Tag: vaccine

  • नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

    नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

    हमीरपुर

    हमीरपुर जिले के 5वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र कर सकते हैं आवेदन, विद्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध

    13 दिसंबर को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
    जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 11:30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

    ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक भरें
    इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 29 जुलाई तक नवोदया विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    हमीरपुर जिले के छात्र होंगे पात्र
    विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि वे सभी विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, आवेदन के पात्र होंगे।

    हेल्प डेस्क से मिल सकती है सहायता
    यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आ रही है तो विद्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी और सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8219482550 या 8954039120 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • नाहन में सोलह सितंबर को जरजा और यहां रहेगी बिजली बंद

    नाहन में सोलह सितंबर को जरजा और यहां रहेगी बिजली बंद

    समय रहते निपटा लें आवश्यक कार्य, बिजली बोर्ड ने जारी करी सूचना

    HNN News नाहन

    विद्युत उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले जरजा, बनोग, गायत्री मंदिर, यषवंत विहार, सैन की सेर आदि क्षेत्रों में 16 सितंबर, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव हेतु विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

    यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नाहन ने देते हुए बताया कि यह शटडाउन मौसम खराब होने की स्थिति में रद्द कर दिया जाएगा।

    बता दें कि बिजली बोर्ड नाहन के द्वारा लगातार लाइन दुरुस्तीकरण का कार्य चला हुआ है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि धीरे धीरे खराब लाइनों को ठीक करने के बाद सुचारू विद्युत व्यवस्था बहाल की जाएगी।

  • 18 प्लस को लगाई जा रही कोविशील्ड बूस्टर डोज….

    18 प्लस को लगाई जा रही कोविशील्ड बूस्टर डोज….

    HNN/ राजगढ़

    स्वास्थ्य खंड राजगढ़ के तहत इन दिनों 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की कोविशील्ड बूस्टर डोज लगाई जा रही है। यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ उपासना शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 01 फरवरी को आंगनवाड़ी केंद्र कोटला मांगन जबकि 2 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामला, हेल्थ वेलनेस सेंटर देवठी मझगांव, स्वास्थ्य उपकेंद्र धाली व लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह चंदोल में बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

    डाॅ शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक कोविशील्ड की दूसरी खुराक नहीं लगाई है उन्हें भी इसकी दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल राजगढ़ में अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि टीका लगाने के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पडे़।

  • बूस्टर डोज अभियान: 166 लोगों को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, जिले में अब तक इतने लाख पहुंचा…

    बूस्टर डोज अभियान: 166 लोगों को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, जिले में अब तक इतने लाख पहुंचा…

    HNN / नाहन

    हिमाचल प्रदेश को केंद्र से बूस्टर डोज मिलते ही वैक्सीनेशन अभियान बड़ी तेज गति से चला हुआ है। शनिवार की बात करें तो जिला सिरमौर में बूस्टर डोज के लिए 16 केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों में 166 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। इसमें 149 लोगों को बूस्टर डोज, तो 10 को दूसरी ओर 7 को पहली डोज लगाई गई।

    हालांकि पहले की अपेक्षा काफी कम ही लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जैसे ही केंद्र से बूस्टर डोज मिली जिला में बूस्टर डोज अभियान शुरू कर दिया गया। लेकिन लोग अब वैक्सीनेशन को लेकर काफी कम रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में अब तक 1,41,323 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई हैं।

    उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है ताकि कोविड-19 को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

  • 30 जनवरी को इन पांच स्थानों पर लगाई जाएगी बूस्टर डोज़

    30 जनवरी को इन पांच स्थानों पर लगाई जाएगी बूस्टर डोज़

    HNN/ राजगढ़

    स्वास्थ्य खंड राजगढ़ के तहत 30 जनवरी को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविशील्ड की बूस्टर डोज़ लगाने के लिए 05 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान सिविल अस्पताल राजगढ़, स्वास्थ्य उप-केंद्र पबीयाना, पंचायत घर करगाणू (सनोरा),आंगनवाड़ी केंद्र करगाणू तथा बी.आर.सी. कार्यालय कोटली में बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी।

    यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए विभाग द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है। डॉ. शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि टीकाकरण के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाएं।

  • भारत की पहली इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन ‘इनकोवैक’ लॉन्च, बूस्टर डोज की तरह करेगी काम

    भारत की पहली इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन ‘इनकोवैक’ लॉन्च, बूस्टर डोज की तरह करेगी काम

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (आईसी) जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च किया। इनकोवैक बूस्टर खुराक के रूप में अनुमोदन प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन है।

    यह भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) द्वारा जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत विकसित किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह वैक्सीन तीन प्रतिरक्षा असर आईजीजी, आईजीए और टी सेल प्रतिक्रिया पैदा करता है।

    उन्होंने दावा किया कि दुनिया में कोई अन्य टीका तीन तरह की प्रतिक्रियाएं नहीं दे सकता है।बता दें कि नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर बनाया है। इस वैक्सीन को नाक के जरिए शरीर में पहुंचाया जाता है। शरीर में जाते ही यह वैक्सीन कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन दोनों को ब्लॉक करती है।

  • सिरमौर में फिर शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, इतने लोगों को…

    सिरमौर में फिर शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, इतने लोगों को…

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 4000 डोज वितरित की गई है। कोरोना कहर के चलते सभी लोगों के लिए यह डोज लगवाना अनिवार्य है। बता दें कि सिरमौर जिले के 18 केंद्रों में बीते कल 200 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई।

    दरअसल, कोरोना के कहर को कम करने के लिए एक बार फिर सभी जिलों में बूस्टर डोज अभियान फिर से शुरू हो गया है। बता दे कि विभाग की ओर से सिरमौर जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोविशील्ड डोज वितरित कर दी गई है। बता दे कि अब तक जिला सिरमौर में 1,40,680 लोगों को बूस्टर डोज लगा दी गई है।

    उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने बताया कि बीते कल सिरमौर जिला के 18 केंद्रों में 200 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में कोरोना कंट्रोल में है। कोरोना के नए वेरिएंट आने की आशंका के कारण जिला के सभी अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने अस्पतालों में सभी मरीजों से अपील की है कि एक दूसरे से विशेष दूरी बनाकर रखें।

  • Coronavirus/ तीन खंडों में कल यहाँ शुरू होगा टीकाकरण अभियान

    Coronavirus/ तीन खंडों में कल यहाँ शुरू होगा टीकाकरण अभियान

    HNN / किन्नौर

    कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किन्नौर में 500 कोविशील्ड की बूस्टर डोज पहुंच गई हैं। जिले के तीनों खंडों में यह बूस्टर डोज पात्र लोगों को लगाई जाएगी। बता दे कि 31 दिसंबर से किन्नौर में कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण नहीं हो रहा था, जिसके चलते लोगो में काफी रोष था।

    लेकिन अब जिला में 500 कोविशील्ड की डोज पहुंच चुकी है। जिला में कल से टीकाकरण अभियान शुरू हो जायेगा। इसमें सांगला ब्लॉक के सात केंद्रों, निचार ब्लॉक में आठ और पूह ब्लॉक में पांच केंद्रों में 23 जनवरी से नौ फरवरी तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

    इन 12 दिनों में 20 केंद्रों के 44 सेक्शन में कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण होगा। 23 जनवरी को किन्नौर के विभिन्न अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

  • केंद्र सरकार से हिमाचल को मिली कोविशील्ड की 60 हजार डोज

    केंद्र सरकार से हिमाचल को मिली कोविशील्ड की 60 हजार डोज

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में कोविड की लहर के खतरे से बचने के लिए हिमाचल को केंद्र से कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज वितरित की गई। हालांकि हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से 10 लाख कोविशील्ड वैक्सीन डोज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था, परंतु केंद्र से हिमाचल को को-वैक्सीन की 60 हजार डोज ही उपलब्ध हो पायी।

    बता दें हिमाचल में आज से कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होने जा रही है। हिमाचल में कुल 53 लाख लोगों को प्रिकॉशन डोज़ लगेगी, जबकि इनमें से अभी तक 23 लाख 9 हज़ार 718 लोगों को डोज़ लग चुकी है और अन्य 30 लाख लोगों को डोज़ लगाई जानी है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दे कि बीते 24 घंटों में हिमाचल में 4 नए मरीज पॉजिटिव मिले।

    इसी के चलते केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि मास्क पहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। अस्पतालों में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • हिमाचल पहुंचेगी कोविडशील्ड की 60 हजार डोज

    हिमाचल पहुंचेगी कोविडशील्ड की 60 हजार डोज

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में कोविड की लहर के खतरे से बचने के लिए हिमाचल को केंद्र से कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज वितरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से कंफर्मेशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिल चुकी है। हालांकि हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से 10 लाख कोविडशील्ड वैक्सीन डोज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। परंतु केंद्र से हिमाचल को को-वैक्सीन की 60 हजार डोज ही उपलब्ध हो पाएगी।

    जिसकी कंफर्मेशन केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को दे दी है। बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मंगलवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच जाएगी और एनएचएम की टीम चंडीगढ़ से ही अलग-अलग जिलों में वैक्सीन वितरित करवाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं दूसरी ओर आईजीएमसी समेत हिमाचल के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई है।

    बता दें कि विदेशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं इसी के चलते केंद्र सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। यह एडवाइजरी मास्क पहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को लेकर जारी की गई थी। अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट करने के निर्देश भी पहले ही दिए जा चुके हैं।