवाही की है।

  • Himachal Weather: करवट बदल सकता है मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना

    Himachal Weather: करवट बदल सकता है मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। बता दें कि बीते कई दिनों से राज्य में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खासतौर पर सुबह-शाम के तापमान में ठंडक महसूस की जा रही है। वही हिमाचल में मौसम के खराब रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल की पहाड़ियों पर जहां हिमपात होगा तो वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। उधर, केलंग में तापमान शून्‍य डिग्री सेल्सियस पर चला हुआ है जिससे कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है।

  • पुलिस ने इतने करोड़ की पकड़ी नकदी, लाखों की शराब की बरामद

    पुलिस ने इतने करोड़ की पकड़ी नकदी, लाखों की शराब की बरामद

    HNN / शिमला

    विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ऐसे लोगो पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। रविवार को पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से दो करोड़ से ज्यादा की नकदी पकड़ी है। इसमें पुलिस ने सबसे ज्यादा पांवटा साहिब से 15.37 लाख रुपए कैश पकड़ा है।

    इसके अलावा 2 करोड़ 51 लाख 93 हजार 952 रुपए मूल्य की 2 लाख 33 हजार 100 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर भी जब्त की। साथ ही 2 करोड़ 28 लाख रुपए मूल्य की लाहन भी पुलिस ने पकड़ी है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 29 लाख 54 हजार 010 रुपए मूल्य की 8792.915 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।

    वही , पुलिस द्वारा 3 लाख 48 हजार 200 रुपए मूल्य की चरस और 95 हजार 500 रुपए की हेरोइन भी जब्त की गई। आयकर विभाग द्वारा की गई नाकेबंदी के दौरान 5 करोड़ 21 लाख 99 हजार रुपए की नकदी और 2 करोड़ 28 लाख 81 हजार 87 रुपए मूल्य के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

  • जिला के इन विधानसभा क्षेत्रो में बदले मतदान केंद्र

    जिला के इन विधानसभा क्षेत्रो में बदले मतदान केंद्र

    HNN / शिमला

    निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला शिमला के चौपाल और जुब्बल-कोटखाई के कुछ मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया है। बता दे कि यह वह मतदान केंद्र हैं जिनके भवन वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन केंद्रों को अब नजदीकी सरकारी स्कूल और अन्य भवनों में स्थानांतरित किया है। चौपाल में गाैंडा राजकीय माध्यमिक स्कूल में केंद्र स्थापित किया जाएगा, जुब्बल- कोटखाई मतदान केंद्र अडाइला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बागी में मतदान केंद्र स्थापित किया है।

    जुब्बल-कोटखाई के जरटाडी-एक मतदान केंद्र को अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलबोग विज्ञान खंड भवन में शिफ्ट किया है। जुब्बल-कोटखाई के कशानी मतदान केंद्र को अब सामुदायिक केंद्र कशानी पूर्वी भाग में शिफ्ट किया है। जुब्ब्ल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के थाना मतदान केंद्र को सामुदायिक केंद्र कशानी पश्चिम भाग में बदला है। बाटड़ को महिला मंडल भवन बाटड़ में शिफ्ट किया है। रोहड़ू चुनाव क्षेत्र के सारी पंचायत पंचायत घर में मतदान केंद्र स्थापित किया है।

  • विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का एक्शन, गंगूराम मुसाफिर सहित  6 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

    विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का एक्शन, गंगूराम मुसाफिर सहित 6 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर सहित छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सांसद की स्वीकृति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह फैसला लिया।

    प्रतिभा सिंह ने बताया, पार्टी के आदेशों की अवहेलना व प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के 6 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

    निष्कासित नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

  • सोलन में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका, अनेकों पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

    सोलन में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका, अनेकों पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल

    HNN / शिमला

    सोलन विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर की अगुवाई में आज होली लाज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष आम आदमी पार्टी के अनूसचित जाति विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष व सोलन विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार विनोद कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

    वही, आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनोखी राम वर्मा, आम आदमी पार्टी अम्बेदकर विंग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार, आम आदमी पार्टी ट्रेड यूनियन सोलन के उपाध्यक्ष बक्शी चंद जसवाल, आम आदमी पार्टी आंजी पंचायत प्रमुख मनोज कुमार तथा पूर्व पंचायत प्रधान मशीवर व सदस्य आम आदमी पार्टी सोलन चत्तर सिंह रघुवंशी आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन यशवंत छाजटा तथा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान मनोज कुमार व अजय पंवर भी उपस्थित थे।

  • परिवार गया था बाहर, पीछे से चोरों ने गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

    परिवार गया था बाहर, पीछे से चोरों ने गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शातिर घर से लाखों के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। शातिरों ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस दौरान शातिर आधी रात को घर में आ घुसे और 1,15,000 की नकदी ले उड़े।

    इसके साथ ही शातिर घर से 2 सोने की चेन, 7 सोने की अंगुठियां, 19 नाक की पिन और 3 जोड़ी कान की अंगूठी भी ले उड़े। आज सुबह परिवार के सदस्य जब वापिस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और अंदर से लाखों रुपए के आभूषण सहित नकदी भी गायब थी।

    जिसके बाद शिमला के विकासनगर निवासी ज्योति कांत छोटा शिमला थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। उधर, पुलिस ने एफआईआर नंबर 93/22 और आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है साथ ही तहकीकात जारी है।