Category: SHIMLA

Shimla citi from himachal pradesh

  • चुनावी माहौल के बीच रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज

    चुनावी माहौल के बीच रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज

    पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम और पहाड़ी कलाकार बिखेरेंगे अपनी सुरीली आवाज का जादू

    HNN / शिमला

    चुनावी माहौल के बीच आज से रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज हो गया है। इस वर्ष लवी मेला पाटबंगला मैदान में किया जाएगा। मेले के लिए पाटबंगला मैदान पूरी तरह से सज गया है। आज प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

    पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम और पहाड़ी कलाकार अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में पार्श्व गायकों सहित प्रदेश के नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

  • विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेशभर में करी 100 से अधिक जन सभाएं

    विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेशभर में करी 100 से अधिक जन सभाएं

    HNN/ शिमला

    विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में स्टार प्रचारको की 100 से अधिक जन सभाएं की है। इसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खरगे ने शिमला ग्रामीण के बुनिटी व नालागढ़ के पंजेहरा में, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोलन, मंडी, नगरोटा बंगवा, ऊना व सिरमौर में चुनावी जनसभाएं कर लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

    उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली, तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभाएं कर लोगों को सम्बोधित किया।

    इसके अलावा प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विक्रमादित्य सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रदेश विधानसभा चुनावों की मीडिया प्रभारी अलका लांबा सहित अनेक केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं सम्बोधित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान प्रदेशभर में अकेले 40 से अधिक चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।

  • युवा मतदाता जागरण अभियान: हिमाचल फर्स्ट वोटिंग मस्ट के तहत एबीवीपी ने किया 5 लाख पर्चा वितरण

    युवा मतदाता जागरण अभियान: हिमाचल फर्स्ट वोटिंग मस्ट के तहत एबीवीपी ने किया 5 लाख पर्चा वितरण

    HNN/ शिमला

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुरू किए गए युवा मतदाता जागरण अभियान के अंतर्गत हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट अभियान पूरे प्रदेश भर में समाप्त कर दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में 500 से अधिक शिक्षण संस्थाओं में जाकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवाओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।

    इसी के साथ उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने पूरे प्रदेश में 5 रथ यात्राएं निकाली थी जिसके माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के महत्व को बताते हुए साथ में पर्चा वितरण भी किया गया। इस अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश भर संगोष्ठीयों का आयोजन किया गया, जिसमें शत प्रतिशत मतदान हो इस पर चर्चा की गई। इसी के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में जाकर व बाजारों, गांव, मोहल्लों में जाकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 5 लाख पर्चा वितरण किया।

    प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया कि देश के पहले मतदाता स्वर्गीय श्याम सरण नेगी ने 106 वर्ष की आयु तक भी मतदान किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वर्गीय श्याम सरण नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 65 प्रतिशत युवा मतदाता हैं। किसी भी देश की दिशा व दशा वहां के युवा ही निर्धारित करते हैं। उन्होंने प्रदेश भर के युवाओं से आग्रह किया है राष्ट्र हित मे अपने मत का प्रयोग करते हुए देश व प्रदेश को विकास की गति की ओर लेकर जाएं।

  • पहाड़ों पर बिछी बर्फ की मोटी चादर, रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

    पहाड़ों पर बिछी बर्फ की मोटी चादर, रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है जिससे लोगों को भी भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी बंद पड़े हुए हैं जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को पेश आ रही है। हालांकि बंद पड़े सड़क मार्गों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है परंतु बर्फ जम जाने के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है जिससे वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है।

    वहीं दूसरी तरफ भारी बर्फबारी के कारण बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं जिससे कई गांव अंधेरे के आगोश में आ चुके हैं। बता दे बीते कल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस दौरान रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।

    कहा हुई बर्फबारी
    केलांग, पांगी, भरमौर, किलाड़, कल्पा, कोकसर, सिस्सू, बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, मुंकिला पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, चंद्रभागा, लाहौल घाटी के कोकसर, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, गोंधला, खंगसर, पट्टन घाटी के उदयपुर, थिरोट, जाहलमा, गोशाल, तांदी उपमंडल स्पीति के लोसर, मनाली के मकवरे, शिकवरे, हनुमान टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक के अलावा सैंज, लगघाटी के अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में बर्फबारी हुई है।

  • हिमाचल हाईकोर्ट ने चरस रखने के दोषी को सुनाई चार साल के कठोर कारावास की सजा

    हिमाचल हाईकोर्ट ने चरस रखने के दोषी को सुनाई चार साल के कठोर कारावास की सजा

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चरस रखने के आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे 4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं दोषी को 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला 30 जून, 2010 का है। पुलिस ने निरमंड के समीप चेकिंग के दौरान व्यक्ति को तलाशी के लिए रुकवाया तो उसके कब्जे से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई।

    जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और चालान निचली अदालत में पेश किए। निचली अदालत ने गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया और उसे 10 साल के कठोर कारावास सहित एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस निर्णय को दोषी ने हाईकोर्ट के समक्ष अपील के माध्यम से चुनौती दी।

    न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने हरियाणा निवासी रविंद्र कुमार की अपील का निपटारा करते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया। हालांकि, इस जुर्म के लिए सुनाई गई सजा को हाईकोर्ट ने संशोधित करते हुए दोषी को 4 वर्ष की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

  • पुलिस ने यूपी निवासी दो व्यक्तियों से पकड़ा चिट्टा, मामला दर्ज…

    पुलिस ने यूपी निवासी दो व्यक्तियों से पकड़ा चिट्टा, मामला दर्ज…

    HNN/ शिमला

    शिमला की सदर थाना पुलिस टीम ने यूपी निवासी दो व्यक्तियों से चिट्टा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार, सदर थाना पुलिस टीम जब पेट्रोलिंग कर रही थी तो कार्ट रोड के पास एक गाड़ी की जांच की गई जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे।

    पुलिस ने जब संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 4.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर उत्तर प्रदेश निवासी 41 वर्षीय अहमद और सरताज को हिरासत में लिया। आरोपी उक्त नशे की खेप कहां से लेकर आए थे पुलिस इसकी गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

  • सीएम बोले- प्रदेश में मिशन रिपीट करेगी भाजपा, ओपीएस को लेकर कही यह बात…

    सीएम बोले- प्रदेश में मिशन रिपीट करेगी भाजपा, ओपीएस को लेकर कही यह बात…

    HNN/ शिमला

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को शिमला में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार एक बार फिर से मिशन रिपीट करेगी। उन्होंने कहा, पांच साल बाद रिवाज बदलेगा और एक बार फिर हिमाचल में कमल खिलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का एक रिवाज बदला गया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। निश्चित रूप से इन चुनाव में भाजपा रिपीट करने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल आने के बाद एकदम प्रचार उठा है। यह इनके व्यवहार में ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो सहयोग दिया गया है, उसे पूरा करना है। एम्स का शिलान्यास हुआ, बहुत बड़ी सौगात हिमाचल को दी गई है।

    सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान से पहले आखिरी दांव खेलते हुए कहा है कि कर्मचारी ओपीएस को लेकर किसी के बहकावे में ना आए। ओपीएस को लेकर एक कमेटी बनाई गई है, अगर इस दिशा में कोई कुछ कर सकता है तो वह देशभर में बीजेपी की सरकार ही है।

  • हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर

    हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बुधवार के बाद वीरवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। आज सुबह से ही प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। हालांकि, यह बर्फबारी सैलानियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है जबकि स्थानीय लोगों के लिए यह बर्फबारी किसी आफत से कम नहीं है।

    बर्फबारी होने के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे वाहन चालकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, आज सुबह लाहौल-स्पीति सहित अटल टनल और रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खास तौर पर रोहतांग दर्रा में बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है तथा बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहने से रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद हो चुका है।

  • दो मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, करोड़ों का नुक्सान

    दो मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, करोड़ों का नुक्सान

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया दुख, बोले...

    HNN / शिमला

    हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहडू तहसील में बीते कल हुए भीषण अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करोड़ों का नुक्सान हुआ है। इस अग्निकांड पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

    दरअसल, घटना देर रात की बताई जा रही है। यहां लोअर कोटी निवासी राजेंद्र सिंह ठाकुर के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई।

    विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर तो पहुंच गई थी लेकिन सड़क ना होने के चलते उन्हें गांव तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को करोड़ों का नुक्सान हुआ है।

  • आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, 8 को आएंगे नतीजे

    आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, 8 को आएंगे नतीजे

    HNN / शिमला

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है। ऐसे में अब महज दो दिन ही मतदान के लिए बचे हैं। वही आज शाम 5:00 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। इतना ही नही पांच बजे प्रचार थमते ही पड़ोसी राज्यों से लगतीं सभी सीमाएं भी सील हो जाएंगी। पोलिंग पार्टियां भी आज अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उनकी चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। वही, आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।

    आज अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां कांगड़ा के सुलह और पांवटा साहिब में रैलियां करेंगे। तो वही, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में जनसभा करेंगी और शिमला में रोड शो भी करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी रैलियां होंगी। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे।