Category: SHIMLA

Shimla citi from himachal pradesh

  • शिमला में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- हिमाचल के लोग पढ़े लिखे, भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे…

    शिमला में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- हिमाचल के लोग पढ़े लिखे, भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे…

    HNN/ शिमला

    कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें पार्टी के नौ हजार डेलीगेट ने चुन कर अध्यक्ष बनाया है। उनका चुनाव सबने देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा में नड्डा को दूसरी बार किसने अध्यक्ष चुना, यह किसी को पता नही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है जबकि भाजपा में नॉमिनेशन से चुनाव होता है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिमला आये मल्लिकाअर्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने सभी वादों को पूरा करेगी।

    शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए खरगे ने उन्हें भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य जीत रहें है यह तो तय है, पर उनकी जीत का अंतर भारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सदन के अंदर व बाहर इस बात का प्रचार करते रहें है कि 70 सालों में कांग्रेस ने देश मे क्या किया।

    उन्होंने भाजपा से पूछा कि वह बताए कि हिमाचल सहित देश में आज जो सड़को का जाल बिछा है, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज बने है वह क्या केवल 8 सालों में ही बने। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हर साल 2 करोड युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। आज देश में 14 लाख सरकारी विभागों में पद खाली पड़े है।

    हिमाचल में 65 हजार पद खाली है, लेकिन इसमें भर्ती नहीं की जा रही है। नौजवान सड़कों पर है। देश की जीडीपी गिर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। भाजपा केवल जुमलेबाजी ही करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी वादे करती है उन्हें वह पूरा करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन बहाल करने, महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की सहायता, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है।

    प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन ये केवल जुमले बाजी है। भाजपा कुछ राज्यों के लोगों को गुमराह कर सकती है पर हिमाचल प्रदेश में पढ़े लिखे लोग हैं और वह इसके किसी भी झांसे में आने वाले नही है।

  • ऑनलाइन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, यह रहे विजेता

    ऑनलाइन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, यह रहे विजेता

    HNN / शिमला

    मुख्य निर्वाचन कार्यालय हिमाचल प्रदेश की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन चुनाव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 23 सितंबर, 2022 को शिमला में लॉंच किया था। इस प्रतियोगिता में कुल 96,599 प्रतिभागी पंजीकृत हुए थे जिनमें से 41,160 ने भाग लिया और 104 उम्मीदवार विजेता घोषित किए गए।

    आज इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पहले तीन विजेताओं को क्रमशः 10 हजार, पांच हजार तथा तीन हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे जबकि अगली शीर्ष 100 प्रविष्टियों को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

    यह रहे विजेता
    शीर्ष 10 विजेताओं में कोठी (बिलासपुर) के अमन शर्मा ने पहला, दलाश (कुल्लू) के विपुल और कोठी (बिलासपुर) की आरती शर्मा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य सात विजेताओं में तलवाड़ा (बिलासपुर) के हरजिंदर सिंह, कांगड़ा की अदिति कटोच, सारटी (बिलासपुर) के राजकुमार, गेहड़वीं (बिलासपुर) के अभिषेक शर्मा, भड़ोली (बिलासपुर) के रजनीश ठाकुर, कांगड़ा की प्रियांशी सैनी तथा कोठी (बिलासपुर) के आशीष शामिल हैं।

  • विधानसभा चुनाव-2022: चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

    विधानसभा चुनाव-2022: चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

    HNN / शिमला

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान 12 नवंबर को होने हैं। ऐसे में अब 3 दिन ही मतदान के लिए बचे हैं। जिसके चलते पोलिंग पार्टियां चुनाव के लिए अपने-अपने बूथों पर जहां उनकी ड्यूटी लगाई गई है वहां के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि रामपुर से 650 अधिकारी-कर्मचारी दूसरी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव संपन्न करवाने के लिए रवाना हो चुके हैं।

    वहीं, बुधवार सुबह रामपुर के लिए भी टीमें पहुंच गई है। प्रशासन ने चुनाव को संपन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। आज बाहर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अंतिम रिहर्सल करवाई गई। इसके बाद 10 नवंबर को चुनाव कर्मचारियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। ।

  • मरीज को लेकर जा रही थी एंबुलेस, पीएम मोदी ने काफिला रुकवाकर…

    मरीज को लेकर जा रही थी एंबुलेस, पीएम मोदी ने काफिला रुकवाकर…

    HNN / शिमला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज हिमाचल प्रदेश में दो रैलियां है। जब प्रधानमंत्री अपनी पहली रैली के लिए कांगड़ा जिला के चंबी में जा रहे थे, तो उस दौरान एक एंबुलेंस भीड़ में फंसी हुई थी‌। जब पीएम मोदी को एंबुलेंस की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर पहले एंबुलेंस को रास्ता दिया।

    प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा कि मरीज का अस्पताल पहुंचना पहले बेहद जरूरी है। इसके बाद वहां उपस्थित यातायात पुलिस ने पहले एंबुलेंस को आगे जाने दिया और उसके बाद पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ा।

  • जयराम सरकार अब केवल तीन दिन की, कांग्रेस सरकार बनते ही सभी वर्गों को देगी राहत- सुक्खू

    जयराम सरकार अब केवल तीन दिन की, कांग्रेस सरकार बनते ही सभी वर्गों को देगी राहत- सुक्खू

    HNN / शिमला

    कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में जयराम सरकार का सूर्यास्त हो गया है। कर्मचारी, किसान, बागवान, युवा विरोधी जयराम सरकार के हिमाचल में अब गिनकर महज तीन दिन रह गए है। डबल इंजन का दंभ भरने वाली बीजेपी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी देकर और भर्तियों में धांधलियां कर अपना असली जन विरोधी चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से किए गए सभी वादे पूरा कर हर वर्ग को राहत देने के फैसले करेगी।

