Category: SHIMLA

Shimla citi from himachal pradesh

  • हिमाचल में कुल 7881 पोलिंग बूथ, इतने हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

    हिमाचल में कुल 7881 पोलिंग बूथ, इतने हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

    142 महिला बूथों पर तैनात होगी महिला पुलिस कर्मी 

    HNN / शिमला

    हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 7881 पोलिंग बूथों में हिमाचल के 27 हजार पुलिस जवान और अधिकारी मोर्चा संभालेंगे। अति संवेदनशील और संवेदनशील और कुछ अन्य बूथों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती होगी। इतना ही नही, इस बार 142 महिला बूथों पर सिर्फ महिला पुलिस कर्मचारियों की ही तैनाती होगी।

    बता दे कि इस बार केंद्रीय पुलिस बलों की 25 कंपनियां हिमाचल पहुंच गई है। हर बूथ पर पांच से सात पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। अब यदि बात वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की करे तो उस समय हिमाचल में 65 कंपनियों की सेवाएं ली गई थीं।

    इस बार विधानसभा चुनाव में 67 कंपनियां बुलाई जानी प्रस्तावित है। एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। कुल मिलाकर केंद्रीय पुलिस बल के करीब साढ़े छह हजार जवानों की चुनाव के दौरान सेवाएं ली जानी है। निर्वाचन विभाग की ओर से इन जवानों की तैनाती पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं और मतदान केंद्रों पर होगी।

  • आज हिमाचल आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भरेंगे चुनावी हुंकार

    आज हिमाचल आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भरेंगे चुनावी हुंकार

    HNN/ शिमला

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश पहुंचने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ की आज सोलन के परवाणू स्थित दशहरा ग्राउंड, हमीरपुर के बड़सर विधानसभा के सभा स्थल बुम्वलू और मंडी के सरकाघाट विधानसभा के बल्द्वाड़ा में जनसभा होगी। यहां यूपी के मुख्यमंत्री प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी हुंकार भरेंगे।

    बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज दो नंवबर हमीरपुर के बड़सर विधानसभा के सभा स्थल बुम्वलू में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा के बल्द्वाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान परवाणू में जनसभा करेंगे।

    वही सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली में सुबह से ही लोग जुटना शुरू हो गए हैं। हिमाचल आ रहे योगी आदित्यनाथ को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है और सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

    उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि से हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को बहुत फायदा हो सकता है। हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मांग बरकरार है, क्योंकि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उनके ‘बुलडोजर मॉडल’ ने उन्हें एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है।

  • आग लगने से राख हुआ तीन कमरों का मकान और अन्नभंडार

    आग लगने से राख हुआ तीन कमरों का मकान और अन्नभंडार

    HNN/ शिमला

    रोहड़ू के चिडगांव में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां तीन कमरों का मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया है। इतना ही नहीं आग की चपेट में आने से अन्नभंडार भी स्वाह हो गया है। ऐसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मकान चंद्र सैन पुत्र वीरबल निवासी बुसारी तहसील चिडगांव जिला शिमला का था जिससे उनका परिवार बेघर हो गया है। चंद्र सैन ने बताया कि मकान में अचानक ही आग की लपटें उठने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक मकान के तीन कमरे और अन्नभंडार जलकर राख हो चुका था। वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी।

  • बागियों पर बीजेपी की कार्यवाही जारी, अब राम सिंह को किया पार्टी से निष्कासित

    बागियों पर बीजेपी की कार्यवाही जारी, अब राम सिंह को किया पार्टी से निष्कासित

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की बागी नेताओं पर कार्यवाही लगातार जारी है। अब बीजेपी ने राम सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही हिमाचल बीजेपी प्रभारी सुरेश कश्यप द्वारा मंगलवार को की गई है। राम सिंह हिमाचल की कुल्लू सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वे हिमाचल बीजेपी के उपाध्यक्ष थे।

    इससे पहले भाजपा ने सोमवार को पांच बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था। इनमें बता दे, चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने तक का फैसला कर लिया है। इस बीच बीजेपी ऐसे बागी नेताओं पर सख्त होती दिख रही है।