    सरकार ने कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ तक नहीं दिए
    सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ तक नहीं दिए गए। कर्मचारी पहले नए वेतनमान के लिए लड़ते रहे और जब वेतनमान दिया भी तो उसमें बड़ी विसंगतियां पैदा कर डाली। आज शायद ही कर्मचारियों का कोई वर्ग बचा है जो इस वेतन विसंगति से न जूझ रहा हो। आउटसोर्स कर्मियों के लिए पॉलिसी बनाने का 2017 चुनावों के दौरान वादा करने के बावजूद पांच साल में उनके लिए कुछ नहीं किया।

    भर्तियों में घोटाले ‌करने वाली बीजेपी सरकार अब कर रही झूठे वादे
    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनावों में युवाओं की नाराजगी को भांपते हुए बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र जो कि जुमला है, में बड़े-बड़े वादे किए है। लेकिन अपने पांच साल के कार्यकाल में युवाओं के लिए किए कार्यों का वह कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने पांच सालों में सरकारी विभाग में खाली पड़े 65 हजार खाली पदों को नहीं भरा, अब चुनाव देखकर झूठे वादे कर रही है।

    पांच सालों में युवाओं को नौकरियां देने की बजाए किये घोटाले
    हिमाचल की जयराम सरकार ने भर्तियों में घोटाले किए हैं। इस सरकार ने पेपरों की बोलियां लगाईं, पुलिस विभाग की कांस्टेबल परीक्षा पत्र आठ से दस लाख में बेचे गए। करीब 75 हजार युवाओं से इस परीक्षा के माध्यम से अन्याय किया गया, पेपर लीक का मामला उजागर होने पर जयराम ने आनन फानन में परीक्षा रद्द कर डाली। चारों तरफ बढ़ते दबाव के चलते सीएम जयराम ठाकुर ने इसकी सीबीआई जांच की बात कही, मगर अपने लोगों तक इसकी आंच आने से डरी सरकार सीबीआई जांच से पीछे हट गई।

    सब्सिडी बंद करने वाली भाजपा को अब आ रही किसानों-बागवानों की याद
    सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों और बागवानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसान-बागवान विरोधी बीजेपी सरकार ने खाद और दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद कराकर उनकी फसलों की लागत बढ़ाने का काम किया। अदानी पर मेहरबान मोदी सरकार के निर्देशों पर जयराम सरकार ने सेब बागवानों का जमकर शोषण करवाया। कार्टन पर 18 फीसदी जीएसटी थोपने वाली बीजेपी सरकार अब झूठे वादे कर रही है।

  • Himachal Weather Update: आज नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी…

    Himachal Weather Update: आज नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी…

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होगी तो वहीं कई क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत राज्य में 2 दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा।

    विभाग ने आज बुधवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर व ऊना आज को छोड़ बाकी नौ जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। बता दे, सुबह से ही प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है तथा आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं।

  • कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, आज पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भरेंगे चुनावी हुंकार

    कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, आज पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भरेंगे चुनावी हुंकार

    HNN / शिमला

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए अब 3 दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को लेकर डटी हुई है। बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 2-2 रैलियां कर चुनावी हुंकार भरेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वही, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे शिमला और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर यानि कल शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।

  • शिमला पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कल करेंगे चुनावी जनसभाएं

    शिमला पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कल करेंगे चुनावी जनसभाएं

    HNN / शिमला

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार शाम पहली बार शिमला शिमला पहुंचे। शिमला पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया।

    बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश में आए मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। खरगे बुधवार को शिमला और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे। 

  • दो गुटों में मारपीट, सिर पर मारी कांच की बोतल

    दो गुटों में मारपीट, सिर पर मारी कांच की बोतल

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया जिससे व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 341, 504, 324 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में उदित चौहान ने बताया कि बीते मंगलवार देर रात को जब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बीसीएस की ओर जा रहा था तो रास्ते में उसे अमन अली मिला जिसके साथ दो अन्य लोग भी थे। इसी दौरान तीनों ने बिना कारण उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी और व्यक्ति के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया।

    मारपीट में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है साथ ही पीड़ित का मेडिकल भी करवाया गया है।

  • Himachal Assembly Election: चुनावी ड्यूटी में लगाई 2400 बसें, जीपीएस से होगी निगरानी..

    Himachal Assembly Election: चुनावी ड्यूटी में लगाई 2400 बसें, जीपीएस से होगी निगरानी..

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर दी है। पोलिंग पार्टियों और ईवीएम को बूथ तक पहुंचाने तथा वापस स्ट्रांग रूम तक लाने के लिए एचआरटीसी की दो हजार से अधिक बसें लगाई गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में यह व्यवस्था आज से ही शुरू हो चुकी है तथा बाकी क्षेत्रों में 10 नवंबर से बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्रों तक जाएंगी।

    बता दें, 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए एचआरटीसी की लगभग 2400 बसें लगाई गई है। निगम की इन बसों की जीपीएस से निगरानी की जाएगी। इन सभी बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया जा रहा है ताकि उन्हें ट्रैक कर यह पता लगाया जा सके कि वह किस रूट से होकर गुजर रही हैं। उधर, बसे नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    बसों के मतदान प्रक्रिया के लिए जाने पर सबसे अधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज, सरकारी व निजी कार्यालयों और उद्योगों में काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ेगी। खासकर उन ग्रामीण इलाकों में जहां पर केवल निगम की बसें चल रही हैं, वहां लोगों आवागमन के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।