  • शिमला में आप को एक और झटका, कई‌ नेता‌‌ कांग्रेस में हुए शामिल

    शिमला में आप को एक और झटका, कई‌ नेता‌‌ कांग्रेस में हुए शामिल

    HNN/ शिमला

    शिमला शहर से आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता शिमला शहर की महिला प्रधान ममता चंदेल, नाभा वार्ड की प्रधान वीना रघुवंशी, छोटा शिमला वार्ड के युवा प्रधान साहिल ठाकुर, इंजन घर वार्ड से सह संयोजक योगेश कुमार व इसी वार्ड की प्रधान पल्लवी शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।

    आप से जुड़े ये‌ सभी नेता शिमला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए इन आप नेताओं का स्वागत करते हुए इनसे पार्टी की मजबूती व विधानसभा चुनावों में हरीश जनारथा की जीत सुनिश्चित करने के लिये एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

    इसके बाद में इन नेताओं ने शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह से भी भेंट की और उन्हें इन चुनावों में जीत के लिए शुभकामनाएं दी। विक्रमादित्य सिंह ने इन युवा नेताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।

  • पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी 31 लाख की नकदी, इतने लाख की शराब की बरामद

    पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी 31 लाख की नकदी, इतने लाख की शराब की बरामद

    HNN / शिमला

    आदर्श चुनाव आचार संहिता जब से लागू हुई है, तब से अब तक विभिन्न विभागों द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। बात सोमवार की करे तो पुलिस ने सोमवार को भी बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 31,80,800 रुपये की नकदी और 6,16,832 रुपये मूल्य की 2108.360 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब, बीयर की बोतलें जब्त की।

    इतना ही नही 5,80,500 रुपये की चरस और 3,49,450 रुपये की हेरोइन को भी जब्त किया गया है। इसके साथ ही अब तक आदर्श चुनाव आचार संहिता में विभाग द्वारा 18,00,27,608 रुपये मूल्य की शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त किये गए है। इतना ही नही आयकर विभाग की ओर से नाकेबंदी के दौरान 16,00,000 रुपये की नकदी और 1,56,345 रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है।

    वहीं, खनन अधिनियम के अंतर्गत विभाग ने अब तक 148 अवैध खनन के मामलों में की गई कार्यवाही में 5,80,600 रुपये का जुर्माना किया हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने भी अवैध खनन के मामलों के तहत अब तक 342 मामलों में 19,34,600 रुपये का जुर्माना वसूला है।

  • शिमला पहुंची सोनिया गांधी, एक माह के भीतर दूसरा दौरा

    शिमला पहुंची सोनिया गांधी, एक माह के भीतर दूसरा दौरा

    HNN / शिमला

    प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब उनकी मां सोनिया गांधी भी आज शिमला पहुंच गई है। सोनिया गांधी अभी कुछ दिन अपनी बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा रहेंगी। इस दौरान वह प्रियंका गांधी से चुनाव प्रचार की फीडबैक भी लेंगी।

    सोनिया गांधी दोपहर एक बजे सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। गौर रहे कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते सोनिया गांधी एक माह के भीतर दूसरी बार शिमला पहुंची हैं।

    10 नवंबर को शिमला में हो सकती है प्रियंका गांधी की रैली
    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 10 नवंबर को शिमला में रैली हो सकती है। कांग्रेस ने रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी प्रियंका गांधी की ओर से इस रैली को मंजूरी मिलनी बाकी है। बताया जा रहा है कि यह रैली चौपाल में की जा सकती है। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि अभी रैली को लेकर जगह तय नहीं की गई है। इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।

  • बलग में मनाया जाएगा एकादशी मेला, यह कलाकार बिखेरेगें अपना जादू

    बलग में मनाया जाएगा एकादशी मेला, यह कलाकार बिखेरेगें अपना जादू

    HNN/ शिमला

    जिला शिमला का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक जिला स्तरीय एकादशी मेला आगामी 04 नवंबर से 08 नवंबर तक बलग में मनाया जाएगा। जिसमें स्थानीय पीठासीन देवता मंगलेश्वर की शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विशाल दंगल मेले का मुख्य आकर्षण होगे। मेले में जाने माने पहाड़ी स्टार कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेगे। इस मेले में परंपरा के अनुसार विभिन्न गांव के लोगों द्वारा देवता के नाम पर जागरों का आयोजन भी होगा।

    मेला समिति के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि 04 नवंबर को परंपरा के अनुसार सांय चार बजे स्थानीय देवता मंगलेशवर महाराज की रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोग भाग लेगें। रात्रि को बलग गांव में पजेरों का जागरा होगा। इसी प्रकार 05 नवंबर को करियाला के घैना हेतु समिधा लाई जाएगी तथा रात्रि को ठाकुर समुंदाय का जागरा होगा जिसमें कोट, कठेवग, भैंड़, भलाई गांव के राजपूत परिवार जागरा देगें।

    वेद प्रकाश ने बताया कि 06 नवंबर को दिन में महिला मंडलों की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता करवाई जाएगी जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 11 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51 सौ रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि भाग लेने वाले सभी महिला मंडलों को 21 सौ रूपये पुरुस्कार दिया जाएगा।

    रात्रि को पारंपरिक करियाला का मंचन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकार पूनम सरमैईक, विनोद रांटा, डाॅ. विजेश पांउेय, प्रवेश निहालटा, शेरा कंन्सेटा, सुरेश शांडिल सहित अनेक स्थानीय कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। इसी प्रकार 07 नवंबर को दिन में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ माली जीतने वाले को 51 हजार और कनिष्ठ माली जीतने वाले को 11 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

    रात्रि को रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें हन्नी नेगी, ममता भारद्वाज, सुरेश शर्मा और विकास ठाकुर अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करेगें। 08 नवंबर को स्थानीय देवता की वापसी रथ यात्रा के साथ मेला समाप्त हो जाएगा।

  • Himachal Election: पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाएं सील, वाहनों की हो रही जांच

    Himachal Election: पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाएं सील, वाहनों की हो रही जांच

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। नकदी, अवैध शराब, अवैध खनन व नशीले पदार्थों पर नजर रखने के लिए टीमें पैनी नजर बनाए हुए हैं। उपचुनाव के दौरान शराब की सप्लाई रोकने को लेकर पुलिस प्रशासन ने केंद्रीय पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस बाहरी राज्यों से आने जाने वाले वाहन चालकों पर भी पैनी निगाह रख रही है। बता दें, इन दिनों शराब सहित नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

    इन्हीं सब गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस ने पड़ोसी राज्यों के साथ लगती हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदेश की सीमाओं सहित प्रवेश द्वारा और बैरियर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाली हर गाड़ी की जांच करने के बाद ही हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है।

    प्रदेश भर में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 238 फलाइंग स्क्वायड और 238 स्टेटिक सर्विलेंस टीमों का गठन किया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए गठित की गई इन टीमों में पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारीयों को तैनात किया गया है, जो अवैध शराब, नशे की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं। बता दें कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से अभी तक करोड़ों की नकदी भी बरामद की जा चुकी है।

  • 3 नवंबर को हिमाचल आएंगे अरविंद केजरीवाल, इस जिला में करेंगे रोड शो

    3 नवंबर को हिमाचल आएंगे अरविंद केजरीवाल, इस जिला में करेंगे रोड शो

    HNN / शिमला

    हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 का मतदान इस महीने 12 नवंबर को होगा। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। ऐसे में सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, यूपी के सीएम जहां हिमाचल आ रहे हैं।

    तो वहीं, दिल्ली के सीएम केजरीवाल का भी हिमाचली दौरा तय हो गया है। वह 3 नवंबर को जिला सोलन आएंगे, यहां 11:00 बजे उनका रोड शो होगा। वहीं, इस रोड शो को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी अनुमति दे दी है। बता दे कि आम आदमी पार्टी मंडी जिले की द्रंग विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सभी 67 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है।

    पार्टी की ओर से द्रंग में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा गया था लेकिन, प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। ऐसे में इस विधानसभा सीट से अब आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी नहीं हैं।